नरेना थाना पुलिस ने लाठियों से जानलेवा हमला करने के मामले में 1 महिला सहित 3 जनों को किया गिरफ्तार नरेना थाना पुलिस ने सोलावता गांव में लाठियों से जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी मंगलचंद पुत्र सुवालाल,किशनलाल पुत्र सुवालाल और सोनी देवी पत्नी किशनलाल को गिरफ्तार किया है। वही नरेना थाना पुलिस की ओर से आज गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार, सोलावता गांव निवासी परिवादी दिनेश जाट ने आरोपियों के खिलाफ लाठियों से मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया था। मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर में इलाज जारी है। मामला दर्ज होने के बाद नरेना थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में तथा नरेना थाना अधिकारी उमराव सिंह गुर्जर के नेतृत्व में की गई।
नरेना थाना पुलिस ने लाठियों से जानलेवा हमला करने के मामले में 1 महिला सहित 3 जनों को किया गिरफ्तार नरेना थाना पुलिस ने सोलावता गांव में लाठियों से जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी मंगलचंद पुत्र सुवालाल,किशनलाल पुत्र सुवालाल और सोनी देवी पत्नी किशनलाल को गिरफ्तार किया है। वही नरेना थाना पुलिस की ओर से आज गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार, सोलावता गांव निवासी परिवादी दिनेश जाट ने आरोपियों के खिलाफ लाठियों से मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया था। मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर में इलाज जारी है। मामला दर्ज होने के बाद नरेना थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में तथा नरेना थाना अधिकारी उमराव सिंह गुर्जर के नेतृत्व में की गई।
- नरेना थाना पुलिस ने लाठियों से जानलेवा हमला करने के मामले में 1 महिला सहित 3 जनों को किया गिरफ्तार नरेना थाना पुलिस ने सोलावता गांव में लाठियों से जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी मंगलचंद पुत्र सुवालाल,किशनलाल पुत्र सुवालाल और सोनी देवी पत्नी किशनलाल को गिरफ्तार किया है। वही नरेना थाना पुलिस की ओर से आज गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार, सोलावता गांव निवासी परिवादी दिनेश जाट ने आरोपियों के खिलाफ लाठियों से मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया था। मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर में इलाज जारी है। मामला दर्ज होने के बाद नरेना थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में तथा नरेना थाना अधिकारी उमराव सिंह गुर्जर के नेतृत्व में की गई।1
- गंदगी व कीचड़ का तालाब राजगीर का पैदल चलना भी हुआ मुश्किल वार्ड नंबर 46 गुरु जी का बस पीपल के किराए के पास चारों और नालियां टूटी हुई है गंदगी फैली हुई है पानी कीच़दनुमा बना हुआ है या आदमी पैदल भी निकलना मुश्किल हो रहा है, टू व्हीलर ले जाना भी कठिन है सामने से कोई गाड़ी आ जाए तो कीचड़ में पावर रखना पड़ता है3
- किशनगढ़ में भरा बालाजी महाराज का ऐतिहासिक 113वां मेला लहरिया रस्म बनी आकर्षण का केंद्र दयालु श्री बालाजी महाराज के मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब बालाजी मंदिर को विशेष सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया मेले में शहर सहित 210 गावो के ग्रामीणों ने किये दर्शन मंदिर परिसर में लहरिया रस्म में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग मंदिर पुजारी बृजेश अग्रावत के नेतृत्व में हुई रस्म विधायक विकास चौधरी,सभापति राजकुमार बड़जात्या,सुभाष चौधरी, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया और उपसभापति मनेंद्र सिंह सहित कई लोग रहे मौजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन SDM अनिल चौधरी, CO धर्मराज चौधरी और CO उमेश गौतम के सुपरविजन में रहा अलर्ट1
