logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईश्वर मावी ने आरोपों के बाद जनता के सामने रखी अपनी बात, बोले— “अगर मैं गलत हूँ तो गिरफ्तार होने के लिए तैयार हूँ” “उस बहन से मुझे कोई शिकायत नहीं, वो मजबूर और बेबस है… अब कीचड़ में उतरा हूँ तो कीचड़ साफ़ करके ही दम लूँगा।” आपको क्या लगता है? अपनी कीमती राय कमेंट में जरूर बताएं। #BARAHBASTITV #ईश्वरमावी #LoniNews #GhaziabadPolice #nonfollowers

1 hr ago
user_Barahbastitv
Barahbastitv
Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

ईश्वर मावी ने आरोपों के बाद जनता के सामने रखी अपनी बात, बोले— “अगर मैं गलत हूँ तो गिरफ्तार होने के लिए तैयार हूँ” “उस बहन से मुझे कोई शिकायत नहीं, वो मजबूर और बेबस है… अब कीचड़ में उतरा हूँ तो कीचड़ साफ़ करके ही दम लूँगा।” आपको क्या लगता है? अपनी कीमती राय कमेंट में जरूर बताएं। #BARAHBASTITV #ईश्वरमावी #LoniNews #GhaziabadPolice #nonfollowers

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • unki jameen nahin milane Lucknow tak ki bhag Gaya SM mein Koi sunvaee nahin ho rahi hai जल्दी-जल्दी din ki sunvaee honi chahie jameen mein dekhenge humse
    1
    unki jameen nahin milane Lucknow tak ki bhag Gaya SM mein Koi sunvaee nahin ho rahi hai जल्दी-जल्दी din ki sunvaee honi chahie jameen mein dekhenge humse
    user_Aktu
    Aktu
    हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जनपद अमरोहा की तहसील हसनपुर क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला के रहने वाले सीआरपीएफ जवान सुनील गुर्जर 35 वर्ष की बुधवार को रांची के झारखंड में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने से हुई मृत्यु देर रात्रि तिरंगा से लिपटा सीआरपीएफ जवान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा
    1
    जनपद अमरोहा की तहसील हसनपुर क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला के रहने वाले सीआरपीएफ जवान सुनील गुर्जर 35 वर्ष की बुधवार 
को रांची के झारखंड में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने से हुई मृत्यु देर रात्रि तिरंगा से लिपटा सीआरपीएफ जवान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    News Anchor हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शिवसेना जिला कार्यालय पर मनाई गई श्रद्धेय श्रीकांत वर्मा जी की 95वीं जयंती
    1
    शिवसेना जिला कार्यालय पर मनाई गई श्रद्धेय श्रीकांत वर्मा जी की 95वीं जयंती
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बुलंदशहर में नवीन आपराधिक कानूनों और फॉरेंसिक साक्ष्य पर कार्यशाला, पुलिसकर्मियों को दी गई तकनीकी जानकारी बुलंदशहर। नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और विवेचना में वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों के बेहतर उपयोग को लेकर शुक्रवार, 18 सितंबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) बुलंदशहर में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय न्याय संहिता-2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 (BSA) के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही अपराध की विवेचना के दौरान घटनास्थल के निरीक्षण, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं प्रदर्शों के संकलन, उनकी पैकेजिंग और सुरक्षित प्रेषण तथा फॉरेंसिक विज्ञान के प्रभावी उपयोग के संबंध में व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में विधि विज्ञान प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. आदर्श कुमार, निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश, डॉ. अजय कुमार, निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ, डॉ. इंद्रजीत यादव, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी तथा डॉ. पूजा रस्तोगी ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए। विशेषज्ञों ने नवीन कानूनों के तहत वैज्ञानिक साक्ष्यों के महत्व और उनके सही तरीके से संकलन व संरक्षण की प्रक्रिया समझाई। कार्यशाला के माध्यम से पुलिसकर्मियों को नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन, संरक्षण और प्रभावी उपयोग के साथ ही विवेचना की गुणवत्ता में सुधार के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी मिली। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक साक्ष्यों के वैज्ञानिक उपयोग से अपराध की विवेचना को अधिक प्रभावी और साक्ष्य आधारित बनाने में सहायता मिलेगी।
