logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिकंदराराऊ: पुलिया के नीचे नाले में बाइक समेत मिला युवक का शव, हत्या की आशंका सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिया के नीचे गंदे नाले में मोटरसाइकिल समेत एक युवक का शव दबा हुआ मिला। मृतक की पहचान 24 वर्षीय देवा यादव के रूप में हुई है, जो भाजपा का सेक्टर संयोजक भी था। बताया जा रहा है कि वह बुधवार रात से लापता था। बच्चों ने नाले में बाइक का हैंडल बाहर निकला देखा तो मामला सामने आया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

3 hrs ago
user_JIMMY VARSHNEY
JIMMY VARSHNEY
पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सिकंदराराऊ: पुलिया के नीचे नाले में बाइक समेत मिला युवक का शव, हत्या की आशंका सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिया के नीचे गंदे नाले में मोटरसाइकिल समेत एक युवक का शव दबा हुआ मिला। मृतक की पहचान 24 वर्षीय देवा यादव के रूप में हुई है, जो भाजपा का सेक्टर संयोजक भी था। बताया जा रहा है कि वह बुधवार रात से लापता था। बच्चों ने नाले में बाइक का हैंडल बाहर निकला देखा तो मामला सामने आया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mohit kumar
    1
    Post by Mohit kumar
    user_Mohit kumar
    Mohit kumar
    सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Harsh Pundhir
    2
    Post by Harsh Pundhir
    user_Harsh Pundhir
    Harsh Pundhir
    Local News Reporter सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सासनी के रुदायन गांव में मां काली की परंपरागत शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह शोभायात्रा पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से गांव में निकाली जा रही है। गुरुवार को शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां काली के स्वरूप की आरती उतारकर किया गया। इसके बाद शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें बैंड-बाजे भक्तिमय धुनें बजाते हुए आगे चल रहे थे, जिनके पीछे मां काली का विशाल डोला था। शोभायात्रा में उस्ताद भवन शर्मा की नेतृत्व में सुमित तिवारी ने मां काली का स्वरूप धारण किया, जबकि छोटा तिवारी और संजय शर्मा ने खरदूषण की तलवार संभाली। पंकज ने खप्पर उठाया और लालू ने लांगुरा का रूप धारण किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और द्वार-द्वार पर मां काली की आरती उतारी गई। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सासनी कोतवाली प्रभारी के निर्देशन में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। आयोजन समिति ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रतिवर्ष किया जाता है।
    4
    सासनी के रुदायन गांव में मां काली की परंपरागत शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह शोभायात्रा पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से गांव में निकाली जा रही है।
गुरुवार को शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां काली के स्वरूप की आरती उतारकर किया गया। इसके बाद शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें बैंड-बाजे भक्तिमय धुनें बजाते हुए आगे चल रहे थे, जिनके पीछे मां काली का विशाल डोला था।
शोभायात्रा में उस्ताद भवन शर्मा की नेतृत्व में सुमित तिवारी ने मां काली का स्वरूप धारण किया, जबकि छोटा तिवारी और संजय शर्मा ने खरदूषण की तलवार संभाली। पंकज ने खप्पर उठाया और लालू ने लांगुरा का रूप धारण किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और द्वार-द्वार पर मां काली की आरती उतारी गई।
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सासनी कोतवाली प्रभारी के निर्देशन में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। आयोजन समिति ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रतिवर्ष किया जाता है।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अवागढ़ क्षेत्र के ग्राम बोर्रा खुर्द से एक बड़ी। जहां गुरुवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि गांव में एक पेड़ की बड़ी टहनी काटी जा रही थी। इसी दौरान टहनी टूटकर 11000 वोल्ट की बिजली लाइन पर गिर गई, जिसकी वजह से लाइन का पूरा एंगल निकल गया और तीनों बिजली के तार टूटकर जमीन पर आ गिरे। तार टूटते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि गनीमत यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय 11000 वोल्ट की लाइन में बिजली सप्लाई नहीं थी, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। अगर उस समय लाइन में बिजली होती, तो कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने एहतियात के तौर पर ऊपर से शटडाउन दे दिया, ताकि मरम्मत कार्य सुरक्षित तरीके से किया जा सके। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटे हुए तारों को ठीक कर लाइन को दोबारा सही कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली विभाग को सूचना न दी जाती, तो यह घटना किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी।
    1
    अवागढ़ क्षेत्र के ग्राम बोर्रा खुर्द से एक बड़ी। जहां गुरुवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया।
बताया जा रहा है कि गांव में एक पेड़ की बड़ी टहनी काटी जा रही थी। इसी दौरान टहनी टूटकर 11000 वोल्ट की बिजली लाइन पर गिर गई, जिसकी वजह से लाइन का पूरा एंगल निकल गया और तीनों बिजली के तार टूटकर जमीन पर आ गिरे।
तार टूटते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
हालांकि गनीमत यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय 11000 वोल्ट की लाइन में बिजली सप्लाई नहीं थी, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। अगर उस समय लाइन में बिजली होती, तो कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने एहतियात के तौर पर ऊपर से शटडाउन दे दिया, ताकि मरम्मत कार्य सुरक्षित तरीके से किया जा सके।
इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटे हुए तारों को ठीक कर लाइन को दोबारा सही कर दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली विभाग को सूचना न दी जाती, तो यह घटना किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी।
    user_SATYAPRAKASH
    SATYAPRAKASH
