नहर निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, मिक्सर मशीन के नीचे दबकर मजदूर की मौत.. शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के बोदा टोला में सोमवार को नहर निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मिक्सर मशीन के नीचे दबने से मजदूर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार घोघरी गांव से नवगवां तक नहर निर्माण का काम चल रहा है। इसी निर्माण कार्य में छोटी घोघरी निवासी गोजे बैगा (48) मजदूरी कर रहे थे। सोमवार दोपहर काम के दौरान किसी जरूरत के चलते वह मिक्सर मशीन को आगे बढ़ाने के लिए अकेले ही ढकेलने लगे। बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर ढलान होने के कारण मिक्सर मशीन अचानक तेजी से आगे बढ़ गई और गोजे बैगा उसकी चपेट में आ गए। मशीन के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख मौके पर मौजूद अन्य मजदूर तुरंत वहां पहुंचे और किसी तरह मशीन को हटाकर गोजे बैगा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि नहर निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना में किसी की लापरवाही रही है या नहीं। यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद गांव और मजदूरों के बीच शोक का माहौल है।

- वीडियो बनाकर सशस्त्र सीमा बल में तैनात पत्नी और उसके लवर सहित ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार !1
- Post by Ashok Sondhiya1
- Post by जुनैद खान jk न्यूज1
- #शहडोल #shahdol1
- नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में देश-विदेश के डॉक्टरों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार किया जाएगा।जरूरतमंद मरीजों नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं:- सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ1
- मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के मानपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार कल रात लगभग 10 बजे शहडोल से सड़क मार्ग द्वारा बांधवगढ़ जाते समय उनका मानपुर में आगमन हुआ। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल भी उनके साथ मौजूद रहे। नगर के प्रतिष्ठित मनोहर चाय प्रतिष्ठान पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए और फूलमालाओं के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं जिला अध्यक्ष विजय कोल का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर नेताओं का स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान में प्रदेश में सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और विपक्ष की आवाज को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करते रहना चाहिए। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, युवा नेता विजय गौतम, कांग्रेस नेत्री रोशनी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी ज्ञान प्रकाश पटेल, एनएसयूआई अध्यक्ष ऋतिक प्यासी, मंडलम अध्यक्ष भोला पटेल, कुश परिहार, चंद्रेश गुप्ता, अमर प्यासी, विकास गौतम, रोशन खान, छोटू खान रवि सेन सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।2
- भाजपा से निर्दलीय, फिर आप और अब कांग्रेस… ऊषा कोल की नई राजनीतिक पारी, उमंग सिंगार की मौजूदगी में ली सदस्यता उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले की राजनीति में सोमवार को उस समय नया मोड़ देखने को मिला जब नगर पालिका पाली पूर्व अध्यक्ष और वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद ऊषा कोल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने यह सदस्यता मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ली। बताया गया कि उमंग सिंगार सोमवार को उमरिया के पुराने बस स्टैंड में आयोजित किसान-मजदूर-आदिवासी महापंचायत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम के दौरान ऊषा कोल ने कांग्रेस का दामन थामते हुए नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ऊषा कोल का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वे पहले भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रहीं और उसी पार्टी के समर्थन से नगर पालिका अध्यक्ष के पद तक पहुंचीं। लंबे समय तक भाजपा में सक्रिय रहने के बाद नगर पालिका चुनाव के दौरान स्थिति बदल गई। जब भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने वार्ड क्रमांक 5 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरीं ऊषा कोल को जनता का समर्थन मिला और उन्होंने चुनाव जीतकर पार्षद का पद हासिल कर लिया। चुनाव के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था, जिससे जिले की राजनीति में काफी चर्चा हुई थी। अब एक बार फिर उन्होंने राजनीतिक पाला बदलते हुए कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनके इस फैसले को आगामी नगर पालिका चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस आगामी नगर पालिका चुनाव में उन्हें अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार भी बना सकती है। हालांकि इस बारे में पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऊषा कोल के कांग्रेस में शामिल होने से जिले की नगर पालिका राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आने वाले चुनावों को देखते हुए यह बदलाव स्थानीय सियासत में नए समीकरण भी बना सकता है। कांग्रेस नेताओं ने इसे पार्टी के लिए मजबूती का संकेत बताया है, जबकि अन्य दलों के नेताओं की नजर अब आगे होने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हुई है।4
- शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के बोदा टोला में सोमवार को नहर निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मिक्सर मशीन के नीचे दबने से मजदूर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार घोघरी गांव से नवगवां तक नहर निर्माण का काम चल रहा है। इसी निर्माण कार्य में छोटी घोघरी निवासी गोजे बैगा (48) मजदूरी कर रहे थे। सोमवार दोपहर काम के दौरान किसी जरूरत के चलते वह मिक्सर मशीन को आगे बढ़ाने के लिए अकेले ही ढकेलने लगे। बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर ढलान होने के कारण मिक्सर मशीन अचानक तेजी से आगे बढ़ गई और गोजे बैगा उसकी चपेट में आ गए। मशीन के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख मौके पर मौजूद अन्य मजदूर तुरंत वहां पहुंचे और किसी तरह मशीन को हटाकर गोजे बैगा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि नहर निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना में किसी की लापरवाही रही है या नहीं। यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद गांव और मजदूरों के बीच शोक का माहौल है।1