Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना मरीन ड्राइव पर मोदी जी के नाम से हाई वोल्टेज ड्रामा! आखिर जनता क्यों कर रही विरोध? 🔥 #PatnaMarineDrive #NarendraModi #PMModi #BiharNews #PatnaNews #BreakingNews #ViralNews #BiharPolitics #NewsUpdate #ViralVideo पटना मरीन ड्राइव पर मोदी जी के नाम से हाई वोल्टेज ड्रामा! आखिर जनता क्यों कर रही विरोध? 🔥 #PatnaMarineDrive #NarendraModi #PMModi #BiharNews #PatnaNews #BreakingNews #ViralNews #BiharPolitics #NewsUpdate #ViralVideo
Bihar darpan 24
पटना मरीन ड्राइव पर मोदी जी के नाम से हाई वोल्टेज ड्रामा! आखिर जनता क्यों कर रही विरोध? 🔥 #PatnaMarineDrive #NarendraModi #PMModi #BiharNews #PatnaNews #BreakingNews #ViralNews #BiharPolitics #NewsUpdate #ViralVideo पटना मरीन ड्राइव पर मोदी जी के नाम से हाई वोल्टेज ड्रामा! आखिर जनता क्यों कर रही विरोध? 🔥 #PatnaMarineDrive #NarendraModi #PMModi #BiharNews #PatnaNews #BreakingNews #ViralNews #BiharPolitics #NewsUpdate #ViralVideo
More news from बिहार and nearby areas
- पटना मरीन ड्राइव पर मोदी जी के नाम से हाई वोल्टेज ड्रामा! आखिर जनता क्यों कर रही विरोध? 🔥 #PatnaMarineDrive #NarendraModi #PMModi #BiharNews #PatnaNews #BreakingNews #ViralNews #BiharPolitics #NewsUpdate #ViralVideo पटना मरीन ड्राइव पर मोदी जी के नाम से हाई वोल्टेज ड्रामा! आखिर जनता क्यों कर रही विरोध? 🔥 #PatnaMarineDrive #NarendraModi #PMModi #BiharNews #PatnaNews #BreakingNews #ViralNews #BiharPolitics #NewsUpdate #ViralVideo1
- सबलपुर सिक्स लेन पर वाहन जांच के दौरान सीएनजी टेम्पू से 250 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद फतुहा। नदी थाना पुलिस ने 16 सितंबर 2026 को सबलपुर सिक्स लेन पर वाहन जांच के दौरान एक सीएनजी टेम्पू से 250 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार सिक्स लेन पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक सीएनजी टेम्पू को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टेम्पू में रखी 250 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में देशी चुलाई शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है। नदी थाना पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार वाहन जांच और निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस बरामद शराब और टेम्पू से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।1
- सहरसा में पत्रकार से मारपीट, अब स्वास्थ्य मंत्री के दरबार पहुंचा मामला!बविवाद पर पत्रकार संगठन आमने-सामने, मंत्री ने मांगी रिपोर्ट! डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान! सहरसा। सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार के साथ मारपीट के मामले को लेकर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और युवा पत्रकार संघ के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की। पत्रकार संगठनों ने पूरे मामले में दोषी डॉक्टर के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा। पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने सहरसा सदर अस्पताल से जुड़े कई आरोप और शिकायतें रखीं। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव मुकुंद कुमार सिंह और युवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा कि पत्रकार से मारपीट की घटना को लेकर पत्रकारों और आम लोगों में आक्रोश है। प्रतिनिधियों ने डॉक्टर एसके आजाद पर लगाए जा रहे विभिन्न आरोपों की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना के दौरान अस्पताल के एक कमरे का सिगरेट और शराब से संबंधित वीडियो भी वायरल हुआ था। पत्रकार संगठनों ने इसकी भी जांच कराने की मांग की कि घटना के समय संबंधित डॉक्टर नशे में थे या नहीं। संगठनों ने डॉक्टर पर पूर्व में इलाज में लापरवाही से मौत के आरोपों की भी जांच कराने की मांग रखी। साथ ही डॉक्टर की गतिविधियों, निजी अस्पताल चलाने और सदर अस्पताल के मरीजों को कथित तौर पर निजी अस्पताल भेजने से जुड़े आरोपों की जांच की मांग की गई। इसके अलावा अस्पताल की मैनेजर शिल्पी कुमारी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर वर्ष 2019 में लगाए गए आरोपों की भी जांच कराने की मांग पत्रकार संगठनों ने की। पूरे मामले को गंभीरता से सुनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने संबंधित उच्च अधिकारियों से अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब करने की बात कही। उन्होंने पत्रकार संगठनों को मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के उपाध्यक्ष आफताब आलम सिद्दीकी, पटना जिला महासचिव प्रेम कुमार, संजय कुमार उर्फ गोलू समेत युवा पत्रकार संघ और विभिन्न मीडिया संस्थानों के कई सदस्य मौजूद रहे।1
- वैशाली में होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्राहक को लगी गोली दो बाइक से पहुंचे चार अपराधी, आधा दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग से दहशत ब्रेकिंग न्यूज़, वैशाली वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के बेदौली चौक स्थित विनोद सिंह लाइन होटल पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि दो बाइक से चार अपराधी होटल पहुंचे थे। होटल मालिक से किसी बात को लेकर बहस के बाद दो अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां चलने की बात सामने आ रही है। फायरिंग में होटल में मौजूद एक ग्राहक को गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- प्रतिपक्ष नेता एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप इस वीडियो में देखें प्रतिपक्ष नेता एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप इस वीडियो में देखें1
- राजधानी पटना के बाईपास स्थित ""OXFORD EMERGENCY HOSPITAL"" राजधानी पटना के बाईपास स्थित ऑक्सफोर्ड इमरजेंसी हॉस्पिटल जहां उपलब्ध है अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर इलाज की व्यवस्था....!!1
- पटना मरीन ड्राइव पर मोदी जी के जन्मदिन पर दिया जलाने को लेकर बवाल! महिलाओं ने जताया विरोध? 🔥 #Patna #MarineDrive #NarendraModi #ModiBirthday #BiharNews #ViralNews #BiharDarpan24 पटना मरीन ड्राइव पर मोदी जी के जन्मदिन पर दिया जलाने को लेकर बवाल! महिलाओं ने जताया विरोध? 🔥 #Patna #MarineDrive #NarendraModi #ModiBirthday #BiharNews #ViralNews #BiharDarpan241
- बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर CCTV में कैद हुई वारदात, ग्राहक बनकर पहुंचे थे दो अपराधी,पुलिस मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुटी , बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक से सटे रामायण नगर मोहल्ले में बुधवार को दिनदहाड़े आभूषण दुकानदार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घर के आगे सोना-चांदी की दुकान चलाने वाले दुकानदार दीपक कुमार पर ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि दो युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से सोने-चांदी के आभूषण दिखाने को कहा। जेवर पसंद करने के बाद दोनों ने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। इसी दौरान जब दुकानदार सामान निकालने के लिए नीचे झुके, तभी एक युवक ने कमर से भारी हथौड़ा निकाल लिया और दीपक कुमार के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले से दुकानदार लहूलुहान होकर चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। परिजन आनन-फानन में घायल दीपक कुमार को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उनके सिर में कई टांके लगाए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सीटी स्कैन और बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। फुटेज में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है, जिसके आधार पर पुलिस दोनों हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। दिनदहाड़े दुकान में घुसकर दुकानदार पर हुए हमले से इलाके के कारोबारियों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है ,1