सिकंदराराऊ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, महिला समेत तीन घायल सिकंदराराऊ क्षेत्र में बुधवार दोपहर पुरदिलनगर रोड पर स्थित नहर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक पर सवार युवक तथा दूसरी बाइक पर सवार युवक और महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को देखा और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ भेजा गया। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार युवक सिकंदराराऊ से पुरदिलनगर की ओर जा रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक और महिला पुरदिलनगर से सिकंदराराऊ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नहर के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों में से एक युवक सिकंदराराऊ निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला और युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

- सिकंदरा राऊ ।हुसैनपुर गांव के पास एटा अलीगढ़ हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर। बाइक सवार तीन युवको की मौके पर हुई मौत। तीनों युवक दिल्ली से निकले थे दरगाह जाने के लिए।3
- Post by Mohit kumar1
- हाथरस के सिकंदरा राव नगर पालिका क्षेत्र में लापरवाही के चलते होली की खुशियां मातम में बदल गई। सिकंदरा राव क्षेत्र की वार्ड संख्या 22 स्थित मोहल्ला दमदमा सोलर पाइप में डाली गई विद्युत केबल की चपेट में आकर 18 वर्षीय युवती की जान चली गई। बताया जा रहा है कि नगर पालिका के विद्युत कर्मचारियों ने सोलर लाइट के पुल पर बिजली की केवल डालने से मना किया था, लेकिन आरोप है कि स्थानीय सभासद द्वारा जबरन केवल डलवा दी गई।1
- Gurgaon sikandrarao Hathras1
- Mera kaccha Makan hai mujhe barish mein bahut sari pareshani hoti hai1
- थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव बोर्रा खुर्द में गुरुवार दोपहर लगभग 12:20 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। तार गिरते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग तुरंत मौके से दूर हट गए। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई व्यक्ति या पशु तार की चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि तार गिरने के समय आसपास भीड़ होती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद विभाग का लाइनमैन मौके पर पहुंच गया और बिजली सप्लाई बंद कराकर टूटे हुए तारों को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया।1
- एटा जनपद के अवागढ़ क्षेत्र के ग्राम बोर्रा खुर्द से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां गुरुवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि गांव में एक पेड़ की बड़ी टहनी काटी जा रही थी। इसी दौरान टहनी टूटकर 11000 वोल्ट की बिजली लाइन पर गिर गई, जिसकी वजह से लाइन का पूरा एंगल निकल गया और तीनों बिजली के तार टूटकर जमीन पर आ गिरे। तार टूटते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि गनीमत यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय 11000 वोल्ट की लाइन में बिजली सप्लाई नहीं थी, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। अगर उस समय लाइन में बिजली होती, तो कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने एहतियात के तौर पर ऊपर से शटडाउन दे दिया, ताकि मरम्मत कार्य सुरक्षित तरीके से किया जा सके। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटे हुए तारों को ठीक कर लाइन को दोबारा सही कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली विभाग को सूचना न दी जाती, तो यह घटना किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी।1
- सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिया के नीचे गंदे नाले में मोटरसाइकिल समेत एक युवक का शव दबा हुआ मिला। मृतक की पहचान 24 वर्षीय देवा यादव के रूप में हुई है, जो भाजपा का सेक्टर संयोजक भी था। बताया जा रहा है कि वह बुधवार रात से लापता था। बच्चों ने नाले में बाइक का हैंडल बाहर निकला देखा तो मामला सामने आया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।3