logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एटा जिले के अवागढ़ थाना पुलिस ने चार साल पुराने एक हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 15 फरवरी, 2022 को हुई चंद्रवती नामक महिला की गुमशुदगी से जुड़ा है। वादी बीनेश कुमार, जो चंद्रवती के भाई हैं, ने अवागढ़ थाने में सूचना दी थी कि उनकी बहन को उसके बहनोई मंजेश 15 फरवरी, 2022 को दोपहर के समय जलेसर घुमाने का कहकर घर से ले गया था, और 16 फरवरी, 2022 को मंजेश अकेले ही घर वापस आया था। बहन के वापस न आने पर, बीनेश कुमार ने 17 फरवरी, 2022 को अवागढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके बाद से ही स्थानीय पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लगभग चार साल बाद, 10 जून, 2026 को बीनेश कुमार ने फिर से अवागढ़ थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बहनोई मंजेश और उसके साथी सौदान सिंह ने उसकी बहन चंद्रवती की हत्या कर शव छुपा दिया है। इस सूचना के आधार पर, अवागढ़ थाने में मंजेश कुमार (पुत्र गोविंद राम) और सौदान सिंह (पुत्र किशनलाल), दोनों निवासी ग्राम शहनौआ, थाना अवागढ़, जनपद एटा, के विरुद्ध मुअसं0- 112/2026 धारा- 302/201 भादवि0 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त मंजेश ने बताया कि उसकी पत्नी कासगंज में रहकर दूसरों के घरों में झाड़ू-पोंछा व बर्तन धोने का काम करती थी और उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। इसी शक के चलते मंजेश ने 15 फरवरी, 2022 को दोपहर लगभग 01:00 बजे चंद्रवती को उसकी बहन के घर से जलेसर घुमाने के बहाने ले गया। जलेसर पहुंचने पर मंजेश ने अपने साथी सौदान को भी बुला लिया। दोनों ने साथ में शराब पी और फिर तीनों जलेसर से बस द्वारा सिकंदराराव पहुंचे। वहां से उन्होंने एक टेम्पो से धर्मपुर नगरिया मोड़ पर उतर कर, ग्राम नगरिया को जाने वाले रास्ते पर खेत में चंद्रवती का गला दबाकर हत्या कर दी। योजना के अनुसार, दोनों अभियुक्तों ने शव को ईशान नदी के किनारे वाले खेत में ले जाकर पहले से खोदे गए गड्ढे में दबा दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए, अवागढ़ पुलिस ने इस मामले में वांछित दोनों अभियुक्तों मंजेश कुमार (उम्र करीब 52 वर्ष) और सौदान सिंह (उम्र करीब 27 वर्ष) को 11 जून, 2026 को ग्राम शहनौआ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतका चंद्रवती के शव/कंकाल को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त सौदान सिंह का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें जलेसर थाने में चोरी और अवागढ़ थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अखिलेश दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस चार वर्ष पुराने हत्या के मामले का सफलतापूर्वक अनावरण किया है।

10 hrs ago
user_आकर्ष वार्ष्णेय  रिपोर्टर shru
आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
c6ab145c-6bd0-4596-8ad1-98e12514f153

एटा जिले के अवागढ़ थाना पुलिस ने चार साल पुराने एक हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 15 फरवरी, 2022 को हुई चंद्रवती नामक महिला की गुमशुदगी से जुड़ा है। वादी बीनेश कुमार, जो चंद्रवती के भाई हैं, ने अवागढ़ थाने में सूचना दी थी कि उनकी बहन को उसके बहनोई मंजेश 15 फरवरी, 2022 को दोपहर के समय जलेसर घुमाने का कहकर घर से ले गया था, और 16 फरवरी, 2022 को मंजेश अकेले ही घर वापस आया था। बहन के वापस न आने पर, बीनेश कुमार ने 17 फरवरी, 2022 को अवागढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके बाद से ही स्थानीय पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लगभग चार

45590142-d65b-4261-bccb-6796a7cea2cf

साल बाद, 10 जून, 2026 को बीनेश कुमार ने फिर से अवागढ़ थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बहनोई मंजेश और उसके साथी सौदान सिंह ने उसकी बहन चंद्रवती की हत्या कर शव छुपा दिया है। इस सूचना के आधार पर, अवागढ़ थाने में मंजेश कुमार (पुत्र गोविंद राम) और सौदान सिंह (पुत्र किशनलाल), दोनों निवासी ग्राम शहनौआ, थाना अवागढ़, जनपद एटा, के विरुद्ध मुअसं0- 112/2026 धारा- 302/201 भादवि0 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त मंजेश ने बताया कि उसकी पत्नी कासगंज में रहकर दूसरों के घरों में झाड़ू-पोंछा व बर्तन धोने का काम करती थी और उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। इसी शक के चलते मंजेश ने 15

