लखीसराय एएनएम छात्राओं ने कैंसर के प्रति जागरूकता का दिया संदेश। लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व कैंसर सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शनिवार को एएनएम छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों एवं महिलाओं को कैंसर से बचाव और समय पर जांच की महत्ता के प्रति जागरूक किया।नाटक के माध्यम से छात्राओं ने बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से घबराने के बजाय समय पर पहचान और उपचार बेहद जरूरी है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, तंबाकू से दूरी और जागरूकता को ही बचाव का सबसे प्रभावी उपाय बताया।कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने भी कैंसर के शुरुआती लक्षणों पर ध्यान देने और ग्रामीण क्षेत्रों तक जागरूकता पहुंचाने पर जोर दिया। नाटक को उपस्थित लोगों ने सराहा और इसे जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया।
लखीसराय एएनएम छात्राओं ने कैंसर के प्रति जागरूकता का दिया संदेश। लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व कैंसर सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शनिवार को एएनएम छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों एवं महिलाओं को कैंसर से बचाव और समय पर जांच की महत्ता के प्रति जागरूक किया।नाटक के माध्यम से छात्राओं ने बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से घबराने के बजाय समय पर पहचान और उपचार बेहद जरूरी है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, तंबाकू से दूरी और जागरूकता को ही बचाव का सबसे प्रभावी उपाय बताया।कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने भी कैंसर के शुरुआती लक्षणों पर ध्यान देने और ग्रामीण क्षेत्रों तक जागरूकता पहुंचाने पर जोर दिया। नाटक को उपस्थित लोगों ने सराहा और इसे जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया।
- बरहट थाना वास्तव में एक आदर्श पुलिस स्टेशन : न्यायाधीश... थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह की न्यायाधीश ने उनके कार्य कुशलता की सराहना की.... न्यायाधीश ने पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताया.....1
- बेगूसराय- जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम आयोजित, गर्भवती महिला हुई शामिल जिले के सभी आंगनबाड़ी केदो पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान दर्जनों गर्भवती महिला शामिल हुई. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा शनिवार की शाम 5:00 बजे मिली. कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच के बारे में बिंदु बार जानकारी दी गई. इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता समेत अन्य मौजूद थे.1
- अस्थावां फीडर में बिजली मेंटेनेंस कार्य संपन्न शनिवार को अस्थावां फीडर में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने को लेकर मेंटेनेंस कार्य किया गया। इस कार्य की जानकारी कनीय अभियंता राजकुमार प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के मानव बल द्वारा फीडर पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया गया, जिससे भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। मेंटेनेंस कार्य के दौरान विभाग के कर्मियों के साथ एसबीओ भी मौके पर मौजूद रहे और कार्य की निगरानी की। तय समय-सारणी के अनुसार यह कार्य शनिवार को शाम 5 बजे तक चला। मेंटेनेंस के दौरान तकनीकी खामियों को दूर किया गया तथा लाइन की जांच कर आवश्यक सुधार किए गए। कनीय अभियंता ने बताया कि इस तरह के नियमित मेंटेनेंस से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाता है और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलती है। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।1
- हैंड ओवर होने से पहले ही अपने लग गया जमुई का स्टेडियम1
- शेखपुरा- मुख्यमंत्री की संभावित 'समृद्धि यात्रा' की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शेखपुरा जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। दिनांक 07.02.2026 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यात्रा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों को गति देना है। मुख्यमंत्री जी द्वारा जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण, उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाली परियोजनाओं को अंतिम रूप दें। जिला पदाधिकारी ने तैयारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लगाए जाने, आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु शिकायतों के संकलन के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने का उल्लेख किया।उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों का सौंदर्यीकरण, पंचायत सरकार भवन का निर्माण, वृक्षारोपण और स्प्रिंकलर सिंचाई योजना के प्रदर्शन की जिम्मेदारी वरीय अधिकारियों को सौंपी है। हेलीपैड निर्माण, बैरिकेडिंग और सभा कक्ष की व्यवस्था के लिए अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी नामित अधिकारी और अभियंता यह सुनिश्चित करें कि 'समृद्धि यात्रा' से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों। इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा। #sheikhpuranews1
- उत्तर प्रदेश में अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य मामले को संतों का दुरुपयोग और राजनीति मे प्रयोग से मुख्यमंत्री योगी को कमजोर करने की साजिश : जमुई के वरिष्ठ अधिवक्ता रूपेश सिंह1
- लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान परिसर में शनिवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित लखीसराय क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के ग्रुप चरण का सातवां मुकाबला पटना बनाम मोकामा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। शुरुआत से ही खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों ने दमदार शॉट्स लगाकर दर्शकों को उत्साहित किया, वहीं गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी कर मैच को अंतिम क्षणों तक रोमांचक बनाए रखा। मैच के दौरान कई शानदार कैच और बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन देखने को मिला, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के खेल भावना, अनुशासन और प्रदर्शन की सराहना की तथा आगामी मुकाबलों के लिए सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। टूर्नामेंट के आगामी मैचों को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।1
- बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 26 फरियादियों की सुनी फरियाद कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन शनिवार की शाम 04:00 बजे किया. इस दौरान कुल 26 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.1
- करंडे थाना क्षेत्र से अपहृत एक किशोरी को करंडे थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले में अपहरण के आरोप में शामिल युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी और गिरफ्तारी की पुष्टि करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार ने शनिवार की शाम 5 बजे की। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने संवेदनशीलता के साथ मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयासों के आधार पर पुलिस टीम ने हावड़ा में किशोरी की लोकेशन ट्रेस की और वहां से उसे सुरक्षित वापस लाया गया। बरामदगी के दौरान किशोरी की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान का विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस के अनुसार, बरामद किशोरी को आवश्यक काउंसलिंग और चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है, ताकि उसे हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा सके। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार जारी है। करंडे थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे मामलों में त्वरित, संवेदनशील एवं कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गुमशुदगी की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।1