गढ़मुक्तेश्वर थाने का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण गार्द की सलामी लेकर कार्यालय से लेकर मालखाने तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश हापुड़। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया। थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्द की सलामी दी। इसके बाद एसपी ने थाना परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, अपराध रजिस्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव और रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के संबंध में संबंधित पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। इसके अलावा कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया गया। एसपी ने मालखाने में रखे सामान और शस्त्रागार में हथियारों के रख-रखाव की स्थिति भी देखी। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा जाए।
गढ़मुक्तेश्वर थाने का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण गार्द की सलामी लेकर कार्यालय से लेकर मालखाने तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश हापुड़। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया। थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्द की सलामी दी। इसके बाद एसपी ने थाना परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, अपराध रजिस्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव और रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के संबंध में संबंधित पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। इसके अलावा कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया गया। एसपी ने मालखाने में रखे सामान और शस्त्रागार में हथियारों के रख-रखाव की स्थिति भी देखी। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा जाए।
- डीएम साहिबा एक नज़र इधर भी फैक्ट्री से निकल रहे प्रदूषण और काले धुएं से स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी बाबूगढ़ क्षेत्र मे पिलाई फैक्ट्रियां उड़ा रही ngt के नियमों की धज्जियां जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में पिलाई फैक्ट्रियां उड़ा रही ngt के नियमों की धज्जियां फैला रही प्रदूषण स्थानीय लोग काले धुएं और प्रदूषण से है परेशान स्थानीय लोगों की मांग आखिर कब होगी प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई।1
- संडीला के रामलीला मैदान में चल रहे गणेश महोत्सव में मंगलवार को भक्ति, कला और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला। श्री गणेश उत्सव सेवा समिति की ओर से आयोजित सीनियर वर्ग नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने भक्ति गीतों और मनमोहक भजनों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों के थिरकते कदमों और बेहतरीन प्रस्तुतियों पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भव्य रोशनी से सजे गणेश पंडाल में प्रतिभागियों ने नृत्य के साथ अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष गौरव गुप्ता, श्यामधर तिवारी, ऋषभ खन्ना, सौरभ गुप्ता, अर्पित गुप्ता और विजय प्रताप सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बड़ी संख्या में नगरवासी और गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में पहुंचे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों के अनुसार, ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम भी बनते हैं। 🙏 गणपति बप्पा मोरया! 🙏 संडीला से विशेष रिपोर्ट। आप देख रहे हैं स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर।1
- ग्रेटर नोएडा दादरी : फूलपुर गांव के काले रोड मटेरियल प्लांट से लगातार काला धुआं निकल रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। यह धुआं न केवल पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डाल रहा है। गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा फूलपुर गांव में काले रोड मटेरियल प्लांट से उगल रहा काला धुआं, सांसों पर संकट प्रदूषण से दर्जनों ग्रामीण बीमार; पुलिस-प्रशासन की अकर्मण्यता पर भड़का जन-आक्रोश [विशेष ग्राउंड रिपोर्ट — गांव फूलपुर (ग्रेटर नोएडा)] ग्रेटर नोएडा की तहसील दादरी स्थित गांव फूलपुर में काले रोड निर्माण सामग्री तैयार करने वाले एक मटेरियल प्लांट ने ग्रामीणों का जीवन दूभर कर दिया है। प्लांट की चिमनियों से लगातार निकल रहे जहरीले काले धुएं और हवा में तैरती महीन धूल के कारण पूरा गांव गंभीर स्वास्थ्य संकट की गिरफ्त में आ चुका है। 