Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंतरराष्ट्रीय स्तर कि भारतीय सुरक्षा कंपनी स्थाई नियुक्ति की जा रही है झाबुआ जिले के अंदर आज जनपद पंचायत थांदला मैं कैंप रहेगा किसी भी जिला और किसी भी राज्य की अप्लाई कर सकते हैं जब 100% मिलेगा सैलरी 14000से 32000 रुपए रहेगी अधिक जानकारी के लिए दिए नंबर पर संपर्क करें मोबाइल नंबर 9009168079 9630225534
Narayan Singh Bharti Adhikari RTA NEEMUCH
अंतरराष्ट्रीय स्तर कि भारतीय सुरक्षा कंपनी स्थाई नियुक्ति की जा रही है झाबुआ जिले के अंदर आज जनपद पंचायत थांदला मैं कैंप रहेगा किसी भी जिला और किसी भी राज्य की अप्लाई कर सकते हैं जब 100% मिलेगा सैलरी 14000से 32000 रुपए रहेगी अधिक जानकारी के लिए दिए नंबर पर संपर्क करें मोबाइल नंबर 9009168079 9630225534
More news from Jhabua and nearby areas
- अंतरराष्ट्रीय स्तर कि भारतीय सुरक्षा कंपनी स्थाई नियुक्ति की जा रही है झाबुआ जिले के अंदर आज जनपद पंचायत थांदला मैं कैंप रहेगा किसी भी जिला और किसी भी राज्य की अप्लाई कर सकते हैं जब 100% मिलेगा सैलरी 14000से 32000 रुपए रहेगी अधिक जानकारी के लिए दिए नंबर पर संपर्क करें मोबाइल नंबर 9009168079 96302255344
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ विकसित भारत जी रामजी की बैठक में भाजपा नेताओं ने दी जानकारी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के पाटन मे *भाजपा खेड़ा धरती मण्डल छोटी सरवा कि विकसित भारत- जी राम जी को लेकर बैठक पाटन में आयोजित कि गई* *बैठक में मुख्य अतिथि मानशंकर जी निनामा, जिला महामंत्री विशिष्ट अतिथि कानहींग जी रावत जिला उपाध्यक्ष और मण्डल प्रभारी लीला जी पडियार ओर मण्डल अध्यक्ष राकेश जी वडखिया की अध्यक्षता में हुई* *मण्डल कि इस बैठक में लीला जी पडियार ने केंद्र व राज्य सरकार कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जानकारी दी।जिला महामंत्री* *कानहींग जी रावत ने बताया कि विपक्षपार्टी के लोगों द्वारा नरेगा को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है कि* *नरेगा बन्द कर दिया गया है। ऐसा कुछ नहीं है देश के प्रधानमंत्री द्वारा इस योजना का नाम विकसित भारत रोजगार और*आजीविका मिशन कि गारंटी में 125 दिन कर दिया गया है तथा इस योजना में पक्के काम मिलेंगे और* *एक सप्ताह में पेमेंट मिलने कि अनेक विस्तृत से जानकारी दी गई।* *मुख्यअतिथि पूर्व सांसद मानशंकर जी निनामा ने हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी इस योजना को ओर मजबूत बनाया ओर आम जनता को इसका बहुत अच्छा लाभ मिलेगा*। *इस बैठक में एडवोकेट तोल सिंह हटीला ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहित पटेल,जीवनलाल निनामा, सरपंच गवजी भाई चारेल, बहादुर निनामा, भूरसिंह खराड़ी, लक्ष्मण डिंडोर, शांतिलाल कटारा, पूर्व सरपंच देवीसिंह कटारा, भंवरलाल कटारा वरसिंह डामोर, भानजी भाई,st मोर्चा के रेवन अड युवा मोर्चा के कल्लू निनामा भेरू भाई गणेश डिंडोर, अंबाराम यादव,रामचंद्र, मुकेश डिंडोर,तेज़िया भाई बारु भाई कैलाश डॉडीयार प्रभु भाई, दिनेश टॉक, चतरसिंह, रमेश,विजय, बाबरिया भाई और खेड़ा धरती कि समस्त पंचायतों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे*।4
- पति की हत्या की...फिर बीयर पीकर बारात में डांस किया:शव के सामने सुहागन जैसा श्रृंगार भी किया; सात महीने पहले हुई थी खुद की शादी। झाबुआ के नारेला गांव में 28 जनवरी को नाबालिग पत्नी ने गला घोंटकर पति की हत्या कर दी। उसने शादी के समय की पगड़ी का फंदा बनाया था। इस मामले में नया खुलासा हुआ है। वारदात के बाद आरोपी ने शादी में जाने के लिए लाश के सामने ही दुल्हन जैसा श्रृंगार किया। बीयर भी पी।1
