Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ek Patni ne apne pati ko juice Mein Jahar dekar Maar Dala Revadi Haryana
Rajbala
Ek Patni ne apne pati ko juice Mein Jahar dekar Maar Dala Revadi Haryana
More news from हरियाणा and nearby areas
- 2.125 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.30 करोड़ रुपये रफीक खान नूंह। नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत तावडू सीआईए एवं एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका, जिला नूंह तथा सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेड़ी, जिला खैरथल-तिजारा, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने प्रेसवार्ता में बताया कि तावडू सीआईए प्रभारी उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो नशा तस्कर काले रंग की क्रेटा कार में हेरोइन लेकर रंगाला घाटी के रास्ते नानुका की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रंगाला घाटी के पास नाकाबंदी कर दी। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध क्रेटा कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने तेज गति से भागने का प्रयास किया और इस दौरान पुलिस की सरकारी गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक सीट के पीछे छिपाकर रखे 40 पैकेट बरामद हुए। जांच में इन पैकेटों में हेरोइन पाए जाने पर उनका कुल वजन 2 किलो 125 ग्राम निकला। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर सील कर दिया तथा क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया। इस मामले में थाना सदर तावडू में एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन की सप्लाई-चैन, खरीद-फरोख्त के नेटवर्क तथा इस मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपियों की संपत्ति और आर्थिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि नूंह जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने डीएसपी अभिमन्यु लोहान, सीआईए तावडू प्रभारी प्रदीप कुमार सहित पूरी टीम की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस के अनुसार, पिछले 20 दिनों में तावडू सीआईए की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। गौरतलब है कि गत 26 अगस्त को भी तावडू सीआईए की टीम ने दो कथित नशा तस्करों को 1 किलो 597 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उस मामले में नूंह शहर थाना में केस दर्ज किया गया था और पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 3.15 करोड़ रुपये थी। वीडियो कैप्शन: नशा तस्करों से बरामद हेरोइन और क्रेटा कार के साथ पुलिस टीम।1
- तिजारा में सभापति चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, दोपहर 1:40 तक कुल 16 वोट डाले गए जिसमें 13 भाजपा के पक्ष में तथा तीन कांग्रेस के पक्ष में डाले गए, रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान का समय बढाकर किया रात्रि 8:00 तक क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो1
- नूंह जिले की तावडू सीआईए का बड़ा प्रहार: 2.125 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार, नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सैल तावडू ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका जिला नूंह तथा सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेडी जिला खैरथल राजस्थान के रूप में हुई है । बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है।1
- आदतन अपराधी पर चला गुरुग्राम पुलिस का बुल्डोजर। आरोपी द्वारा अवैध रूप से मकान मनाया गया था मकान। आरोपी पर दर्ज हैं 09 गंभीर आपराधिक अभियोग। गुरुग्राम क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार की जा रही है आदतन अपराधियों की संपत्ति कि समीक्षा। अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति* के तहत गुरुग्राम पुलिस द्वारा भूमि माफियाओं, नशा तस्करों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर *धनवापुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)* पर अवैध रूप से किए गए निर्माण की पहचान कर जिला प्रशासन के सहयोग से मशीनरी की सहायता द्वारा अवैध बनाए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया तथा भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया। इस कार्यवाही में अपराधी *अभिषेक उर्फ नीटू निवासी गांव धनवापुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) को चिन्हित किया गया। उपरोक्त आरोपी अभिषेक उर्फ नीटू के विरुद्ध हत्या करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के कुल 09 अभियोग अंकित हैं। जांच में यह सामने आया कि उपरोक्त अपराधी द्वारा धनवापुर में 50 वर्ग गज में अवैध रूप से मकान का निर्माण किया हुआ था। उक्त निर्माण को प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण करने उपरांत ध्वस्त किया गया। यह कार्यवाही अपराध शाखा सैक्टर-17, गुरुग्राम द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई। गुरुग्राम पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचना को हटाया गया तथा कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से बनाए रखी गई। गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के अवैध आर्थिक तंत्र को समाप्त करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों तथा अवैध कब्जों के विरुद्ध ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।1
- कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश रोघा ने सभापति निर्वाचित को दी बधाई और खैरथल के विकास की बात की1
- मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, नूंह जिले के 10 गांवों में लगेंगे स्वास्थ्य कैंप कांग्रेस नेता एवं पूर्व कमांडो हिदायत खान ने आज सोमवार 3 बजे बजे बताया कि नूंह में बढ़ती मौसमी बीमारियों को लेकर CHC नूंह के CMO से मुलाकात की गई। इस दौरान वायरल फीवर, डेंगू और टाइफाइड से बचाव के लिए गांव-गांव जागरूकता और जांच कैंप लगाने की मांग रखी गई। CMO ने 10 गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाने का आश्वासन दिया है, जिसकी जिम्मेदारी डॉ. राहुल खान और डॉ. अक्षिता को दी गई है। हिदायत खान ने लोगों से साफ-सफाई रखने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की।1
- Ek Patni ne apne pati ko juice Mein Jahar dekar Maar Dala Revadi Haryana1
- भाड़ावास रोड पर सिर पर रॉड से हमला करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।* dainik news rewari । हरियाणा के रेवाड़ी में BJP नेता के भतीजे की हत्या कर दी गई। घटना CCTV में कैद हो गई। इसमें दिख रहा है कि सुनसान सड़क पर ब्लैक थार से उतरकर युवक टॉयलेट करने लगता है। तभी उसका एक साथी दोनों हाथों से जोर लगाकर उसके सिर पर रॉड से वार करता है। मृतक की पहचान जितेंद्र यादव (40) के रूप में हुई है। उसके चाचा उत्तम सिंह BJP के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। हत्या का आरोप जितेंद्र के बचपन के दोस्त और उसके दो साथियों पर लगा है। दोस्तों के बीच विवाद की वजह क्या रही, यह अभी सामने नहीं आई है। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रवीण ठेकेदार को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।1