शाहपुर खुर्द पंचायत की बदहाली पर उठी आवाज, DM वैशाली से हस्तक्षेप की मांग! चेहराकलां, वैशाली। शाहपुर खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 2 और 7 में जर्जर सड़क, जलजमाव, कीचड़ और कचरे की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो में बदहाल रास्तों की तस्वीर सामने आई है। इस मामले में मो. अजहर, पूर्व पंचायत समिति प्रत्याशी, शाहपुर खुर्द पंचायत एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चेहराकलां प्रखंड अध्यक्ष ने जिलाधिकारी वैशाली से हस्तक्षेप की मांग की है। उनकी मांग है कि संबंधित अधिकारियों से दोनों वार्डों का स्थल निरीक्षण कराया जाए और सड़क मरम्मत, जलनिकासी तथा साफ-सफाई की व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त की जाए। इससे पहले सत्यम ग्राम न्यूज़ ने पंचायत से जुड़े वायरल वीडियो के आधार पर कथित मुखिया की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए थे। अब पंचायत की बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। ❓ सवाल यह है—क्या जिलाधिकारी वैशाली इन समस्याओं पर संज्ञान लेकर ग्रामीणों को राहत दिलाएंगे? 📢 आपकी पंचायत में भी ऐसी समस्या है? हमें वीडियो और जानकारी भेजें। सत्यम ग्राम न्यूज़ — सच्ची निष्पक्ष, ग्राम की खबर सबसे पहले!
शाहपुर खुर्द पंचायत की बदहाली पर उठी आवाज, DM वैशाली से हस्तक्षेप की मांग! चेहराकलां, वैशाली। शाहपुर खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 2 और 7 में जर्जर सड़क, जलजमाव, कीचड़ और कचरे की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो में बदहाल रास्तों की तस्वीर सामने आई है। इस मामले में मो. अजहर, पूर्व पंचायत समिति प्रत्याशी, शाहपुर खुर्द पंचायत एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चेहराकलां प्रखंड अध्यक्ष ने जिलाधिकारी वैशाली से हस्तक्षेप की मांग की है। उनकी मांग है कि संबंधित अधिकारियों से दोनों वार्डों का स्थल निरीक्षण कराया जाए और सड़क मरम्मत, जलनिकासी तथा साफ-सफाई की व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त की जाए। इससे पहले सत्यम ग्राम न्यूज़ ने पंचायत से जुड़े वायरल वीडियो के आधार पर कथित मुखिया की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए थे। अब पंचायत की बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। ❓ सवाल यह है—क्या जिलाधिकारी वैशाली इन समस्याओं पर संज्ञान लेकर ग्रामीणों को राहत दिलाएंगे? 📢 आपकी पंचायत में भी ऐसी समस्या है? हमें वीडियो और जानकारी भेजें। सत्यम ग्राम न्यूज़ — सच्ची निष्पक्ष, ग्राम की खबर सबसे पहले!
- वैशाली : शाहपुर खुर्द पंचायत की वार्ड की बदहाली पर उठी आवाज! 🚨 शाहपुर खुर्द पंचायत की बदहाली पर उठी आवाज! 📍 चेहराकलां, वैशाली शाहपुर खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 2 और 7 में जर्जर सड़क, जलजमाव, कीचड़ और गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो में बदहाल रास्तों की तस्वीर सामने आई है। पूर्व पंचायत समिति प्रत्याशी मो. अजहर ने जिलाधिकारी वैशाली से हस्तक्षेप कर स्थल निरीक्षण, सड़क मरम्मत, जलनिकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है। ❓ क्या प्रशासन इन समस्याओं पर संज्ञान लेकर ग्रामीणों को राहत दिलाएगा? 📢 आपकी पंचायत में भी ऐसी समस्या है? हमें वीडियो और जानकारी भेजें। वीडियो पसंद आए तो लाइक, शेयर और सत्यम ग्राम न्यूज़ को फॉलो/सब्सक्राइब जरूर करें।1
- शाहपुर खुर्द पंचायत की बदहाली पर उठी आवाज, DM वैशाली से हस्तक्षेप की मांग! चेहराकलां, वैशाली। शाहपुर खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 2 और 7 में जर्जर सड़क, जलजमाव, कीचड़ और कचरे की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो में बदहाल रास्तों की तस्वीर सामने आई है। इस मामले में मो. अजहर, पूर्व पंचायत समिति प्रत्याशी, शाहपुर खुर्द पंचायत एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चेहराकलां प्रखंड अध्यक्ष ने जिलाधिकारी वैशाली से हस्तक्षेप की मांग की है। उनकी मांग है कि संबंधित अधिकारियों से दोनों वार्डों का स्थल निरीक्षण कराया जाए और सड़क मरम्मत, जलनिकासी तथा साफ-सफाई की व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त की जाए। इससे पहले सत्यम ग्राम न्यूज़ ने पंचायत से जुड़े वायरल वीडियो के आधार पर कथित मुखिया की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए थे। अब पंचायत की बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। ❓ सवाल यह है—क्या जिलाधिकारी वैशाली इन समस्याओं पर संज्ञान लेकर ग्रामीणों को राहत दिलाएंगे? 📢 आपकी पंचायत में भी ऐसी समस्या है? हमें वीडियो और जानकारी भेजें। सत्यम ग्राम न्यूज़ — सच्ची निष्पक्ष, ग्राम की खबर सबसे पहले!1
