logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुजफ्फरपुर में घर में घुसे चोर, सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते 85 हजार की नगदी व लाखों के जेवरात किए पार मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में रविवार की रात अज्ञात चोर सीढ़ी के सहारे घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी सेफ और बक्सों का ताला खोलकर सोने-चांदी के जेवरात समेत 85 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर गांव निवासी मयंक कटियार ने बताया कि रविवार शाम खाना खाने के बाद उनकी मां उषा देवी, बहन शिखा और भाई शंशाक गर्मी के कारण घर के बाहर सोने चले गए, जबकि वह घर की छत पर सोने के लिए चले गए। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर घर के पीछे स्थित गिरे पड़े मकान की ओर से पहुंचे और दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए। इसके बाद चोर कमरे में रखी सेफ और बक्सों से सोने-चांदी के जेवरात व 85 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। मयंक के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे उठने पर कमरे का दरवाजा और सेफ खुली पड़ी मिली। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष मंगलपुर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। प्रथम दृष्टया चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।

6 hrs ago
user_Sarita singh
Sarita singh
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

मुजफ्फरपुर में घर में घुसे चोर, सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते 85 हजार की नगदी व लाखों के जेवरात किए पार मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में रविवार की रात अज्ञात चोर सीढ़ी के सहारे घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी सेफ और बक्सों का ताला खोलकर सोने-चांदी के जेवरात समेत 85 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर गांव निवासी मयंक कटियार ने बताया कि रविवार शाम खाना खाने के बाद उनकी मां उषा देवी, बहन शिखा और भाई शंशाक गर्मी के कारण घर के बाहर सोने चले गए, जबकि वह घर की छत पर सोने के लिए चले गए। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर घर के पीछे स्थित गिरे पड़े मकान की ओर से पहुंचे और दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए। इसके बाद चोर कमरे में रखी सेफ और बक्सों से सोने-चांदी के जेवरात व 85 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। मयंक के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे उठने पर कमरे का दरवाजा और सेफ खुली पड़ी मिली। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष मंगलपुर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। प्रथम दृष्टया चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और ₹80,500 नकदी उड़ाई मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और ₹80,500 नकदी उड़ाई मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलियापुर गांव के मजरा मुजफ्फरपुर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और 80,500 रुपये की नकदी पार कर दी। गर्मी के चलते परिवार के सदस्य घर के बाहर और छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर में प्रवेश कर अलमारी में रखे कीमती जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह कमरे में खुली अलमारी और सामान गायब देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना के बाद गांव में भी दहशत और चिंता का माहौल है। पीड़ित मयंक कटियार पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार ने थाना मंगलपुर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक 9/10 अगस्त 2026 की रात वह छत पर सो रहे थे, जबकि उनकी मां और बहनें गर्मी के कारण घर के बाहर सोई हुई थीं। रात में किसी समय अज्ञात चोर घर में दाखिल हो गए। सुबह करीब 4 बजे परिवार की नींद खुली तो कमरे में जाकर देखा कि कमरा खुला हुआ था और अलमारी (सेफ) भी खुली पड़ी थी। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थी। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर 10 ग्राम की झुमकी, 6 ग्राम की माला, 4 ग्राम की अंगूठी और 4 ग्राम की जेंट्स अंगूठी ले गए। इसके अलावा चांदी के जेवरात में चार जोड़ी तोड़िया, करीब 250 ग्राम की एक जोड़ी झुलादार तोड़िया तथा करीब 300 ग्राम की तीन जोड़ी सादा तोड़िया चोरी होने की बात कही गई है। इसके साथ ही अलमारी में रखे 80,500 रुपये नकद भी चोरों ने पार कर दिए। चोरी का पता चलते ही परिजनों ने आसपास काफी तलाश की और ग्रामीणों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने तत्काल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद थाना मंगलपुर पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मयंक कटियार ने पुलिस से अज्ञात चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा चोरी गए जेवरात और नकदी बरामद कराने की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में चौकी इंचार्ज संदलपुर अरविन्द मिश्रा से सोमवार सुबह करीब 10 बजे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। घर में हुई चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
    1
    मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और ₹80,500 नकदी उड़ाई
मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और ₹80,500 नकदी उड़ाई
मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलियापुर गांव के मजरा मुजफ्फरपुर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और 80,500 रुपये की नकदी पार कर दी। गर्मी के चलते परिवार के सदस्य घर के बाहर और छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर में प्रवेश कर अलमारी में रखे कीमती जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह कमरे में खुली अलमारी और सामान गायब देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना के बाद गांव में भी दहशत और चिंता का माहौल है।
पीड़ित मयंक कटियार पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार ने थाना मंगलपुर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
पीड़ित के मुताबिक 9/10 अगस्त 2026 की रात वह छत पर सो रहे थे, जबकि उनकी मां और बहनें गर्मी के कारण घर के बाहर सोई हुई थीं। रात में किसी समय अज्ञात चोर घर में दाखिल हो गए। सुबह करीब 4 बजे परिवार की नींद खुली तो कमरे में जाकर देखा कि कमरा खुला हुआ था और अलमारी (सेफ) भी खुली पड़ी थी। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थी।
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर 10 ग्राम की झुमकी, 6 ग्राम की माला, 4 ग्राम की अंगूठी और 4 ग्राम की जेंट्स अंगूठी ले गए। इसके अलावा चांदी के जेवरात में चार जोड़ी तोड़िया, करीब 250 ग्राम की एक जोड़ी झुलादार तोड़िया तथा करीब 300 ग्राम की तीन जोड़ी सादा तोड़िया चोरी होने की बात कही गई है। इसके साथ ही अलमारी में रखे 80,500 रुपये नकद भी चोरों ने पार कर दिए।
चोरी का पता चलते ही परिजनों ने आसपास काफी तलाश की और ग्रामीणों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने तत्काल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद थाना मंगलपुर पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मयंक कटियार ने पुलिस से अज्ञात चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा चोरी गए जेवरात और नकदी बरामद कराने की गुहार लगाई है।
घटना के संबंध में चौकी इंचार्ज संदलपुर अरविन्द मिश्रा से सोमवार सुबह करीब 10 बजे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
घर में हुई चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मिर्जापुर: आमजन को प्रलोभन देकर अवैध रूप से बैंक खाते खुलवाकर लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के खिलाफ मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त ऑनलाइन ठगी की घटनाओं में लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और उनका इस्तेमाल साइबर ठगी में करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ऑनलाइन ठगी में प्रयुक्त लैपटॉप, मोबाइल फोन, चेकबुक, वोटर आईडी, एटीएम कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वाहन बरामद किए हैं। मामले में एसपी ऑपरेशन द्वारा दी गई बाइट में पुलिस कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में जानकारी दी गई। ब्यूरो रिपोर्ट | कानून की नजर 24
    1
    मिर्जापुर: आमजन को प्रलोभन देकर अवैध रूप से बैंक खाते खुलवाकर लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के खिलाफ मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त ऑनलाइन ठगी की घटनाओं में लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और उनका इस्तेमाल साइबर ठगी में करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ऑनलाइन ठगी में प्रयुक्त लैपटॉप, मोबाइल फोन, चेकबुक, वोटर आईडी, एटीएम कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वाहन बरामद किए हैं।
मामले में एसपी ऑपरेशन द्वारा दी गई बाइट में पुलिस कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में जानकारी दी गई।
ब्यूरो रिपोर्ट | कानून की नजर 24
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन शान मोहम्मद पत्रकार, औरैया औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं किसानों ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन शान मोहम्मद पत्रकार, औरैया औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं किसानों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राजा राम नगरिया में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में किसानों के साथ अधिकारियों द्वारा कथित शोषण एवं उत्पीड़न की शिकायत करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। इसके अलावा गदनपुर गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से होने वाले हादसों की समस्या को भी उठाया गया। किसानों ने मांग की कि गांव में विद्युत लाइन को सुरक्षित तरीके से प्लास्टिक/इंसुलेटेड केबल से बदला जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। किसानों ने समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने तथा खाद वितरण में कथित भेदभाव को समाप्त करने की भी मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं एवं कृषि सामग्री का लाभ पारदर्शी तरीके से मिलना चाहिए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बाइट: ठाकुर दीपक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय किसान यूनियन (भानु)
    2
    समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
शान मोहम्मद पत्रकार, औरैया
औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं किसानों ने
समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
शान मोहम्मद पत्रकार, औरैया
औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं किसानों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से राजा राम नगरिया में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में किसानों के साथ अधिकारियों द्वारा कथित शोषण एवं उत्पीड़न की शिकायत करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई।
इसके अलावा गदनपुर गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से होने वाले हादसों की समस्या को भी उठाया गया। किसानों ने मांग की कि गांव में विद्युत लाइन को सुरक्षित तरीके से प्लास्टिक/इंसुलेटेड केबल से बदला जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
