logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अपराध की योजना बना रहे एक अभियुक्त को पंडारक थाना की पुलिस ने किया गिरफ़्तार* पंडारक थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ बाढ़ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत राय को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पूर्व की तरफ कुछ लोग एकत्रित हुए हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना के बाद पंडारक थाना प्रभारी नवनीत राय ने थाना के पुलिस बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। जिसमें एक को गिरफ्तार किया गया बांकी दो लोग भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर दो देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और दो बाइक को जब्त किया गया है। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त मैं अपना नाम पंकज यादव पिता स्वर्गीय नगीना यादव ग्राम फुलेलपुर,थाना अथमलगोला के रहने वाला है। इसका अथमलगोला थाना में अपराधिक इतिहास भी रहा है तथा उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला भी दर्ज है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

5 hrs ago
user_न्यूज 30 बिहार
न्यूज 30 बिहार
Pandarak, Patna•
5 hrs ago

*अपराध की योजना बना रहे एक अभियुक्त को पंडारक थाना की पुलिस ने किया गिरफ़्तार* पंडारक थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ बाढ़ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत राय को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पूर्व की तरफ कुछ लोग एकत्रित हुए हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना के बाद पंडारक थाना प्रभारी नवनीत राय ने थाना के पुलिस बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। जिसमें एक को गिरफ्तार किया गया बांकी दो लोग भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर दो देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और दो बाइक को जब्त किया गया है। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त मैं अपना नाम पंकज यादव पिता स्वर्गीय नगीना यादव ग्राम फुलेलपुर,थाना अथमलगोला के रहने वाला है। इसका अथमलगोला थाना में अपराधिक इतिहास भी रहा है तथा उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला भी दर्ज है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • विश्वाकांत सिंह उर्फ सिट्टू क्षत्रिय करनी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला बाढ़ युवा जनता दल यूनाइटेड उपाध्यक्ष
    1
    विश्वाकांत सिंह उर्फ सिट्टू क्षत्रिय करनी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला बाढ़ युवा जनता दल यूनाइटेड उपाध्यक्ष
    user_संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    न्यूज पोर्टल एडिटर बाढ़, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित,वैभव सूर्यवंशी के गांव में अंडर 19 विश्व कप में विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर मना दिवाली.
    1
    समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित,वैभव सूर्यवंशी के गांव में अंडर 19 विश्व कप में विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर मना दिवाली.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • बेगूसराय- बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 10 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 12 ने किया आत्मसमर्पण बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 10 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस वायरस की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. SP ने बताया कि पुलिस के डर से कुल 12 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है.
    1
    बेगूसराय- बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 10 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 12 ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 10 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस वायरस की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. SP ने बताया कि पुलिस के डर से कुल 12 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • विद्या रत्न मॉडर्न स्कूल में कक्षा 10 के प्रथम बैच का विदाई समारोह 4 फरवरी 2026 को विद्या रत्न मॉडर्न स्कूल , चित्रगुप्तनगर में कक्षा 10 के प्रथम बैच के छात्रों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन कक्षा 8 एवं 9 के छात्रों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डाक अधीक्षक शीतल पासवान ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ में स्कूल ट्रस्ट चेयरमैन आरती कुमारी, प्रधानाचार्य अमित कुमार, उप-प्रधानाचार्या रागिनी कुमारी एवं स्कूल प्रबंधक विजय कुमार ने छात्रों को मेहनत और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। वरिष्ठ शिक्षक राम मिलन सर, विजय सर, बिनोद सर, नितीश सर, अजय सर, सुनील सर तथा रामानंद सर ने भी सभी विद्यार्थियों को परीक्षा एवं भविष्य के लिए शुभाशीष दिया। समारोह उत्साह और भावुक विदाई के साथ संपन्न हुआ।
    1
    विद्या रत्न मॉडर्न स्कूल में कक्षा 10 के प्रथम बैच का विदाई समारोह
4 फरवरी 2026 को विद्या रत्न मॉडर्न स्कूल , चित्रगुप्तनगर में कक्षा 10 के प्रथम बैच के छात्रों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन कक्षा 8 एवं 9 के छात्रों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डाक अधीक्षक शीतल पासवान ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ में स्कूल ट्रस्ट चेयरमैन आरती कुमारी,
प्रधानाचार्य अमित कुमार, उप-प्रधानाचार्या रागिनी कुमारी एवं स्कूल प्रबंधक विजय कुमार ने छात्रों को मेहनत और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। वरिष्ठ शिक्षक राम मिलन सर, विजय सर, बिनोद सर, नितीश सर, अजय सर, सुनील सर तथा रामानंद सर ने भी सभी विद्यार्थियों को परीक्षा एवं भविष्य के लिए शुभाशीष दिया। समारोह उत्साह और भावुक विदाई के साथ संपन्न हुआ।
    user_Manisha Kumari
    Manisha Kumari
    Media company बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    14 hrs ago
  • चेवाड़ा में युवक ने जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के आज़ाद मोहल्ला निवासी जालौर यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे चूहा मारने वाली दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा युवक को चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर बनी रहने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद और लंबे समय से मानसिक तनाव के कारण युवक ने यह कदम उठाया। फिलहाल युवक का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस एवं संबंधित विभाग मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।