    4
    बुलंदशहर में नवीन आपराधिक कानूनों और फॉरेंसिक साक्ष्य पर कार्यशाला, पुलिसकर्मियों को दी गई तकनीकी जानकारी
बुलंदशहर। नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और विवेचना में वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों के बेहतर उपयोग को लेकर शुक्रवार, 18 सितंबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) बुलंदशहर में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय न्याय संहिता-2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 (BSA) के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही अपराध की विवेचना के दौरान घटनास्थल के निरीक्षण, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं प्रदर्शों के संकलन, उनकी पैकेजिंग और सुरक्षित प्रेषण तथा फॉरेंसिक विज्ञान के प्रभावी उपयोग के संबंध में व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला में विधि विज्ञान प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. आदर्श कुमार, निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश, डॉ. अजय कुमार, निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ, डॉ. इंद्रजीत यादव, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी तथा डॉ. पूजा रस्तोगी ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए। विशेषज्ञों ने नवीन कानूनों के तहत वैज्ञानिक साक्ष्यों के महत्व और उनके सही तरीके से संकलन व संरक्षण की प्रक्रिया समझाई।
कार्यशाला के माध्यम से पुलिसकर्मियों को नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन, संरक्षण और प्रभावी उपयोग के साथ ही विवेचना की गुणवत्ता में सुधार के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी मिली। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक साक्ष्यों के वैज्ञानिक उपयोग से अपराध की विवेचना को अधिक प्रभावी और साक्ष्य आधारित बनाने में सहायता मिलेगी।
    user_Dinesh kumar pal
    Dinesh kumar pal
    Advertising agency बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिजनौर में भैंस चोरी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ | दो बदमाश घायल, तीसरा गिरफ्तार | Bijnor News अफजलगढ़ में भैंस चोरी के मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, हरेवली रोड पर चेकिंग के दौरान भैंस चोरी से संबंधित संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का दावा है कि पिकअप पेड़ से टकराने के बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक कांस्टेबल के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मौके से चोरी की गई दो भैंस, पिकअप, दो देशी तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद करने की बात कही है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए सीएचसी अफजलगढ़ भेजा गया। पुलिस के अनुसार मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। देखिए पूरी खबर — स्टार भारत न्यूज़ 24 पर।
    1
    बिजनौर में भैंस चोरी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ | दो बदमाश घायल, तीसरा गिरफ्तार | Bijnor News
अफजलगढ़ में भैंस चोरी के मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, हरेवली रोड पर चेकिंग के दौरान भैंस चोरी से संबंधित संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का दावा है कि पिकअप पेड़ से टकराने के बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ में एक कांस्टेबल के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मौके से चोरी की गई दो भैंस, पिकअप, दो देशी तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद करने की बात कही है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए सीएचसी अफजलगढ़ भेजा गया।
पुलिस के अनुसार मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
