Shuru
Apke Nagar Ki App…
Una News: जिला में देर रात हुई बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता
ATV News Channel®
Una News: जिला में देर रात हुई बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक हुई भारी वारिश के बाद दिन को धूप निकलने पर किसानों ने ली राहत की सांस। इस समय मक्की की फ़सल अपनी चर्म सीमा पर पहुंच चुकी है।कुछ स्थानों पर किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।कुछ स्थानों पर जंगली जानवरों के डर से किसानों ने कच्ची फ़सल काट ली।अब मौसम का डर सताने लगा है।1
- *बीडीसी बमसण की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा एवं उपाध्यक्ष सुरिंदर ने प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट* समीरपुर खंड विकास समिति (बीडीसी) बमसण की भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा एवं उपाध्यक्ष सुरिंदर ने बीडीसी सदस्यों तथा भाजपा समर्थकों सहित पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के समीरपुर स्थित निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। प्रोफेसर धूमल ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफलता की कामना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं को समझते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होना चाहिए।1
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज। सुजानपुर सुजानपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंडर-19 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मंजरी महाजन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चा डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बन सकता। उन्होंने बच्चों से अपने पोटेंशियल (क्षमता) को पहचानने और खेलों में भी अपना भविष्य तलाशने की कोशिश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी बच्चों के लिए बेहतर भविष्य और करियर की अपार संभावनाएं हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।1
- श्रीलक्ष्मी नारायण मन्दिर नूरपुर से प्रातःकाल आरती के दर्शन कीजिए1
- खैरियां स्कूल के खिलाड़ियों ने कबड्डी में जीती रनरअप ट्रॉफी, स्वागत में उमड़ा उत्साह; SMC कमेटी की दूरी बनी चर्चा का विषय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरियां के छात्रों ने अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनरअप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और उनकी उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा। हालांकि, खिलाड़ियों के स्वागत और सम्मान के दौरान SMC कमेटी की खिलाड़ियों से दूरी चर्चा का विषय बनी। आखिर ऐसा क्या कारण रहा कि SMC कमेटी इस सम्मान समारोह से दूर रही? पूरी खबर और खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीरें वीडियो में देखें। RK Himachal News #Khairiyan #Kabaddi #Under19 #RunnerUp #SchoolNews #HimachalNews #RKHimachalNews #KabaddiNews1
- नूरपुर सिविल हॉस्पिटल को मिले 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरविधायक रणबीर सिंह निक्का ने स्वास्थ्य मंत्री जी का जताया आभार नूरपुर सिविल हॉस्पिटल को मिले 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने स्वास्थ्य मंत्री जी का जताया आभार नूरपुर, भूषण शर्मा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्थानीय विधायक श्री रणबीर सिंह निक्का जी द्वारा विधानसभा स्तर के दौरान कई बार नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा सदन में उठाया । अब स्वास्थ्य मंत्री जी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की है। विधायक रणबीर सिंह निक्का जी ने नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए स्वास्थय मंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से नूरपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने नजदीकी अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेंगी और उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी। नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में नियुक्त किए गए विशेषज्ञ डॉक्टरों में— 👶 2 बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता भाटिया जी डॉ. पायल ठाकुर जी 👩⚕️ 2 स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरुषि जी डॉ. अर्चना जी 🧠 1 मनोचिकित्सक विशेषज्ञ डॉ. सिमंत मल्होत्रा जी विधायक निक्का जी ने कहा कि नूरपुर की जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के उपचार में क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नूरपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए भविष्य में भी आवश्यक प्रयास लगातार जारी रहेंगे। जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान कितना बदल गया इंसान....1
- पॉलीटैक्निक कॉलेज बड़ू में आरंभ हुआ 5-दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम एआई और अन्य अत्याधुनिक टैक्नोलजीज के गुर सीखेंगे बहुतकनीकी, आईटीआई और अन्य संस्थानों के शिक्षक हमीरपुर राजकीय पॉलीटैक्निक कॉलेज हमीरपुर (बड़ू) के परिसर में मंगलवार को शिक्षकों के लिए ‘एमर्जिंग टैक्नोलॉजी फॉर एजूकेटर्स’ विषय पर पांच-दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम शुरू हो गया। 19 सितंबर तक चलने वाला यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम ई एंड आईसीटी अकादमी के माध्यम से सी-डैक मोहाली द्वारा प्रायोजित किया गया है। इस संस्थान में दूसरी बार सी-डैक के माध्यम से इस तरह का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पॉलीटैक्निक संस्थानों और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों सहित अन्य प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के 36 शिक्षक भाग ले रहे हैं। इस 5-दिवसीय कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ सी-डैक मोहाली के ई-ग्रेड वैज्ञानिक डॉ. बलविंदर सिंह ने किया। पहले सत्र में डॉ. बलविंदर सिंह ने एआई तकनीक के अलग-अलग क्षेत्रों में उपयोग, इस अत्याधुनिक तकनीक के फायदों और भविष्य में इस क्षेत्र में हो रही रिसर्च के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दूसरे सत्र में आईआईटी रोपड़ की विशेषज्ञ डॉ. श्वेता ने एआई टूल्स के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त ई एंड आईसीटी अकादमी की प्रोजेक्ट इंजीनियर सोनिया बड़गुजर ने रिसर्च में उपयोग होने वाले एआई टूल्स के बारे में जानकारी दी। यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम पॉलीटैक्निक कॉलेज हमीरपुर के प्रधानाचार्य चंद्र शेखर के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पंकज ठाकुर मुख्य समन्वयक और इसी विभाग के वरुण गुप्ता सह-समन्वयक की भूमिका निभा रहे हैं।2
- मां काली मंदिर नूरपुर चम्बा रोड बडूनी मोड मलकवाल से सांध्य आरती के दर्शन संजीव कुमार [कांगडा जिला] मां काली मंदिर में आरती के श्रध्दा भक्ति व उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दिया1