Shuru
Apke Nagar Ki App…
holi ka celebrate krte hue gram vasiyo ka reaction kuch alag hi tarah ka dikhai deta h holi ki special reacting ki gram vasiyo ne
Ch Sahab
holi ka celebrate krte hue gram vasiyo ka reaction kuch alag hi tarah ka dikhai deta h holi ki special reacting ki gram vasiyo ne
More news from Bharatpur and nearby areas
- मित्रों आज दिनांक 9 अप्रैल 2026 को सुबह से ही नदबई का पूरा बाजार बंद है। बाजार में और गलियों में दुकान बंद है सन्नाटा छाया हुआ है। ऐसा लग रहा है जैसे नदबई का बाजार पुलिस छावनी बन गया है। नदबई में हर जगह पुलिस तैनात की गई है।1
- रुदावल। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने शिविरा पंचांग 2026-27 में ग्रीष्मावकाश और संस्था प्रधान के विवेकधीन अवकाशों में की गई कटौती के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। संगठन के आह्वान पर बुधवार को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष कृष्णसिंह बैसला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियां और जून की भीषण गर्मी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में जून माह में स्कूल खोलना न केवल शिक्षकों बल्कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय उत्सवों और स्थानीय आयोजनों में शत-प्रतिशत बालकों की भागीदारी रहती है, इसीलिए संस्था प्रधान को दो अवकाश घोषित करने का अधिकार दिया गया था। अधिकारियों द्वारा नियमों के विरुद्ध जाकर इसमें कटौती करना समझ से परे है। ब्लॉक अध्यक्ष नरेश गुर्जर ने कहा कि शिक्षा विभाग के इन गलत निर्णयों से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने पूर्व की भांति 16 मई से 30 जून तक अवकाश यथावत रखने, दो दिनों के स्व-विवेकी अवकाश के अधिकार को पुनः बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा 20 अप्रैल जिला स्तर पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। 18 मई को यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में प्रदेशभर के शिक्षक जुटेंगे और विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नरेश गुर्जर, सिरोजन गिरी, मुकेश गुर्जर, रघुदत्त झारकई, बृजेश धाकड़, रामप्रकाश गुर्जर, देवी सिंह, राकेश कुमार, पुष्पेंद्र खटाना आदि मौजूद रहे।1
- मथुरा में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश तेज हवाओं और भीषण ओलावृष्टि ने अन्नदाता की कमर तोड़ कर रख दी है खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की सुनहरी फसल बिछ गई है जिससे जनपद के हजारों किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है इस संकट की घड़ी में किसानों की आवाज बुलंद करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें लक्ष्मी नारायण चौधरी ने राज्यसभा सांसद तेजवीर चौधरी गोवर्धन विधायक मेग श्याम और जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ में गुरुवार को कलेक्ट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अप्रैल 2026 की शुरुआत में हुई बेमौसम बारिश और भीषण ओलावृष्टि से गेहूं की पकी हुई फसल को भारी नुकसान पहुँचा है इस आपदा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश को कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी तुरंत एक्शन लेते हुए उच्च अधिकारियों के समीक्षा बैठक की और प्रभावित किसानों को राहत पहुँचाने के निर्देश दिए हैं कैबिनेट मंत्री ने राजस्व कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को मिलकर संयुक्त सर्वे करने के निर्देश दिए हैं ताकि नुकसान का सही आकलन हो सके जिलाधिकारी को नुकसान की रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने और प्रभावित किसानों को राहत राशि तुरंत वितरित करने को कहा गया है अधिकारियों को बीमा कंपनियों से समन्वय बनाकर फसल बीमा दावों का त्वरित निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं मंत्री ने नुकसान को ध्यान में रखते हुए विशेष मुआवजा पैकेज की संभावना पर भी विचार किया है मथुरा में कई जगह ओलावृष्टि से गेहूं के खेत में पानी भर गया है और फसलें जमीन पर लेट गई हैं फसल गिरना जिससे उत्पादन में बड़ी गिरावट की आशंका है सरकारी खरीद केंद्रों पर बारिश से प्रभावित गेहूं की खरीद में क्वालिटी रिलैक्सेशन छूट देने का भी फैसला लिया गया है जिन किसानों के घर नष्ट हुए हैं4
- Post by डीग लाइव पत्रकार1
- RPRNEWSTV ना बिल, ना जानकारी… अचानक कटती बिजली! मथुरा में बवाल" "स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द? मथुरा के गांवों में हंगामा" "मथुरा में स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है…" "टेक मेन बिजली घर पर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया… आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद ना बिल आता है, ना बिजली का कोई हिसाब मिलता है…" "लोगों का कहना है कि अचानक बिजली काट दी जाती है, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है "ग्रामीणों ने साफ कहा—सरकार की ये मनमानी नहीं चलेगी… हमें वापस पुराने मीटर चाहिए "अब सवाल ये है—क्या सरकार जनता की मांग सुनेगी या बढ़ेगा ये आक्रोश? आप क्या सोचते हैं, कमेंट में जरूर बताएं…"1
- घर से लापता एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरस परिवारी जन परेशान1
- नदबई (भरतपुर) में आज, 9 अप्रैल 2026 को बाजार बंद होने की मुख्य वजह एक स्थानीय धरना प्रदर्शन और विवाद बताया जा रहा है।1
- Post by Subhash Chand1
- : उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा की छाता तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बटैनखुर्द में जमीन धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने वर्तमान ग्राम प्रधान पर मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने और उनके आधार पर अवैध तरीके से बैंक ऋण (Loan) लेने का गंभीर आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला? बटैनखुर्द के दर्जनों ग्रामीणों ने आज तहसील मुख्यालय पहुँचकर उप जिलाधिकारी (SDM) को एक शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम के खसरा संख्या 347 की भूमि, जिस पर वे पीढ़ी-दर-पीढ़ी काबिज हैं, उसे ग्राम प्रधान ने कागजों में हेरफेर कर अन्य लोगों के नाम दर्ज करा दिया है। शिकायत के अनुसार, ग्राम प्रधान ने कोरी समुदाय के कुछ व्यक्तियों (परशुराम, झम्मन, विजय, विजन, भगत सिंह और ठाकुर लाल) के नाम फर्जी 'घरौनी' तैयार करवाई। आरोप है कि इसके बाद इन फर्जी कागजातों के आधार पर सब-रजिस्ट्री कार्यालय छाता में 'दानपत्र' भी निष्पादित करा लिया गया। बैंक से ऋण लेने का भी आरोप पीड़ित ग्रामीणों का दावा है कि इस फर्जीवाड़े की हद यहीं तक नहीं रही। आरोपियों ने इन जाली दस्तावेजों का उपयोग कर बैंक से भारी-भरकम लोन भी स्वीकृत करा लिया है। ग्रामीणों ने पत्र में स्पष्ट किया है कि खसरा संख्या 347 की जमीन पर वर्तमान में श्रीमती ओमवती, बलवीर, भगवान सिंह, शांति, देवीसिंह, सुनील और राजेन्द्र आदि का कब्जा है और वहां उनके घरेलू सामान (लकड़ी, बुर्जी, बिटौरा) रखे हुए हैं। जांच और कार्रवाई की ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि: निर्मित की गई फर्जी घरौनी की तत्काल उच्चस्तरीय जांच हो। जालसाजी में शामिल ग्राम प्रधान और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। बैंक से लिए गए अवैध ऋण की प्रक्रिया की भी समीक्षा की जाए। शिकायतकर्ताओं (देवी सिंह, सुनील, शीनू, हेमराज आदि) का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस भू-माफिया तंत्र पर नकेल नहीं कसी, तो वे तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।4