देखिए पूरी खबर — स्टार भारत न्यूज़ 24 पर।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बागपत में पीएम मोदी के जन्मदिन पर जला आशीर्वाद का दिया, मंदिरों में लाखों दीपों से जगमगाया जिला BAGHPAT DESK: बागपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को सेवा से संकल्प अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव मनाया गया। ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में पुरा महादेव, गुफा मंदिर, जिला अस्पताल समेत प्रमुख स्थलों पर हजारों दीप जलाए गए। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे और गुफा वाले बाबा के मंदिर में पूजा-अर्चना कर पीएम मोदी की लंबी आयु की कामना की। वहीं, विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को टूलकिट वितरित की गईं और जिलेभर में रक्तदान शिविर भी लगाए गए। INSTANTNEWS24HR — बागपत से हर खबर सबसे पहले।
    1
    बागपत में पीएम मोदी के जन्मदिन पर जला आशीर्वाद का दिया, मंदिरों में लाखों दीपों से जगमगाया जिला
BAGHPAT DESK: बागपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को सेवा से संकल्प अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव मनाया गया।
‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में पुरा महादेव, गुफा मंदिर, जिला अस्पताल समेत प्रमुख स्थलों पर हजारों दीप जलाए गए।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे और गुफा वाले बाबा के मंदिर में पूजा-अर्चना कर पीएम मोदी की लंबी आयु की कामना की।
वहीं, विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को टूलकिट वितरित की गईं और जिलेभर में रक्तदान शिविर भी लगाए गए।
INSTANTNEWS24HR — बागपत से हर खबर सबसे पहले।
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    Hapur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • राष्ट्र चेतना मिशन ने मनाया सेवा दिवस, सैकड़ों बच्चों को बाँटी पाठ्य सामग्री बुलंदशहर। सृष्टि के रचनाकार विश्वकर्मा जयन्ती तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन एवं आजाद पब्लिक स्कूल द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर शिवपुरी में सैकड़ों विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री किट वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री दीपक ऋषि, कार्यक्रम अध्यक्ष आजाद पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर वासिक आजाद एवं चेयरमैन शारिक आजाद, विशिष्ट अतिथि लोकेन्द्र सिंह, जयप्रकाश शर्मा, राजीव सिंघल, संजीव सिंघल आदि अतिथियों को मस्तक पर तिलक लगाकर विशेष अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत अभिनन्दन किया। सभी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन के उपरान्त स्कूल के सैकड़ों बच्चों को पाठ्य सामग्री की किट बांटकर सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दीपक ऋषि ने कहा कि जिस तरह हमारे देश के प्रधानमंत्री पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा करके हम सबको गौरवान्वित कर रहे हैं, उसी तरह उनसे प्रेरणा लेते हुए हम सभी को भी देश के सम्मान और विकास में योगदान करना है। कार्यक्रम अध्यक्ष वासिक आज़ाद ने भी बच्चों को नरेन्द्र मोदी जी के जीवन संघर्ष, परिश्रम, भारतीय राजनीति में अभूतपूर्व योगदान और विश्व भर में उनके सम्मान का वर्णन करते हुए मोदी जी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सेवा दिवस समारोह का संचालन करते हुए राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने सभी अतिथियों तथा आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में हेमन्त सिंह, शुभम चौधरी, आचार्य कृष्ण मिश्रा, भरत सिंह, उमेश कुमार चौधरी, नरेन्द्र सिंह, पिंटू गुर्जर, न्यू गुप्ता, देवेश शर्मा, चाहत राजपूत, हिमांशु वाल्मीकि, गुरुदत्त सैन, मुकुल कुमार, शिवम चौधरी आदि सम्मिलित रहे।
    1
    राष्ट्र चेतना मिशन ने मनाया सेवा दिवस, सैकड़ों बच्चों को बाँटी पाठ्य सामग्री
बुलंदशहर। सृष्टि के रचनाकार विश्वकर्मा जयन्ती तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के
76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन एवं आजाद पब्लिक स्कूल द्वारा
सरस्वती शिशु मन्दिर शिवपुरी में सैकड़ों विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री किट वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री दीपक ऋषि, 
कार्यक्रम अध्यक्ष आजाद पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर वासिक आजाद एवं चेयरमैन शारिक आजाद, विशिष्ट अतिथि लोकेन्द्र सिंह, जयप्रकाश शर्मा, 
राजीव सिंघल, संजीव सिंघल आदि अतिथियों को मस्तक पर तिलक लगाकर विशेष अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत अभिनन्दन किया।
