ग्रीष्मावकाश में कटौती के विरोध में शिक्षकों का हल्लाबोल, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापनग्रीष्मावकाश में कटौती के विरोध में शिक्षकों का हल्लाबोल, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन रुदावल। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने शिविरा पंचांग 2026-27 में ग्रीष्मावकाश और संस्था प्रधान के विवेकधीन अवकाशों में की गई कटौती के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। संगठन के आह्वान पर बुधवार को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष कृष्णसिंह बैसला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियां और जून की भीषण गर्मी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में जून माह में स्कूल खोलना न केवल शिक्षकों बल्कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय उत्सवों और स्थानीय आयोजनों में शत-प्रतिशत बालकों की भागीदारी रहती है, इसीलिए संस्था प्रधान को दो अवकाश घोषित करने का अधिकार दिया गया था। अधिकारियों द्वारा नियमों के विरुद्ध जाकर इसमें कटौती करना समझ से परे है। ब्लॉक अध्यक्ष नरेश गुर्जर ने कहा कि शिक्षा विभाग के इन गलत निर्णयों से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने पूर्व की भांति 16 मई से 30 जून तक अवकाश यथावत रखने, दो दिनों के स्व-विवेकी अवकाश के अधिकार को पुनः बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा 20 अप्रैल जिला स्तर पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। 18 मई को यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में प्रदेशभर के शिक्षक जुटेंगे और विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नरेश गुर्जर, सिरोजन गिरी, मुकेश गुर्जर, रघुदत्त झारकई, बृजेश धाकड़, रामप्रकाश गुर्जर, देवी सिंह, राकेश कुमार, पुष्पेंद्र खटाना आदि मौजूद रहे।

- गहनोली थाना क्षेत्र के गांव दाहिना में गत दिनों दो पक्षो में हुई थी मारपीट,मारपीट का वीडियो हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल,वायरल वीडियो में दो दर्जन लोगों ने किया घर पर जाकर हमला,हमले में घायल हुई थी महिला एवं बुजुर्ग,पुलिस ने घटना क़ो लेकर दर्ज किया था मामला,लेकिन अब अपराधी बना रहे हैं पीड़ित पक्ष पर राजीनामा का दबाब1
- Post by Pradyumn Kumar1
- धौलपुर में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप तैयार हो रहा है। इस अभियान के अंतर्गत गांव-गांव, शहर-शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजन को जोड़ा जा रहा है। जिसके तहत आज धौलपुर में गंगा बाई की बगीची में बैठक का आयोजन किया गया । जिला गौ प्रचारक राम शर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गाय को राष्ट्र माता घोषित करवाना, गौ संरक्षण के लिए सशक्त केंद्रीय कानून बनाना तथा गौ हत्या पर पूर्णतः रोक लगाना है। इसके लिए सामाजिक संगठनों, संत समाज, गौ भक्तों और सनातन समाज के कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। अभियान के तहत नुक्कड़ सभाएं, जनजागरूकता कार्यक्रम और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर हस्ताक्षर एकत्रित कर रहे हैं, ताकि इस मांग को मजबूत जनसमर्थन मिल सके। इस अभियान का सबसे महत्वपूर्ण चरण 27 अप्रैल 2026 को होगा, जब देशभर की सभी तहसीलों और अनुमंडलों में एकत्रित हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपे जाएंगे। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को संबोधित होगा, जिसमें गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल होगी। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह केवल एक धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय अस्मिता से जुड़ा विषय है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस मुहिम में जुड़कर हस्ताक्षर करने और जनजागरूकता फैलाने की अपील की है। बैठक में तहसील गौ प्रचारक चंद्रप्रताप धाकरे नरेश कुमार एवं विजेंद्र शुभम श्रीवास्तव दीपक पचौरी रविन्द्र नवल बादल अमन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।1
- Post by Sonu Faujdar1
- आगरा में एत्मादपुर क्षेत्र अंतर्गत जे के हॉस्पिटल का एंबुलेंस अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी एसटीएफ में भंडाफोड़ किया1
- इंडिया वास कहीं भी नहींसो रहे हैं वहां पर भी दुख दिया नेपाल इतना स्वच्छ जगह है जगह पर भी थूकने के अलावा कुछ नहीं किया 😂🤣🤣1
- आगरा ब्रेकिंग।। खेत जोतने के दौरान रोटावेटर में कटा युवक दर्दनाक मौत, खेत की जुताई करते समय हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पर बैठा युवक गिरकर रोटावेटर में फंसा, रोटावेटर में काटने से युवक की हुई मौके पर दर्दनाक मौत, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, युवक की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम, थाना शमशाबाद क्षेत्र के बड़ोबरा खुर्द गांव का मामला।। बाईट : मयंक तिवारी एसीपी शमसाबाद1
- रुदावल। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने शिविरा पंचांग 2026-27 में ग्रीष्मावकाश और संस्था प्रधान के विवेकधीन अवकाशों में की गई कटौती के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। संगठन के आह्वान पर बुधवार को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष कृष्णसिंह बैसला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियां और जून की भीषण गर्मी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में जून माह में स्कूल खोलना न केवल शिक्षकों बल्कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय उत्सवों और स्थानीय आयोजनों में शत-प्रतिशत बालकों की भागीदारी रहती है, इसीलिए संस्था प्रधान को दो अवकाश घोषित करने का अधिकार दिया गया था। अधिकारियों द्वारा नियमों के विरुद्ध जाकर इसमें कटौती करना समझ से परे है। ब्लॉक अध्यक्ष नरेश गुर्जर ने कहा कि शिक्षा विभाग के इन गलत निर्णयों से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने पूर्व की भांति 16 मई से 30 जून तक अवकाश यथावत रखने, दो दिनों के स्व-विवेकी अवकाश के अधिकार को पुनः बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा 20 अप्रैल जिला स्तर पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। 18 मई को यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में प्रदेशभर के शिक्षक जुटेंगे और विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नरेश गुर्जर, सिरोजन गिरी, मुकेश गुर्जर, रघुदत्त झारकई, बृजेश धाकड़, रामप्रकाश गुर्जर, देवी सिंह, राकेश कुमार, पुष्पेंद्र खटाना आदि मौजूद रहे।1