Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि 29 अगस्त 2026 से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखाकर उत्तर प्रदेश की सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला महिलाओं को सुविधा, सम्मान और आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। यह व्यवस्था पूरे उत्तर प्रदेश में लागू होगी। 💬 इस फैसले पर आपकी क्या राय है? कमेंट करके बताइए।
Bulandshahr Times News
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि 29 अगस्त 2026 से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखाकर उत्तर प्रदेश की सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला महिलाओं को सुविधा, सम्मान और आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। यह व्यवस्था पूरे उत्तर प्रदेश में लागू होगी। 💬 इस फैसले पर आपकी क्या राय है? कमेंट करके बताइए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि 29 अगस्त 2026 से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखाकर उत्तर प्रदेश की सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला महिलाओं को सुविधा, सम्मान और आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। यह व्यवस्था पूरे उत्तर प्रदेश में लागू होगी। 💬 इस फैसले पर आपकी क्या राय है? कमेंट करके बताइए।1
- पत्रकार समीर चौधरी परवाना बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश 🇮🇳 Sameer Chaudhary parwana पत्रकार समीर चौधरी परवाना बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश 🇮🇳 #PatrakarSameerChaudharyParwana #SameerChaudharyParwana #Bulandshahr #BulandshahrUP #UttarPradesh1
- लगा लम्बा जाम बहनो भाइयो के वाहन फसे रहे लम्बे जाम किलो मीटर लगी वहनो की कतार *हेडिंग:* *रक्षाबंधन पर ककोड़ थाना चौराहे पर लगा भीषण जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा* *उप-हेडिंग:* त्योहार के चलते बाजार में उमड़ी भीड़, किलोमीटर तक लगी वाहनों की लंबी कतार, यातायात बहाल करने में जुटी ककोड़ पुलिस *ककोड़ (बुलंदशहर)।* रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज दिनांक 28 अगस्त 2026, दिन शुक्रवार को ककोड़ थाना चौराहे पर बड़ा लंबा जाम लग गया। सुबह 10 बजे से ही ककोड थाना चौराहे पर जहा से बुलंदशहर , जेवर, सिकन्द्राबाद मार्ग पर वाहनों का भारी दबाव देखा गया। त्योहार के कारण बाजार में खरीदारी करने आए लोगों की भीड़ और बाहर से आने वाले वाहनों के कारण चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते लगभग एक किलोमीटर तक चार पहिया वाहनों, बाइकों और ऑटो की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही ककोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने में जुट गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को एक-एक कर निकाला। पुलिस कर्मी लगातार यातायात को सुचारू करने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यहां जाम लगना आम बात है, लेकिन इस बार हालात ज्यादा खराब हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा जाम खुलवाने का प्रयास जारी था।4
- फैंटम पुलिसकर्मी पवन कुमार, खुद सीटी बजाकर और इशारों से गाड़ियों को नियंत्रित करते नजर आए रक्षाबंधन पर शिकारपुर पुलिस का मुस्तैद पहरा कड़ी धूप में पसीना बहाकर सुगम बनाया यातायात बहनों की सुरक्षा का दिया संदेश सिर से पैर तक पसीने में लथपथ रहे जांबाज सुरक्षा व्यवस्था और मनचलों पर पैनी नजर स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने की जमकर सराहना शिकारपुर : रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर जहां एक ओर पूरा नगर खुशियों के रंग में सराबोर था और बहनें-भाई एक-दूसरे के घर आने-जाने में व्यस्त थे वहीं शिकारपुर पुलिस ने भीषण गर्मी और कड़कती धूप के बीच अपने फर्ज को सर्वोपरि रखकर मिसाल कायम की मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित व्यस्ततम जहांगीराबाद चुंगी पर शिकारपुर पुलिस बल ने कई घंटों तक मोर्चा सम्भाले रखा और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू बनाए रखा त्यौहार के चलते हाईवे और नगर के मुख्य चौराहों पर वाहनों का भारी दबाव था जिससे भीषण जाम लगने की पूरी आशंका बनी हुई थी स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार, एसएसआई रुद्र प्रताप सिंह, कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, एसआई गौरव कुमार, एसआई कर्णवीर सिंह, तथा पुलिस कर्मी पवन कुमार, रमेश कुमार, विकास कुमार, और आकाश कुमार, खुद सड़क पर उतरे कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी की परवाह किए बिना पुलिस टीम कई घंटों तक चौराहे पर डटी रही कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, एसआई गौरव कुमार, और पुलिस कर्मी पवन कुमार, रमेश कुमार, सहित पूरी टीम की वर्दी पसीने से तर-बतर हो गई लेकिन उन्होंने कदम पीछे नहीं हटाए फैंटम पुलिसकर्मी पवन कुमार, खुद सीटी बजाकर और इशारों से गाड़ियों को नियंत्रित करते नजर आए पुलिस की इस सूझबूझ और चुस्त कार्यशैली के चलते हाईवे पर कहीं भी जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई और बहनों व राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई असुविधा नहीं हुई यातायात संचालन के साथ-साथ पुलिस ने महिलाओं व बहनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त कर मनचलों व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी गई जिससे यात्रा कर रही बहनों को सुरक्षित माहौल का अहसास हुआ जहांगीराबाद चुंगी पर त्यौहारों के दौरान अक्सर लगने वाले भीषण जाम से निजात मिलने पर स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों और राहगीरों ने शिकारपुर पुलिस की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की लोगों का कहना था कि पुलिसकर्मियों ने अपनी सुविधा की परवाह किए बिना जनता के सुखद सफर के लिए जी-तोड़ मेहनत की है त्यौहार पर आमजन की सुरक्षा और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी से बचाना ही पुलिस का पहला फर्ज है हमारी यही कोशिश रही कि रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर किसी भी बहन को अपने भाई के घर पहुंचने में कोई बाधा न आए यज्ञदत्त शर्मा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिकारपुर, ।1
- नेपाल से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना #viralpost #nonfollowers #fbpost #barahbastitv #nepalnews1
- हापुड़ में RVSF की बड़ी बैठक! 70+ प्रतिनिधियों की मौजूदगी में Vehicle Scrapping Policy से जुड़ी समस्याओं पर मंथन। हापुड़ के Manohar Heritage में Seven Square Enterprises के सौजन्य से RVSF Association of India की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों से 70 से अधिक RVSF प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में Vehicle Scrapping Policy के क्रियान्वयन में सामने आ रही जमीनी समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर एक पंजीकृत एसोसिएशन गठित करने पर सहमति जताई। Seven Square Enterprises के मालिक हिमांशु गोयल ने दीपावली के बाद देशभर के RVSF, Recyclers और संबंधित सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों को शामिल कर बड़ी राष्ट्रीय बैठक आयोजित करने की बात कही। STAR भारत न्यूज़ 24 से जुड़ी स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें।1
- बुलंदशहर में पुलिस की तानाशाही ,युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव से थाना प्रभारी ने की धक्का मुक्की, वीडियो वायरल ककोड़ थाना क्षेत्र से पुलिस की तानाशाही का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि ककोड़ थाना प्रभारी ने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव गौरव जयराम प्रधान के साथ गाली-गलौज, अभद्रता और धक्का-मुक्की की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला क्या है: युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव गौरव जयराम प्रधान दो दिन पूर्व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में आयोजित किसान कांग्रेस की गोष्ठी में शामिल होने जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान ककोड़ पुलिस ने उन्हें रोका और थाना प्रभारी ने उनके साथ तानाशाही भरा व्यवहार किया। इस घटना से आक्रोशित होकर आज गौरव जयराम प्रधान ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ SSP बुलंदशहर श्री दिनेश कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र दिया और मामले की निष्पक्ष जांच कर ककोड़ थाना प्रभारी के खिलाफ1
- बुलंदशहर: म्यून बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार। ककोड़ पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई में दबोचा। साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध कराते थे प्रदीप, प्रिंस और अंकित। कमीशन लेकर साइबर ठगी की रकम खातों में मंगवाते थे आरोपी। ककोड़ पुलिस ने चार बैंक खातों के जरिए करीब 23 लाख की ठगी का खुलासा किया। खाते में पुलिस की रोक से बचने को ठगी की रकम USDT में बदलते थे आरोपी। पकड़े गए तीनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।1