Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंडारक पुलिस की तत्परता से टली आपराधिक घटना पंडारक पुलिस की तत्परता से टली आपराधिक घटना
संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
पंडारक पुलिस की तत्परता से टली आपराधिक घटना पंडारक पुलिस की तत्परता से टली आपराधिक घटना
More news from बिहार and nearby areas
- पटना : बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-1 के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 06.02.26 को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पंडारक थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे मोकामा की ओर फोर लेन सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पंकज यादव, पिता स्व. नगिना यादव, ग्राम-फुलवरिया, थाना-अथमलगोला, जिला-पटना बताया। तलाशी के क्रम में उसके निशानदेही पर दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं उसका एक अन्य सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पंडारक थाना कांड संख्या 32/26 दिनांक 07.02.26 के तहत आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।1
- लालगंज थाना क्षेत्र के रौदी पोखर गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब तीन लाख रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित मनोज सिंह मुजफ्फरपुर जिले में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। #लालगंज #वैशाली #चोरी #घरमेंचोरी #क्राइमन्यूज़ #होमगार्ड #बिहारन्यूज़ #पुलिसजांच2
- समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित,वैभव सूर्यवंशी के गांव में अंडर 19 विश्व कप में विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर मना दिवाली.1
- बिहार को किसी दूसरे मॉडल की जरूरत नहीं, हमें अपने पूर्वजों के मॉडल पर चलने की जरूरत है!!1
- खुशरुपुर प्रखंड के बैंकठपुर मंदिर परिसर में एसडीओ एवं डीएसपी ने नृतीत्व में बैठक किया गया बैठक में थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- चेवाड़ा में युवक ने जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के आज़ाद मोहल्ला निवासी जालौर यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे चूहा मारने वाली दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा युवक को चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर बनी रहने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद और लंबे समय से मानसिक तनाव के कारण युवक ने यह कदम उठाया। फिलहाल युवक का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस एवं संबंधित विभाग मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।1
- मोकामा में आज पूरे श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच शिवशक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 1100 युवतियों एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा की शुरुआत महादेव स्थान घाट से हुई, जो तेरहा चौक, बाजार चौक और थाना चौक होते हुए महादेव स्थान स्थित यज्ञ स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों, भक्ति संगीत और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा मोकामा शिवमय हो उठा।1
- वैशाली के जे आर ऐन कॉलेज में आयोजित STET परीक्षा के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया, जब प्रश्न पत्र तय समय पर नहीं पहुंचा। पेपर लेट होने से नाराज छात्रों ने परीक्षा देने से इनकार कर दिया और कॉलेज परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर दिया और वाहनों को भी रोक लिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। #STETExam #STETHungama #VaishaliNews #JRNCollege #ExamMismanagement #StudentsProtest #EducationNews #BiharNews #STET2026 #BreakingNews2
- 50 मिनट में 50 लाख का मकान मलबे में! बिहार शरीफ में गरजा नगर निगम का बुलडोजर, एंकर, बिहार शरीफ से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। नाला रोड पर सड़क निर्माण के दौरान एक जर्जर दो मंजिला मकान लगातार एक तरफ झुक रहा था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। इसे देखते हुए नगर निगम ने सख्त बुलडोजर कार्रवाई की। नगर निगम के अनुसार मकान को पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका था और मकान मालिक को कई बार नोटिस जारी किए गए थे। एग्रीमेंट के तहत करीब 13 लाख रुपये की मुआवजा राशि भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद मकान नहीं तोड़ा गया। हालात गंभीर होने पर नगर आयुक्त के आदेश से बुलडोजर एक्शन लिया गया। कार्रवाई के दौरान बिहार थाना और लहेरी थाना की पुलिस के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं गृहस्वामी सीमा कुमारी ने कार्रवाई को साजिश बताया और लिखित नोटिस नहीं मिलने का आरोप लगाया। करीब 50 मिनट में मकान ध्वस्त होने के बाद मामला शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ1