logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया पुलिस द्धारा सहायता शिविर के सायबर सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन औरैया। रविवार को उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के तत्वाधान में बृहद विधिक जागरुकता / सहायता शिविर (मेगा कैम्प) में औरैया पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आम जनमानस को साइबर अपराधों से सुरक्षा हेतु जानकारी साझा की गयी।

9 hrs ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

औरैया पुलिस द्धारा सहायता शिविर के सायबर सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन औरैया। रविवार को उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के तत्वाधान में बृहद विधिक जागरुकता / सहायता शिविर (मेगा कैम्प) में औरैया पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आम जनमानस को साइबर अपराधों से सुरक्षा हेतु जानकारी साझा की गयी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जमीन विवाद में नया मोड़, न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद घर में रह रही महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप 🚨 बड़ी खबर | औरैया जमीन विवाद में नया मोड़, न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद घर में रह रही महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप 📍 किल्लामपुर, थाना अछल्दा, जनपद औरैया। जनपद औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र की इटैली चौकी से जमीन विवाद का एक मामला सामने आया है। किल्लामपुर निवासी मरियम बेगम का आरोप है कि अपने परिवार की जमीन पर हक पाने के लिए उन्हें लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार, जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद घर में रह रही महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। महिलाओं का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि जब जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तो कानून को अपने हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई कब होगी? 📰 रिपोर्ट: शान मोहम्मद | औरैया
    1
    जमीन विवाद में नया मोड़, न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद घर में रह रही महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप
🚨 बड़ी खबर | औरैया
जमीन विवाद में नया मोड़, न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद घर में रह रही महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप
📍 किल्लामपुर, थाना अछल्दा, जनपद औरैया।
जनपद औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र की इटैली चौकी से जमीन विवाद का एक मामला सामने आया है। किल्लामपुर निवासी मरियम बेगम का आरोप है कि अपने परिवार की जमीन पर हक पाने के लिए उन्हें लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद घर में रह रही महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
महिलाओं का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि जब जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तो कानून को अपने हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
📰 रिपोर्ट: शान मोहम्मद | औरैया
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दवाइयों की आड़ में शराब की तस्करी करने वाला कन्नौज का तस्कर औरैया में गिरफ्तार, ₹6 लाख की अवैध शराब बरामद औरैया। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान अजीतमल थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अनंतराम टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान भटा रोड सर्विस लेन से एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त रामकुमार (30 वर्ष), निवासी महादेव पुर्वा, थाना इंदरगढ़ (कन्नौज) है। पुलिस ने उसके कब्जे से डाक पार्सल लिखे एक आयशर लोडर (BR 11 GD 8828) से चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की 80 पेटियां बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये है। इसके साथ ही भ्रमित करने के लिए रखी गईं 83 पैकेट दवाइयां और बिल्टी भी जब्त की गई हैं। तस्करी में इस्तेमाल लोडर की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में तस्कर ने कुबूल किया कि वह किसी को शक न हो, इसलिए डाक पार्सल गाड़ी में दवाइयों के नीचे छिपाकर चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर शराब लाता था और ड्राई स्टेट बिहार में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। अभियुक्त पूर्व में भी बिहार के मोतिहारी और मुजफ्फरपुर जिलों से दो बार जेल जा चुका है। अजीतमल थाने में अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अजीतमल प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा और स्वाट टीम प्रभारी समित चौधरी शामिल रहे।
    4
    दवाइयों की आड़ में शराब की तस्करी करने वाला कन्नौज का तस्कर औरैया में गिरफ्तार, ₹6 लाख की अवैध शराब बरामद
