logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रानीसराय गंगा घाट हादसा: डूबे लोगों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि बख्तियारपुर। रानीसराय गंगा घाट पर डूबने से हुई दर्दनाक घटना के बाद सोमवार को पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सरकारी सहायता राशि का चेक सौंपा गया। बख्तियारपुर विधायक अरुण कुमार, प्रखंड प्रमुख जयमाला देवी और अंचलाधिकारी पवन कुमार साह ने मृतकों के परिजनों को अपने हाथों से सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक अरुण कुमार ने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस विकट घड़ी में हम आपके साथ हैं। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है। सहायता राशि मिलने के दौरान भी परिजनों की आंखों से आंसू छलकते रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने परिवार को हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।

1 hr ago
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
1 hr ago

रानीसराय गंगा घाट हादसा: डूबे लोगों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि बख्तियारपुर। रानीसराय गंगा घाट पर डूबने से हुई दर्दनाक घटना के बाद सोमवार को पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सरकारी सहायता राशि का चेक सौंपा गया। बख्तियारपुर विधायक अरुण कुमार, प्रखंड प्रमुख जयमाला देवी और अंचलाधिकारी पवन कुमार साह ने मृतकों के परिजनों को अपने हाथों से सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक अरुण कुमार ने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस विकट घड़ी में हम आपके साथ हैं। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है। सहायता राशि मिलने के दौरान भी परिजनों की आंखों से आंसू छलकते रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने परिवार को हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।

More news from बिहार and nearby areas
  • रानीसराय गंगा घाट हादसा: डूबे लोगों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि बख्तियारपुर। रानीसराय गंगा घाट पर डूबने से हुई दर्दनाक घटना के बाद सोमवार को पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सरकारी सहायता राशि का चेक सौंपा गया। बख्तियारपुर विधायक अरुण कुमार, प्रखंड प्रमुख जयमाला देवी और अंचलाधिकारी पवन कुमार साह ने मृतकों के परिजनों को अपने हाथों से सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक अरुण कुमार ने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस विकट घड़ी में हम आपके साथ हैं। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है। सहायता राशि मिलने के दौरान भी परिजनों की आंखों से आंसू छलकते रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने परिवार को हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।
    1
    रानीसराय गंगा घाट हादसा: डूबे लोगों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि
बख्तियारपुर। रानीसराय गंगा घाट पर डूबने से हुई दर्दनाक घटना के बाद सोमवार को पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सरकारी सहायता राशि का चेक सौंपा गया।
बख्तियारपुर विधायक अरुण कुमार, प्रखंड प्रमुख जयमाला देवी और अंचलाधिकारी पवन कुमार साह ने मृतकों के परिजनों को अपने हाथों से सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक अरुण कुमार ने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस विकट घड़ी में हम आपके साथ हैं। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है। सहायता राशि मिलने के दौरान भी परिजनों की आंखों से आंसू छलकते रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने परिवार को हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • बख्तियारपुर में फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा जख्मी पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान नगर परिषद बख्तियारपुर के वार्ड नंबर 26 निवासी गौतम कुमार, पिता मिथिलेश राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गौतम कुमार ई-रिक्शा चालक था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने गौतम कुमार को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है। बाईट - परिजन!
    1
    बख्तियारपुर में फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा जख्मी
पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
मृतक की पहचान नगर परिषद बख्तियारपुर के वार्ड नंबर 26 निवासी गौतम कुमार, पिता मिथिलेश राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गौतम कुमार ई-रिक्शा चालक था।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने गौतम कुमार को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।
बाईट - परिजन!
