logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“हे महाराज! गांव के रास्तवा कचड़वे में काढ़ल जा…” बुजुर्ग की फरियाद VIDEO वायरल हरिहरपुर, खजनी ब्लॉक, गोरखपुर के एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग गांव के रास्ते की समस्या को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए सुनवाई की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है कि यदि रास्ते की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो अब तक इसके समाधान के लिए क्या प्रयास किए गए? Vande Times इस वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। #Gorakhpur #Khajni #Haripur #GorakhpurNews #UPNews #ViralVideo #GroundReport #ग्रामीणसमस्या #गोरखपुर #खजनी #हरिहरपुर

2 hrs ago
user_Vande Times
Vande Times
Gola, Gorakhpur•
2 hrs ago

“हे महाराज! गांव के रास्तवा कचड़वे में काढ़ल जा…” बुजुर्ग की फरियाद VIDEO वायरल हरिहरपुर, खजनी ब्लॉक, गोरखपुर के एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग गांव के रास्ते की समस्या को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए सुनवाई की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है कि यदि रास्ते की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो अब तक इसके समाधान के लिए क्या प्रयास किए गए? Vande Times इस वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। #Gorakhpur #Khajni #Haripur #GorakhpurNews #UPNews #ViralVideo #GroundReport #ग्रामीणसमस्या #गोरखपुर #खजनी #हरिहरपुर

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डॉ. रत्नप्पा का जन्मदिन मनाकर प्रजापति समाज ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प डॉ. रत्नप्पा का जन्मदिन मनाकर प्रजापति समाज ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प आजमगढ़। जिले के पंचायत क्षेत्र के ईश्वरपुर पवनी गांव में मंगलवार को प्रजापति समाज के लोगों द्वारा समाजसेवी एवं समाज के मार्गदर्शक डॉ. रत्नप्पा का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कुंभकार महासभा फोरम के प्रदेश सचिव इंदल प्रजापति एवं ब्लॉक अध्यक्ष मुरली प्रजापति प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंदल प्रजापति ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा हमेशा अपने समाज के लोगों को जागरूक करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करते थे। उनका उद्देश्य समाज के लोगों को संगठित कर उन्हें सामाजिक रूप से मजबूत बनाना था। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी सामाजिक भागीदारी को मजबूत नहीं करेंगे तो समाज में हमारी पहचान और कद कमजोर होगा। हमें अपने अधिकारों और सम्मान के लिए जागरूक रहना होगा। समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है, तभी आने वाली पीढ़ी मजबूत और सम्मानजनक जीवन जी सकेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. रत्नप्पा के विचार आज भी प्रजापति समाज के लिए प्रेरणा हैं। हमें उन्हें अपना आदर्श मानकर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा, जागरूकता और संगठन के प्रति प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता बनाए रखने तथा सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरीलाल प्रजापति, रामकिशोर प्रजापति, रामरूप प्रजापति, सुभावती, सुनीता, निर्मला, गीता, अनीता, नीतू, प्रमिला सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
    1
    डॉ. रत्नप्पा का जन्मदिन मनाकर प्रजापति समाज ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प
डॉ. रत्नप्पा का जन्मदिन मनाकर प्रजापति समाज ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

