Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोकामा में शिव महायज्ञ के दौरान भव्य झांकी निकली, भक्ति संगीत पर श्रद्धालु झूमते मोकामा में चल रहे शिव महायज्ञ के दौरान भव्य झांकी निकाली गई। झांकी के साथ बज रहे भक्ति संगीत पर महिलाएं श्रद्धा और उत्साह में थिरकती नजर आईं। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा।
Vikrant kumar
मोकामा में शिव महायज्ञ के दौरान भव्य झांकी निकली, भक्ति संगीत पर श्रद्धालु झूमते मोकामा में चल रहे शिव महायज्ञ के दौरान भव्य झांकी निकाली गई। झांकी के साथ बज रहे भक्ति संगीत पर महिलाएं श्रद्धा और उत्साह में थिरकती नजर आईं। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा।
More news from बिहार and nearby areas
- बेगूसराय- जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम आयोजित, गर्भवती महिला हुई शामिल जिले के सभी आंगनबाड़ी केदो पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान दर्जनों गर्भवती महिला शामिल हुई. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा शनिवार की शाम 5:00 बजे मिली. कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच के बारे में बिंदु बार जानकारी दी गई. इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता समेत अन्य मौजूद थे.1
- अस्थावां फीडर में बिजली मेंटेनेंस कार्य संपन्न शनिवार को अस्थावां फीडर में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने को लेकर मेंटेनेंस कार्य किया गया। इस कार्य की जानकारी कनीय अभियंता राजकुमार प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के मानव बल द्वारा फीडर पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया गया, जिससे भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। मेंटेनेंस कार्य के दौरान विभाग के कर्मियों के साथ एसबीओ भी मौके पर मौजूद रहे और कार्य की निगरानी की। तय समय-सारणी के अनुसार यह कार्य शनिवार को शाम 5 बजे तक चला। मेंटेनेंस के दौरान तकनीकी खामियों को दूर किया गया तथा लाइन की जांच कर आवश्यक सुधार किए गए। कनीय अभियंता ने बताया कि इस तरह के नियमित मेंटेनेंस से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाता है और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलती है। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।1
- बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार दिनांक 06.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पंडारक, पुलिस अवर निरीक्षक नवनीत राय को जानकारी मिली कि कुछ असामाजिक तत्व हथियार के साथ एकत्रित होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष पंडारक के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल में शामिल स०अ०नि० दिलीप कुमार मंडल द्वारा बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से लगभग 01 किलोमीटर आगे मोकामा की ओर फोरलेन पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पंकज यादव, पिता – स्व. नगीना यादव, ग्राम – फुलेलपुर, थाना – अथमलगोला, जिला – पटना बताया। तलाशी के क्रम में अभियुक्त के निशानदेही पर 02 देशी कट्टा, 06 जिंदा कारतूस, 01 प्लसर मोटरसाइकिल, 01 अपाचे मोटरसाइकिल तथा 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य सहयोगी सोनू कुमार उर्फ जरलका, पिता – कैलाश यादव तथा शिवपूजन यादव, पिता – रामानुज यादव, दोनों साकिन – छपेडातर, थाना – पंडारक, जिला – पटना मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।1
- विश्वाकांत सिंह उर्फ सिट्टू क्षत्रिय करनी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला बाढ़ युवा जनता दल यूनाइटेड उपाध्यक्ष1
- शेखपुरा- मुख्यमंत्री की संभावित 'समृद्धि यात्रा' की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शेखपुरा जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। दिनांक 07.02.2026 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यात्रा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों को गति देना है। मुख्यमंत्री जी द्वारा जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण, उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाली परियोजनाओं को अंतिम रूप दें। जिला पदाधिकारी ने तैयारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लगाए जाने, आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु शिकायतों के संकलन के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने का उल्लेख किया।उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों का सौंदर्यीकरण, पंचायत सरकार भवन का निर्माण, वृक्षारोपण और स्प्रिंकलर सिंचाई योजना के प्रदर्शन की जिम्मेदारी वरीय अधिकारियों को सौंपी है। हेलीपैड निर्माण, बैरिकेडिंग और सभा कक्ष की व्यवस्था के लिए अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी नामित अधिकारी और अभियंता यह सुनिश्चित करें कि 'समृद्धि यात्रा' से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों। इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा। #sheikhpuranews1
- विद्या रत्न मॉडर्न स्कूल में कक्षा 10 के प्रथम बैच का विदाई समारोह 4 फरवरी 2026 को विद्या रत्न मॉडर्न स्कूल , चित्रगुप्तनगर में कक्षा 10 के प्रथम बैच के छात्रों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन कक्षा 8 एवं 9 के छात्रों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डाक अधीक्षक शीतल पासवान ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ में स्कूल ट्रस्ट चेयरमैन आरती कुमारी, प्रधानाचार्य अमित कुमार, उप-प्रधानाचार्या रागिनी कुमारी एवं स्कूल प्रबंधक विजय कुमार ने छात्रों को मेहनत और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। वरिष्ठ शिक्षक राम मिलन सर, विजय सर, बिनोद सर, नितीश सर, अजय सर, सुनील सर तथा रामानंद सर ने भी सभी विद्यार्थियों को परीक्षा एवं भविष्य के लिए शुभाशीष दिया। समारोह उत्साह और भावुक विदाई के साथ संपन्न हुआ।1
- मोकामा में आज पूरे श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच शिवशक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 1100 युवतियों एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा की शुरुआत महादेव स्थान घाट से हुई, जो तेरहा चौक, बाजार चौक और थाना चौक होते हुए महादेव स्थान स्थित यज्ञ स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों, भक्ति संगीत और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा मोकामा शिवमय हो उठा।1
- बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 26 फरियादियों की सुनी फरियाद कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन शनिवार की शाम 04:00 बजे किया. इस दौरान कुल 26 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.1
- करंडे थाना क्षेत्र से अपहृत एक किशोरी को करंडे थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले में अपहरण के आरोप में शामिल युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी और गिरफ्तारी की पुष्टि करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार ने शनिवार की शाम 5 बजे की। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने संवेदनशीलता के साथ मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयासों के आधार पर पुलिस टीम ने हावड़ा में किशोरी की लोकेशन ट्रेस की और वहां से उसे सुरक्षित वापस लाया गया। बरामदगी के दौरान किशोरी की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान का विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस के अनुसार, बरामद किशोरी को आवश्यक काउंसलिंग और चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है, ताकि उसे हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा सके। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार जारी है। करंडे थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे मामलों में त्वरित, संवेदनशील एवं कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गुमशुदगी की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।1