- खेसारीलाल यादव का दिखा आत्मीय अंदाज, पप्पू यादव के भांजे को लगाया गले; वीडियो वायरल प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, खुर्दा/पटना (बिहार) : भोजपुरी अभिनेता एवं गायक खेसारीलाल यादव का एक आत्मीय वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ओडिशा के खुर्दा महोत्सव में प्रस्तुति से ठीक पहले सामने आए इस वीडियो में उनका सहज और स्नेहिल अंदाज देखने को मिल रहा है। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने फेसबुक पेज पर यह वीडियो साझा किया है। इसमें खेसारीलाल यादव बिस्तर पर लेटे पप्पू यादव के भांजे को स्नेहपूर्वक गले लगाते नजर आ रहे हैं। पास में एक बच्ची भी बैठी है, जबकि सांसद पप्पू यादव इस आत्मीय पल के गवाह बने हुए हैं। वीडियो साझा करते हुए पप्पू यादव ने लिखा, ''खुर्दा महोत्सव में परफॉर्मेंस से पूर्व ट्रेडिंग स्टार खेसारीलाल यादव जी और मेरे भांजे का आत्मीय लम्हा...'' खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव की सांस्कृतिक प्रस्तुति को लेकर दर्शकों में उत्साह था। मंच पर अपनी गायकी से समां बांधने से पहले उनका यह पारिवारिक और सहज अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक वीडियो को पसंद कर रहे हैं।1
- कम खर्च में उन्नत किस्म के गेहूं के बीज अच्छी पैदावार होती है -बीडीओ चेहराकलां वैशाली। वासंतिक ( रबी) महाभियान 2026 के अन्तर्गत एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय वासंतिक (रबी) कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम ई किसान भवन चेहराकलां में आयोजित हुई। गेहूं के उन्नत किस्म के बीजों पर विस्तारपूर्वक चर्चाएं हुई। वहीं दूसरी ओर एप्प्स पर डीएपी व यूरिया उपलब्ध होते ही घंटों के काम सेकेंडों में एप्प्स पर डीएपी व यूरिया समाप्त होने पर कृषकों ने हैरत अंदाज में पदाधिकारियों से प्रश्न करते हुए जानना चाहा कि ऐसी व्यवस्था में आम किसानों को कैसे उपलब्ध होगी।ऐसी व्यवस्था के लिए एप्प्स को दोषी मानूं या पदाधिकारी को। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ इस्माइल अंसारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने आगे कहा कि उन्नत खेती के लिए उत्तम बीज की जरूरत होती है। आयोजित कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में कम लागत में अधिक पैदावार होने वाली गेहूं के किस्मों में डीबीडब्लू 887, जिसकी बोआई 25 नवम्बर तक की सकती है।अधिकतम 140 दिनों में तैयार हो जाता है।उसी तरह एच डी 34 -71 जिसकी बोआई 10 दिसंबर तक की जा सकती है।भी एच 1270 , डीसीडब्ल्यू 187, डीईडब्लू 327, एच बी 3226 की बोआई 25 दिसम्बर तक की जा सकती है। इस तरह अनेकों उन्नत किस्मों गेहूं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। प्रशिक्षण के दौरान बीएओ शशि प्रकाश ने कहा कि रासायनिक खाद धीरे धीरे करते हुए जैविक खाद का उपयोग करने की सलाह दी गई। सहायक तकनीक प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि समेकित खेती करने वाले उन्नत कृषकों को प्रशिक्षण के लिए सरकारी खर्च से अन्य प्रदेशों में भेजा जायेगा। इसके साथ ही कृषक द्वारा अच्छी किस्म की उत्पादित फल, फूल, सब्जियां, कृषि मेला शामिल होने की सलाह दी गई है। प्रशिक्षण के दौरान एटीएम छबीछाया , कृषि समन्वयक विनय कुमार, बिपिन कुमार, दिलीप कुमार व गोपाल कुमार ने कृषकों को कृषि विभाग से मिलने वाले लाभ पर चर्चा की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दौर में कृषकों ने आवाज उठाई कि एप्प्स पर खाद के उठाव व वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता से कृषकों के साथ घोर समस्या उत्पन्न हो रही है। जिससे कृषकों को काफी नुकसान हो सकता है। कृषकों का इस तरह के होने वाले नुकसान के लिए दोषपूर्ण एप्प्स या संबंधित जुड़े कर्मी या पदाधिकारी को दोषपूर्ण व्यवस्था को सुधार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है या इसका दंश कृषक झेलता रहे ? इस मौके अंचलाधिकारी अनील कुमार, किसान सखी मीना कुमारी, किसान सलाहकार राकेश कुमार, नवीन पाठक, विश्वजीत कुमार, प्रकेश कुमार ,तपन कुमार, रवि रंजन, चन्द्रिका प्रसाद गहलोत समेत अन्य लोग उपस्थित थे।1