फरवरी, 2022 को दोपहर लगभग 01:00 बजे चंद्रवती को उसकी बहन के घर से जलेसर घुमाने के बहाने ले गया। जलेसर पहुंचने पर मंजेश ने अपने साथी सौदान को भी बुला लिया। दोनों ने साथ में शराब पी और फिर तीनों जलेसर से बस द्वारा सिकंदराराव पहुंचे। वहां से उन्होंने एक टेम्पो से धर्मपुर नगरिया मोड़ पर उतर कर, ग्राम नगरिया को जाने वाले रास्ते पर खेत में चंद्रवती का गला दबाकर हत्या कर दी। योजना के अनुसार, दोनों अभियुक्तों ने शव को ईशान नदी के किनारे वाले खेत में ले जाकर पहले से खोदे गए गड्ढे में दबा दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते

हुए, अवागढ़ पुलिस ने इस मामले में वांछित दोनों अभियुक्तों मंजेश कुमार (उम्र करीब 52 वर्ष) और सौदान सिंह (उम्र करीब 27 वर्ष) को 11 जून, 2026 को ग्राम शहनौआ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतका चंद्रवती के शव/कंकाल को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त सौदान सिंह का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें जलेसर थाने में चोरी और अवागढ़ थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अखिलेश दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस चार वर्ष पुराने हत्या के मामले का सफलतापूर्वक अनावरण किया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खेत में मेला शुगर का बच्चा ‼️ बहुत ही खतरनाक जानवर है खेत में मेला सूअर का बच्चा बहुत ही खतरनाक
    1
    खेत में मेला शुगर का बच्चा ‼️
 बहुत ही खतरनाक जानवर है
खेत में मेला सूअर का बच्चा बहुत ही खतरनाक
    user_𝐏𝐚𝐰𝐚𝐧 𝐘𝐨𝐮𝐓𝐮𝐛𝐞 𝐂𝐫
    𝐏𝐚𝐰𝐚𝐧 𝐘𝐨𝐮𝐓𝐮𝐛𝐞 𝐂𝐫
    अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शाहजहांपुर में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर मिली शिकायतों पर एडीएम अरविंद सिंह ने कार्रवाई की है। यह एक्शन लोगों द्वारा की गई शिकायतों के मद्देनजर लिया गया।
    1
    शाहजहांपुर में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर मिली शिकायतों पर एडीएम अरविंद सिंह ने कार्रवाई की है। यह एक्शन लोगों द्वारा की गई शिकायतों के मद्देनजर लिया गया।
    user_Leagel India
    Leagel India
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मैनपुरी जिले के बेवर कस्बे के मोहल्ला काजीटोला में बुधवार रात हुई एक मारपीट की घटना में 33 वर्षीय सचिन पुत्र विजयपाल को गोली मार दी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, काजीटोला निवासी सचिन बुधवार रात मोहल्ले की 18 फुट खड़ंजे वाली गली में मौजूद थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर, आरोपियों ने फायरिंग कर दी जिसमें सचिन के सीने के पास गोली लगी। बताया जा रहा है कि गोली शरीर को पार करते हुए निकल गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल सचिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर ले जाया गया। वहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
    1
    मैनपुरी जिले के बेवर कस्बे के मोहल्ला काजीटोला में बुधवार रात हुई एक मारपीट की घटना में 33 वर्षीय सचिन पुत्र विजयपाल को गोली मार दी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, काजीटोला निवासी सचिन बुधवार रात मोहल्ले की 18 फुट खड़ंजे वाली गली में मौजूद थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर, आरोपियों ने फायरिंग कर दी जिसमें सचिन के सीने के पास गोली लगी। बताया जा रहा है कि गोली शरीर को पार करते हुए निकल गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल सचिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर ले जाया गया। वहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट का एक मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है। मारपीट के बाद पीड़ित परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यह पूरा मामला गुरसहायगंज थाना क्षेत्र का ही है, जहाँ पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत लेकर थाने का रुख किया था। हालांकि, गुरसहायगंज थाना में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अपनी फरियाद अनसुनी होने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर दबंगों और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट का एक मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है। मारपीट के बाद पीड़ित परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

यह पूरा मामला गुरसहायगंज थाना क्षेत्र का ही है, जहाँ पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत लेकर थाने का रुख किया था। हालांकि, गुरसहायगंज थाना में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अपनी फरियाद अनसुनी होने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर दबंगों और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_विक्रम सिंह पत्रकार मैनपुरी
    विक्रम सिंह पत्रकार मैनपुरी
    Mainpuri, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • मैनपुरी के बेवर क्षेत्र स्थित मुंडई डाकघर में तैनात 26 वर्षीय शाखा डाकपाल निखिल वर्मा ने आत्महत्या कर ली है। उनके द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद डाक कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया है। शुक्रवार को शहरी एवं ग्रामीण डाक सेवक बड़ी संख्या में मैनपुरी प्रधान डाकघर, मंडलीय कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। वहाँ उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निखिल वर्मा को विभागीय अधिकारियों और मेल ओवरसियर द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, और मृतक के सुसाइड नोट में इस उत्पीड़न का स्पष्ट उल्लेख है। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषी अधिकारियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक सुसाइड नोट में नामजद अधिकारियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
    1
    मैनपुरी के बेवर क्षेत्र स्थित मुंडई डाकघर में तैनात 26 वर्षीय शाखा डाकपाल निखिल वर्मा ने आत्महत्या कर ली है। उनके द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद डाक कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया है।

