logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1100 कलशों के साथ मोकामा में भव्य कलश यात्रा | शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ मोकामा में आज पूरे श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच शिवशक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 1100 युवतियों एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा की शुरुआत महादेव स्थान घाट से हुई, जो तेरहा चौक, बाजार चौक और थाना चौक होते हुए महादेव स्थान स्थित यज्ञ स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों, भक्ति संगीत और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा मोकामा शिवमय हो उठा।

3 hrs ago
user_Vikrant kumar
Vikrant kumar
मोकामा, पटना, बिहार•
3 hrs ago

1100 कलशों के साथ मोकामा में भव्य कलश यात्रा | शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ मोकामा में आज पूरे श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच शिवशक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 1100 युवतियों एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा की शुरुआत महादेव स्थान घाट से हुई, जो तेरहा चौक, बाजार चौक और थाना चौक होते हुए महादेव स्थान स्थित यज्ञ स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों, भक्ति संगीत और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा मोकामा शिवमय हो उठा।

More news from बिहार and nearby areas
  • मोकामा में चल रहे शिव महायज्ञ के दौरान भव्य झांकी निकाली गई। झांकी के साथ बज रहे भक्ति संगीत पर महिलाएं श्रद्धा और उत्साह में थिरकती नजर आईं। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा।
    1
    मोकामा में चल रहे शिव महायज्ञ के दौरान भव्य झांकी निकाली गई। झांकी के साथ बज रहे भक्ति संगीत पर महिलाएं श्रद्धा और उत्साह में थिरकती नजर आईं। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा।
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    मोकामा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार को किसी दूसरे मॉडल की जरूरत नहीं, हमें अपने पूर्वजों के मॉडल पर चलने की जरूरत है!!
    1
    बिहार को किसी दूसरे मॉडल की जरूरत नहीं, हमें अपने पूर्वजों के मॉडल पर चलने की जरूरत है!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    14 hrs ago
  • *अपराध की योजना बना रहे एक अभियुक्त को पंडारक थाना की पुलिस ने किया गिरफ़्तार* पंडारक थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ बाढ़ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत राय को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पूर्व की तरफ कुछ लोग एकत्रित हुए हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना के बाद पंडारक थाना प्रभारी नवनीत राय ने थाना के पुलिस बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। जिसमें एक को गिरफ्तार किया गया बांकी दो लोग भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर दो देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और दो बाइक को जब्त किया गया है। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त मैं अपना नाम पंकज यादव पिता स्वर्गीय नगीना यादव ग्राम फुलेलपुर,थाना अथमलगोला के रहने वाला है। इसका अथमलगोला थाना में अपराधिक इतिहास भी रहा है तथा उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला भी दर्ज है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
    1
    *अपराध की योजना बना रहे एक अभियुक्त को पंडारक थाना की पुलिस ने किया गिरफ़्तार*
पंडारक थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ बाढ़ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत राय को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पूर्व की तरफ कुछ लोग एकत्रित हुए हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना के बाद पंडारक थाना प्रभारी नवनीत राय ने थाना के पुलिस बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। जिसमें एक को गिरफ्तार किया गया बांकी दो लोग भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर दो देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और दो बाइक को जब्त किया गया है। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त मैं अपना नाम पंकज यादव पिता स्वर्गीय नगीना यादव ग्राम फुलेलपुर,थाना  अथमलगोला के रहने वाला है। इसका अथमलगोला थाना में अपराधिक इतिहास भी रहा है तथा उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला भी दर्ज है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    4 hrs ago
  • पप्पू यादव गिरफ्तार, भारत ने जीता अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप , मोदी जी की दो दिवसीय मॉरिशस यात्रा, माघ में 21 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया, गिरिराज ने लगाई पत्रकारों को फटकार और देखिए राजपथ न्यूज़ पर.....
    1
    पप्पू यादव गिरफ्तार, भारत ने जीता अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप , मोदी जी की दो दिवसीय मॉरिशस यात्रा, माघ में 21 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया, गिरिराज ने लगाई पत्रकारों को फटकार और देखिए राजपथ न्यूज़ पर.....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    पत्रकार Begusarai, Bihar•
    1 hr ago
  • चेवाड़ा में युवक ने जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के आज़ाद मोहल्ला निवासी जालौर यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे चूहा मारने वाली दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा युवक को चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर बनी रहने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद और लंबे समय से मानसिक तनाव के कारण युवक ने यह कदम उठाया। फिलहाल युवक का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस एवं संबंधित विभाग मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।
    1
    चेवाड़ा में युवक ने जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के आज़ाद मोहल्ला निवासी जालौर यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे चूहा मारने वाली दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा युवक को चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर बनी रहने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद और लंबे समय से मानसिक तनाव के कारण युवक ने यह कदम उठाया।
फिलहाल युवक का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस एवं संबंधित विभाग मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • बेगूसराय- बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 10 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 12 ने किया आत्मसमर्पण बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 10 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस वायरस की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. SP ने बताया कि पुलिस के डर से कुल 12 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है.
    1
    बेगूसराय- बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 10 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 12 ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 10 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस वायरस की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. SP ने बताया कि पुलिस के डर से कुल 12 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • पंडारक पुलिस की तत्परता से टली आपराधिक घटना
    1
    पंडारक पुलिस की तत्परता से टली आपराधिक घटना
    user_संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    न्यूज पोर्टल एडिटर बाढ़, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • पटना : बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-1 के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 06.02.26 को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पंडारक थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे मोकामा की ओर फोर लेन सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पंकज यादव, पिता स्व. नगिना यादव, ग्राम-फुलवरिया, थाना-अथमलगोला, जिला-पटना बताया। तलाशी के क्रम में उसके निशानदेही पर दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं उसका एक अन्य सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पंडारक थाना कांड संख्या 32/26 दिनांक 07.02.26 के तहत आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
    1
    पटना : बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-1 के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 06.02.26 को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पंडारक थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे मोकामा की ओर फोर लेन सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पंकज यादव, पिता स्व. नगिना यादव, ग्राम-फुलवरिया, थाना-अथमलगोला, जिला-पटना बताया।
तलाशी के क्रम में उसके निशानदेही पर दो देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं उसका एक अन्य सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पंडारक थाना कांड संख्या 32/26 दिनांक 07.02.26 के तहत आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    मोकामा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.