logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार,  नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सैल तावडू ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका जिला नूंह तथा सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेडी जिला खैरथल राजस्थान के रूप में हुई है । बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है।

2 hrs ago
user_Mk
Mk
नूंह, नूंह, हरियाणा•
2 hrs ago

नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार,  नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सैल तावडू ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका जिला नूंह तथा सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेडी जिला खैरथल राजस्थान के रूप में हुई है । बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • आधुनिक मशीनों से तैयार होंगे स्कूल ड्रेस समेत सभी प्रकार के रेडीमेड कपड़े रफीक खान पिनंगवा, 20 सितंबर। पिनंगवा कस्बे में अब आधुनिक मशीनों के माध्यम से स्कूल ड्रेस से लेकर बाजार में बिकने वाले विभिन्न प्रकार के रेडीमेड कपड़े तैयार किए जाएंगे। इसके लिए प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इब्राहिम इंजीनियर बिसरु ने प्रतिष्ठान का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि रोजगार छोटा हो या बड़ा, युवाओं को रोजगार के अवसरों की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से मेहनत और हुनर के साथ आगे बढ़ने तथा नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं, जिससे युवाओं को अपने क्षेत्र में ही काम मिल सकेगा। इस अवसर पर आसपास के गांवों और पिनंगवा कस्बे के अनेक जिम्मेदार लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। वीडियो कैप्शन: प्रतिष्ठान में लगी आधुनिक मशीनें।
    2
    आधुनिक मशीनों से तैयार होंगे स्कूल ड्रेस समेत सभी प्रकार के रेडीमेड कपड़े
रफीक खान
पिनंगवा, 20 सितंबर। पिनंगवा कस्बे में अब आधुनिक मशीनों के माध्यम से स्कूल ड्रेस से लेकर बाजार में बिकने वाले विभिन्न प्रकार के रेडीमेड कपड़े तैयार किए जाएंगे। इसके लिए प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है।
इस अवसर पर पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इब्राहिम इंजीनियर बिसरु ने प्रतिष्ठान का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि रोजगार छोटा हो या बड़ा, युवाओं को रोजगार के अवसरों की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से मेहनत और हुनर के साथ आगे बढ़ने तथा नशे से दूर रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं, जिससे युवाओं को अपने क्षेत्र में ही काम मिल सकेगा।
इस अवसर पर आसपास के गांवों और पिनंगवा कस्बे के अनेक जिम्मेदार लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
वीडियो कैप्शन: प्रतिष्ठान में लगी आधुनिक मशीनें।
    user_रफीक खान
    रफीक खान
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने बदली प्रह्लादी देवी की जिंदगी, मिला पक्के आशियाने का सहारा *‘सेवा संकल्प अभियान’ : 'कहानी बदलाव की'* *- टूटी छत और कच्चे मकान से मिली निजात, अब सुरक्षित घर में गुजर रहा जीवन* *- प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी बनी उम्मीद की किरण, 2.50 लाख रुपये की मिली सहायता* *- लाभार्थी ने सरकार का जताया आभार, कहा-जरूरतमंदों के लिए वरदान बनी योजना* *पलवल, 21 सितंबर।* ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत लाभार्थी अपने जीवन में आए बदलाव की कहानियां सांझा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के माध्यम से न्यू अल्हापुर वार्ड नंबर-30 पलवल निवासी प्रह्लादी देवी के जीवन में भी बदलाव आया है। लाभार्थी प्रह्लादी देवी ने जीवन में आए बदलाव की कहानी सांझा करते हुए बताया कि बताया कि उनका मकान पहले कच्चा था और उसकी छत भी टूटी हुई थी। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने के कारण परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे स्वयं पक्का मकान बनवा सकें। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के बारे में जानकारी मिली और योजना के तहत आवेदन किया। पात्रता पूरी होने पर सरकार की ओर से 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सहायता से उन्होंने अपना पक्का मकान तैयार कराया और अब परिवार सुरक्षित एवं बेहतर आवास में रह रहा है। लाभार्थी प्रह्लादी देवी ने कहा कि सरकार की सहायता से उनके वर्षों पुराने पक्के घर के सपने को साकार होने का अवसर मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। 000
    1
    प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने बदली प्रह्लादी देवी की जिंदगी, मिला पक्के आशियाने का सहारा
*‘सेवा संकल्प अभियान’ : 'कहानी बदलाव की'*