औरैया। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान अजीतमल थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अनंतराम टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान भटा रोड सर्विस लेन से एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पकड़ा गया अभियुक्त रामकुमार (30 वर्ष), निवासी महादेव पुर्वा, थाना इंदरगढ़ (कन्नौज) है। पुलिस ने उसके कब्जे से डाक पार्सल लिखे एक आयशर लोडर (BR 11 GD 8828) से चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की 80 पेटियां बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये है। इसके साथ ही भ्रमित करने के लिए रखी गईं 83 पैकेट दवाइयां और बिल्टी भी जब्त की गई हैं। तस्करी में इस्तेमाल लोडर की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में तस्कर ने कुबूल किया कि वह किसी को शक न हो, इसलिए डाक पार्सल गाड़ी में दवाइयों के नीचे छिपाकर चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर शराब लाता था और ड्राई स्टेट बिहार में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। अभियुक्त पूर्व में भी बिहार के मोतिहारी और मुजफ्फरपुर जिलों से दो बार जेल जा चुका है। अजीतमल थाने में अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अजीतमल प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा और स्वाट टीम प्रभारी समित चौधरी शामिल रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया पुलिस द्धारा सहायता शिविर के सायबर सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन औरैया। रविवार को उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के तत्वाधान में बृहद विधिक जागरुकता / सहायता शिविर (मेगा कैम्प) में औरैया पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आम जनमानस को साइबर अपराधों से सुरक्षा हेतु जानकारी साझा की गयी।
    1
    औरैया पुलिस द्धारा सहायता शिविर के सायबर सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
औरैया। रविवार को उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के तत्वाधान में बृहद विधिक जागरुकता / सहायता शिविर (मेगा कैम्प) में औरैया पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया।  जिसमें आम जनमानस को साइबर अपराधों से सुरक्षा हेतु जानकारी साझा की गयी।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अक्षय कुमार कटियार की अगुआई मे राष्ट्रीय एकता संदेश के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल कीजयंती के अवसर पर सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में विशाल रैली निकाली गई खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद अक्षय कुमार कटियार की अगुआई मे राष्ट्रीय एकता संदेश के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल कीजयंती के अवसर पर सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में विशाल रैली निकाली गई यूपी विधानसभा चुनाव को नजदीक आते देख राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी बढ़ गई है। सत्तासीन बीजेपी पार्टी से टिकट की दावेदारी के लिए उम्मीदवार रैलियां करते नजर आ रहे हैं। रविवार को भारतीय जनता पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे अक्षय कुमार कटियार ने सिकंदरा विधानसभा में सरदार पटेल जयंती के अवसर पर विशाल वाहन रैली निकाली। रैली डेरापुर, राजपुर सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए सिकंदरा पहुंची। रैली का जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जोश ख़रोश के साथ नारे लगाए। उम्मीदवार अक्षय कुमार कटियार ने बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती का अवसर चल रहा है। बीजेपी सरकार की मंशा के अनुरूप राष्ट्र एकता के संदेश को लेकर रैली निकाली गई है। मीडिया से बातचीत के दौरान हाल ही में एमएलसी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सपा को पांच सीटें मिली, लेकिन बीजेपी को 11 में से 6 सीटें मिली हैं। ये जनता का प्यार है। हम संगठन के लिए काम कर रहे हैं। सिकंदरा विधानसभा सीट से चुनाव करने के सवाल पर बोले, अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर संगठन चाहेगा और जनता का प्यार रहेगा तो चुनाव लड़ा जाएगा।
    4
    अक्षय कुमार कटियार की अगुआई मे राष्ट्रीय एकता संदेश के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल कीजयंती के अवसर पर सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में विशाल रैली निकाली गई
खबर कानपुर देहात 
पत्रकार इकबाल अहमद 
अक्षय कुमार कटियार की अगुआई मे राष्ट्रीय एकता संदेश के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल कीजयंती के अवसर पर सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में विशाल रैली निकाली गई
यूपी विधानसभा चुनाव को नजदीक आते देख राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी बढ़ गई है। सत्तासीन बीजेपी पार्टी से टिकट की दावेदारी के लिए उम्मीदवार रैलियां करते नजर आ रहे हैं। रविवार को भारतीय जनता पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे अक्षय कुमार कटियार ने सिकंदरा विधानसभा में सरदार पटेल जयंती के अवसर पर विशाल वाहन रैली निकाली। रैली डेरापुर, राजपुर सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए सिकंदरा पहुंची। रैली का जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जोश ख़रोश के साथ नारे लगाए। उम्मीदवार अक्षय कुमार कटियार ने बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती का अवसर चल रहा है। बीजेपी सरकार की मंशा के अनुरूप राष्ट्र एकता के संदेश को लेकर रैली निकाली गई है। 
