चंबा में स्मार्ट मीटर को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बिजली बोर्ड ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अधिशाषी अभियंता परवेश ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्मार्ट मीटर के फायदे गिनाए और उपभोक्ताओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर आधुनिक तकनीक पर आधारित हैं, जिससे बिजली खपत की सही जानकारी उपभोक्ताओं को समय पर मिल सकेगी। इससे बिलिंग प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और गलत बिल आने की शिकायतें भी कम होंगी। परवेश ठाकुर ने बताया कि स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ता अपनी बिजली खपत पर खुद नजर रख सकते हैं और जरूरत के अनुसार बिजली उपयोग को नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा बिजली चोरी पर भी रोक लगेगी और विभाग को राजस्व में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है और भविष्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और स्मार्ट मीटर को लेकर सही जानकारी प्राप्त करें। बाइट परवेश ठाकुर अधिशाषी अभियंता।
चंबा में स्मार्ट मीटर को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बिजली बोर्ड ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अधिशाषी अभियंता परवेश ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्मार्ट मीटर के फायदे गिनाए और उपभोक्ताओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर आधुनिक तकनीक पर आधारित हैं, जिससे बिजली खपत की सही जानकारी उपभोक्ताओं को समय पर मिल सकेगी। इससे बिलिंग प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और गलत बिल आने की शिकायतें भी कम होंगी। परवेश ठाकुर ने बताया कि स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ता अपनी बिजली खपत पर खुद नजर रख सकते हैं और जरूरत के अनुसार बिजली उपयोग को नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा बिजली चोरी पर भी रोक लगेगी और विभाग को राजस्व में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है और भविष्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और स्मार्ट मीटर को लेकर सही जानकारी प्राप्त करें। बाइट परवेश ठाकुर अधिशाषी अभियंता।
- चंबा “बजट पर बरसे सुधीर शर्मा: धर्मशाला विधायक ने चंबा में सरकार को घेरा, बोले- जनता को सिर्फ घोषणाओं का झांसा”। जिला मुख्यालय चंबा में धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए बजट को जनहित से दूर बताया। सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार ने बजट में आम जनता को राहत देने के बजाय केवल कागजी घोषणाएं की हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के लिए ठोस प्रावधान नहीं किए गए और कई अहम मुद्दों को नजरअंदाज किया गया है। विधायक ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान है, लेकिन सरकार बजट के जरिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बजट में किए गए वादों को जल्द जमीन पर उतारा जाए, ताकि प्रदेश के लोगों को वास्तविक लाभ मिल सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आगामी समय में सरकार के खिलाफ जनहित की लड़ाई को और तेज करने की बात भी कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस सुधीर शर्मा विधायक धर्मशाला।1
- बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाने वाली रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा पहल की सराहना, भटियात में विकास परियोजनाओं पर 150 करोड़ व्यय - विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया। चंबा, (ककीरा), फरवरी 12। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम को बालिकाओं में आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने वाली सराहनीय पहल बताया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में हर बालिका को चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अनिवार्य है। कार्यक्रम का आयोजन और सम्मान। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शस्त्रांग इंडियन मॉडर्न मार्शल आर्ट (सिम्मा) द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने 2025-26 सत्र में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी बालिकाओं को सम्मानित किया। स्कूली छात्राओं ने मार्शल आर्ट प्रदर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जल शक्ति परियोजनाओं पर प्रगति। विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात क्षेत्र के विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जल शक्ति मंडल चुवाड़ी के अंतर्गत 350 करोड़ की विकास परियोजनाओं पर अब तक 150 करोड़ व्यय हो चुके हैं। भटियात के दूरस्थ गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए 125 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसमें प्रथम चरण के 45 करोड़ के कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। ग्राम पंचायतों ककीरा कस्बा, जरेई, तारागढ़, गडाना, चलामा, होबार, खडेड़ा और कुढ़ी में 86 करोड़ से 87 परियोजनाएं प्रगति पर हैं। अन्य विकास कार्य। ककीरा और तारागढ़-डंगोरी पेयजल योजनाओं पर 47.50 करोड़ व्यय हो रहा है। बकलोह कैंट मल निकासी योजना तथा सलोरका, कमलाड़ी, घटासनी, अपर मामुल, बस स्टैंड ककीरा और बाई का बाग में भूमि संरक्षण के लिए 12.29 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। सड़क निर्माण में प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने ककीरा, घटासनी व तारागढ़ में 12 संपर्क मार्गों पर प्रगति बताई, जिसमें 5 के FRA स्वीकृत व 7 के सर्वे पूर्ण हैं। कालाफाट, कटलू-बैल्ला व डंगाडी-बाई का बाग मार्गों की औपचारिकताएं पूरी हो रही हैं। क्षेत्रीय विकास का जिक्र। पठानिया ने कहा कि गत तीन वर्षों में सड़क, पेयजल, सिंचाई, बिजली