किसानों ने समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने तथा खाद वितरण में कथित भेदभाव को समाप्त करने की भी मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं एवं कृषि सामग्री का लाभ पारदर्शी तरीके से मिलना चाहिए।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
बाइट: ठाकुर दीपक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय किसान यूनियन (भानु)
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्री देवघट बाबा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।* दिनांक 10.08.2026 को श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्री देवघट बाबा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति एवं मुस्तैदी का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से सुगम जलाभिषेक कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्री देवघट बाबा मंदिर में जलाभिषेक कर पुष्प अर्पित करते हुए पूजा-अर्चना की गई तथा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    4
    *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्री देवघट बाबा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।*
दिनांक 10.08.2026 को श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्री देवघट बाबा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति एवं मुस्तैदी का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से सुगम जलाभिषेक कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्री देवघट बाबा मंदिर में जलाभिषेक कर पुष्प अर्पित करते हुए पूजा-अर्चना की गई तथा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन व जलाभिषेक के लिए व्यवस्थित किया गया। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* सहार थाना प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने कांवड़ियों को फूल-माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर किया जोरदार स्वागत। पूरे आयोजन में थाना प्रभारी की सक्रियता व बेहतर प्रबंधन देखने को मिला। कांवड़ियों को पानी की बोतल व फल वितरित किए गए। कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल पूरी तरह रहा मुस्तैद। श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन व जलाभिषेक के लिए व्यवस्थित किया गया। सहार थाना पुलिस की कार्यशैली से प्रभावित होकर श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।
    1
    श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन व जलाभिषेक के लिए व्यवस्थित किया गया।
*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
सहार थाना प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने कांवड़ियों को फूल-माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर किया जोरदार स्वागत।
पूरे आयोजन में थाना प्रभारी की सक्रियता व बेहतर प्रबंधन देखने को मिला।
कांवड़ियों को पानी की बोतल व फल वितरित किए गए।
कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल पूरी तरह रहा मुस्तैद।
श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन व जलाभिषेक के लिए व्यवस्थित किया गया।
सहार थाना पुलिस की कार्यशैली से प्रभावित होकर श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रमऊ गांव में घर में घुसकर युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास, ग्रामीणों ने बचाया; धमकी और गाली-गलौज का आरोप राजपुर थाना क्षेत्र के रमऊ गांव में एक युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दर्जन से अधिक अज्ञात बाइक सवार युवक के घर में घुस गए और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवक को घसीटकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को बचाया। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रमऊ गांव निवासी सद्दाम हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 15 अज्ञात बाइक सवार उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे जबरन घसीटकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसी मामले में गांव निवासी अरुण कुमार कठेरिया ने भी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि जब अज्ञात लोग सद्दाम हुसैन को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रहे थे, तब उन्होंने इसका कारण पूछा। आरोप है कि इस पर उनके साथ भी गाली-गलौज की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, पब्लिक एप वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने सोमवार को करीब 3 बजे बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रमऊ गांव में घर में घुसकर युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास, ग्रामीणों ने बचाया; धमकी और गाली-गलौज का आरोप
राजपुर थाना क्षेत्र के रमऊ गांव में एक युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दर्जन से अधिक अज्ञात बाइक सवार युवक के घर में घुस गए और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवक को घसीटकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को बचाया। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रमऊ गांव निवासी सद्दाम हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 15 अज्ञात बाइक सवार उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे जबरन घसीटकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