- Post by Shantila Muniya1
- ग्राम पंचायत danaxri में वार्ड नंबर तीन में जो पुलिया बन रहा है वह बिल्कुल घटिया सामग्री यूज कि जा रही है thakadar ग्रामीण के ऊपर दबाव बना रहा है प्लास ग्रामीण के साथ गली गलौज कर रहे हैं1
- वागड का पावागढ देवी तीर्थ नंदनी माता मंदिर का शिखर प्रतिष्ठा एवं 51 कुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ, लघुरूद्र, भैरव महायाग का कार्यक्रम आज 4 फरवरी फाल्गुन मास की तृतीया बुधवार से 7 फरवरी शनिवार तक आयोज्य है जिसमें महायज्ञ के लिए गोशाला का घी उपयोग में लिया जाएगा । नंदनी माता विकास समिति के भुपेश पटेल व मुदित जोशी ने बताया कि तीर्थ पर मुख्य कुण्ड सहीत 51 कुण्डीेय शतचण्डी महायज्ञ के लिए समिति अध्यक्ष जितेन्द्र पाटीदार के सानिध्य में यह निर्णय लिया कि महायज्ञ के लिए पुरी तरह से शुद्ध गोशाला का घी उपयोग में लिया जाए जिससे महायज्ञ की पवित्रता बढे । इस पर जब क्षेत्र के भक्तों को शुद्ध घी देने की जानकारी मिली तो मुक्त हस्त से आस पास क्षेत्र के प्रत्येक घर से अपनी श्रद्धानुसार पथमेडा गोशाला सांचोर का घी हवन के लिए दिया । समिति के विटठल पाटीदार व दीपक ठाकुर ने बताया कि धाम के लिए घी देने का ऐसा सिलसीला चला की करीबन चार किंटल घी अभी तक धाम पर श्रद्धालुओं द्वारा पहुंच चुका है और अभी भी भक्तों द्वारा गोशाला का घी देने का क्रम चल रहा है । भद्र मंडल तैयार ----- समिति अध्यक्ष जितेन्द्र पाटीदार ने बताया कि आचार्य किशोर शुक्ला के आचार्यत्व में पंडीतो ने महायज्ञ के लिए भद्र मंडल तैयार किया । इस दौरान समिति के सदस्यों ने बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण किया । उन्होंने बताया कि पहाडी पर हजारो की संख्या में भक्तोंं के आगमन को लेकर समिति द्वारा पहाडी पर चढाई के दो मार्ग पुरी तरह से तैयार किए है जिसमें मुख्य हाईवे मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चिरोला घाटी से तथा पश्चिम दिशा की और से चौखला मार्ग से पहाडी पर चढाई के लिए मार्ग सुलभ किया है । इस अवसर पर राजेन्द्र पाटीदार, मुकेश पाटीदार,पुरूषोतम पाटीदार, प्रेमजी पाटीदार,जगदीश पाटीदार, धनेश्वर पाटीदार के अलावा समिति सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित थे । बच्चों व महिलाओं ने की मार्ग की सफाई --- गुरूवार को धाम पर गंगाजल मंगल कलशो लेकर महीला शक्ति पहुंचे उसके लिए मार्ग में किसी भी प्रकार की चढाई में कोई भी तकलीफ ना हो इसके लिए आस गांवों के बच्चे व महीलाओं ने सडक से लेकर सिढीयों तक सफाई की । आयोजित महोत्सव में आचार्य किशोर शुक्ला के आचार्यत्वस में 4 फरवरी बुधवार माघ फाल्गुनी कृष्णा तृतीया को हेमाद्रि श्रवण, दशविध स्नान, देहशुद्धि, प्रायश्चित कर्म, गणपति पूजन, मातृ का पूजन, स्वस्ति पुण्याहवचन, वैश्वदेव संकल्प, आयुष्यमंत्र, नान्दीश्राद्ध, वर्धिनि पूजन, मण्डप प्रवेश, स्थापित देवता पूजन, कुटिर होम, ग्रहमख, सायं पूजन, आरती एवं महाप्रसाद होगा ।1