मीडिया से बातचीत के दौरान हाल ही में एमएलसी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सपा को पांच सीटें मिली, लेकिन बीजेपी को 11 में से 6 सीटें मिली हैं। ये जनता का प्यार है। हम संगठन के लिए काम कर रहे हैं। सिकंदरा विधानसभा सीट से चुनाव करने के सवाल पर बोले, अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर संगठन चाहेगा और जनता का प्यार रहेगा तो चुनाव लड़ा जाएगा।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • सिकंदरा विधानसभा में भाजपा की टिकट दावेदारी के बीच निकली विशाल वाहन रैली, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में रविवार को करीब 3बजे भाजपा से सिकंदरा विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी कर रहे अक्षय कुमार कटियार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर विशाल वाहन रैली निकाली। रैली डेरापुर, राजपुर समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए सिकंदरा पहुंची। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया और नारेबाजी की। अक्षय कुमार कटियार ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा सरकार की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए रैली निकाली गई है। वहीं, हालिया एमएलसी चुनाव के परिणाम पर उन्होंने कहा कि 11 सीटों में से भाजपा को छह और सपा को पांच सीटें मिली हैं। उन्होंने इसे जनता का समर्थन बताया। सिकंदरा से विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर अक्षय कटियार ने कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है, लेकिन संगठन की इच्छा और जनता का समर्थन मिलने पर चुनाव लड़ने पर विचार करेंगे।
    1
    सिकंदरा विधानसभा में भाजपा की टिकट दावेदारी के बीच निकली विशाल वाहन रैली, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में रविवार को करीब 3बजे भाजपा से सिकंदरा विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी कर रहे अक्षय कुमार कटियार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर विशाल वाहन रैली निकाली। रैली डेरापुर, राजपुर समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए सिकंदरा पहुंची। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया और नारेबाजी की।
अक्षय कुमार कटियार ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा सरकार की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए रैली निकाली गई है। वहीं, हालिया एमएलसी चुनाव के परिणाम पर उन्होंने कहा कि 11 सीटों में से भाजपा को छह और सपा को पांच सीटें मिली हैं। उन्होंने इसे जनता का समर्थन बताया।
सिकंदरा से विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर अक्षय कटियार ने कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है, लेकिन संगठन की इच्छा और जनता का समर्थन मिलने पर चुनाव लड़ने पर विचार करेंगे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • डेरापुर में साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने खाते में वापस कराए रुपये कानपुर देहात में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से एक युवक को बड़ी राहत मिली है। डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ गांव निवासी युवक के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों द्वारा निकाली गई 1 लाख 4 हजार 559 रुपये की पूरी रकम पुलिस और साइबर टीम ने वापस करा दी। खाते में रकम वापस आने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया। जानकारी के अनुसार, बलहरामऊ गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रमेश बाबू की जीमेल आईडी हैक कर साइबर ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 1,04,559 रुपये निकाल लिए थे। यह घटना 5 अक्टूबर 2026 की है। अपने साथ हुई साइबर ठगी की जानकारी होने पर प्रमोद ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डेरापुर थाना पुलिस और साइबर टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर प्रमोद ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी नीलेश कुमारी ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी जीमेल आईडी, बैंकिंग संबंधी जानकारी और ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार युवक को बड़ी राहत मिली है। डेरापुर में साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने खाते में वापस कराए रुपये कानपुर देहात में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से एक युवक को बड़ी राहत मिली है। डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ गांव निवासी युवक के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों द्वारा निकाली गई 1 लाख 4 हजार 559 रुपये की पूरी रकम पुलिस और साइबर टीम ने वापस करा दी। खाते में रकम वापस आने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया। जानकारी के अनुसार, बलहरामऊ गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रमेश बाबू की जीमेल आईडी हैक कर साइबर ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 1,04,559 रुपये निकाल लिए थे। यह घटना 5 अक्टूबर 2026 की है। अपने साथ हुई साइबर ठगी की जानकारी होने पर प्रमोद ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डेरापुर थाना पुलिस और साइबर टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर प्रमोद ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी नीलेश कुमारी ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी जीमेल आईडी, बैंकिंग संबंधी जानकारी और ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार युवक को बड़ी राहत मिली है।