- EV बाइक खरीदें, मिलेगा शानदार गिफ्ट और मौका पाए 32 इंच का LED SMART TV जीतने का! 🎁 🛵 बाइक खरीदें, शानदार गिफ्ट और मौका पाए 32 इंच का LED SMART TV जीतने का! 🎁 🎉 धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व पर Archana Motors का धमाकेदार ऑफर! 🎉🪔 त्योहारों के इस खास मौके पर Archana Motors (VMG Mobility) लेकर आया है ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स की सौगात। 🔥 नई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर पाएं शानदार किचन गिफ्ट पैक, जिसमें शामिल हैं इंडक्शन, मिक्सर और बर्तनों का सेट। 🏍️ बाइक खरीदने पर खास उपहार: ✅ किचन सेट ✅ डिनर सेट ✅ हेलमेट ✅ पुरानी बाइक की फ्री सर्विसिंग 🛠️ बाइक की सुरक्षा के लिए 9-पॉइंट FREE चेकअप! ब्रेक, टायर, चेन, लाइट, बैटरी, क्लच, इंजन ऑयल, सस्पेंशन और हॉर्न की जांच। 🎯 डबल धमाका ऑफर! दो गाड़ियां एक साथ सर्विस कराने पर दूसरी गाड़ी की सर्विस में ₹100 की सीधी छूट। 🎁 स्पेशल बोनस: सर्विस कराने पर ₹100 का सर्विस डिस्काउंट कूपन बिल्कुल FREE! 📺 और सबसे खास आकर्षण! खरीदारी और ऑफर की शर्तों के अनुसार लकी विनर को मिलेगा 32 इंच का LED SMART TV जीतने का मौका! 📍 शोरूम का पता: Archana Motors (VMG Mobility) पानापुर चौक, दिलावरपुर गोवर्धन, नजदीक बिदुपुर सिक्स लेन, बिदुपुर, वैशाली (बिहार)। 📞 संपर्क करें: 62028 39886 🔥 इस धनतेरस और दीपावली पर सिर्फ खरीदारी नहीं, बल्कि गिफ्ट और बचत का भी उठाएं भरपूर लाभ! 📢 यह शानदार ऑफर अपने दोस्तों और परिवार तक जरूर पहुंचाएं।1
- महुआ बिधायक संजय सिंह ने हाजीपुर कुशवाहा आश्रम में बैडमिंटन खिलाड़ी से मिले ।2
- यमुना में मनोज तिवारी ने लगाई डुबकी, केजरीवाल को दी खुली चुनौती, छठ से पहले सफाई को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी की स्वच्छता को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को दिल्ली के सोनिया विहार घाट पर यमुना नदी में डुबकी लगाई और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी नदी में स्नान करने की खुली चुनौती दी। मनोज तिवारी ने यमुना में स्नान करने के साथ जल से आचमन भी किया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के प्रयासों से पिछले डेढ़ साल में यमुना के प्रदूषण में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि नदी की सफाई के प्रयासों का असर दिखाई देने लगा है और प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी भी इसका संकेत है। तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के शासनकाल में यमुना की सफाई को लेकर बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। उन्होंने केजरीवाल और कांग्रेस नेताओं को यमुना में उतरकर स्थिति देखने की चुनौती दी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भाजपा सांसद के दावों पर सवाल उठाए हैं। दिल्ली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पलटवार करते हुए मनोज तिवारी और दिल्ली सरकार के जल मंत्री को कालिंदी कुंज घाट पर यमुना का पानी पीकर दिखाने की चुनौती दी। उन्होंने दावा किया कि सोनिया विहार का हिस्सा पहले से अपेक्षाकृत साफ रहा है, जबकि यमुना के अन्य हिस्सों में प्रदूषण की समस्या बरकरार है। यमुना की सफाई को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच छठ पूजा से पहले नदी के जल की गुणवत्ता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।1
- ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही महिला को राजाबाजारपटना में अपराधियों ने मारी गोली, हुई #मौ#त #shortsnews1