💥 न्यूज़ हाइलाइट्स (मुख्य बिंदु) * 😷 स्वास्थ्य आपातकाल जैसी स्थिति: काले धुएं और जहरीली धूल से बच्चों व बुजुर्गों में फेफड़ों के संक्रमण, सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन जैसी बीमारियां फैल रही हैं। कई लोग स्थानीय अस्पतालों में भर्ती हैं। * 🛑 प्रशासन की चुप्पी: ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि पुलिस प्रशासन और स्थानीय अफसरों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्लांट पर कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई। * ⚠️ उग्र आंदोलन की चेतावनी: पुलिस-प्रशासन और प्लांट मालिक की मिलीभगत व उपेक्षा से आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्लांट तुरंत बंद नहीं हुआ तो वे सड़क जाम कर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। > 💬 ग्रामीणों का बयान: > "रात-दिन काला धुआं और धूल उड़ती है। घरों के दरवाजे बंद रखने पर भी कालिख जम जाती है। सांस लेना दूभर हो गया है और बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। प्रशासन सो रहा है, अब हम चुप नहीं बैठेंगे।" > — पीड़ित ग्रामीण, गांव फूलपुर > [आगामी स्थिति] गांव में बढ़ते तनाव और जनाक्रोश को देखते हुए स्थिति कभी भी बड़े प्रदर्शन में बदल सकती है। स्थानीय निवासी अब सीधे उच्च अधिकारियों और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दरवाजे पर दस्तक देने की तैयारी कर रहे हैं।1
- लखनऊ में रोहिणी घावरी का सियासी वार, मायावती-चंद्रशेखर और सपा पर निशाना लखनऊ में करणी सेना के कार्यक्रम में रोहिणी घावरी ने मायावती, चंद्रशेखर आजाद और समाजवादी पार्टी को लेकर कई राजनीतिक बयान दिए। उन्होंने मायावती पर परिवारवाद का आरोप लगाया और वाल्मीकि समाज को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग रखी। अखिलेश यादव के सामने उन्होंने आरक्षण में वर्गीकरण, वाल्मीकि समाज को विधानसभा टिकट और सफाई कर्मचारियों को नियमित करने जैसी मांगें रखीं। वहीं चंद्रशेखर आजाद को लेकर भी उन्होंने तीखी टिप्पणियां कीं। 2029 में नगीना से चुनाव लड़ने के सवाल पर रोहिणी ने कहा कि अगर समाज का आदेश हुआ तो वह चुनाव लड़ेंगी। करणी सेना अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने भी उन्हें नगीना से मैदान में उतारने की घोषणा की है। #RohiniGhavri #Mayawati #ChandrashekharAzad #AkhileshYadav #Nagina #UPPolitics #UttarPradesh #PoliticalNews #KarniSena #BreakingNews #LatestNews #ERadioIndia1
- *पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक मीडिया कार्यक्रम प्रभारी ने इस याद को यादगार बनाने के लिए 111 पेड लग* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻1
- मेरठ ब्यूरो रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक आज बुधवार को पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय में होगी।1
- गढ़मुक्तेश्वर थाने का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण गार्द की सलामी लेकर कार्यालय से लेकर मालखाने तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश हापुड़। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया। थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्द की सलामी दी। इसके बाद एसपी ने थाना परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, अपराध रजिस्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव और रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के संबंध में संबंधित पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। इसके अलावा कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया गया। एसपी ने मालखाने में रखे सामान और शस्त्रागार में हथियारों के रख-रखाव की स्थिति भी देखी। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा जाए।1
- पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, करीब 18 वर्षीय मुजाहिद पुत्र सुफियान भैंसों के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान वह अचानक चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर मेरठ रवाना हो गए हैं। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। चारा काटने वाली मशीनों का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। पिलखुवा से इस्तेकार चौधरी की रिपोर्ट। आप देख रहे हैं स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर।1
- मेरठ में छात्राओं की जागरूकता रैली, मतदान के लिए दिया संदेश दौराला के मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 16 सितंबर को चुनावी साक्षरता क्लब के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। क्लब प्रभारी डॉ. स्नेहलता के निर्देशन में छात्राओं ने उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया और ‘हम बच्चों ने ठाना है, जन-जन को जगाना है’ जैसे नारों के जरिए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में निधि सक्सेना, रविता, कल्पना और रचना शर्मा की भूमिका सराहनीय रही। #Meerut #Daurala #VoterAwareness #VoterAwarenessRally #ElectionLiteracy #VotingAwareness #Democracy #StudentAwareness #MeerutNews #UttarPradesh #UPNews #ERadioIndia1