Shuru
Apke Nagar Ki App…
ल्यो, मन गई हैप्पी होली, अभी ये सिर्फ रुझान हैं, नतीजे बेजोड़ आएंगे। ये यूपी के झाँसी में एक दूसरे को गुलाल लगा होली मनाई जा रही है।
Hari Singh Goutam
ल्यो, मन गई हैप्पी होली, अभी ये सिर्फ रुझान हैं, नतीजे बेजोड़ आएंगे। ये यूपी के झाँसी में एक दूसरे को गुलाल लगा होली मनाई जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खीरी के गोला में बीच चौराहे पर अर्धनग्न होकर शराब के पैग बनाते अरविंद ने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, बोतल है, सोडा है, पानी है, गिलास है......साथ ही पुलिस की परीक्षा भी ली जा रही, इस फूहड़ प्रदर्शन के साथ होली खेले रघुवीरा जैसा गीत लगाया, यह और एतराज का विषय।1
- Post by M S Yadav1
- ग्राम बोर्रा खुर्द में होली का पर्व बड़े ही उत्साह, परंपरा और भाईचारे के साथ मनाया गया। होली के अवसर पर आयोजित पारंपरिक चौपाई कार्यक्रम दोपहर लगभग 2:30 बजे से शुरू हुआ, जिसमें गांव के बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में ढोलक मास्टर सुरेश पाल के साथ गायक बहादुर सिंह, नन्नू सिंह और स्याम बाबू सहित कई लोगों ने अपनी प्रस्तुति दी। ढोलक की थाप और पारंपरिक होली गीतों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। चौपाई के दौरान पारंपरिक गीत, ढोलक और हंसी-मजाक के माहौल में पूरे गांव में खुशी और उमंग का वातावरण देखने को मिला। ग्रामीणों के अनुसार यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है और हर साल पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाई जाती है। कार्यक्रम शाम लगभग 6:30 बजे खुशी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- Post by Mohit kumar1
- 12 साल के बच्चे को टंकी में बचाने को लेकर उतरे थे परिजन। शौचालय के टंकी के अंदर गैस का जमाब था अंदर पहुंचते सभी लोग बेहोश होकर गिर पड़े। ग्रामीणों के सहयोग से शौचालय टैंक के ऊपरी हिस्सा को तोड़कर सात लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां चार लोगो की मौत हो गई। घटना से परिजनों एवं ग्रामीणों में मचा कोहराम। सीतामढ़ी/ बिहार! होली के दिन शौचालय की टंकी में गिरने से एक परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना बोखडाॖ थाना क्षेत्र के कुरहर गांव की है। ग्रामीणों ने बताया कि राजीव सहनी का 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार खेलने के क्रम में शौचालय की टंकी में जा गिरा बच्चे को गिरते देख परिजन एवं पड़ोसी बचाने दौरे सबसे पहले राजीव सहनी टैंक में उतर गए उनके पीछे एक-एक कर 6 और लोग बच्चे को निकालने के लिए टंकी में कूद परे। टंकी की लंबाई लगभग 12 फीट थी अंदर घुटन भरी गैस का जमाब था जैसे लोग अंदर पहुंचे सांस लेना मुश्किल हो गया कुछ मिनट में सभी लोग बेहोश होकर गिर पड़े। जब टैंक से सभी लोग बाहर नहीं निकले तो ग्रामीण जुटने लगे टंकी का ऊपरी हिस्सा तोड़कर रस्सी के सहारे सभी सात लोगों को बाहर निकाला सभी बेहोशी की हालत में थे बच्चे को भी गंभीर हालत में बाहर निकाल गया। ग्रामीणों की मदद से सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया वहां पहुंचने के कुछ देर बाद चार लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान लालू सहनी के 40 वर्षीय बेटे राजीव सहनी 20 साल का बेटा रविंद्र सहनी रामबाबू सहनी का 26 साल का बेटा विनय सहनी एवं राजीव सहनी का 12 साल का बेटा कृष्ण कुमार के रूप में की गई है। सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया। परिजनों के विलाप के बीच नम आंखों से एक साथ चार आर्थियों को कंधा दिया गया। कुरहर गांव का वार्ड नंबर 12 होली के दिन शोक के गमगीन माहौल में डूबा रहा। सीतामढ़ी के इतिहास में बड़ी दर्दनाक घटना है। भारत टीवी 24 के ब्यूरो चीफ अजय गुप्ता सीतामढ़ी जिले के बोखडाॖ थाना क्षेत्र के कुरहर गांव से शौचालय की टंकी में गैस जमाव से हुई चार लोगों की मौत परिजनों के रोते विलखते तस्वीर से हम आपको रूबरू कराते हैं। सीतामढ़ी जिला के बोखडाॖ से लौटकर अजय गुप्ता की रिपोर्ट।1
- हाथरस में होलिका दहन और धुलेंडी के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पूरी करने के बाद पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया। पुलिस लाइन से लेकर थानों और चौकियों तक रंग-गुलाल की धूम देखने को मिली। इस दौरान एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और फूलों की होली भी खेली। कार्यक्रम में डीजे पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया और मस्ती भरे माहौल में त्योहार मनाया। एसपी ने अपने हाथों से पुलिसकर्मियों को रंग-गुलाल लगाने के साथ चाट-पकौड़ी और दही भल्ला भी खिलाया। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों ने ‘कपड़ा फाड़’ होली खेलकर पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना दिया।1
- नागपुर के कोराडी में होली की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा। 5 साल के बच्चे ने रंगीन पानी डाला तो बुजुर्ग महिला ने गर्म पानी डाल दिया, जिससे मासूम झुलस गया। रंग डालने पर भड़की महिला1
- ल्यो, मन गई हैप्पी होली, अभी ये सिर्फ रुझान हैं, नतीजे बेजोड़ आएंगे। ये यूपी के झाँसी में एक दूसरे को गुलाल लगा होली मनाई जा रही है।1
- “ नोएडा, केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर, किसान व आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा 24 मार्च 2026 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में जन आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। रैली की तैयारी के लिए सीपीआई (एम) नोएडा–गौतम बुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर-8, नोएडा स्थित जिला कार्यालय में माकपा नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के दिल्ली-एनसीआर राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड राजीव कुंवर ने रैली मुद्दों को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं से रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की। बैठक को पार्टी के जिला सचिव कामरेड रामसागर ने भी संबोधित किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि रैली की तैयारी के लिए गौतम बुद्ध नगर में व्यापक जन अभियान चलाया जाएगा। रैली के प्रमुख मुद्दों में श्रमिक विरोधी चारों लेबर कोड वापस लेने, बिजली संशोधन बिल 2025 को वापस लेने, वीबीजी रामजी अधिनियम रद्द कर मनरेगा बहाल करने, अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते से कृषि एवं दुग्ध उत्पादों को बाहर रखने, भूमिहीनों को घर बनाने के लिए जमीन देने तथा मजदूरों का न्यूनतम वेतन ₹26,000 घोषित करने की मांग शामिल हैं। बैठक में पार्टी नेता राम स्वारथ, जोगेंद्र सैनी, रंजीत तिवारी, धर्मपाल चौहान, सुनील पंडित, आशा यादव, रेखा चौहान, गुड़िया देवी, चंदा बेगम, पारस रजक, रमाकांत सिंह, भीखू प्रसाद, दुर्गाराम, राजेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित1