Shuru
Apke Nagar Ki App…
BreakingNews | Daily Wagers को मिलेगा न्याय – Satish Sharma कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि डेली वेजर्स के साथ न्याय किया जाएगा। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे कर्मचारियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद।
Till The End News
BreakingNews | Daily Wagers को मिलेगा न्याय – Satish Sharma कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि डेली वेजर्स के साथ न्याय किया जाएगा। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे कर्मचारियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद।
More news from जम्मू और कश्मीर and nearby areas
- Post by Till The End News1
- मजालता पुल को लेकर बड़ी जानकारी मजालता में निर्माणाधीन पुल (Bridge) को लेकर सिविल इंजीनियर मोहम्मद शरीफ मलिक ने स्पष्ट किया है कि इस पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने में अभी लगभग 1 से 2 साल का समय लग सकता है। निर्माण कार्य जारी है और विभाग की ओर से गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्थानीय लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा, लेकिन पुल के पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी। विकास की रफ्तार जारी है, इंतजार खत्म होगा मजबूत बुनियादी ढांचे के साथ। क्या आपको लगता है कि कार्य में तेजी लानी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर दें। Explore News – JkDogra Surat _Till The End News1
- नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने झूठे वादों से केवल युवाओं को ठगने का काम किया है।1
- Dessa road ki kya hallat ha social activists Arshad na kya kaha1
- चंबा “बजट पर बरसे सुधीर शर्मा: धर्मशाला विधायक ने चंबा में सरकार को घेरा, बोले- जनता को सिर्फ घोषणाओं का झांसा”। जिला मुख्यालय चंबा में धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए बजट को जनहित से दूर बताया। सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार ने बजट में आम जनता को राहत देने के बजाय केवल कागजी घोषणाएं की हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के लिए ठोस प्रावधान नहीं किए गए और कई अहम मुद्दों को नजरअंदाज किया गया है। विधायक ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान है, लेकिन सरकार बजट के जरिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बजट में किए गए वादों को जल्द जमीन पर उतारा जाए, ताकि प्रदेश के लोगों को वास्तविक लाभ मिल सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आगामी समय में सरकार के खिलाफ जनहित की लड़ाई को और तेज करने की बात भी कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस सुधीर शर्मा विधायक धर्मशाला।1
- बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाने वाली रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा पहल की सराहना, भटियात में विकास परियोजनाओं पर 150 करोड़ व्यय - विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया। चंबा, (ककीरा), फरवरी 12। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम को बालिकाओं में आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने वाली सराहनीय पहल बताया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में हर बालिका को चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अनिवार्य है। कार्यक्रम का आयोजन और सम्मान। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शस्त्रांग इंडियन मॉडर्न मार्शल आर्ट (सिम्मा) द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने 2025-26 सत्र में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी बालिकाओं को सम्मानित किया। स्कूली छात्राओं ने मार्शल आर्ट प्रदर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जल शक्ति परियोजनाओं पर प्रगति। विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात क्षेत्र के विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जल शक्ति मंडल चुवाड़ी के अंतर्गत 350 करोड़ की विकास परियोजनाओं पर अब तक 150 करोड़ व्यय हो चुके हैं। भटियात के दूरस्थ गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए 125 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसमें प्रथम चरण के 45 करोड़ के कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। ग्राम पंचायतों ककीरा कस्बा, जरेई, तारागढ़, गडाना, चलामा, होबार, खडेड़ा और कुढ़ी में 86 करोड़ से 87 परियोजनाएं प्रगति पर हैं। अन्य विकास कार्य। ककीरा और तारागढ़-डंगोरी पेयजल योजनाओं पर 47.50 करोड़ व्यय हो रहा है। बकलोह कैंट मल निकासी योजना तथा सलोरका, कमलाड़ी, घटासनी, अपर मामुल, बस स्टैंड ककीरा और बाई का बाग में भूमि संरक्षण के लिए 12.29 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। सड़क निर्माण में प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने ककीरा, घटासनी व तारागढ़ में 12 संपर्क मार्गों पर प्रगति बताई, जिसमें 5 के FRA स्वीकृत व 7 के सर्वे पूर्ण हैं। कालाफाट, कटलू-बैल्ला व डंगाडी-बाई का बाग मार्गों की औपचारिकताएं पूरी हो रही हैं। क्षेत्रीय विकास का जिक्र। पठानिया ने कहा कि गत तीन वर्षों में सड़क, पेयजल, सिंचाई, बिजली व स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने विद्यालय की बहुआयामी गतिविधियों के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। प्रमुख उपस्थित लोग। कार्यक्रम में सदस्य निदेशक राज्य वन निगम कृष्ण चंद चेला, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस विजय कंवर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तरुण मल्होत्रा, पूर्व महासचिव राजीव कौशल, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढ़क, उपमंडल दंडाधिकारी मनीष सोनी, डीएसपी शेर सिंह, उपनिदेशक शिक्षा विकास महाजन, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, बीडीओ अनिल गुराडा, एईएन परवेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, राकेश ठाकुर, सिम्मा अध्यक्ष विक्रम सिंह थापा सहित अधिकारी, छात्र-छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- क्या ये सब हमारी आंतरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं। हिंदू कब जागेगा। ओर अपनी आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।1
- Post by Till The End News1