मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और ₹80,500 नकदी उड़ाई मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और ₹80,500 नकदी उड़ाई मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलियापुर गांव के मजरा मुजफ्फरपुर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और 80,500 रुपये की नकदी पार कर दी। गर्मी के चलते परिवार के सदस्य घर के बाहर और छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर में प्रवेश कर अलमारी में रखे कीमती जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह कमरे में खुली अलमारी और सामान गायब देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना के बाद गांव में भी दहशत और चिंता का माहौल है। पीड़ित मयंक कटियार पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार ने थाना मंगलपुर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक 9/10 अगस्त 2026 की रात वह छत पर सो रहे थे, जबकि उनकी मां और बहनें गर्मी के कारण घर के बाहर सोई हुई थीं। रात में किसी समय अज्ञात चोर घर में दाखिल हो गए। सुबह करीब 4 बजे परिवार की नींद खुली तो कमरे में जाकर देखा कि कमरा खुला हुआ था और अलमारी (सेफ) भी खुली पड़ी थी। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थी। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर 10 ग्राम की झुमकी, 6 ग्राम की माला, 4 ग्राम की अंगूठी और 4 ग्राम की जेंट्स अंगूठी ले गए। इसके अलावा चांदी के जेवरात में चार जोड़ी तोड़िया, करीब 250 ग्राम की एक जोड़ी झुलादार तोड़िया तथा करीब 300 ग्राम की तीन जोड़ी सादा तोड़िया चोरी होने की बात कही गई है। इसके साथ ही अलमारी में रखे 80,500 रुपये नकद भी चोरों ने पार कर दिए। चोरी का पता चलते ही परिजनों ने आसपास काफी तलाश की और ग्रामीणों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने तत्काल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद थाना मंगलपुर पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मयंक कटियार ने पुलिस से अज्ञात चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा चोरी गए जेवरात और नकदी बरामद कराने की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में चौकी इंचार्ज संदलपुर अरविन्द मिश्रा से सोमवार सुबह करीब 10 बजे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। घर में हुई चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

- साहनीपुर पंचायत सहायक की नियुक्ति पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप साहनीपुर पंचायत सहायक की नियुक्ति पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप संदलपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत साहनीपुर में पंचायत सहायक की नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सहायक की नियुक्ति बिना किसी सार्वजनिक घोषणा के कर दी गई, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया। आरोप है कि पंचायत सहायक की नियुक्ति को लेकर सार्वजनिक रूप से पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई और न ही ग्रामीणों को प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि नियुक्ति प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी या किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सुशील कुमार ने सोमवार शाम 4 बजे बताया कि यह प्रकरण अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों की नजरें प्रशासन की जांच पर टिकी हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि पंचायत सहायक की नियुक्ति से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया और नियमों के पालन की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसी पात्र अभ्यर्थी के साथ अन्याय न हो।1
- खोजाफूल में जहरीला कीड़ा सामने आने से बाइक अनियंत्रित, पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव निवासी ज्योति पत्नी गोविंद सोमवार शाम करीब चार बजे अपने बेटे आर्यन के साथ बाइक से सिकंदरा बाजार जा रही थीं। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर पहुंचीं, तभी अचानक सामने से एक जहरीला कीड़ा निकल आया। उसे देखकर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी ज्योति देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पवन कुमार ने उनका उपचार शुरू किया। फिलहाल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।1
- बजरंग दल कार्यकर्ता बताकर मांगी रंगदारी, मारपीट का आरोप राजपुर पशु बाजार से लौट रहे किसान ने पुलिस से की शिकायत बजरंग दल कार्यकर्ता बताकर मांगी रंगदारी, मारपीट का आरोप राजपुर पशु बाजार से लौट रहे किसान ने पुलिस से की शिकायत कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में पशु बाजार से लौट रहे एक किसान ने आधा दर्जन लोगों पर रंगदारी मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। किसान महताब आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इन लोगों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताया। महताब आलम ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को राजपुर की पशु बाजार में चार भैंसें बेचने आए थे। भैंसें न बिकने पर वह लोडर से घर वापस जा रहे थे। रमऊ-सिलहौला गांव के पास सड़क पर कुछ लोगों ने अपनी बाइकें आड़ी-तिरछी लगाकर लोडर को रोक लिया। किसान के अनुसार, इन लोगों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताते हुए उनसे पांच हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट भी की। पीड़ित किसान ने इन लोगों के खिलाफ राजपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बीच, हिंदू रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष मयंक ने बताया कि उनके संगठन को सूचना मिली थी कि एक वाहन में चार पशुओं को क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा है, जिससे वे चोटिल हो सकते हैं। उन्होंने भी पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं। एक पक्ष ने रंगदारी और मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने पशु क्रूरता की शिकायत की है। पुलिस दोनों प्रार्थना पत्रों की जांच कर रही है और पशु चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।3
- संतकबीरनगर में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी गई। ब्रीफिंग के उपरांत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने मीडिया को बाइट भी दी। ब्यूरो रिपोर्ट | कानून की नजर 241
- मुजफ्फरपुर में घर में घुसे चोर, सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते 85 हजार की नगदी व लाखों के जेवरात किए पार मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में रविवार की रात अज्ञात चोर सीढ़ी के सहारे घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी सेफ और बक्सों का ताला खोलकर सोने-चांदी के जेवरात समेत 85 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर गांव निवासी मयंक कटियार ने बताया कि रविवार शाम खाना खाने के बाद उनकी मां उषा देवी, बहन शिखा और भाई शंशाक गर्मी के कारण घर के बाहर सोने चले गए, जबकि वह घर की छत पर सोने के लिए चले गए। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर घर के पीछे स्थित गिरे पड़े मकान की ओर से पहुंचे और दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए। इसके बाद चोर कमरे में रखी सेफ और बक्सों से सोने-चांदी के जेवरात व 85 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। मयंक के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे उठने पर कमरे का दरवाजा और सेफ खुली पड़ी मिली। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष मंगलपुर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। प्रथम दृष्टया चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।1
- समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन शान मोहम्मद पत्रकार, औरैया औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं किसानों ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन शान मोहम्मद पत्रकार, औरैया औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं किसानों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राजा राम नगरिया में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में किसानों के साथ अधिकारियों द्वारा कथित शोषण एवं उत्पीड़न की शिकायत करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। इसके अलावा गदनपुर गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से होने वाले हादसों की समस्या को भी उठाया गया। किसानों ने मांग की कि गांव में विद्युत लाइन को सुरक्षित तरीके से प्लास्टिक/इंसुलेटेड केबल से बदला जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। किसानों ने समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने तथा खाद वितरण में कथित भेदभाव को समाप्त करने की भी मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं एवं कृषि सामग्री का लाभ पारदर्शी तरीके से मिलना चाहिए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बाइट: ठाकुर दीपक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय किसान यूनियन (भानु)2
- पुलिस और शातिर चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़, 2 अभियुक्त गिरफ्तार कल्याणपुर थाना पुलिस ने हाल ही में हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एल्डिगो तिराहे के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी प्रशान्त मिश्रा उर्फ मंगल (25 वर्ष, निवासी औरैया) घायल हो गया। उसका साथी आशू ठाकुर (22 वर्ष, निवासी कानपुर देहात) भी मौके से पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 28 जुलाई और 4 अगस्त को छीनी गई 2 सोने की चेन और ₹3,720 नकद बरामद हुए हैं। घायल अपराधी प्रशान्त मिश्रा को उपचार के लिए सीएचसी कल्याणपुर भेजा गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।2