- नागदा में आयोजित विधायक बाबूजी महा दंगल में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों का हुआ महाकाबला नागदा (धार) मेहनत, सम्मान और खेल भावना सबसे ऊपर रखते हुए भारतीय अखाड़ा संस्कृति, अनुशासन और शौर्य की जीवंत मिसाल को जीवंत रखने के उद्देश्य को लेकर बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा आयोजित बाबूजी महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन नागदा स्थिति महावीर नगर में किया गया। इसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान के साथ ही मध्यप्रदेश के अलग अलग किलोग्राम भार वर्ग के नामी पहलवानों के साथ महिला पहलवानों के साथ 100 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया और अपने दांव पेंच दिखाएं इसके साथ ही नागदा के सोनू दगड़डू पहलवान बड़ी जीत दर्ज कर हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों की तालियों के साथ खूब वाह वाही लूटी व हजारों रुपये का इनाम प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पं.रामचंद्र दास वैष्णव द्वारा हनुमानजी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिविधान से पूजार्चना की गई वहीं विधायक भंवरसिंह शेखावत, कमलसिंह पटेल, हरिनारायण सिंह पंवार बखतगढ़ के साथ ही समस्त विधायक प्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों व गणमान्यजनों ने दीप प्रचलित कर कुश्ती प्रतियोगिता शुरू करवाई। जहां उज्जैन के गजु बागड़ी पहलवान, दादू ठाकुर पहलवान, गफूर पहलवान, बड़नगर बड़नगर के विनोद भाटी, भरत भाटी पहलवान, देपालपुर अमजद पहलवान, गट्टू पहलवान, देवास शंभु पहलवान सहित अनेक स्थानों के उस्ताद खलीफाओं ने देश के विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों के बीच हुए कुश्ती मुकाबलों का निष्पक्ष निर्णय दिया इस मौके पर तेजाजी मंदिर समिति की ओर से विधायक शेखावत का नागरिक अभिनंदन किया गया, वही विधायक शेखावत द्वारा पत्रकारों की उपस्थिति में पूर्व धार जिला व मेवाड़ केसरी रहे उस्ताद शब्बीर पहलवान को साफा पहनाकर एवं शक्ति, सहनशीलता और हनुमान जी के प्रतीक के रूप में मानी जाने वाली पित्तल की गदा भेंट कर नागरिक अभिनन्दन के साथ सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विजेता और उपविजेता पहलवानों को केसरिया रंग के दुपट्टे पहनाकर, नगद इनाम राशि के साथ प्रमाण पत्र, मेडल और शील्ड भी प्रदान की गई। इसके अलावा खड़ी जोड़ में कुश्ती लड़ने वाले पहलवानों को भी केसरिया रंग के दुपट्टे पहनाकर नगद पुरस्कार पर्दान किये गए। कार्यक्रम को मूर्तरू देने में मुख्यरूप से संदीप शेखावत, सोनू जाट, नितिन साँखला, पीयूष चिंटू राठौड़, नीलेश चौधरी, के.पी. पटेल, सलीम पहलवान, सोनू दगड़डू पहलवान, सुरेश चौहान व पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सचिन पांडे, राजेन्द्र जाट, गजु बागड़ी पहलवान, भरत पहलवान ने किया व आयोजक समिति के नितिन साँखला ने सभी पहलवानों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ आभार व्यक्त किया।4
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ (कान फोडु डीजे का धव्नी प्रदुषण हुआं मुक्त परम्परागत पुराने वाद्य यंत्रों का लो फीर आया दौर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में आदिवासी समाज में समाज सुधारकों ने डीजे से होने वाले धव्नी प्रदुषण को ख़त्म कर पुराने वाद्य यंत्रों को लाकर एक न्ई मिशाल कायम की जहां कुछ माहों पहले कान फोडु डीजे पुरी पुरी रात बजते थे वहीं छात्र एवं छात्राओं की पढ़ाई में भी भारी खलल पड़ रहा था अब शादी ब्याह व अन्य सामाजिक कार्यों में पुराने जमाने मे बजाएं जाने वाले वाद्य यंत्र ढोल,कुंडी थाली,व शहनाईयों का दौर शुरू होने से जहां एक ओर रुपयों की बचत हो रहीं हे वहीं पुराने वाद्य यंत्रों की मीठास व पुराना दौर चालू हो गया जो हर जगह सराहा जा रहा है2