*- टूटी छत और कच्चे मकान से मिली निजात, अब सुरक्षित घर में गुजर रहा जीवन*
*- प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी बनी उम्मीद की किरण, 2.50 लाख रुपये की मिली सहायता*
*- लाभार्थी ने सरकार का जताया आभार, कहा-जरूरतमंदों के लिए वरदान बनी योजना*
*पलवल, 21 सितंबर।*
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत लाभार्थी अपने जीवन में आए बदलाव की कहानियां सांझा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के माध्यम से न्यू अल्हापुर वार्ड नंबर-30 पलवल निवासी प्रह्लादी देवी के जीवन में भी बदलाव आया है।
लाभार्थी प्रह्लादी देवी ने जीवन में आए बदलाव की कहानी सांझा करते हुए बताया कि बताया कि उनका मकान पहले कच्चा था और उसकी छत भी टूटी हुई थी। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने के कारण परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे स्वयं पक्का मकान बनवा सकें। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के बारे में जानकारी मिली और योजना के तहत आवेदन किया। पात्रता पूरी होने पर सरकार की ओर से 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सहायता से उन्होंने अपना पक्का मकान तैयार कराया और अब परिवार सुरक्षित एवं बेहतर आवास में रह रहा है।
लाभार्थी प्रह्लादी देवी ने कहा कि सरकार की सहायता से उनके वर्षों पुराने पक्के घर के सपने को साकार होने का अवसर मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    29 min ago
  • हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल के नेता जी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 59 वीं राज्य स्तरीय खो-खो तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 900 खिलाड़ी भाग ले रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विपिन बैसला,मार्किट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज बिरमानी, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद,जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह,जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.मामराज रावत,हुकुमचंद भी मौजूद थे। पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियों को खेलों के क्षेत्र में बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 14, 16 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग की बेटियां भाग लेंगी और अपनी खेल प्रतिभा, ऊर्जा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल जिला में आयोजित राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे है। यह पलवल जिला के लिए गौरव की बात है। उन्होने कहा कि पलवल जिला में नेशनल स्तर,राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाडियों का लगातार मनोबल बढ़ रहा है। पलवल जिला खेलों का हब बनता जा रहा है। पलवल जिला खेलों में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के सभी खिलाड़ी देश के भविष्य के लिए अच्छा कार्य करें। खेल के क्षेत्र में आगे जाए और अपने परिवार के साथ साथ प्रदेश का नाम रोशन करें। गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा प्रदान की जा रही है। सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ खिलाड़ियों को प्रदान किया जा रहा है। सरकार खेल एकेडमी,रेजिडेंशियल एकेडमी,एक्सीलेंस सेंटर और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के अंतर्गत खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सुविधाएं प्रदान की जा रही है। पलवल जिला में खेलों का बढ़ता हुआ कल्चर आने वाले समय में अच्छे मेडलिस्ट यहां निकलकर सामने आएगें। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में आधे से ज्यादा मेडलों पर कब्जा हरियाणा के खिलाडिय़ों का होगा। उन्होंने कहा कि राष्टï्रीय एवं अंतरराष्टï्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल लाने वाले खिलाडियों को प्रोत्साहन राशि देने एवं खिलाडियों को नौकरी के अवसर प्रदान करना नरेंद्र मोदी व नायब ङ्क्षसंह सैनी सरकार करती है। उन्होंने खिलाडियों से आह्वïान किया है कि नशे से दूर रहे और खेलों में बढ़चढकर भाग लें।
    4
    हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल के नेता जी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 59 वीं राज्य स्तरीय खो-खो तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 900  खिलाड़ी भाग ले रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विपिन बैसला,मार्किट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज बिरमानी, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद,जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह,जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.मामराज रावत,हुकुमचंद भी मौजूद थे।

पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियों को खेलों के क्षेत्र में बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 14, 16 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग की बेटियां  भाग लेंगी और अपनी खेल प्रतिभा, ऊर्जा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल जिला में आयोजित राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे है। यह पलवल जिला के लिए गौरव की बात है। उन्होने कहा कि पलवल जिला में नेशनल स्तर,राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाडियों का लगातार मनोबल बढ़ रहा है। पलवल जिला खेलों का हब बनता जा रहा है। पलवल जिला खेलों में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के सभी खिलाड़ी देश के भविष्य के लिए अच्छा कार्य करें। खेल के क्षेत्र में आगे जाए और अपने परिवार के साथ साथ प्रदेश का नाम रोशन करें।
गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा प्रदान की जा रही है। सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ खिलाड़ियों को प्रदान किया जा रहा है। सरकार खेल एकेडमी,रेजिडेंशियल एकेडमी,एक्सीलेंस सेंटर और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के अंतर्गत खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सुविधाएं प्रदान की जा रही है। पलवल जिला में खेलों का बढ़ता हुआ कल्चर आने वाले समय में अच्छे मेडलिस्ट यहां निकलकर सामने आएगें। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में आधे से ज्यादा मेडलों पर कब्जा हरियाणा के खिलाडिय़ों का होगा। उन्होंने कहा कि राष्टï्रीय एवं अंतरराष्टï्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल लाने वाले खिलाडियों को प्रोत्साहन राशि देने एवं खिलाडियों को नौकरी के अवसर प्रदान करना नरेंद्र मोदी व नायब ङ्क्षसंह सैनी सरकार करती है। उन्होंने खिलाडियों से आह्वïान किया है कि नशे से दूर रहे और खेलों में बढ़चढकर भाग लें।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist Palwal, Haryana•
    3 hrs ago
  • हरियाणा के गुरुग्राम में आए दिन हो रहे सड़क हादसों में देखने को मिल रहा भारी इजाफा नमस्कार हरियाणा के गुरुग्राम में आए दिन हो रहे सड़क हादसों में भारी जाता देखने को मिल रहा है गुरु राम की अलग-अलग जगह पर हुए विभिन्न हादसों में कई लोगों के घायल होने और वाहनों को नुकसान होने की जानकारी सामने आई है आपको बता दे गुरुग्राम में पिछले कई दिनों से लगातार सड़क हादसों में भारी जफा हो रहा है और जगह-जगह सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही है चाहे वह गुरुग्राम शहर की बात कर ले या फिर केएमपी एक्सप्रेसवे की बात कर ले या द्वारका एक्सप्रेसवे की बात कर ले हर जगह पर आए दिन कई सड़क हादसे सामने आते हैं लेकिन बावजूद इसके अभी तक गुरुग्राम पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस इन सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने में नाकाम होती हुई नजर आ रही है
    1
    हरियाणा के गुरुग्राम में आए दिन हो रहे सड़क हादसों में देखने को मिल रहा भारी इजाफा
नमस्कार हरियाणा के गुरुग्राम में आए दिन हो रहे सड़क हादसों में भारी जाता देखने को मिल रहा है गुरु राम की अलग-अलग जगह पर हुए विभिन्न हादसों में कई लोगों के घायल होने और वाहनों को नुकसान होने की जानकारी सामने आई है आपको बता दे गुरुग्राम में पिछले कई दिनों से लगातार सड़क हादसों में भारी जफा हो रहा है और जगह-जगह सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही है चाहे वह गुरुग्राम शहर की बात कर ले या फिर केएमपी एक्सप्रेसवे की बात कर ले या द्वारका एक्सप्रेसवे की बात कर ले हर जगह पर आए दिन कई सड़क हादसे सामने आते हैं लेकिन बावजूद इसके अभी तक गुरुग्राम पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस इन सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने में नाकाम होती हुई नजर आ रही है
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • पलवल में अफसर शाही चरमसीमा पर है। पब्लिक हेल्थ विभाग सुनने को राजी नहीं होते। पब्लिक हेल्थ विभाग के ठेकेदार को सूचना देने के बाद मैन हॉल पर ढक्कन नहीं होते। और न ही रुके हुए सीवर की खबर करने के बाद सुनवाई नहीं होती। यह पलवल की जनता का कहना है। 🚨 खुले मैनहोल ने ली मासूम बच्ची की जान — प्रशासन की लापरवाही कब तक? होडल विधानसभा के भेंडोली गांव के दलित परिवार से संबंध रखने वाले श्री भारत की चार वर्षीय मासूम बच्ची पलवल शहर की प्रकाश कॉलोनी में अपने घर के सामने खेलते समय खुले मैनहोल में गिर गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासन की गंभीर लापरवाही का परिणाम है। शहर में खुले मैनहोल और बदहाल सीवरेज व्यवस्था आम नागरिकों की जान के लिए खतरा बनी हुई है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इतनी दर्दनाक घटना के बावजूद अभी तक पब्लिक हेल्थ विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि— 🔴 जिम्मेदार JE, SDO और XEN सहित संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदार के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। 🔴 पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए। 🔴 पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए। 🔴 पलवल शहर के सभी खुले मैनहोल तत्काल बंद कराए जाएं और खतरनाक सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। एक मासूम की जान चली गई—अब किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी न झेलनी पड़े। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करती है। यह कहना है नेत्रपाल अधन जी का।