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • ट्रैक्टर का डाला पलटने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत रामनगर पंचायत में ट्रैक्टर के डाला पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रैक्टर चालक गाड़ी को आगे-पीछे कर रहा था। इसी दौरान डाला पर बैठा युवक अचानक पलटे हुए डाला के नीचे दब गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विकी कुमार के रूप में हुई है, जो रामनगर दियारा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि विकी कुमार ईंट-भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। हादसे की सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।ट्रैक्टर का डाला पलटने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है
    1
    ट्रैक्टर का डाला पलटने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत रामनगर पंचायत में ट्रैक्टर के डाला पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रैक्टर चालक गाड़ी को आगे-पीछे कर रहा था। इसी दौरान डाला पर बैठा युवक अचानक पलटे हुए डाला के नीचे दब गया।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय विकी कुमार के रूप में हुई है, जो रामनगर दियारा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि विकी कुमार ईंट-भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था।

हादसे की सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।ट्रैक्टर का डाला पलटने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • जिले में अज्ञात बाईक चोरों के आतंक से दर्जनों बाईक हो रहें गायब, पुलिस प्रशासन सुस्त। जिले में अज्ञात बाईक चोरों के आतंक से दर्जनों बाईक हुए गायब बाइक मालिक परेशान। जी हां यह मामला बीते दिनों 13 अगस्त की बताई जा रही है जहां एक बाइक सवार युवक अपने किसी कार्य को लेकर समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के पूसा रोड स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी कार्यालय परिसर का है, जहां उक्त बाइक सवार किसी कार्य को लेकर कार्यालय गया हुआ था, उसी दरम्यान किसी अज्ञात चोरों ने बाईक लेकर फरार हो गया जिसका वीडियो CCTV कैमरा में कैद हो गई। उक्त बाइक मालिक जब कार्यकाल से नीचे उतरा तो देखा कि परिसर में खड़ी होंडा SP साइन गायब है, काफी देर तक खोजबीन करने के बाद उन्होंने आनन फानन में स्थानीय थाना वैनी में इस घटना से अवगत कराते हुए आवेदन दे डाला, आज कई दिन बीत जाने के बाद भी गायब हुए बाईक बरामद होने की सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है। बाईक ऑनर की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मरीचा गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में कि गई है। वैसे इस मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस द्वारा छानबीन जारी है । अब देखना यह होगा कि आने वाले समय के अनुसार यह बाईक कितने दिनों के बाद पुलिस बरामद कर पाती है या नहीं। वही इस घटना से माउश बाइक मालिक ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि चोरी हो चुकी मेरा बाईक होंडा SP साइन है जिसका नम्बर BR 33 AT 6931 है अगर यह बाईक जहां कहीं भी देखें तो दिए गए नंबर सम्पर्क करें या स्थानीय थाना में सूचित करें ताकि वैसे लोगों के ऊपर पुलिस द्वारा दंडात्मक कार्रवाई हो सके। इसी दौरान बाइक मालिक श्री कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    1
    जिले में अज्ञात बाईक चोरों के आतंक से दर्जनों बाईक हो रहें गायब, पुलिस प्रशासन सुस्त।
जिले में अज्ञात बाईक चोरों के आतंक से दर्जनों बाईक हुए गायब 
बाइक मालिक परेशान।
जी हां यह मामला बीते दिनों 13 अगस्त की बताई जा रही है 
जहां एक बाइक सवार युवक अपने किसी कार्य को लेकर समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के पूसा रोड स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी कार्यालय परिसर का है,
जहां उक्त बाइक सवार किसी कार्य को लेकर कार्यालय गया हुआ था,
उसी दरम्यान किसी अज्ञात चोरों ने बाईक लेकर फरार हो गया जिसका वीडियो CCTV कैमरा में कैद हो गई।
उक्त बाइक मालिक जब कार्यकाल से नीचे उतरा तो देखा कि परिसर में खड़ी होंडा SP साइन गायब है, काफी देर तक खोजबीन करने के बाद उन्होंने आनन फानन में स्थानीय थाना वैनी में इस घटना से अवगत कराते हुए आवेदन दे डाला, 
आज कई दिन बीत जाने के बाद भी गायब हुए बाईक बरामद होने की सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है।
बाईक ऑनर की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मरीचा गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में कि गई है।
वैसे इस मामले में स्थानीय पुलिस  का कहना है कि इस मामले में पुलिस द्वारा छानबीन जारी है ।
अब देखना यह होगा कि आने वाले समय के अनुसार यह बाईक कितने दिनों के बाद पुलिस बरामद कर पाती है या नहीं।
वही इस घटना से माउश बाइक मालिक ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि चोरी हो चुकी मेरा बाईक होंडा SP साइन है जिसका नम्बर BR 33 AT 6931 है अगर यह बाईक जहां कहीं भी देखें तो दिए गए नंबर सम्पर्क करें या स्थानीय थाना में सूचित करें ताकि वैसे लोगों के ऊपर पुलिस द्वारा दंडात्मक कार्रवाई हो सके।