    1
    चेवाड़ा में युवक ने जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के आज़ाद मोहल्ला निवासी जालौर यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे चूहा मारने वाली दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा युवक को चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर बनी रहने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद और लंबे समय से मानसिक तनाव के कारण युवक ने यह कदम उठाया।
फिलहाल युवक का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस एवं संबंधित विभाग मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड स्थित बिहारी शुक्ला संस्कृत मध्य विद्यालय में हंगामे की स्थिति बन गई। आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा बच्चों से बाथरूम साफ करवाया गया। यह मामला तब सामने आया जब बच्चे घर पहुंचे और अभिभावकों को पूरी बात बताई। अभिभावक राजा कुमार ने घटना की शिकायत डीएम वैशाली से करने की बात कही है। वहीं प्रधानाध्यापिका ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। मामले की जांच की मांग की जा रही है। #वैशाली_बड़ी_खबर #लालगंज #सरकारी_स्कूल #प्रधानाध्यापिका_पर_आरोप #बच्चों_से_सफाई_का_मामला #शिक्षा_विभाग #DM_वैशाली #स्कूल_हंगामा
    2
    वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड स्थित बिहारी शुक्ला संस्कृत मध्य विद्यालय में हंगामे की स्थिति बन गई। आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा बच्चों से बाथरूम साफ करवाया गया। यह मामला तब सामने आया जब बच्चे घर पहुंचे और अभिभावकों को पूरी बात बताई।
अभिभावक राजा कुमार ने घटना की शिकायत डीएम वैशाली से करने की बात कही है। वहीं प्रधानाध्यापिका ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। मामले की जांच की मांग की जा रही है।
#वैशाली_बड़ी_खबर
#लालगंज
#सरकारी_स्कूल
#प्रधानाध्यापिका_पर_आरोप
#बच्चों_से_सफाई_का_मामला
#शिक्षा_विभाग
#DM_वैशाली
#स्कूल_हंगामा
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    9 hrs ago
  • मोकामा में आज पूरे श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच शिवशक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 1100 युवतियों एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा की शुरुआत महादेव स्थान घाट से हुई, जो तेरहा चौक, बाजार चौक और थाना चौक होते हुए महादेव स्थान स्थित यज्ञ स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों, भक्ति संगीत और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा मोकामा शिवमय हो उठा।
    1
    मोकामा में आज पूरे श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच शिवशक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 1100 युवतियों एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया।
कलश यात्रा की शुरुआत महादेव स्थान घाट से हुई, जो तेरहा चौक, बाजार चौक और थाना चौक होते हुए महादेव स्थान स्थित यज्ञ स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों, भक्ति संगीत और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा मोकामा शिवमय हो उठा।
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    मोकामा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • बेगूसराय- जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम आयोजित, गर्भवती महिला हुई शामिल जिले के सभी आंगनबाड़ी केदो पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान दर्जनों गर्भवती महिला शामिल हुई. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा शनिवार की शाम 5:00 बजे मिली. कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच के बारे में बिंदु बार जानकारी दी गई. इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता समेत अन्य मौजूद थे.
    1
    बेगूसराय- जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम आयोजित, गर्भवती महिला हुई शामिल
जिले के सभी आंगनबाड़ी केदो पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान दर्जनों गर्भवती महिला शामिल हुई. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा शनिवार की शाम 5:00 बजे मिली. कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच के बारे में बिंदु बार जानकारी दी गई. इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता समेत अन्य मौजूद थे.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • अस्थावां फीडर में बिजली मेंटेनेंस कार्य संपन्न शनिवार को अस्थावां फीडर में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने को लेकर मेंटेनेंस कार्य किया गया। इस कार्य की जानकारी कनीय अभियंता राजकुमार प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के मानव बल द्वारा फीडर पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया गया, जिससे भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। मेंटेनेंस कार्य के दौरान विभाग के कर्मियों के साथ एसबीओ भी मौके पर मौजूद रहे और कार्य की निगरानी की। तय समय-सारणी के अनुसार यह कार्य शनिवार को शाम 5 बजे तक चला। मेंटेनेंस के दौरान तकनीकी खामियों को दूर किया गया तथा लाइन की जांच कर आवश्यक सुधार किए गए। कनीय अभियंता ने बताया कि इस तरह के नियमित मेंटेनेंस से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाता है और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलती है। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
    1
    अस्थावां फीडर में बिजली मेंटेनेंस कार्य संपन्न
शनिवार को अस्थावां फीडर में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने को लेकर मेंटेनेंस कार्य किया गया। इस कार्य की जानकारी कनीय अभियंता राजकुमार प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के मानव बल द्वारा फीडर पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया गया, जिससे भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
मेंटेनेंस कार्य के दौरान विभाग के कर्मियों के साथ एसबीओ भी मौके पर मौजूद रहे और कार्य की निगरानी की। तय समय-सारणी के अनुसार यह कार्य शनिवार को शाम 5 बजे तक चला। मेंटेनेंस के दौरान तकनीकी खामियों को दूर किया गया तथा लाइन की जांच कर आवश्यक सुधार किए गए।
कनीय अभियंता ने बताया कि इस तरह के नियमित मेंटेनेंस से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाता है और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलती है। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.