सभी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
सभी अतिथियों ने अपने संबोधन के उपरान्त स्कूल के सैकड़ों बच्चों को पाठ्य सामग्री की किट बांटकर सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि दीपक ऋषि ने कहा कि जिस तरह हमारे देश के प्रधानमंत्री पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा करके हम सबको गौरवान्वित कर रहे हैं, 
उसी तरह उनसे प्रेरणा लेते हुए हम सभी को भी देश के सम्मान और विकास में योगदान करना है।
कार्यक्रम अध्यक्ष वासिक आज़ाद ने भी बच्चों को नरेन्द्र मोदी जी के जीवन संघर्ष, परिश्रम, भारतीय राजनीति में अभूतपूर्व योगदान और
विश्व भर में उनके सम्मान का वर्णन करते हुए मोदी जी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
सेवा दिवस समारोह का संचालन करते हुए राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने सभी अतिथियों तथा आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में हेमन्त सिंह, शुभम चौधरी, आचार्य कृष्ण मिश्रा, भरत सिंह, उमेश कुमार चौधरी, नरेन्द्र सिंह, पिंटू गुर्जर, 
न्यू गुप्ता, देवेश शर्मा, चाहत राजपूत, हिमांशु वाल्मीकि, गुरुदत्त सैन, मुकुल कुमार, शिवम चौधरी आदि सम्मिलित रहे।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जनपद स्तरीय सेपक टाकरा बालक बालिका प्रतियोगिता सम्पन्न *जनपद स्तरीय सेपक टाकरा बालक बालिका प्रतियोगिता सम्पन्न* मवाना- ए एस इंटर कालेज में जनपद स्तरीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से 52 बालक बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया इस प्रतियोगिता में पांचली क्षेत्र,मेरठ पश्चिम क्षेत्र , माछरा क्षेत्र व मवाना क्षेत्र की टीमों का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने किया सेपक टाकरा वॉलीबॉल की तरह एक विशेष प्रकार की तरबूज की आकृति की वाल के द्वारा पैरों से खेला जाता है इसमें लगभग समस्त नियम वॉलीबॉल वाले ही लागू होते हैं बस मुख्य अंतर वाल व हाथ के स्थान पर पैरों से खेला जाता है हाथ लगाने पर आउट हो जाते हैं।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के कुलदीप शर्मा ,सुमन सिंह, सभा मलिक, कुलदीपमलिक ,हुजैफा मलिक, करण आदि का विशेष सहयोग रहा क्रीड़ा प्रभारी कपिल कुमार सिरोही व मीडिया प्रभारी अंकित शर्मा ने कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाई प्रधानाचार्य ने समस्त विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। *मवाना मेरठ से डायरेक्टर आर के शर्मा की रिपोर्ट*
    1
    जनपद स्तरीय सेपक टाकरा बालक बालिका प्रतियोगिता सम्पन्न 
*जनपद स्तरीय सेपक टाकरा बालक बालिका प्रतियोगिता सम्पन्न* 
मवाना- ए एस इंटर कालेज में जनपद स्तरीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से 52 बालक बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया इस प्रतियोगिता में पांचली क्षेत्र,मेरठ पश्चिम क्षेत्र , माछरा क्षेत्र  व मवाना क्षेत्र की टीमों का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य  डॉक्टर मेघराज सिंह ने किया सेपक टाकरा वॉलीबॉल की तरह एक विशेष प्रकार की तरबूज की आकृति की वाल के द्वारा पैरों से खेला जाता है इसमें लगभग समस्त नियम वॉलीबॉल वाले ही लागू होते हैं बस मुख्य अंतर वाल व हाथ के स्थान पर पैरों से खेला जाता है हाथ लगाने पर आउट हो जाते हैं।प्रतियोगिता में
निर्णायक मंडल के कुलदीप शर्मा ,सुमन सिंह, सभा मलिक, कुलदीपमलिक ,हुजैफा मलिक, करण आदि का विशेष सहयोग रहा क्रीड़ा प्रभारी कपिल कुमार सिरोही व मीडिया प्रभारी अंकित शर्मा ने कार्यक्रम में  विशेष भूमिका निभाई प्रधानाचार्य ने समस्त विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
*मवाना मेरठ से डायरेक्टर आर के शर्मा की रिपोर्ट*
    user_तेजवीर सिंह सागर
    तेजवीर सिंह सागर
    Singer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अकरम रईस ख़ान पर रेप का आरोप, मनोज धामा, अनिल कसाना और ईश्वर मावी पर टॉर्चर का आरोप—आखिर पूरा मामला क्या है? आपकी क्या राय है? कमेंट्स बॉक्स में अपनी कीमती राय ज़रूर लिखें 👏👏
    1
    अकरम रईस ख़ान पर रेप का आरोप, मनोज धामा, अनिल कसाना और ईश्वर मावी पर टॉर्चर का आरोप—आखिर पूरा मामला क्या है? आपकी क्या राय है? कमेंट्स बॉक्स में अपनी कीमती राय ज़रूर लिखें 👏👏
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.