    Social worker जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सरकारी टंकी के द्वारा आने वाला पानी की गती उसी तरह है जिस तरह सरकारी कर्मचारी कार्य की स्पीड होती है बहुत ही धीमी
    2
    सरकारी टंकी के द्वारा आने वाला पानी की गती उसी तरह है जिस तरह सरकारी कर्मचारी कार्य की स्पीड होती है बहुत ही धीमी
    user_Manoj Kumar Maurya
    Manoj Kumar Maurya
    Insurance Agent Kasganj, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • Post by Hari Singh Goutam
    1
    Post by Hari Singh Goutam
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सिकंदराराऊ क्षेत्र में बुधवार दोपहर पुरदिलनगर रोड पर स्थित नहर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक पर सवार युवक तथा दूसरी बाइक पर सवार युवक और महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को देखा और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ भेजा गया। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार युवक सिकंदराराऊ से पुरदिलनगर की ओर जा रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक और महिला पुरदिलनगर से सिकंदराराऊ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नहर के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों में से एक युवक सिकंदराराऊ निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला और युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
    1
    सिकंदराराऊ क्षेत्र में बुधवार दोपहर पुरदिलनगर रोड पर स्थित नहर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक पर सवार युवक तथा दूसरी बाइक पर सवार युवक और महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को देखा और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ भेजा गया।
बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार युवक सिकंदराराऊ से पुरदिलनगर की ओर जा रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक और महिला पुरदिलनगर से सिकंदराराऊ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नहर के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों में से एक युवक सिकंदराराऊ निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला और युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
    user_JIMMY VARSHNEY
    JIMMY VARSHNEY
    पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सासनी के प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर में ब्रज के पारंपरिक हुरंगा के उत्साह के बीच एक अनूठी फूलों की होली खेली गई। चूंकि ब्रज की होली के कई रूप हैं, लेकिन सासनी के दाऊजी मंदिर में फूलों की यह होली शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का संदेश देती है। टेसू के फूलों का विशेष उपयोग इसे अन्य आयोजनों से अलग बनाता है। होली से पूर्व प्रशांत गर्ग उर्फ भोलू अग्रवाल और धर्म भूषण अग्रवाल के परिवारों ने भगवान दाऊजी का अभिषेक किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर टेसू और गेंदा के फूलों की सुगंध से महक उठा, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आचार्य पंडित राकेश शास्त्री के मार्गदर्शन में दाऊजी का अभिषेक संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में पिंटू पंडित, कान्हा पंडित गोपाल, अमन, राहुल, अंकित और शोभित ने सहयोग किया। यह अभिषेक अग्रवाल परिवारों द्वारा आयोजित किया गया था, जो इस वार्षिक उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सामान्य रंगों और गुलाल के बजाय, इस वर्ष टेसू और गेंदा के फूलों का उपयोग कर होली खेली गई। इन फूलों को कुछ क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला भी माना जाता है। दाऊजी महाराज के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा और उमड़े जनसैलाब ने भगवान के साथ फूलों की होली खेलकर खुद को धन्य महसूस किया ब्रज की परंपरा के अनुसार, हुरंगा के दौरान महिलाओं (हुरियारिनों) ने पुरुषों (हुरियारों) पर फूलों की वर्षा की, जो प्रेम और सौहार्द के सात्विक भाव को दर्शाता है। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए होली भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
    2
    सासनी के प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर में ब्रज के पारंपरिक हुरंगा के उत्साह के बीच एक अनूठी फूलों की होली खेली गई। चूंकि ब्रज की होली के कई रूप हैं, लेकिन सासनी के दाऊजी मंदिर में फूलों की यह होली शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का संदेश देती है। टेसू के फूलों का विशेष उपयोग इसे अन्य आयोजनों से अलग बनाता है। होली से पूर्व प्रशांत गर्ग उर्फ भोलू अग्रवाल और धर्म भूषण अग्रवाल के परिवारों ने भगवान दाऊजी का अभिषेक किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर टेसू और गेंदा के फूलों की सुगंध से महक उठा, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
आचार्य पंडित राकेश शास्त्री के मार्गदर्शन में दाऊजी का अभिषेक संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में पिंटू पंडित, कान्हा पंडित गोपाल, अमन, राहुल, अंकित और शोभित ने सहयोग किया। यह अभिषेक अग्रवाल परिवारों द्वारा आयोजित किया गया था, जो इस वार्षिक उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
सामान्य रंगों और गुलाल के बजाय, इस वर्ष टेसू और गेंदा के फूलों का उपयोग कर होली खेली गई। इन फूलों को कुछ क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला भी माना जाता है। दाऊजी महाराज के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा और उमड़े जनसैलाब ने भगवान के साथ फूलों की होली खेलकर खुद को धन्य महसूस किया ब्रज की परंपरा के अनुसार, हुरंगा के दौरान महिलाओं (हुरियारिनों) ने पुरुषों (हुरियारों) पर फूलों की वर्षा की, जो प्रेम और सौहार्द के सात्विक भाव को दर्शाता है।
स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए होली भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दक्षिण भारत में बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता #बेजुबान #जानवर
    1
    दक्षिण भारत में बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता #बेजुबान #जानवर
    user_Manoj Kumar Maurya
    Manoj Kumar Maurya
    Insurance Agent Kasganj, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.