शुक्रवार को शहरी एवं ग्रामीण डाक सेवक बड़ी संख्या में मैनपुरी प्रधान डाकघर, मंडलीय कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। वहाँ उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निखिल वर्मा को विभागीय अधिकारियों और मेल ओवरसियर द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, और मृतक के सुसाइड नोट में इस उत्पीड़न का स्पष्ट उल्लेख है।

कर्मचारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषी अधिकारियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक सुसाइड नोट में नामजद अधिकारियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
    user_मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    Photographer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • परौर में आयोजित 'जन चौपाल' में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) ने जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सख्त रवैया अपनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने राशन कार्ड के नवीनीकरण, नाम जुड़वाने के साथ-साथ वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के समय पर भुगतान न होने जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। फरियादियों ने आरोप लगाया कि उन्हें महीनों से चक्कर कटवाए जा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे प्रशासन की सक्रियता पर सवाल उठ रहे थे। जन शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए एडीएम ने मौके पर ही संबंधित विभागों के रिकॉर्ड की जांच की और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ड्यूटी में घोर लापरवाही और कार्यों में अनावश्यक देरी करने वाले दोषी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया गया। साथ ही, योजना के क्रियान्वयन में सुस्ती दिखाने वाले संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। एडीएम ने कई लंबित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित लाभार्थियों को तुरंत राहत भी प्रदान की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है, और राशन व पेंशन जैसी सुविधाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचनी चाहिए। एडीएम ने चेतावनी दी कि इसमें किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    परौर में आयोजित 'जन चौपाल' में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) ने जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सख्त रवैया अपनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने राशन कार्ड के नवीनीकरण, नाम जुड़वाने के साथ-साथ वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के समय पर भुगतान न होने जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। फरियादियों ने आरोप लगाया कि उन्हें महीनों से चक्कर कटवाए जा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे प्रशासन की सक्रियता पर सवाल उठ रहे थे।

जन शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए एडीएम ने मौके पर ही संबंधित विभागों के रिकॉर्ड की जांच की और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ड्यूटी में घोर लापरवाही और कार्यों में अनावश्यक देरी करने वाले दोषी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया गया। साथ ही, योजना के क्रियान्वयन में सुस्ती दिखाने वाले संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

एडीएम ने कई लंबित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित लाभार्थियों को तुरंत राहत भी प्रदान की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है, और राशन व पेंशन जैसी सुविधाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचनी चाहिए। एडीएम ने चेतावनी दी कि इसमें किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_आर्येन्द्र सिंह दैनिक भास्कर
    आर्येन्द्र सिंह दैनिक भास्कर
    पत्रकार कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शाहजहांपुर में राशन वितरण व्यवस्था से संबंधित शिकायतों पर अपर जिलाधिकारी (ADM) अरविंद सिंह ने कार्रवाई की है। उन्होंने व्यवस्था को लेकर मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाए।
    1
    शाहजहांपुर में राशन वितरण व्यवस्था से संबंधित शिकायतों पर अपर जिलाधिकारी (ADM) अरविंद सिंह ने कार्रवाई की है। उन्होंने व्यवस्था को लेकर मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाए।
    user_Leagel India
    Leagel India
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शुक्रवार को मैनपुरी जनपद में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री दीपशिखा सिंह ने की, जिसमें जनपद के विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी, व्यापारी बंधु और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान, क्षेत्राधिकारी यातायात ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही, उन्होंने व्यापारियों से पुलिस के साथ सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस संवाद कार्यक्रम में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की और अपनी समस्याओं के साथ-साथ महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।
    1
    शुक्रवार को मैनपुरी जनपद में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री दीपशिखा सिंह ने की, जिसमें जनपद के विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी, व्यापारी बंधु और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान, क्षेत्राधिकारी यातायात ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही, उन्होंने व्यापारियों से पुलिस के साथ सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

इस संवाद कार्यक्रम में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की और अपनी समस्याओं के साथ-साथ महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जन चौपाल में किसानों ने खाद की किल्लत और ओवर-रेटिंग को लेकर एकसुर में शिकायत की। इस मामले पर अपर जिलाधिकारी (एडीएम) ने खाद की कालाबाजारी पर कड़ा रुख अपनाया है। एडीएम ने सख्त कार्रवाई करते हुए कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के निलंबन के आदेश भी जारी किए हैं।
    1
    जन चौपाल में किसानों ने खाद की किल्लत और ओवर-रेटिंग को लेकर एकसुर में शिकायत की। इस मामले पर अपर जिलाधिकारी (एडीएम) ने खाद की कालाबाजारी पर कड़ा रुख अपनाया है। एडीएम ने सख्त कार्रवाई करते हुए कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के निलंबन के आदेश भी जारी किए हैं।
    user_आर्येन्द्र सिंह दैनिक भास्कर
    आर्येन्द्र सिंह दैनिक भास्कर
    पत्रकार कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.