व स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने विद्यालय की बहुआयामी गतिविधियों के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। प्रमुख उपस्थित लोग। कार्यक्रम में सदस्य निदेशक राज्य वन निगम कृष्ण चंद चेला, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस विजय कंवर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तरुण मल्होत्रा, पूर्व महासचिव राजीव कौशल, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढ़क, उपमंडल दंडाधिकारी मनीष सोनी, डीएसपी शेर सिंह, उपनिदेशक शिक्षा विकास महाजन, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, बीडीओ अनिल गुराडा, एईएन परवेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, राकेश ठाकुर, सिम्मा अध्यक्ष विक्रम सिंह थापा सहित अधिकारी, छात्र-छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- क्या ये सब हमारी आंतरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं। हिंदू कब जागेगा। ओर अपनी आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।1
- सुजानपुर सुजानपुर होली मेला ग्राउंड को एक व्यक्ति को बेचने के फरमान पर होली मेला बचाओ संघर्ष समिति आक्रोश में है और प्रशासन का यह फैसला बदल जाए इसको लेकर एक मांग पत्र उपमंडल एवं मेला अधिकारी को दिया गया है होली मेला बचाओ संघर्ष समिति सुजानपुर के प्रधान अरुण जैन ने मेले के भीतर दुकानदारी लगाने वालों के साथ मिलकर एक मांग पत्र मिला एवं उपमंडल अधिकारी विकास शुक्ला को दिया है उन्होंने बताया कि सुजानपुर प्रशासन द्वारा इस बार होली मेला ग्राउंड को एक ही व्यक्ति को बेचने का फरमान जारी किया गया है जो गलत हैं हम सभी सुजानपुर के नागरिक प्रशासन द्वारा होली मेला ग्राउंड को किसी एक व्यक्ति ही के नाम पर आवंटन का हम सुजानपुर वासी पुरजोर विरोध करते हैं उन्होंने बताया कि प्रशाशन के इस निर्णय से छोटे दुकानदारों का उत्पीडन होगा तथा जो गरीब लोग पूरा साल भर इस मेले का इंतज़ार करते हैं ताकि इस मेले से अपनी रोजी रोटी का प्रबंध कर सकें। सभी लोग हतास व निराश हैं, महाराजा संसार चंद द्वारा शुरू किया गया यह मेला एक ऐतिहासिक मेला है तथा इस मेले को शुरू करने का एक तात्पर्य यह था कि लोग अपने उत्पादों को बेच सकें ताकि उनकी रोजी रोटी साल भर चलती रहे मगर इस तुगलकी फरमान से सबकी आशाएं निराशाओं में बदल रही हैं। प्रशाशन से पुरजोर अनुरोध है कि जैसे बिगत वर्षों में प्लाट आवंटन का जो नियम था उसे जारी रहने दें। अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो प्रशाशन के खिलाफ सुजानपुर होली मेला बचाओ संघर्ष समिति धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी पूरी जुम्मेवरी प्रशाशन की होगी1
- जोगिंदर नगर की भूतपूर्व सैनिक लीग ने मनाया अपना 52वां स्थापना दिवस।1
- नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने झूठे वादों से केवल युवाओं को ठगने का काम किया है।1
- Post by Till The End News1
- भटियात की परछोड़ पंचायत में फिना सिंह सिंचाई परियोजना का काम फिर शुरू, 2 साल में पूरा करने का लक्ष्य जिला चंबा के भटियात क्षेत्र की परछोड़ पंचायत में फिना सिंह बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना का कार्य आज से दोबारा शुरू कर दिया गया है। यह परियोजना लंबे समय बाद पुनः गति पकड़ने जा रही है, जिससे क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, इस परियोजना को वर्ष 2011 में भारत सरकार और राज्य सरकार के योजना आयोग द्वारा ₹204.51 करोड़ के निवेश के साथ स्वीकृति मिली थी। बाद में इसकी संशोधित लागत ₹643.68 करोड़ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वर्ष 2024 में पुनः स्वीकृत की गई। परियोजना के मुख्य स्रोत में व्यास नदी की छोटी सहायक धाराओं कलम नाला और चक्की खड्ड को आपस में जोड़ना शामिल है। इसके साथ ही चक्की खड्ड पर कंक्रीट ग्रेविटी बांध का निर्माण तथा 4307 मीटर लंबी सुरंग के माध्यम से जल परिवहन कर 4025 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस परियोजना का कमांड क्षेत्र औसतन 700 मीटर ऊंचाई पर स्थित है, जो तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा की 11 पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 60 गांवों में फैला हुआ है। इससे लगभग 26,189 निवासियों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है। जल शक्ति विभाग धर्मशाला जोन के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग ने अधीक्षण अभियंता संजय ठाकुर, कार्यकारी अभियंता अमिंदर सिंह सहित पूरी टीम के साथ परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पहले चरण में ₹301.48 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं, जिससे परियोजना का लगभग 50% कार्य पूरा हो चुका है। अब दोबारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बांध, सर्च टैंक, डिस्ट्रीब्यूटरी D-1 तथा शेष कार्य के लिए मेसेज यूनिपरो इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चंडीगढ़ को ₹292.61 करोड़ में कार्य आवंटित किया गया है। परियोजना को पूरा करने के लिए 2 वर्ष का समय निर्धारित किया गया है, जबकि इसके बाद 5 वर्षों तक संचालन एवं अनुरक्षण (O&M) का कार्य भी इसी के अंतर्गत रहेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस परियोजना हेतु ₹55.51 करोड़ का प्रावधान भी किया गया है। परियोजना के पुनः आरंभ होने की खुशी में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल वशिष्ठ द्वारा स्थानीय निवासियों के साथ भूमि पूजन किया गया तथा प्रसाद वितरण के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। अनिल वशिष्ठ ने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इस परियोजना के पुनः शुरू होने से क्षेत्र में कृषि सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।1