Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित,वैभव सूर्यवंशी के गांव में अंडर 19 विश्व कप में विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर मना दिवाली.
Anil shriwastav
समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित,वैभव सूर्यवंशी के गांव में अंडर 19 विश्व कप में विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर मना दिवाली.
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर. भ्रष्टाचारीयों के बदौलत जिले में संचालित, बेलगाम अवैध नर्सिंग होम के संरक्षण में, जिले के सरायरंजन बजार स्थित बिनोद नर्सिंग होम के कारण, अग्नि के भेंट चढ्ढी एक और जच्चा बच्चा.1
- *अपराध की योजना बना रहे एक अभियुक्त को पंडारक थाना की पुलिस ने किया गिरफ़्तार* पंडारक थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ बाढ़ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत राय को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पूर्व की तरफ कुछ लोग एकत्रित हुए हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना के बाद पंडारक थाना प्रभारी नवनीत राय ने थाना के पुलिस बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। जिसमें एक को गिरफ्तार किया गया बांकी दो लोग भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर दो देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और दो बाइक को जब्त किया गया है। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त मैं अपना नाम पंकज यादव पिता स्वर्गीय नगीना यादव ग्राम फुलेलपुर,थाना अथमलगोला के रहने वाला है। इसका अथमलगोला थाना में अपराधिक इतिहास भी रहा है तथा उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला भी दर्ज है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।1
- Post by Special news BR331
- पंडारक पुलिस की तत्परता से टली आपराधिक घटना1
- बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार दिनांक 06.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पंडारक, पुलिस अवर निरीक्षक नवनीत राय को जानकारी मिली कि कुछ असामाजिक तत्व हथियार के साथ एकत्रित होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष पंडारक के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल में शामिल स०अ०नि० दिलीप कुमार मंडल द्वारा बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से लगभग 01 किलोमीटर आगे मोकामा की ओर फोरलेन पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पंकज यादव, पिता – स्व. नगीना यादव, ग्राम – फुलेलपुर, थाना – अथमलगोला, जिला – पटना बताया। तलाशी के क्रम में अभियुक्त के निशानदेही पर 02 देशी कट्टा, 06 जिंदा कारतूस, 01 प्लसर मोटरसाइकिल, 01 अपाचे मोटरसाइकिल तथा 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य सहयोगी सोनू कुमार उर्फ जरलका, पिता – कैलाश यादव तथा शिवपूजन यादव, पिता – रामानुज यादव, दोनों साकिन – छपेडातर, थाना – पंडारक, जिला – पटना मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।1
- *12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल पर सैकड़ों कर्मचारी-मजदूर-किसान सड़क पर उतरकर करेंगे प्रदर्शन-उमेश कुमार* *भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक में लिया गया आंदोलनात्मक निर्णय* *9 फरवरी को किसानों द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर होगा धरना- प्रदर्शन* मजदूर विरोधी 4 श्रमकोड, मनरेगा में किया गया बदलाव, बिजली एवं बीज विधेयक 2025 वापस लेने आदि मांगों को लेकर 12 फरवरी को संयुक्त श्रम, किसान एवं मजदूर संगठनों के देशव्यापी आम हड़ताल पर ताजपुर में सड़क पर उतर कर करेंगे प्रदर्शन। 8 फरवरी को ताजपुर के जनता मैदान में भाकपा, माकपा, भाकपा माले एवं एसयूसीआई से जुड़े श्रम, मजदूर एवं किसान संगठनों की संयुक्त बैठक होगी। 9 फरवरी को अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वर्ष 2025 का बकाया लेवी वसूली, लोकयुक्त एवं पार्टी सदस्यता के काम में तेजी लाने एवं फरवरी के अंत में भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन करने समेत अन्य निर्णय शनिवार को बाजार क्षेत्र के फलमंडी में आहूत प्रखंड कमिटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। बतौर पर्यवेक्षक भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार बैठक में उपस्थित थे। आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो० एजाज , संजीव राय, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मनोज कुमार सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता, मो० क्यूम, मुंशीलाल राय आदि ने बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाकपा माले केंद्र एवं राज्य स्तरीय किसान, मजदूर, छात्र, युवा महिला हितैषी मूद्दों पर संघर्ष चलाने के साथ ताजपुर के विकास, विस्तार, खुशहाली, मानवाधिकार की रक्षा, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष चलाने को संकल्पित है। भाकपा माले आंदोलन की पार्टी है। आंदोलन के माध्यम से लोगों को न्याय दिलाती रही है। उन्होंने ताजपुर में छात्र- युवा- महिला संगठन को मजबूत कर शिक्षा-रोजगार- चिकित्सा के लिए संघर्ष तेज करने की घोषणा की।1
- app log dekh sakte ho kase bike Chlta hai1
- समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित,वैभव सूर्यवंशी के गांव में अंडर 19 विश्व कप में विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर मना दिवाली.1