हनुमान प्रकट जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, हुए भंडारे, राम मंदिर से बुधवारा में हुआ हनुमान चालीसा पाठ हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में हवन-पूजन, आरती एवं भंडारों का आयोजन होता रहा, प्राचीन खेड़ापति मंदिर में मुख्य समारोह की शुरुआत प्रातःकालीन आरती से हुई। इसके पश्चात विधिवत हवन-पूजन सम्पन्न हुआ नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा अपने साथियों के साथ खेड़ापति दरबार पहुंचकर वीर हनुमानजी की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन खेड़ापति , हरदौलाला बाग मे, आदर्श कॉलोनी के पहले मंदिर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। परंपरानुसार कृषि उपज मंडी स्थित ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों एवं आकर्षक चलित झांकियों के साथ निकली यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। श्रद्धालु “जय श्रीराम” एवं “बजरंगबली की जय” के जयघोष लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। शोभायात्रा का बुधवारा रोड स्थित पुराना सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर सकल हिंदू समाज ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद), संयोजक मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे ने पालकी में विराजमान हनुमान जी को पुष्पमाला एवं श्रीफल अर्पित कर मंगल कामना की। राजीव गुप्ता, सुधीर महलवार, श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर, प्रेमनारायण जायसवाल, गोपाल पांचाल, जगदीश खत्री सहित युवा समाजसेवी देवकरण मालवीय (पहलवान), पार्षद सुभाष नामदेव आदि उपस्थित रहे। दादा हनुमान जी प्रकट महोत्सव एवं हनुमान जी की शोभायात्रा में मुख्य पंडित जी श्री मांगीलाल शर्मा, दीपक राठौड़, राजू राठौड़, बजरंगदल के कालू सोनी, कृषि उपज मंडी हम्माल संगठन अध्यक्ष भगवान दास कुशवाहा सहित अखाड़ा एवं झांकी के उस्ताद कलाकारों को साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कॉलोनी चौराहा पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा मित्र मंडल ने भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की, व चल समारोह में शामिल सभी भक्तों का भगवा दुपट्टा डालकर व पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा आज हम उस महाशक्ति का जन्मोत्सव मना रहे हैं, जिन्हें हम संकटमोचन, पवनपुत्र और बजरंगबली के नाम से जानते हैं। हनुमान जी केवल एक देवता नहीं, बल्कि अतुलनीय भक्ति और अटूट शक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने बिना किसी फल की इच्छा के प्रभु श्रीराम की सेवा की। वीर बजरंगी अपार शक्तिशाली होने के बावजूद वे सदैव विनम्र रहे। बुद्धिमतां वरिष्ठम्् कहे जाने वाले हनुमान जी ने अपनी बुद्धि से बड़े-बड़े राक्षसों को परास्त किया। उन्हीं से हमने सीखा बल के साथ बुद्धि का होना कितना आवश्यक है। आज के इस भागदौड़ भरे जीवन में यदि हम हनुमान जी के साहस और संयम का थोड़ा सा अंश भी अपने अंर्तमन में उतार लें, तो हम हर कठिनाई को पार कर सकते हैं। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ पार्षद रवि शर्मा, हिउस अध्यक्ष नारायण भूरू मुकाती, कालू भट्ट, कृष्णा शर्मा, वैभव मेवाड़ा, मनीष किल्लौदिया आदि मौजूद थे।

- Post by Deepika sharmaa3
- Post by Asif Khan2
- भोपाल में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव निकली भव्या शोभा यात्राएं हुए भंडारे CM ने खेड़ापति हनुमान मंदिर की पूजा अर्चना1
- ट्राई करना चाहिए 🤐🤣 #comedy #khillu #funny #trending #viralvideo #viralshort #ytshorts #shorts #yt1
- "खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीय रहते हैं, सभी सुरक्षित हैं। इस युद्ध में अभी तक 8 भारतीय नागरिक मारे गए हैं और एक लापता है" *विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया...*1
- भोपाल.। बंसल वन के सामने फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा. दिखाई दिया ।दर्पण फ्लाइंग सॉसर क्लब के प्रबंधन से जुड़े व्यक्ति दर्पण सिंह की सरेराह की पिटाई हुई है । नशे मे छेड़खानी के आरोप सामने आ रहे हैं। कल देर रात का वीडियो बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यह युवक पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है।1
- भोपाल। आम आदमी पार्टी दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री एवं मध्य प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के भोपाल आगमन पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जावेद वकील खान के1
- सरपंच द्वारा लगाए आरोप को लेकर राज्यमंत्री डॉ टेटवाल ने वीडियो जारी कर किया खंडन सुमित सेन आज तक अभियान सारंगपुर गुरुवार को ग्राम पंचायत सुल्तानिया में सरपंच पर हुए हमले को लेकर जो मामला सामने आ रहा है। जिसमें मामले को पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरपंच हाथिया के विरुद्ध पूर्व में ही गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा तथा छेड़छाड़ जैसे कुल 6 मामले पचोर थाने में एवं एक मामला सारंगपुर थाने में दर्ज है। इसके अतिरिक्त पचोर थाना द्वारा इनके विरुद्ध धारा 110 के तहत जिला बदर की कार्यवाही भी पूर्व से प्रचलित है।इसी क्रम में संबंधित व्यक्ति द्वारा राजनीतिक द्वेषवश माननीय मंत्री जी का नाम अनावश्यक रूप से लिया जा रहा है, जो पूर्णतः निराधार एवं भ्रामक है।माननीय मंत्री जी ने स्वयं इस विषय में एक वीडियो संदेश जारी कर सच्चाई को सार्वजनिक किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे सदैव जनसेवा और विकास कार्यों के प्रति समर्पित रहे हैं तथा किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार से विचलित होने वाले नहीं हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि सरपंच हाथिया द्वारा मंत्री जी के विरुद्ध न्यायालय में प्रस्तुत प्रकरण का निराकरण वर्ष 2024 में ही हो चुका है। पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में माननीय न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण निरस्त कर दिया गया था।माननीय मंत्री जी द्वारा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुँचाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रभावित होकर कुछ तत्व राजनीतिक दुष्प्रचार फैलाने का कार्य कर रहे हैं।इस मामले को लेकर मीडिया ने ग्रामीणों चर्चा की तो उन्होंने बताया कि यह पूरा विवाद दो दिन पूर्व अतिक्रमण को लेकर हुआ है गुरुवार सुबह यह विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इस विवाद में सरपंच द्वारा राज्यमंत्री डॉ गौतम टेटवाल पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह निराधार है। सुमित सेन आज तक अभियान सारंगपुर गुरुवार को ग्राम पंचायत सुल्तानिया में सरपंच पर हुए हमले को लेकर जो मामला सामने आ रहा है। जिसमें मामले को पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरपंच हाथिया के विरुद्ध पूर्व में ही गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा तथा छेड़छाड़ जैसे कुल 6 मामले पचोर थाने में एवं एक मामला सारंगपुर थाने में दर्ज है। इसके अतिरिक्त पचोर थाना द्वारा इनके विरुद्ध धारा 110 के तहत जिला बदर की कार्यवाही भी पूर्व से प्रचलित है।इसी क्रम में संबंधित व्यक्ति द्वारा राजनीतिक द्वेषवश माननीय मंत्री जी का नाम अनावश्यक रूप से लिया जा रहा है, जो पूर्णतः निराधार एवं भ्रामक है।माननीय मंत्री जी ने स्वयं इस विषय में एक वीडियो संदेश जारी कर सच्चाई को सार्वजनिक किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे सदैव जनसेवा और विकास कार्यों के प्रति समर्पित रहे हैं तथा किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार से विचलित होने वाले नहीं हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि सरपंच हाथिया द्वारा मंत्री जी के विरुद्ध न्यायालय में प्रस्तुत प्रकरण का निराकरण वर्ष 2024 में ही हो चुका है। पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में माननीय न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण निरस्त कर दिया गया था।माननीय मंत्री जी द्वारा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुँचाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रभावित होकर कुछ तत्व राजनीतिक दुष्प्रचार फैलाने का कार्य कर रहे हैं।इस मामले को लेकर मीडिया ने ग्रामीणों चर्चा की तो उन्होंने बताया कि यह पूरा विवाद दो दिन पूर्व अतिक्रमण को लेकर हुआ है गुरुवार सुबह यह विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इस विवाद में सरपंच द्वारा राज्यमंत्री डॉ गौतम टेटवाल पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह निराधार है।2
- *ब्रेकिंग क्राइम रिपोर्ट* भोपाल में कोहेफिजा पुलिस का बड़ा एक्शन 30000 हजार का इनामी और शातिर बदमाश राहुल इंटर आखिरकार गिरफ्त में। हत्या के प्रयास, अपहरण, फिरौती और अड़ीबाजी जैसे कई संगीन मामलों में फरार चल रहे इस आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को सीधे उसके ही गढ़ वाजपेयी नगर मल्टी में ले जाकर जुलूस निकाला, जहां कभी उसका खौफ चलता था। पुलिस की इस कार्रवाई ने इलाके में साफ संदेश दे दिया अब अपराधियों की हनक नहीं, पुलिस का कानून चलेगा शाहजहांनाबाद और आसपास के इलाकों में सक्रिय इस गैंगस्टर पर करीब दो दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। पहले ही उसके करीबी साथियों को पुलिस जेल भेज चुकी थी, और अब मास्टरमाइंड भी सलाखों के पीछे है। हत्या के प्रयास, अपहरण और फिरौती के मामलों में था फरार 3,0000 रुपये का इनामी घोषित अपराधी गिरफ्तारी के बाद इलाके में जुलूस, पुलिस का सख्त संदेश भोपाल के कई थानों में लंबा आपराधिक रिकॉर्ड *भोपाल पुलिस अब सिर्फ गिरफ्तारी नहीं कर रही… बल्कि अपराधियों की सरेआम पहचान और खौफ खत्म करने की रणनीति पर काम कर रही है।*1