    2
    पलवल में अफसर शाही चरमसीमा पर है। पब्लिक हेल्थ विभाग सुनने को राजी नहीं होते। पब्लिक हेल्थ विभाग के ठेकेदार  को सूचना देने के बाद  मैन हॉल पर ढक्कन नहीं होते। और न ही रुके हुए सीवर की खबर करने के बाद सुनवाई नहीं होती। यह पलवल की जनता का कहना है।
🚨 खुले मैनहोल ने ली मासूम बच्ची की जान — प्रशासन की लापरवाही कब तक?
होडल विधानसभा के भेंडोली गांव के दलित परिवार से संबंध रखने वाले श्री भारत की चार वर्षीय मासूम बच्ची पलवल शहर की प्रकाश कॉलोनी में अपने घर के सामने खेलते समय खुले मैनहोल में गिर गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासन की गंभीर लापरवाही का परिणाम है। शहर में खुले मैनहोल और बदहाल सीवरेज व्यवस्था आम नागरिकों की जान के लिए खतरा बनी हुई है।
सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इतनी दर्दनाक घटना के बावजूद अभी तक पब्लिक हेल्थ विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि—
🔴 जिम्मेदार JE, SDO और XEN सहित संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदार के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।
🔴 पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।
🔴 पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
🔴 पलवल शहर के सभी खुले मैनहोल तत्काल बंद कराए जाएं और खतरनाक सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
एक मासूम की जान चली गई—अब किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी न झेलनी पड़े।
कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करती है। यह कहना है नेत्रपाल अधन जी का।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • पुन्हाना के गोधोला गांव के पास नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव पुन्हाना के गोधोला गांव के पास गुड़गांव केनाल में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक ने कुर्ता और लूंगी पहन रखी थी और शव करीब 3 से 4 दिन पुराना होने की आशंका है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है। मौत के कारण और शव नहर में कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
    1
    पुन्हाना के गोधोला गांव के पास नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
पुन्हाना के गोधोला गांव के पास गुड़गांव केनाल में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक ने कुर्ता और लूंगी पहन रखी थी और शव करीब 3 से 4 दिन पुराना होने की आशंका है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है। मौत के कारण और शव नहर में कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • मंडकौला पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित हुई जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल एसडीआरएफ ने किया आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन - विद्यार्थियों को आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव तकनीकों की दी गई जानकारी - मॉक ड्रिल से आपदा के समय प्रभावी बचाव कार्यों की तैयारियों का हुआ अभ्यास हथीन/माथुर : समीपवर्ती गांव मंडकौला स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान मॉक ड्रिल के नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार हथीन प्रेम प्रकाश की देखरेख में एसडीआरएफ की टीम ने आग लगने की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। सब फायर ऑफिसर नवीन पाल ने विद्यार्थियों को आग से बचाव बारे जागरूक करते हुए जानकारी उपलब्ध कराई और डेमो करके भी दिखाया। मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने पर आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत कार्य शुरू करने तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसडीआरएफ के जवानों ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली बचाव तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए बताया कि संकट की स्थिति में किस प्रकार समन्वय के साथ बचाव अभियान चलाया जा सकता है। नोडल अधिकारी एवं तहसील हथीन प्रेम प्रकाश ने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए पूर्व तैयारी और नियमित अभ्यास बेहद महत्वपूर्ण है। इस प्रकार की मॉक ड्रिल से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा के समय अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल बचाव दल की तैयारियों को परखना ही नहीं, बल्कि आमजन को भी आपदा के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर नूंह से एसडीआरएफ टीम से जगदीश कुमार, डीएसपी रतनदीप बाली और एसएचओ नरेश कुमार, एनजीओ से अल्पना मित्तल, रेडक्रॉस सोसायटी, जिला स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 000