इसी मामले में गांव निवासी अरुण कुमार कठेरिया ने भी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि जब अज्ञात लोग सद्दाम हुसैन को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रहे थे, तब उन्होंने इसका कारण पूछा। आरोप है कि इस पर उनके साथ भी गाली-गलौज की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।
घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, पब्लिक एप वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने सोमवार को करीब 3 बजे बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • चित्रकूट: श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं चल रही कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु पुलिस व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों एवं कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस संबंध में ADG जोन प्रयागराज श्री ज्योति नारायण ने सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्थापन को लेकर जानकारी दी और आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में बताया। ब्यूरो रिपोर्ट | कानून की नजर 24
    1
    चित्रकूट: श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं चल रही कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु पुलिस व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों एवं कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इस संबंध में ADG जोन प्रयागराज श्री ज्योति नारायण ने सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्थापन को लेकर जानकारी दी और आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में बताया।
ब्यूरो रिपोर्ट | कानून की नजर 24
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया द्वारा मन्दिर में जलाभिषेक करने आ रहे कांवड यात्रियों/श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत *आज दिनांक 10.08.2026 को जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत स्थित देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित रूप से पंक्तिबद्ध कर जलाभिषेक कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं व ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक औरैया ,अपर जिलाधिकारी औरैया तथा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा मन्दिर में जलाभिषेक करने आ रहे कांवड यात्रियों/श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत/अभिनन्दन किया गया ।*
    1
    औरैया द्वारा मन्दिर में जलाभिषेक करने आ रहे कांवड यात्रियों/श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत
*आज दिनांक 10.08.2026 को जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत स्थित देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित रूप से पंक्तिबद्ध कर जलाभिषेक कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं व ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक औरैया ,अपर जिलाधिकारी औरैया तथा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा मन्दिर में जलाभिषेक करने आ रहे कांवड यात्रियों/श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत/अभिनन्दन किया गया ।*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मिरगांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, आत्महत्या का किया प्रयास; पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा सिकंदरा तहसील क्षेत्र के मिरगांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विधवा महिला हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या का प्रयास करने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और महिला को समझा-बुझाकर सकुशल नीचे उतार लिया। जानकारी के अनुसार मिरगांव निवासी सलीमन पत्नी स्वर्गीय नौशाद को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है। महिला अपने आवास का निर्माण करा रही है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले साबिर, परवीन और आरिफ मकान निर्माण का विरोध कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि विरोध और परेशानी के चलते उसने क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया। मामले की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला को टंकी से नीचे उतारा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला को सकुशल नीचे उतार लिया गया है और उसकी अन्य समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, इस संबंध में सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
    1
    मिरगांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, आत्महत्या का किया प्रयास; पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के मिरगांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विधवा महिला हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या का प्रयास करने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और महिला को समझा-बुझाकर सकुशल नीचे उतार लिया।
जानकारी के अनुसार मिरगांव निवासी सलीमन पत्नी स्वर्गीय नौशाद को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है। महिला अपने आवास का निर्माण करा रही है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले साबिर, परवीन और आरिफ मकान निर्माण का विरोध कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि विरोध और परेशानी के चलते उसने क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया।
मामले की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला को टंकी से नीचे उतारा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला को सकुशल नीचे उतार लिया गया है और उसकी अन्य समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं, इस संबंध में सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.