    1
    डेरापुर में साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने खाते में वापस कराए  रुपये





कानपुर देहात में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से एक युवक को बड़ी राहत मिली है। डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ गांव निवासी युवक के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों द्वारा निकाली गई 1 लाख 4 हजार 559 रुपये की पूरी रकम पुलिस और साइबर टीम ने वापस करा दी। खाते में रकम वापस आने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, बलहरामऊ गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रमेश बाबू की जीमेल आईडी हैक कर साइबर ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 1,04,559 रुपये निकाल लिए थे। यह घटना 5 अक्टूबर 2026 की है। अपने साथ हुई साइबर ठगी की जानकारी होने पर प्रमोद ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डेरापुर थाना पुलिस और साइबर टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर प्रमोद ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
थाना प्रभारी नीलेश कुमारी ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी जीमेल आईडी, बैंकिंग संबंधी जानकारी और ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार युवक को बड़ी राहत मिली है।
डेरापुर में साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने खाते में वापस कराए  रुपये
कानपुर देहात में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से एक युवक को बड़ी राहत मिली है। डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ गांव निवासी युवक के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों द्वारा निकाली गई 1 लाख 4 हजार 559 रुपये की पूरी रकम पुलिस और साइबर टीम ने वापस करा दी। खाते में रकम वापस आने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, बलहरामऊ गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रमेश बाबू की जीमेल आईडी हैक कर साइबर ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 1,04,559 रुपये निकाल लिए थे। यह घटना 5 अक्टूबर 2026 की है। अपने साथ हुई साइबर ठगी की जानकारी होने पर प्रमोद ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डेरापुर थाना पुलिस और साइबर टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर प्रमोद ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
थाना प्रभारी नीलेश कुमारी ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी जीमेल आईडी, बैंकिंग संबंधी जानकारी और ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार युवक को बड़ी राहत मिली है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम पुरानी रंजिश में घर में घुसकर पिता-पुत्री से मारपीट का आरोप, हैलट अस्पताल में चल रहा था उपचार; पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल कानपुर देहात, मंगलपुर थाना क्षेत्र के प्रयागपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय रामचंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार शाम कानपुर के हैलट अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार देर रात जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पति का शव देखकर पत्नी चंदारानी बदहवास हो गईं, जबकि पिता को खोने के गम में बेटी सिद्ध कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, प्रयागपुर निवासी सिद्ध कुमारी ने 21 अक्टूबर को मंगलपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि घटना वाले दिन शाम को वह अपने पिता रामचंद्र के साथ घर के अंदर बैठकर बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान गांव के शोभित, सुमित, सुनीता और उनके रिश्तेदार राहुल निवासी भानदत्त पुरवा, थाना रूरा उनके घर में घुस आए। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते सभी ने उनके पिता रामचंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। सिद्ध कुमारी का आरोप है कि जब उन्होंने पिता को बचाने के लिए बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल रामचंद्र को उपचार के लिए हवासपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया। परिजन कई दिनों तक रामचंद्र के स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए रहे, लेकिन शुक्रवार शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शनिवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो घर में मौजूद परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए। परिजन मृतक का शव देखकर बेसुध हो गए। बताया गया कि सिद्ध कुमारी की तहरीर के आधार पर पुलिस पहले ही नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। इस संबंध में मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मामले में पहले से मुकदमा पंजीकृत है। घायल रामचंद्र की मौत के बाद मुकदमे में बीएनएस की संबंधित धारा बढ़ाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर पिता-पुत्री से मारपीट का आरोप, हैलट अस्पताल में चल रहा था उपचार; पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल
कानपुर देहात, मंगलपुर थाना क्षेत्र के प्रयागपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय रामचंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार शाम कानपुर के हैलट अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार देर रात जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पति का शव देखकर पत्नी चंदारानी बदहवास हो गईं, जबकि पिता को खोने के गम में बेटी सिद्ध कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, प्रयागपुर निवासी सिद्ध कुमारी ने 21 अक्टूबर को मंगलपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि घटना वाले दिन शाम को वह अपने पिता रामचंद्र के साथ घर के अंदर बैठकर बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान गांव के शोभित, सुमित, सुनीता और उनके रिश्तेदार राहुल निवासी भानदत्त पुरवा, थाना रूरा उनके घर में घुस आए। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते सभी ने उनके पिता रामचंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
सिद्ध कुमारी का आरोप है कि जब उन्होंने पिता को बचाने के लिए बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल रामचंद्र को उपचार के लिए हवासपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया।
परिजन कई दिनों तक रामचंद्र के स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए रहे, लेकिन शुक्रवार शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शनिवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो घर में मौजूद परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए। परिजन मृतक का शव देखकर बेसुध हो गए।
बताया गया कि सिद्ध कुमारी की तहरीर के आधार पर पुलिस पहले ही नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। इस संबंध में मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने  बताया कि मामले में पहले से मुकदमा पंजीकृत है। घायल रामचंद्र की मौत के बाद मुकदमे में बीएनएस की संबंधित धारा बढ़ाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जरूरतमंदों के लिए दिसंबर से शुरू होगी 'नेकी की दीवार', विचित्र पहल सेवा समिति ने की बैठक औरैया। समाजसेवी संगठन 'विचित्र पहल सेवा समिति' (पंजीकृत) की एक आवश्यक बैठक रविवार को ब्लॉक गेट के समीप स्थित अटल आश्रय गृह में संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में आगामी शीत ऋतु को देखते हुए खुले आसमान के नीचे रहने वाले बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 'नेकी की दीवार' नामक निःशुल्क वस्त्र बैंक शुरू करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता (एडवोकेट) ने बताया कि संस्था पिछले 5 वर्षों से हर साल अटल आश्रय गृह में इस निःशुल्क वस्त्र बैंक का सफल संचालन कर रही है। इस वर्ष भी दिसंबर माह से इसका विधिवत संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने वस्त्र बैंक भवन का स्थलीय निरीक्षण भी किया। संस्थापक ने समाज के सक्षम और दयावान लोगों से अपील करते हुए कहा कि कई लोगों के पास ठंड से बचने के लिए कपड़े नहीं हैं, वहीं कई घरों में ऐसे अनुपयोगी वस्त्र रखे हैं जिनकी उन्हें जरूरत नहीं है। ऐसे लोग अपने घरों के अनुपयोगी लेकिन साफ-सुथरे और पहनने योग्य ऊनी कपड़े प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक अटल आश्रय गृह, औरैया में जमा करा सकते हैं, ताकि समय पर संग्रह कर जरूरतमंदों को वितरित किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. शिव कुमार सोनी, सेवानिवृत्त बैंक कर्मी शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, राम आसरे गुप्ता, कुलदीप बाजपेई, समाजसेवी एल.एन.गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरू), संतराम, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) और संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    4
    जरूरतमंदों के लिए दिसंबर से शुरू होगी 'नेकी की दीवार', विचित्र पहल सेवा समिति ने की बैठक
औरैया। समाजसेवी संगठन 'विचित्र पहल सेवा समिति' (पंजीकृत) की एक आवश्यक बैठक रविवार को ब्लॉक गेट के समीप स्थित अटल आश्रय गृह में संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में आगामी शीत ऋतु को देखते हुए खुले आसमान के नीचे रहने वाले बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 'नेकी की दीवार' नामक निःशुल्क वस्त्र बैंक शुरू करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता (एडवोकेट) ने बताया कि संस्था पिछले 5 वर्षों से हर साल अटल आश्रय गृह में इस निःशुल्क वस्त्र बैंक का सफल संचालन कर रही है। इस वर्ष भी दिसंबर माह से इसका विधिवत संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने वस्त्र बैंक भवन का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
संस्थापक ने समाज के सक्षम और दयावान लोगों से अपील करते हुए कहा कि कई लोगों के पास ठंड से बचने के लिए कपड़े नहीं हैं, वहीं कई घरों में ऐसे अनुपयोगी वस्त्र रखे हैं जिनकी उन्हें जरूरत नहीं है। ऐसे लोग अपने घरों के अनुपयोगी लेकिन साफ-सुथरे और पहनने योग्य ऊनी कपड़े प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक अटल आश्रय गृह, औरैया में जमा करा सकते हैं, ताकि समय पर संग्रह कर जरूरतमंदों को वितरित किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. शिव कुमार सोनी, सेवानिवृत्त बैंक कर्मी शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, राम आसरे गुप्ता, कुलदीप बाजपेई, समाजसेवी एल.एन.गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरू), संतराम, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) और संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.