आजमगढ़ : गणेश पंडाल से सजावट कर निकले नौ किशोरों की कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत; छह घायल आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। भीषण हादसे में कार सवार तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फूलपुर-सरायमीर मार्ग पर सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। बताया गया कि कार में सवार सभी नौ किशोर 16 से 17 वर्ष के थे। वे फूलपुर कस्बे में गणेश पंडाल की सजावट का काम करने के बाद तड़के चाय पीने के लिए सरायमीर जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और किशोर अंदर फंस गए। सूचना पर सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी किशोरों को बाहर निकालकर ताहिर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में सत्यम मोदनवाल (17), निखिल मद्धेशिया (17) और लकी सोनकर की मौत हो गई। सक्षम बरनवाल और अंश सोनकर समेत छह घायल उपचाराधीन हैं। सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तीन किशोरों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

- अतरौलिया और अहरौला थाना प्रभारी निलंबित, एसएसपी के एक्शन से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!1
- अतरौलिया पुलिस ने मारपीट के गंभीर मामले मे एक आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल आजमगढ़ जिले की अतरौलिया थाने पर जमीनी विवाद में एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई की मारपीट की मामले में पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया विवेचना के दौरान आरोपी का नाम प्रकाश में आया आज मुखबिर की सूचना पर आरोपी को छितौनी मोड़ से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है1
- गणेश चतुर्थी और तीज पर्व को लेकर गांवों में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पूजा स्थलों के आसपास कराया गया दवा का छिड़काव आजमगढ़। गणेश चतुर्थी और तीज पर्व को देखते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत एकरामपुर में ग्राम प्रधान की देखरेख में पूजा स्थल व आसपास के क्षेत्रों में सफाई कराई गई। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सड़क की दोनों पटरियों पर झाड़ू लगाकर कूड़ा-कचरा हटाया और दवा का छिड़काव किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य पर्व के दौरान स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के साथ मच्छरजनित एवं अन्य संक्रामक रोगों पर नियंत्रण पाना है। इस दौरान ‘हम सबने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है’ का संदेश देते हुए लोगों से स्वच्छता अपनाने की अपील की गई। कर्मचारियों ने कहा कि स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे अपनाकर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।3
- देर रात आजमगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, एसएसपी आजमगढ़ ने अतरौलिया और अहरौला थाना प्रभारी को किया निलंबित1
- गोंडा में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड पर अतरौलिया में गरजा निषाद समाज — 5 करोड़ मुआवजे, सरकारी नौकरी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग #AtrauliaNews #GondaMurderCase #VinodSahaniMurder #NishadSamaj #SheetlaNishad #SanjayNishad #BulldozerAction #NewsUpdateUPUK #AzamgarhNews #Shorts #Viral1
- आजमगढ़ : गणेश पंडाल से सजावट कर निकले नौ किशोरों की कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत; छह घायल आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। भीषण हादसे में कार सवार तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फूलपुर-सरायमीर मार्ग पर सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। बताया गया कि कार में सवार सभी नौ किशोर 16 से 17 वर्ष के थे। वे फूलपुर कस्बे में गणेश पंडाल की सजावट का काम करने के बाद तड़के चाय पीने के लिए सरायमीर जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और किशोर अंदर फंस गए। सूचना पर सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी किशोरों को बाहर निकालकर ताहिर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में सत्यम मोदनवाल (17), निखिल मद्धेशिया (17) और लकी सोनकर की मौत हो गई। सक्षम बरनवाल और अंश सोनकर समेत छह घायल उपचाराधीन हैं। सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तीन किशोरों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।1
- आजमगढ़ के थाना फूलपुर के जगदीशपुर में भीषण सड़क हादसा तीन की मौत 6 की हालत गंभीर आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत; 6 की हालत गंभीर आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान सहित अन्य विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।2
- अतरौलिया पुलिस ने दहेज हत्या के मामले मेपुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने पर एक पीड़िता द्वारा सूचना दी गई की मेरे लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था बाद में उसकी हत्या कर दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया आज मुखबिर की सूचना पर आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया1