logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करंडे थाना क्षेत्र से अपहृत एक किशोरी को करंडे थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सुरक्षित बरामद करंडे थाना क्षेत्र से अपहृत एक किशोरी को करंडे थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले में अपहरण के आरोप में शामिल युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी और गिरफ्तारी की पुष्टि करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार ने शनिवार की शाम 5 बजे की। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने संवेदनशीलता के साथ मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयासों के आधार पर पुलिस टीम ने हावड़ा में किशोरी की लोकेशन ट्रेस की और वहां से उसे सुरक्षित वापस लाया गया। बरामदगी के दौरान किशोरी की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान का विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस के अनुसार, बरामद किशोरी को आवश्यक काउंसलिंग और चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है, ताकि उसे हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा सके। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार जारी है। करंडे थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे मामलों में त्वरित, संवेदनशील एवं कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गुमशुदगी की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

7 hrs ago
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
7 hrs ago

करंडे थाना क्षेत्र से अपहृत एक किशोरी को करंडे थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सुरक्षित बरामद करंडे थाना क्षेत्र से अपहृत एक किशोरी को करंडे थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले में अपहरण के आरोप में शामिल युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी और गिरफ्तारी की पुष्टि करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार ने शनिवार की शाम 5 बजे की। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने संवेदनशीलता के साथ मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयासों के आधार पर पुलिस टीम ने हावड़ा में किशोरी की लोकेशन ट्रेस की और वहां से उसे सुरक्षित वापस लाया गया। बरामदगी के दौरान किशोरी की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान का विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस के अनुसार, बरामद किशोरी को आवश्यक काउंसलिंग और चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है, ताकि उसे हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा सके। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार जारी है। करंडे थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे मामलों में त्वरित, संवेदनशील एवं कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गुमशुदगी की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • शेखपुरा - गगौर उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर संचालित 10 दिवसीय विशेष हैंडबॉल प्रशिक्षण कैंप के अंतर्गत आज एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में संस्कार पब्लिक स्कूल, शेखपुरा एवं गगौर हाई स्कूल की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक, अनुशासित एवं संतुलित खेल का परिचय दिया। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 20–20 रहा, जिसके साथ मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच के दौरान खिलाड़ियों की तेज़ गति, बेहतर तालमेल, सटीक रणनीति और शानदार शारीरिक फिटनेस विशेष रूप से देखने योग्य रही, जो प्रशिक्षण कैंप की गुणवत्ता तथा प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय रेफरी सह राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के मुख्य कोच बब्लू कुमार तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी सत्यम कुमार सहित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रकार के मुकाबले खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और खेल के प्रति समर्पण को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। गगौर हाई स्कूल के खेल प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित यह 10 दिवसीय हैंडबॉल प्रशिक्षण कैंप शेखपुरा जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है। मैच प्रारंभ होने से पूर्व गगौर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अमल कुमार, सहायक शिक्षक पुष्पराज, विकाश कुमार, संस्कार पब्लिक स्कूल के शिक्षक सौरभ कुमार, विनोद कुमार यादव, पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खेल मैदान की विधिवत पूजा-अर्चना कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बिहार हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष सह शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव गोपाल जी ने कहा कि दोनों ही टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।
    3
    शेखपुरा - गगौर उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर संचालित 10 दिवसीय विशेष हैंडबॉल प्रशिक्षण कैंप के अंतर्गत आज एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में संस्कार पब्लिक स्कूल, शेखपुरा एवं गगौर हाई स्कूल की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक, अनुशासित एवं संतुलित खेल का परिचय दिया। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 20–20 रहा, जिसके साथ मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।
मैच के दौरान खिलाड़ियों की तेज़ गति, बेहतर तालमेल, सटीक रणनीति और शानदार शारीरिक फिटनेस विशेष रूप से देखने योग्य रही, जो प्रशिक्षण कैंप की गुणवत्ता तथा प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।
इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय रेफरी सह राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के मुख्य कोच बब्लू कुमार तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी सत्यम कुमार सहित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रकार के मुकाबले खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और खेल के प्रति समर्पण को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।
गगौर हाई स्कूल के खेल प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित यह 10 दिवसीय हैंडबॉल प्रशिक्षण कैंप शेखपुरा जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
मैच प्रारंभ होने से पूर्व गगौर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अमल कुमार, सहायक शिक्षक पुष्पराज, विकाश कुमार, संस्कार पब्लिक स्कूल के शिक्षक सौरभ कुमार, विनोद कुमार यादव, पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खेल मैदान की विधिवत पूजा-अर्चना कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर बिहार हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष सह शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव गोपाल जी ने कहा कि दोनों ही टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • पटना : बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-1 के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 06.02.26 को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पंडारक थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे मोकामा की ओर फोर लेन सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पंकज यादव, पिता स्व. नगिना यादव, ग्राम-फुलवरिया, थाना-अथमलगोला, जिला-पटना बताया। तलाशी के क्रम में उसके निशानदेही पर दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं उसका एक अन्य सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पंडारक थाना कांड संख्या 32/26 दिनांक 07.02.26 के तहत आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
    1
    पटना : बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-1 के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 06.02.26 को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पंडारक थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे मोकामा की ओर फोर लेन सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पंकज यादव, पिता स्व. नगिना यादव, ग्राम-फुलवरिया, थाना-अथमलगोला, जिला-पटना बताया।
तलाशी के क्रम में उसके निशानदेही पर दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं उसका एक अन्य सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पंडारक थाना कांड संख्या 32/26 दिनांक 07.02.26 के तहत आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    मोकामा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • लखीसराय। जिला मंत्रणा कक्ष के सभागार में डीएम मिथिलेश मिश्रा के निर्देशानुसार कैंसर से संबंधित जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी एवं जन सरोकारों से जुड़ी महिलाओं को कैंसर बीमारी के लक्षण, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी गई। शनिवार की दोपहर 1:15 पर मंत्रणा कक्ष के सभागार में उपस्थित महिलाओं को प्रशिक्षण सत्र में भाग लेते हुए देखा गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार से इस गंभीर बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। महिलाओं को स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर समेत अन्य प्रकार के कैंसर से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई।ज्ञात हो कि 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिले में 10 फरवरी तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में भी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को कैंसर के प्रति सजग किया जा सके।
    1
    लखीसराय। जिला मंत्रणा कक्ष के सभागार में डीएम मिथिलेश मिश्रा के निर्देशानुसार कैंसर से संबंधित जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी एवं जन सरोकारों से जुड़ी महिलाओं को कैंसर बीमारी के लक्षण, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी गई।
शनिवार की दोपहर  1:15 पर मंत्रणा कक्ष के सभागार में उपस्थित महिलाओं को प्रशिक्षण सत्र में भाग लेते हुए देखा गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार से इस गंभीर बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। महिलाओं को स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर समेत अन्य प्रकार के कैंसर से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई।ज्ञात हो कि 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिले में 10 फरवरी तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में भी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को कैंसर के प्रति सजग किया जा सके।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    7 hrs ago
  • बिहार को किसी दूसरे मॉडल की जरूरत नहीं, हमें अपने पूर्वजों के मॉडल पर चलने की जरूरत है!!
    1
    बिहार को किसी दूसरे मॉडल की जरूरत नहीं, हमें अपने पूर्वजों के मॉडल पर चलने की जरूरत है!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    16 hrs ago
  • 50 मिनट में 50 लाख का मकान मलबे में! बिहार शरीफ में गरजा नगर निगम का बुलडोजर, एंकर, बिहार शरीफ से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। नाला रोड पर सड़क निर्माण के दौरान एक जर्जर दो मंजिला मकान लगातार एक तरफ झुक रहा था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। इसे देखते हुए नगर निगम ने सख्त बुलडोजर कार्रवाई की। नगर निगम के अनुसार मकान को पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका था और मकान मालिक को कई बार नोटिस जारी किए गए थे। एग्रीमेंट के तहत करीब 13 लाख रुपये की मुआवजा राशि भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद मकान नहीं तोड़ा गया। हालात गंभीर होने पर नगर आयुक्त के आदेश से बुलडोजर एक्शन लिया गया। कार्रवाई के दौरान बिहार थाना और लहेरी थाना की पुलिस के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं गृहस्वामी सीमा कुमारी ने कार्रवाई को साजिश बताया और लिखित नोटिस नहीं मिलने का आरोप लगाया। करीब 50 मिनट में मकान ध्वस्त होने के बाद मामला शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ
    1
    50 मिनट में 50 लाख का मकान मलबे में! बिहार शरीफ में गरजा नगर निगम का बुलडोजर, 
एंकर, बिहार शरीफ से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। नाला रोड पर सड़क निर्माण के दौरान एक जर्जर दो मंजिला मकान लगातार एक तरफ झुक रहा था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। इसे देखते हुए नगर निगम ने सख्त बुलडोजर कार्रवाई की।
नगर निगम के अनुसार मकान को पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका था और मकान मालिक को कई बार नोटिस जारी किए गए थे। एग्रीमेंट के तहत करीब 13 लाख रुपये की मुआवजा राशि भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद मकान नहीं तोड़ा गया। हालात गंभीर होने पर नगर आयुक्त के आदेश से बुलडोजर एक्शन लिया गया।
कार्रवाई के दौरान बिहार थाना और लहेरी थाना की पुलिस के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं गृहस्वामी सीमा कुमारी ने कार्रवाई को साजिश बताया और लिखित नोटिस नहीं मिलने का आरोप लगाया। करीब 50 मिनट में मकान ध्वस्त होने के बाद मामला शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • *अपराध की योजना बना रहे एक अभियुक्त को पंडारक थाना की पुलिस ने किया गिरफ़्तार* पंडारक थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ बाढ़ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत राय को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पूर्व की तरफ कुछ लोग एकत्रित हुए हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना के बाद पंडारक थाना प्रभारी नवनीत राय ने थाना के पुलिस बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। जिसमें एक को गिरफ्तार किया गया बांकी दो लोग भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर दो देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और दो बाइक को जब्त किया गया है। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त मैं अपना नाम पंकज यादव पिता स्वर्गीय नगीना यादव ग्राम फुलेलपुर,थाना अथमलगोला के रहने वाला है। इसका अथमलगोला थाना में अपराधिक इतिहास भी रहा है तथा उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला भी दर्ज है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
    1
    *अपराध की योजना बना रहे एक अभियुक्त को पंडारक थाना की पुलिस ने किया गिरफ़्तार*
पंडारक थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ बाढ़ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत राय को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पूर्व की तरफ कुछ लोग एकत्रित हुए हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना के बाद पंडारक थाना प्रभारी नवनीत राय ने थाना के पुलिस बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। जिसमें एक को गिरफ्तार किया गया बांकी दो लोग भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर दो देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और दो बाइक को जब्त किया गया है। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त मैं अपना नाम पंकज यादव पिता स्वर्गीय नगीना यादव ग्राम फुलेलपुर,थाना  अथमलगोला के रहने वाला है। इसका अथमलगोला थाना में अपराधिक इतिहास भी रहा है तथा उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला भी दर्ज है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    6 hrs ago
  • करंडे थाना क्षेत्र से अपहृत एक किशोरी को करंडे थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले में अपहरण के आरोप में शामिल युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी और गिरफ्तारी की पुष्टि करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार ने शनिवार की शाम 5 बजे की। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने संवेदनशीलता के साथ मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयासों के आधार पर पुलिस टीम ने हावड़ा में किशोरी की लोकेशन ट्रेस की और वहां से उसे सुरक्षित वापस लाया गया। बरामदगी के दौरान किशोरी की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान का विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस के अनुसार, बरामद किशोरी को आवश्यक काउंसलिंग और चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है, ताकि उसे हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा सके। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार जारी है। करंडे थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे मामलों में त्वरित, संवेदनशील एवं कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गुमशुदगी की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
    1
    करंडे थाना क्षेत्र से अपहृत एक किशोरी को करंडे थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले में अपहरण के आरोप में शामिल युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी और गिरफ्तारी की पुष्टि करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार ने शनिवार की शाम 5 बजे की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने संवेदनशीलता के साथ मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयासों के आधार पर पुलिस टीम ने हावड़ा में किशोरी की लोकेशन ट्रेस की और वहां से उसे सुरक्षित वापस लाया गया। बरामदगी के दौरान किशोरी की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान का विशेष ध्यान रखा गया।
पुलिस के अनुसार, बरामद किशोरी को आवश्यक काउंसलिंग और चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है, ताकि उसे हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा सके। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार जारी है।
करंडे थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे मामलों में त्वरित, संवेदनशील एवं कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गुमशुदगी की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • शेखपुरा सहकारिता कार्यालय में पहुंचकर महिला जनप्रतिनिधि ने सौंपी लिखित त्यागपत्र, परिवार में दहशत शेखपुरा : शेखपुरा बाईपास स्थित जिला सहकारिता पदाधिकारी सह सहायक निबंधक सहयोग समितियां कार्यालय में उस समय हलचल मच गई जब एक महिला पैक्स अध्यक्षा अचानक अपने पद से इस्तीफा देने कार्यालय पहुंच गईं। मिली जानकारी के अनुसार अरियरी प्रखंड के वरुणा पैक्स की अध्यक्षा सोनी कुमारी ने अपने पद से त्यागपत्र को लेकर लिखित आवेदन सौंपा। सोनी कुमारी वरुणा पंचायत के मसौढ़ा गांव की निवासी हैं। पैक्स अध्यक्षा सोनी कुमारी ने बताया कि उन्हें पहले रैली में जाने के नाम पर प्रखंड कार्यालय ले जाया गया, जहां कथित रूप से अंधेरे में रखकर उनका नामांकन करा दिया गया। चुनाव जीतने के बाद से गांव के ही सुरेंद्र चौहान द्वारा पैसे निकासी का लगातार दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। सोनी कुमारी का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई तथा गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि उनका परिवार दिहाड़ी मजदूरी कर जीवनयापन करता है और पहले वे दूसरे प्रदेश में ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने जाते थे। उनके अनुसार प्रलोभन देकर उन्हें चुनाव में खड़ा कराया गया और अब गलत तरीके से पैसे निकालने का दबाव बनाया जा रहा है। सोनी कुमारी ने कहा कि बीते चार दिनों से वे भय के कारण घर से इधर-उधर रह रही हैं। पूरा परिवार दहशत में है, जबकि उनके पति दूसरे प्रदेश में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। इसी परिस्थिति से परेशान होकर वे अपने पद से त्यागपत्र देने सहकारिता कार्यालय पहुंचीं और लिखित आवेदन सौंपा।
    1
    शेखपुरा सहकारिता कार्यालय में पहुंचकर महिला जनप्रतिनिधि ने सौंपी लिखित त्यागपत्र, परिवार में दहशत
शेखपुरा : शेखपुरा बाईपास स्थित जिला सहकारिता पदाधिकारी सह सहायक निबंधक सहयोग समितियां कार्यालय में उस समय हलचल मच गई जब एक महिला पैक्स अध्यक्षा अचानक अपने पद से इस्तीफा देने कार्यालय पहुंच गईं।
मिली जानकारी के अनुसार अरियरी प्रखंड के वरुणा पैक्स की अध्यक्षा सोनी कुमारी ने अपने पद से त्यागपत्र को लेकर लिखित आवेदन सौंपा। सोनी कुमारी वरुणा पंचायत के मसौढ़ा गांव की निवासी हैं।
पैक्स अध्यक्षा सोनी कुमारी ने बताया कि उन्हें पहले रैली में जाने के नाम पर प्रखंड कार्यालय ले जाया गया, जहां कथित रूप से अंधेरे में रखकर उनका नामांकन करा दिया गया। चुनाव जीतने के बाद से गांव के ही सुरेंद्र चौहान द्वारा पैसे निकासी का लगातार दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया गया है।
सोनी कुमारी का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई तथा गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि उनका परिवार दिहाड़ी मजदूरी कर जीवनयापन करता है और पहले वे दूसरे प्रदेश में ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने जाते थे। उनके अनुसार प्रलोभन देकर उन्हें चुनाव में खड़ा कराया गया और अब गलत तरीके से पैसे निकालने का दबाव बनाया जा रहा है।
सोनी कुमारी ने कहा कि बीते चार दिनों से वे भय के कारण घर से इधर-उधर रह रही हैं। पूरा परिवार दहशत में है, जबकि उनके पति दूसरे प्रदेश में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।
इसी परिस्थिति से परेशान होकर वे अपने पद से त्यागपत्र देने सहकारिता कार्यालय पहुंचीं और लिखित आवेदन सौंपा।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • मोकामा में आज पूरे श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच शिवशक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 1100 युवतियों एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा की शुरुआत महादेव स्थान घाट से हुई, जो तेरहा चौक, बाजार चौक और थाना चौक होते हुए महादेव स्थान स्थित यज्ञ स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों, भक्ति संगीत और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा मोकामा शिवमय हो उठा।
    1
    मोकामा में आज पूरे श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच शिवशक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 1100 युवतियों एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया।
कलश यात्रा की शुरुआत महादेव स्थान घाट से हुई, जो तेरहा चौक, बाजार चौक और थाना चौक होते हुए महादेव स्थान स्थित यज्ञ स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों, भक्ति संगीत और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा मोकामा शिवमय हो उठा।
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    मोकामा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.