आज रात 1 घंटे अंधेरे में डूबेगी दुनिया... जानिए क्यों खास हैं Earth Hour के ये 60 मिनट आज रात सिर्फ एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें बंद होंगी, लेकिन इसका संदेश बहुत बड़ा है. अर्थ आवर 2026 के 20 साल पूरे होने पर दुनिया के 190 से ज्यादा देशों के साथ भारत में भी लोग इस वैश्विक अभियान का हिस्सा बन रहे हैं. हर साल मार्च के आखिरी शनिवार को दुनिया भर में एक खास पहल देखने को मिलती है-नाम है वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड का अर्थ आवर. इस दिन लोग, शहर और बड़े-बड़े लैंडमार्क एक घंटे के लिए अपनी गैर-जरूरी लाइटें बंद कर देते हैं. साल 2026 में यह अभियान 28 मार्च रात 8:30 से 9:30 बजे के बीच मनाया जा रहा है. क्या होता है अर्थ आवर? अर्थ आवर एक ग्लोबल मूवमेंट है, जिसकी शुरुआत 2007 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से हुई थी. इसका मकसद लोगों को यह एहसास दिलाना है कि ऊर्जा की बचत और पर्यावरण की सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है. इस दौरान सिर्फ लाइट बंद करना ही नहीं, बल्कि यह एक प्रतीक है.जलवायु परिवर्तन, बढ़ते कार्बन उत्सर्जन और प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक कदम उठाने का.
आज रात 1 घंटे अंधेरे में डूबेगी दुनिया... जानिए क्यों खास हैं Earth Hour के ये 60 मिनट आज रात सिर्फ एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें बंद होंगी, लेकिन इसका संदेश बहुत बड़ा है. अर्थ आवर 2026 के 20 साल पूरे होने पर दुनिया के 190 से ज्यादा देशों के साथ भारत में भी लोग इस वैश्विक अभियान का हिस्सा बन रहे हैं. हर साल मार्च के आखिरी शनिवार को दुनिया भर में एक खास पहल देखने को मिलती है-नाम है वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड का अर्थ आवर. इस दिन लोग, शहर और बड़े-बड़े लैंडमार्क एक घंटे के लिए अपनी गैर-जरूरी लाइटें बंद कर देते हैं. साल 2026 में यह अभियान 28 मार्च रात 8:30 से 9:30 बजे के बीच मनाया जा रहा है. क्या होता है अर्थ आवर? अर्थ आवर एक ग्लोबल मूवमेंट है, जिसकी शुरुआत 2007 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से हुई थी. इसका मकसद लोगों को यह एहसास दिलाना है कि ऊर्जा की बचत और पर्यावरण की सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है. इस दौरान सिर्फ लाइट बंद करना ही नहीं, बल्कि यह एक प्रतीक है.जलवायु परिवर्तन, बढ़ते कार्बन उत्सर्जन और प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक कदम उठाने का.
- 28 मार्च 2026 को अयोध्या में राजघाट (बाटी वाले बाबा घाट) के पास चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अंतिम दिन यज्ञशाला में भीषण आग लग गई, जिससे 1251 में से अधिकांश हवन कुंड जलकर राख हो गए। घटना के समय मंत्री दयाशंकर सिंह सहित कई नेता मौजूद थे, लेकिन जनहानि नहीं हुई। दमकल की 4-6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।1
- निवाड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर अतिक्रमण कर रखी गई अवैध गुमटियों को पुलिस प्रशासन और नगरी प्रशासन के अमले ने मिलकर जेसीबी मशीन से हटाया1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- गुरसराय थाना क्षेत्र में एरच रोड पर खेत में आग का तांडव, गांव वालों ने मिलकर बुझाई लपटें खेत में आग लगने से अफरा-तफरी, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा धू-धू कर जल उठा खेत, ग्रामीणों की मेहनत से आग पर पाया गया काबू1
- आज दिनांक 29 मार्च 2026 को 31st आर्म्ड डिवीजन के द्वारा झांसी कैंट में बहुत बड़ी पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया जिसमें झांसी, जालौन एवं महोबा के पूर्व सैनिकों ने भारी संख्या में भाग लिया। रैली में आए हुए सभी पूर्व सैनिकों का डिवीजन के जनरल आफिसर कमांडिंग साहब ने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी एवं वीर नारियों को सम्मान निधि से नवाजा एवं विकलांग जनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं व्हीलचेयर प्रदान की और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।. रैली में इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन, झांसी टीम के पदधिकारी एवं सदस्य गणों ने बहुत ही बड़ी तादात में अपनी-अपनी उपस्थित दर्ज कराई। यहां पर बहुत अच्छे प्रोग्राम थे जिनका सभी ने आनंद लिया और साथ ही साथ कई सुविधाएं उपलब्ध थी उनका भी फायदा सभी ने उठाया। अंत में दोपहर के भोजन का भी बंदोबस्त किया गया था जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। जय हिंद जय भारत 🙏🙏 अध्यक्ष एवं महासचिव इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन झाँसी #viralpost2026 #army #IVO #Viralシ #jantakehit1
- भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह के नेतृत्व में पैरामेडिकल कॉलेज स्थित प्रशिक्षण भवन में तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री श्री बृजेश सिंह ने पहुंचकर प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए आयोजन की सराहना की। शिविर स्थल को भगवा रंग से सजाया गया है। महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई, वहीं पूरे परिसर को भाजपा के ध्वजों से सजाया गया। भोजन, विश्राम और पंजीकरण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। साथ ही एक सचित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्र आयोजित किए जाएंगे, जो 24 घंटे की अवधि में संपन्न होंगे। इसमें शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। केवल चयनित कार्यकर्ताओं को ही भाग लेने की अनुमति होगी। इस अवसर पर एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, बबीना विधायक राजीव सिंह ‘पारीछा’, संजीव श्रृंगीऋषि, विनोद नायक, विकास कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता, अमर सिंह कुशवाहा, नंदकिशोर भिलवारे, अरविंद राजपूत, संजीव अग्रवाल ‘लाला’, कपिल बिसैनिया, अभिषेक जैन, ममता साहू, देवेंद्र दुबे, प्रियांशु डे, शैलेन्द्र परमार, चेतन ओझा, अंकित राजा यादव, विनीत खटीक, मीनू राजावत, सुरेंद्र विश्वकर्मा, रोहित गोठनकर, अमित सिंह जादौन, धर्मेंद्र अहिरवार, महीपत यादव, मोहित पोरवाल, धीरज गोस्वामी, जीतू शिवहरे, अनुराग पाखरे, रंजीत साहू, प्रणय अग्रवाल, भूपेंद्र परमार, छोटू मौर्या, सुरेंद्र पाल, हरिकृष्ण कुशवाहा, सुधाकर मिश्रा, आशीष विद्यार्थी सहित व्यवस्था टोली के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मीडिया समन्वय जिला मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे एवं चेतन ओझा द्वारा किया गया।1
- झांसी। पुलिस कस्टडी से फ़रार मध्यप्रदेश के शातिर चोर ने झांसी पुलिस को पंद्रह दिन छकाया आखिरकार पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान उसको लंगड़ा कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद कर लिए है। आपको बता दें कि झांसी के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेवाती पुरा निवासी ऊषा के घर चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने पंद्रह दिन पूर्व दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। जिनमें एक मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर बिजौली थाना क्षेत्र निवासी संजय उर्फ दीपक तथा दूसरा जिला दतिया हरदौल मोहल्ला निवासी नदीम था। दोनों को मेडिकल परीक्षण हेतु पुलिस कस्टडी में जिला चिकित्सालय लाया गया था। जिला चिकित्सालय से शातिर नदीम चकमा देकर पुलिस कस्टडी से भाग निकला था। पुलिस द्वारा लगातार फरार शातिर चोर की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में एसएसपी के निर्देशन में तलाश में जुटी स्वाट और कोतवाली पुलिस को देर रात सूचना मिली कि फरार नदीम झांसी में नगरिया कुआं क्षेत्र में है और सफेद रंग की बाइक से कहीं भागने की फ़िराक़ में है। इस सूचना पर बताए गए क्षेत्र में पुलिस पहुंची और दोनों टीमों ने घेर कर पकड़ने का प्रयास किया, किंतु उसने टीम पर तमंचे से फायर कर दिया और भागने लगा। यह देख कर दोनों टीमों ने जवाबी फायरिंग की जिसमें नदीम के एक पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस सहित बाइक बरामद कर की हैं। वहीं, नदीम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।2
- Post by Dharmendra Raikwar1