जिला अस्पताल शहडोल में प्रसव के दौरान टेबल टूटने से नवजात की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल आम आदमी पार्टी ने की निष्पक्ष जांच की मांग,दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग शहडोल। जिला अस्पताल शहडोल में प्रसव के दौरान प्रसूता के नीचे रखी टेबल टूट जाने से महिला के गिरने और नवजात शिशु की मौत हो जाने की घटना ने पूरे जिले में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। इस दुखद घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के प्रतिनिधि अनूप शर्मा ने कहा कि यह घटना केवल एक सामान्य हादसा नहीं है, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त गंभीर लापरवाही और अव्यवस्था को उजागर करती है। जिस स्थान पर एक नए जीवन का सुरक्षित स्वागत होना चाहिए, वहां इस तरह की लापरवाही बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यदि जिला अस्पताल जैसे प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र में ही मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षित व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं हैं, तो आम नागरिक आखिर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए किस पर भरोसा करें। अस्पतालों में प्रसूता और नवजात की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को सामने ला दिया है। अनूप शर्मा ने शासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा जो भी अधिकारी या कर्मचारी इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों को दंडित करना आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी दर्दनाक घटना और पीड़ा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार को जिला अस्पतालों की व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा कर आवश्यक संसाधन और सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे मरीजों को बेहतर और सुरक्षित उपचार मिल सके।

- Post by Ashok Sondhiya1
- Post by जुनैद खान jk न्यूज1
- नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में देश-विदेश के डॉक्टरों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार किया जाएगा।जरूरतमंद मरीजों नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं:- सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ1
- वीडियो बनाकर सशस्त्र सीमा बल में तैनात पत्नी और उसके लवर सहित ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार !1
- मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के मानपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार कल रात लगभग 10 बजे शहडोल से सड़क मार्ग द्वारा बांधवगढ़ जाते समय उनका मानपुर में आगमन हुआ। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल भी उनके साथ मौजूद रहे। नगर के प्रतिष्ठित मनोहर चाय प्रतिष्ठान पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए और फूलमालाओं के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं जिला अध्यक्ष विजय कोल का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर नेताओं का स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान में प्रदेश में सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और विपक्ष की आवाज को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करते रहना चाहिए। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, युवा नेता विजय गौतम, कांग्रेस नेत्री रोशनी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी ज्ञान प्रकाश पटेल, एनएसयूआई अध्यक्ष ऋतिक प्यासी, मंडलम अध्यक्ष भोला पटेल, कुश परिहार, चंद्रेश गुप्ता, अमर प्यासी, विकास गौतम, रोशन खान, छोटू खान रवि सेन सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।2
- भाजपा से निर्दलीय, फिर आप और अब कांग्रेस… ऊषा कोल की नई राजनीतिक पारी, उमंग सिंगार की मौजूदगी में ली सदस्यता उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले की राजनीति में सोमवार को उस समय नया मोड़ देखने को मिला जब नगर पालिका पाली पूर्व अध्यक्ष और वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद ऊषा कोल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने यह सदस्यता मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ली। बताया गया कि उमंग सिंगार सोमवार को उमरिया के पुराने बस स्टैंड में आयोजित किसान-मजदूर-आदिवासी महापंचायत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम के दौरान ऊषा कोल ने कांग्रेस का दामन थामते हुए नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ऊषा कोल का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वे पहले भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रहीं और उसी पार्टी के समर्थन से नगर पालिका अध्यक्ष के पद तक पहुंचीं। लंबे समय तक भाजपा में सक्रिय रहने के बाद नगर पालिका चुनाव के दौरान स्थिति बदल गई। जब भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने वार्ड क्रमांक 5 