इसी दौरान बाइक मालिक श्री कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • मोहिउद्दीन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट वारंटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार मोहिउद्दीन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट वारंटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार #मोहिउद्दीननगर #समस्तीपुर #बिहारपुलिस #पुलिसकार्रवाई #आरोपीगिरफ्तार #कोर्टवारंटी #गिरफ्तारी #क्राइम #समस्तीपुरन्यूज #बिहारन्यूज #MohiuddinNagar #Samastipur #BiharNews #PoliceAction #BreakingNews
    1
    मोहिउद्दीन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट वारंटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मोहिउद्दीन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट वारंटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार
#मोहिउद्दीननगर #समस्तीपुर #बिहारपुलिस #पुलिसकार्रवाई #आरोपीगिरफ्तार #कोर्टवारंटी #गिरफ्तारी #क्राइम #समस्तीपुरन्यूज #बिहारन्यूज #MohiuddinNagar #Samastipur #BiharNews #PoliceAction #BreakingNews
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    3 hrs ago
  • आज बैकटपुर कृष्णौता के बार्ड नंबर 16 में आज ही रोड धलाई हुआ था और बारिश होकर सब रोड खराब हो गया
    1
    आज बैकटपुर कृष्णौता के बार्ड नंबर 16 में आज ही रोड धलाई हुआ था और  बारिश होकर सब रोड खराब हो गया
    user_Prince kumar
    Prince kumar
    Tour Guide खुसरूपुर, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • मोहिउद्दीन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट वारंटी समेत दो गिरफ्तार। पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप! एक वारंटी और एक प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कोर्ट वारंटी और एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान पतासिया निवासी रामदेव महतो के 50 वर्षीय पुत्र सिपाही महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे डीएजे-2 के एसटी नंबर 524/10 मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं, मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 234/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026, धारा 30ए के प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मादीपुर निवासी दिनेश पासवान के 28 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण पासवान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    1
    मोहिउद्दीन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट वारंटी समेत दो गिरफ्तार।
पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप! एक वारंटी और एक प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कोर्ट वारंटी और एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान पतासिया निवासी रामदेव महतो के 50 वर्षीय पुत्र सिपाही महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे डीएजे-2 के एसटी नंबर 524/10 मामले में गिरफ्तार किया है।
वहीं, मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 234/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026, धारा 30ए के प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मादीपुर निवासी दिनेश पासवान के 28 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण पासवान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गंगा में उतरे थे चारों... अचानक गहरे पानी में समा गए! सावन की सोमवारी पर रानीसराय जहाज घाट पर दर्दनाक हादसा, SDRF की तलाश जारी। 🚨 बख्तियारपुर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार, 17 अगस्त की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रानीसराय जहाज घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के चार लोगों के गहरे पानी में डूबने की सूचना है। बताया जा रहा है कि परिवार के करीब सात लोग स्नान करने पहुंचे थे। इनमें चार लोग एक साथ पानी में उतरे और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से चारों गहरे पानी में चले गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। करीब सुबह साढ़े नौ बजे नंदनी और राधिका को नदी से बाहर निकाले जाने की जानकारी है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। घाट पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
    1
    एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गंगा में उतरे थे चारों... अचानक गहरे पानी में समा गए! सावन की सोमवारी पर रानीसराय जहाज घाट पर दर्दनाक हादसा, SDRF की तलाश जारी। 🚨
बख्तियारपुर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार, 17 अगस्त की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रानीसराय जहाज घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के चार लोगों के गहरे पानी में डूबने की सूचना है। बताया जा रहा है कि परिवार के करीब सात लोग स्नान करने पहुंचे थे। इनमें चार लोग एक साथ पानी में उतरे और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से चारों गहरे पानी में चले गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। करीब सुबह साढ़े नौ बजे नंदनी और राधिका को नदी से बाहर निकाले जाने की जानकारी है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। घाट पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.