    4
    मंडकौला पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित हुई जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल

एसडीआरएफ ने किया आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन
- विद्यार्थियों को आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव तकनीकों की दी गई जानकारी
- मॉक ड्रिल से आपदा के समय प्रभावी बचाव कार्यों की तैयारियों का हुआ अभ्यास
हथीन/माथुर : समीपवर्ती गांव मंडकौला स्थित 
पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान मॉक ड्रिल के नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार हथीन प्रेम प्रकाश की देखरेख में एसडीआरएफ  की टीम ने आग लगने की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। सब फायर ऑफिसर नवीन पाल ने विद्यार्थियों को आग से बचाव बारे जागरूक करते हुए जानकारी उपलब्ध कराई और डेमो करके भी दिखाया।
मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने पर आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत कार्य शुरू करने तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसडीआरएफ के जवानों ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली बचाव तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए बताया कि संकट की स्थिति में किस प्रकार समन्वय के साथ बचाव अभियान चलाया जा सकता है।
नोडल अधिकारी एवं तहसील हथीन प्रेम प्रकाश ने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए पूर्व तैयारी और नियमित अभ्यास बेहद महत्वपूर्ण है। इस प्रकार की मॉक ड्रिल से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा के समय अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल बचाव दल की तैयारियों को परखना ही नहीं, बल्कि आमजन को भी आपदा के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर नूंह से एसडीआरएफ टीम से जगदीश कुमार, डीएसपी रतनदीप बाली और एसएचओ नरेश कुमार, एनजीओ से अल्पना मित्तल, रेडक्रॉस सोसायटी, जिला स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • Ek Patni ne apne pati ko juice Mein Jahar dekar Maar Dala Revadi Haryana
    1
    Ek Patni ne apne pati ko juice Mein Jahar dekar Maar Dala Revadi Haryana
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • भाड़ावास रोड पर सिर पर रॉड से हमला करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।* dainik news rewari । हरियाणा के रेवाड़ी में BJP नेता के भतीजे की हत्या कर दी गई। घटना CCTV में कैद हो गई। इसमें दिख रहा है कि सुनसान सड़क पर ब्लैक थार से उतरकर युवक टॉयलेट करने लगता है। तभी उसका एक साथी दोनों हाथों से जोर लगाकर उसके सिर पर रॉड से वार करता है। मृतक की पहचान जितेंद्र यादव (40) के रूप में हुई है। उसके चाचा उत्तम सिंह BJP के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। हत्या का आरोप जितेंद्र के बचपन के दोस्त और उसके दो साथियों पर लगा है। दोस्तों के बीच विवाद की वजह क्या रही, यह अभी सामने नहीं आई है। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रवीण ठेकेदार को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
    1
    भाड़ावास रोड पर सिर पर रॉड से हमला करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।* dainik news rewari ।
हरियाणा के रेवाड़ी में BJP नेता के भतीजे की हत्या कर दी गई। घटना CCTV में कैद हो गई। इसमें दिख रहा है कि सुनसान सड़क पर ब्लैक थार से उतरकर युवक टॉयलेट करने लगता है। तभी उसका एक साथी दोनों हाथों से जोर लगाकर उसके सिर पर रॉड से वार करता है।
मृतक की पहचान जितेंद्र यादव (40) के रूप में हुई है। उसके चाचा उत्तम सिंह BJP के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। हत्या का आरोप जितेंद्र के बचपन के दोस्त और उसके दो साथियों पर लगा है। दोस्तों के बीच विवाद की वजह क्या रही, यह अभी सामने नहीं आई है। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रवीण ठेकेदार को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
    user_Dainik news rewari
    Dainik news rewari
    Local News Reporter Rewari, Haryana•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.