आजमगढ़। जिले के पंचायत क्षेत्र के ईश्वरपुर पवनी गांव में मंगलवार को प्रजापति समाज के लोगों द्वारा समाजसेवी एवं समाज के मार्गदर्शक डॉ. रत्नप्पा का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय कुंभकार महासभा फोरम के प्रदेश सचिव इंदल प्रजापति एवं ब्लॉक अध्यक्ष मुरली प्रजापति प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंदल प्रजापति ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा हमेशा अपने समाज के लोगों को जागरूक करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करते थे। उनका उद्देश्य समाज के लोगों को संगठित कर उन्हें सामाजिक रूप से मजबूत बनाना था।
उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी सामाजिक भागीदारी को मजबूत नहीं करेंगे तो समाज में हमारी पहचान और कद कमजोर होगा। हमें अपने अधिकारों और सम्मान के लिए जागरूक रहना होगा। समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है, तभी आने वाली पीढ़ी मजबूत और सम्मानजनक जीवन जी सकेगी।
उन्होंने कहा कि डॉ. रत्नप्पा के विचार आज भी प्रजापति समाज के लिए प्रेरणा हैं। हमें उन्हें अपना आदर्श मानकर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा, जागरूकता और संगठन के प्रति प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता बनाए रखने तथा सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरीलाल प्रजापति, रामकिशोर प्रजापति, रामरूप प्रजापति, सुभावती, सुनीता, निर्मला, गीता, अनीता, नीतू, प्रमिला सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • देर रात आजमगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, एसएसपी आजमगढ़ ने अतरौलिया और अहरौला थाना प्रभारी को किया निलंबित
    1
    देर रात आजमगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, एसएसपी आजमगढ़ ने अतरौलिया और अहरौला थाना प्रभारी को किया निलंबित
    user_CHANDRESH PATRKAR
    CHANDRESH PATRKAR
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अतरौलिया और अहरौला थाना प्रभारी निलंबित, एसएसपी के एक्शन से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!
    1
    अतरौलिया और अहरौला थाना प्रभारी निलंबित, एसएसपी के एक्शन से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • गोंडा में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड पर अतरौलिया में गरजा निषाद समाज — 5 करोड़ मुआवजे, सरकारी नौकरी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग #AtrauliaNews #GondaMurderCase #VinodSahaniMurder #NishadSamaj #SheetlaNishad #SanjayNishad #BulldozerAction #NewsUpdateUPUK #AzamgarhNews #Shorts #Viral
    1
    गोंडा में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड पर अतरौलिया में गरजा निषाद समाज — 5 करोड़ मुआवजे, सरकारी नौकरी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

#AtrauliaNews #GondaMurderCase #VinodSahaniMurder #NishadSamaj #SheetlaNishad #SanjayNishad #BulldozerAction #NewsUpdateUPUK #AzamgarhNews #Shorts #Viral
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अयोध्या में कथावाचक देवेंद्र पाठक से जोड़कर वीडियो वायरल, महिला के साथ भोजपुरी गाने पर डांस का दावा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर उठे सवाल, पहचान और वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं अयोध्या में कथावाचक देवेंद्र पाठक से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति को महिला के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए दिखाया गया है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और व्यक्ति की पहचान की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। #Ayodhya #AyodhyaNews #DevendraPathak #ViralVideo #ViralNews #UPNews #UttarPradesh #VandeTimes
    1
    अयोध्या में कथावाचक देवेंद्र पाठक से जोड़कर वीडियो वायरल, महिला के साथ भोजपुरी गाने पर डांस का दावा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर उठे सवाल, पहचान और वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं
अयोध्या में कथावाचक देवेंद्र पाठक से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति को महिला के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए दिखाया गया है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और व्यक्ति की पहचान की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
#Ayodhya #AyodhyaNews #DevendraPathak #ViralVideo #ViralNews #UPNews #UttarPradesh #VandeTimes
    user_Vande Times
    Vande Times
    गोला, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बूढ़नपुर नगर पंचायत में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण बरही, भंडारे का आयोजन आजमगढ़। बूढ़नपुर नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण बरही का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य आरती की गई। आयोजकों ने बताया कि श्रीकृष्ण बरही का आयोजन प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। इस बार भी कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने बताया कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव मजबूत होता है। श्रीकृष्ण बरही के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि रात्रि में रासलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का आनंद उठाएंगे। रात्रि में आयोजित होने वाले रासलीला कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर संजय मौर्य, अरविंद गुप्ता, आनंद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, गंगा गुप्ता, सतीश मद्धेशिया, दीनानाथ चौरसिया सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।
    1
    बूढ़नपुर नगर पंचायत में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण बरही, भंडारे का आयोजन

आजमगढ़। बूढ़नपुर नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण बरही का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य आरती की गई। आयोजकों ने बताया कि श्रीकृष्ण बरही का आयोजन प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। इस बार भी कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने बताया कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव मजबूत होता है। श्रीकृष्ण बरही के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि रात्रि में रासलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का आनंद उठाएंगे।
रात्रि में आयोजित होने वाले रासलीला कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
इस अवसर पर संजय मौर्य, अरविंद गुप्ता, आनंद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, गंगा गुप्ता, सतीश मद्धेशिया, दीनानाथ चौरसिया सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गोंडा हत्याकांड के विरोध में गरजा निषाद समाज, पांच करोड़ मुआवजे की मांग,, सेल्हरापट्टी में जिला पंचायत सदस्य शीतला प्रसाद निषाद के नेतृत्व में हुई बैठक, आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग।
    1
    गोंडा हत्याकांड के विरोध में गरजा निषाद समाज, पांच करोड़ मुआवजे की मांग,,

सेल्हरापट्टी में जिला पंचायत सदस्य शीतला प्रसाद निषाद के नेतृत्व में हुई बैठक, आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग।
    user_CHANDRESH PATRKAR
    CHANDRESH PATRKAR
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आजमगढ़ : गणेश पंडाल से सजावट कर निकले नौ किशोरों की कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत; छह घायल आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। भीषण हादसे में कार सवार तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फूलपुर-सरायमीर मार्ग पर सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। बताया गया कि कार में सवार सभी नौ किशोर 16 से 17 वर्ष के थे। वे फूलपुर कस्बे में गणेश पंडाल की सजावट का काम करने के बाद तड़के चाय पीने के लिए सरायमीर जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और किशोर अंदर फंस गए। सूचना पर सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी किशोरों को बाहर निकालकर ताहिर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में सत्यम मोदनवाल (17), निखिल मद्धेशिया (17) और लकी सोनकर की मौत हो गई। सक्षम बरनवाल और अंश सोनकर समेत छह घायल उपचाराधीन हैं। सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तीन किशोरों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
    1
    आजमगढ़ : गणेश पंडाल से सजावट कर निकले नौ किशोरों की कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत; छह घायल
आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। भीषण हादसे में कार सवार तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फूलपुर-सरायमीर मार्ग पर सुबह करीब 4:30 बजे हुआ।
बताया गया कि कार में सवार सभी नौ किशोर 16 से 17 वर्ष के थे। वे फूलपुर कस्बे में गणेश पंडाल की सजावट का काम करने के बाद तड़के चाय पीने के लिए सरायमीर जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और किशोर अंदर फंस गए।
सूचना पर सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी किशोरों को बाहर निकालकर ताहिर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में सत्यम मोदनवाल (17), निखिल मद्धेशिया (17) और लकी सोनकर की मौत हो गई। सक्षम बरनवाल और अंश सोनकर समेत छह घायल उपचाराधीन हैं।
सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तीन किशोरों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सरेशाम राह चलते 21 वर्षी दलित युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप मऊ थाना चिरैयाकोट के अंतर्गत सरसेना पेट्रोल पम्प के पास 21 वर्षीय अवनीश कुमार को बाइक सवार युवकों ने घेर कर गोली मारी। इस घटना के बताया जा रहा है कि अनीश कुमार अपने बुआ के यहां से अपने दोस्त के साथ लौट रहा था। तब बदमाशो ने से घेर कर गोली मारी। उसके साथ हंसराज जो की बीएससी का छात्र है ने बताया की हम रिश्तेदार यहां से लौट रहे थे, कि कुछ युवकों ने उस घेर कर गोली मार दी मुझे शक है कि गोलू नाम का युवक इस घटना में शामिल है। क्योंकी गोलू को सरसेना के पास कुछ युवकों ने मार्केट दिया था जिसके चलते गोलू मृतक अवनीश पर उस मरवाने का शक करता था। जिला चिकित्सालय के आकास्मिक विभाग के प्रभारी डॉ एस.के. नितिन ने बताया की एक गनशॉट युवक आया था जो मृतक था उसके सिर में गोली लगी थी।
    3
    सरेशाम राह चलते 21 वर्षी दलित युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
मऊ थाना चिरैयाकोट के अंतर्गत सरसेना पेट्रोल पम्प के पास 21 वर्षीय अवनीश कुमार को बाइक सवार युवकों ने घेर कर गोली मारी।
इस घटना के बताया जा रहा है कि अनीश कुमार अपने बुआ के यहां से अपने दोस्त के साथ लौट रहा था। तब बदमाशो ने से घेर कर गोली मारी।
उसके साथ हंसराज जो की बीएससी का छात्र है ने बताया की हम रिश्तेदार यहां से लौट रहे थे, कि कुछ युवकों ने उस घेर कर गोली मार दी मुझे शक है कि गोलू नाम का युवक इस घटना में शामिल है। क्योंकी गोलू को सरसेना के पास कुछ युवकों ने मार्केट दिया था जिसके चलते गोलू मृतक अवनीश पर उस मरवाने का शक करता था।
जिला चिकित्सालय के आकास्मिक विभाग के प्रभारी डॉ एस.के. नितिन ने बताया की एक गनशॉट युवक आया था जो मृतक था उसके सिर में गोली लगी थी।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.