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरीं ऊषा कोल को जनता का समर्थन मिला और उन्होंने चुनाव जीतकर पार्षद का पद हासिल कर लिया। चुनाव के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था, जिससे जिले की राजनीति में काफी चर्चा हुई थी। अब एक बार फिर उन्होंने राजनीतिक पाला बदलते हुए कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनके इस फैसले को आगामी नगर पालिका चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस आगामी नगर पालिका चुनाव में उन्हें अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार भी बना सकती है। हालांकि इस बारे में पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऊषा कोल के कांग्रेस में शामिल होने से जिले की नगर पालिका राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आने वाले चुनावों को देखते हुए यह बदलाव स्थानीय सियासत में नए समीकरण भी बना सकता है। कांग्रेस नेताओं ने इसे पार्टी के लिए मजबूती का संकेत बताया है, जबकि अन्य दलों के नेताओं की नजर अब आगे होने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हुई है।4
- *नेता प्रतिपक्ष मान. उमंग सिंघार जी का उमरिया आगमन, एन.एस.यू.आई. ने किया भव्य स्वागत, महाविद्यालयों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन* उमरिया- मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंघार जी का सोमवार 9 मार्च को उमरिया आगमन हुआ। उनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया द्वारा पुराने बस स्टैंड में किसान, मजदूर और आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान, मजदूर, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष जी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उमरिया पहुंचने पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला उमरिया के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के सामने डोल-नगाड़ों, पुष्पगुच्छ और मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने जोरदार नारों के साथ नेता प्रतिपक्ष का अभिनंदन किया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला उमरिया की ओर से जिले के समस्त महाविद्यालयों में छात्रों को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंघार जी को एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में कॉलेजों में शिक्षकों की कमी, कक्षाओं की अपर्याप्त व्यवस्था, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला सुविधाओं का अभाव, छात्रवृत्ति में देरी, बस संचालन, खेलकूद एवं अन्य छात्र सुविधाओं की कमी जैसी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंघार जी ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रों से जुड़े इन मुद्दों को विधानसभा तथा संबंधित विभागों के सामने मजबूती से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मो. असलम शेर जिला अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (उमरिया) ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसान, मजदूर और आदिवासी समाज की समस्याएं आज भी गंभीर रूप से सामने हैं और इन्हें हल करने के लिए मजबूत आवाज उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों, मजदूरों, छात्रों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप प्रवक्ता मो. नईम, नसरीन बानो, कृष्ण कांत तिवारी, आकाश द्विवेदी, ओम तिवारी, अनुज वर्मा, बिलाल खान, अनुराग तिवारी, समीर खान, अजय विश्वकर्मा, श्रेयांस सेन, अभिषेक, रोहणीश्याम, काजल वर्मा, खुशी मोगरे, अर्पिता तिवारी, आंचल चौधरी, दिव्या रजक,रचना यादव, पल्लवी असाटी, साक्षी राव,दीक्षा यादव, सरिता बर्मन, अर्चना, दीपाछी हेमलता,पलक, मुस्कान, दुर्गा, नंदिता, नंदू कोल, दुर्गा प्रजापति, नितेंद्र, पायल, सुमन, राहुल, प्रिंस, आदि भारी संख्या कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, कॉलेज इकाइयों के अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के बोदा टोला में सोमवार को नहर निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मिक्सर मशीन के नीचे दबने से मजदूर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार घोघरी गांव से नवगवां तक नहर निर्माण का काम चल रहा है। इसी निर्माण कार्य में छोटी घोघरी निवासी गोजे बैगा (48) मजदूरी कर रहे थे। सोमवार दोपहर काम के दौरान किसी जरूरत के चलते वह मिक्सर मशीन को आगे बढ़ाने के लिए अकेले ही ढकेलने लगे। बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर ढलान होने के कारण मिक्सर मशीन अचानक तेजी से आगे बढ़ गई और गोजे बैगा उसकी चपेट में आ गए। मशीन के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख मौके पर मौजूद अन्य मजदूर तुरंत वहां पहुंचे और किसी तरह मशीन को हटाकर गोजे बैगा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि नहर निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना में किसी की लापरवाही रही है या नहीं। यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद गांव और मजदूरों के बीच शोक का माहौल है।1