- श्रीगंगानगर में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विधायक जयदीप बिहाणी का गुस्सा चर्चा में श्रीगंगानगर। नगर परिषद श्रीगंगानगर के नवनिर्वाचित सभापति अजय दावड़ा और उपसभापति पुष्पा रानी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक जयदीप बिहाणी, भाजपा के कई नेता और अंध विद्यालय के संचालक पद्मश्री ब्रह्मदेव महाराज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग बुके लेकर मंच पर शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचने लगे। बताया जा रहा है कि विधायक ने उन्हें मंच पर आने से रोका। इसी दौरान बुके फेंके जाने की बात सामने आई, जिसके बाद विधायक जयदीप बिहाणी नाराज हो गए और मंच पर ही अपना आपा खोते नजर आए। वायरल हो रहे वीडियो में विधायक को गुस्से में कहते सुना जा 'सकता है- "ओ कोई तरीको है? अठै बुके फेंक दिया... म्हानै कोई जरूरत कोनी तेरी।" इसके बाद उन्होंने अपने करीबी बंटी वाल्मीकि से संबंधित व्यक्ति को बाहर ले जाने के लिए कहा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने विधायक को शांत कराने की कोशिश की। मंच पर बैठे अन्य अतिथियों ने पूरे घटनाक्रम के दौरान संयम बनाए रखा। बाद में विधायक को मंच पर बैठाया गया और "सियावर रामचंद्र जी की जय" के उद्घोष के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।1
- ग्राम पंचायत चांदमा कला में एकादशी पर शोभा यात्रा निकाली गई ठाकुर जी महाराज1
- जयपुर दक्षिण की शिप्रापथ थाना पुलिस ने कपड़ा व्यापारियों से करीब ₹2 करोड़ का माल हड़पने वाली कथित ठगी की गैंग का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जयपुर में कपड़ा व्यापारियों से ₹2 करोड़ की ठगी! दो आरोपी गिरफ्तार जयपुर दक्षिण की शिप्रापथ थाना पुलिस ने कपड़ा व्यापारियों से करीब ₹2 करोड़ का माल हड़पने वाली कथित ठगी की गैंग का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मानसरोवर रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अमन एक्सपोर्ट्स से आरोपियों ने करीब ₹47 लाख का कपड़ा हासिल किया। इसके अलावा अन्य व्यापारियों से भी करीब ₹2 करोड़ का माल हड़पने का आरोप है। आरोपियों की पहचान हेमंत सुखलानी और प्रदीप गुनानी उर्फ सोनू के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों फर्जी GST और पते के जरिए व्यापारियों से कुर्ती व सूट का बड़ा ऑर्डर लेते थे। माल की डिलीवरी के लिए चेक देने के बाद उसे फर्जी ठिकानों पर उतरवाकर कम कीमत में बेच देते थे। मामले में BNS की धारा 318(4), 316(2) और 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है। 📰 ऐसी ही प्रमुख खबरों के लिए फॉलो करें — देश का दर्पण न्यूज़ #JaipurNews #JaipurPolice #JaipurCrime #Shiprapath #CrimeNews #RajasthanPolice #RajasthanNews #DeshKaDarpan #BreakingNews #NewsUpdate1
- किशनगढ़ एयरपोर्ट पर ट्रेनी विमान की क्रैश लैंडिंग video वायरल अजमेर। किशनगढ़ एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक ट्रेनी विमान की क्रैश लैंडिंग से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विमान करीब साढ़े 3 घंटे तक हवा में रहा, जिसके बाद लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। विमान की क्रैश लैंडिंग के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।1
- विधायक विकास चौधरी ने 113वें ऐतिहासिक बालाजी मेले में निभाई पारंपारिक लहरिया रस्म, क्षेत्र में खुशहाली की कामना की किशनगढ़। किशनगढ़ उपखंड के जयपुर रोड स्थित प्रसिद्ध बालाजी मंदिर में आयोजित 113वें ऐतिहासिक मेले के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विकास चौधरी ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बालाजी महाराज के ध्वज पर लहरिया बांधकर मेला परिसर की वर्षों पुरानी पारंपारिक लहरिया रस्म को विधि-विधान से पूरा किया। इस अवसर पर विधायक विकास चौधरी ने मंदिर परिसर में शीश नवाकर संपूर्ण किशनगढ़ क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल हमारी धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि किशनगढ़ रियासत के गौरवशाली इतिहास और महाराजा मदन सिंह की वीरता से भी जुड़ा हुआ है। मेले के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है। इस ऐतिहासिक मेले में ओपन कुश्ती प्रतियोगिता, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। विधायक चौधरी ने स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने और क्षेत्र की इस अनूठी लोक संस्कृति एवं परंपरा को बनाए रखने की अपील की।1