बिजली विभाग के ठेकेदार ने बगैर अनुमति के गढ्ढे खोद कर जलापूर्ति पाईप किया क्षतिग्रस्त बड़ी बाजार चाईबासा स्टेट लाइब्रेरी के पास मेन रोड में बिजली विभाग द्वारा बगैर अनुमति के गढ़ा खोद कर जलापूर्ति पाईप क्षति ग्रस्त कर देने के कारण शहर के बड़ी बाजार, सदर बाजार , मधु बाजार सहित कई हिस्सों में चार दिनों से जलापूर्ति बाधित हो गया है। बिजली विभाग द्वारा सदर अस्पताल तक अंडर ग्राउंड केबलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के ठेकेदार द्वारा नगर पर्षद अथवा एनएच विभाग से अनुमति लिए बगैर रात के अंधेरे में कार्य कराया जा रहा था। चार रात से चल रहे कार्य पर नगर पर्षद अथवा पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा नजर नहीं रखने के कारण जलापूर्ति पाईप क्षति ग्रस्त कर दिया गया। चार दिन से इलाके में जलापूर्ति बाधित है। पाइप क्षति ग्रस्त होने और हंगामे के बाद पेयजल स्वच्छता विभाग के अभियंता कार्य स्थल पर पहुंचे है। फटे पाईप को देख रहे है। 48 घंटे से यहां फटे पाईप का जमा पानी निकाला जा रहा है। #चाईबासासमाचार #लोहांचलसमाचार #chaibasaproblem #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #chaibasanews #lohanchalnews #BreakingNews
बिजली विभाग के ठेकेदार ने बगैर अनुमति के गढ्ढे खोद कर जलापूर्ति पाईप किया क्षतिग्रस्त बड़ी बाजार चाईबासा स्टेट लाइब्रेरी के पास मेन रोड में बिजली विभाग द्वारा बगैर अनुमति के गढ़ा खोद कर जलापूर्ति पाईप क्षति ग्रस्त कर देने के कारण शहर के बड़ी बाजार, सदर बाजार , मधु बाजार सहित कई हिस्सों में चार दिनों से जलापूर्ति बाधित हो गया है। बिजली विभाग द्वारा सदर अस्पताल तक अंडर ग्राउंड केबलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के ठेकेदार द्वारा नगर पर्षद अथवा एनएच विभाग से अनुमति लिए बगैर रात के अंधेरे में कार्य कराया जा रहा था। चार रात से चल रहे कार्य पर नगर पर्षद अथवा पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा नजर नहीं रखने के कारण जलापूर्ति पाईप क्षति ग्रस्त कर दिया गया। चार दिन से इलाके में जलापूर्ति बाधित है। पाइप क्षति ग्रस्त होने और हंगामे के बाद पेयजल स्वच्छता विभाग के अभियंता कार्य स्थल पर पहुंचे है। फटे पाईप को देख रहे है। 48 घंटे से यहां फटे पाईप का जमा पानी निकाला जा रहा है। #चाईबासासमाचार #लोहांचलसमाचार #chaibasaproblem #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #chaibasanews #lohanchalnews #BreakingNews
- सरायकेला- सरायकेला के ऐतिहासिक बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार को 'राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026' का रंगारंग आगाज हुआ। इस अवसर पर गरिमामय उपस्थिति के बीच दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती जोबा मांझी उपस्थित रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में जिला परिषद के सोनाराम बोदरा, आदित्यपुर के महापौर श्री संजय सरदार, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी, सरायकेला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत शामिल हुए। सभी गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव का शुभारंभ 'मंगला चरण' और संगीतमय आराधना के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वृंदावनी घट का आगमन पर सभी भक्ताओं को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सरायकेला के प्रसिद्ध छऊ नृत्य कलाकारों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। पारंपरिक मुखौटों और सधे हुए कदमों की जुगलबंदी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। "छऊ नृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और यह महोत्सव इसे वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।3
- "यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता" !! "नारी तू नारायणी" !! नारी सिर्फ विकास की लाभार्थी नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण की सारथी बन चुकी है।। "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" ने देश की आधी आबादी को वो अधिकार दिलाया, जो दशकों से लंबित था।। लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण, और इसमें SC-ST महिलाओं को भी समान भागीदारी सुनिश्चित की गई है।। जब तक बेटियां राजनीतिक निर्णयों की सूत्रधार नहीं बनेंगी, तब तक विकास की यह गाथा अधूरी रहेगी।। महिलाएं ही वो धुरी हैं, जिनके नेतृत्व में एक समृद्ध, सशक्त और विकसित भारत का निर्माण होगा।। 33% आरक्षण = महिलाओं की असली ताकत! 💪 हर घर तक पहुंच रहा है मोदी सरकार का नारी सशक्तिकरण अभियान!! 🇮🇳 #NariShaktiVandan आभार :: #BJP4India #BJP4Jharkhand साभार, सहर्ष, सगर्व संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड2
- *बंगाल में महिलाओं-बेरोजगारों को हर महीने 3000 रुपए, भाजपा के 15 पेज के संकल्प पत्र की खास बातें यहां पढ़ें* * *घुसपैठ पर रोक :* राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करेगी बंगाल की भाजपा सरकार. * *श्वेत पत्र :* ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी सरकार के 15 साल के भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी किया जायेगा. * *सिंडिकेट राज का खात्मा :* भाजपा का वादा है कि उसकी सरकार बनने पर बंगाल से सेंडिकेट राज और कट मनी संस्कृति का खात्मा होगा. * *महंगाई भत्ता :* सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर को महंगाई भत्ता दिया जायेगा. 7वां वेतनमान दिया जायेगा. * *एक करोड़ नये रोजगार :* भाजपा सरकार बनने पर राज्य में 5 साल के दौरान एक करोड़ नौकरी और स्वरोजगार के अवसर पैदा किये जायेंगे. इस दौरान बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा. * *महिला सुरक्षा और आरक्षण :* महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिस बटालियन, दुर्गा सुरक्षा स्क्वायड का गठन होगा. सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा. * *महिलाओं को वित्तीय सहायता :* महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए वित्तीय सहायता दी जायेगी. * *धान, आलू और आम किसानों को एमएसपी :* भाजपा सरकार ने धान, आलू और आम की खेती करने वाले किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने का वादा किया है. * *मछली पालन करने वालों का पंजीकरण :* भाजपा ने सभी मछली पालकों को पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत पंजीकृत करने और बंगाल को फिश एक्सपोर्टिंग हब के रूप में विकसित करने का वादा किया है. * *यूनिफॉर्म सिविल कोड :* बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने और मवेशियों की तस्करी रोकने का कानून लागू करने का वादा किया है. * *चाय बागानों का पुनर्जीवन :* दार्जिलिंग चाय को मजबूती देने के लिए चाय बागानों को पुनर्जीवित करने का वादा भाजपा ने अपने ‘भोरसार शोपोथ’ में किया है. * *आठवीं अनुसूचि में शामिल होंगी कुड़माली और राजवंशी भाषा :* भाजपा का वादा है कि बंगाल में उसकी सरकार बनने पर कुड़माली और राजवंशी भाषाओं को भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जायेगा. * *आयुष्मान भारत योजना :* भाजपा सरकार आयुष्मान भारत योजना को बंगाल में भी लागू करेगी. ब्रेस्ट कैंसर की जांच फ्री होगी, मुफ्त में एचपीवी वैक्सीनेशन होगा. उत्तर बंगाल के लिए भाजपा ने एम्स, आईआईटी और आईआईएम का भी वादा किया है. * *वंदे मातरम म्यूजियम :* भाजपा ने अपने ‘भोरसार शोपोथ’ में कहा है कि उसकी सरकार बनने पर वंदे मातरम म्यूजियम की स्थापना की जायेगी. * *धार्मिक आजादी :* भाजपा के संकल्प पत्र में सभी को अपने धर्म के पालन करने की आजादी का भी वादा किया गया है. *अप्रैल 2011 से मार्च 2025 के बीच पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के कार्यकाल में 6,688 कंपनियां राज्य से बाहर चली गई हैं या उन्होंने अपना पंजीकृत कार्यालय अन्य राज्यों (जैसे महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी) में स्थानांतरित कर दिया है।*1
- आदित्यपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,सालडीह फायरिंग कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती में भाजपा नेता सपन कुमार दास के घर पर हुई फायरिंग मामले में आदित्यपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आदित्यपुर थाना की विशेष टीम ने एसडीपीओ समीर कुमार सबैया के नेतृत्व में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह सफलता हासिल की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन गोराई उर्फ चंदन बच्चा, राजू कुम्हार उर्फ राजू टाकला और प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी के रूप में हुई है। इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, चार जिंदा गोलियां तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी (JH05CZ-8357) बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार, ये तीनों आरोपी 3 अप्रैल को सालडीह बस्ती में हुए पथराव और हथियार लहराने की घटना में भी शामिल थे। इस मामले में लगातार मिल रहे तकनीकी इनपुट के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को धर दबोचा गया।पुलिस अब मामले की आगे की कड़ियों की जांच में जुटी है।1
- Seraukella | Chandil : चांडिल डैम से पानी छोड़े जाने पर विवाद, जांच की मांग तेज.... बिष्णु 📲 9471102055 (wa) सरायकेला-खरसावाँ जिले के चांडिल डैम से भीषण गर्मी के बीच दो रेडियल गेट खोलकर पानी छोड़े जाने पर सवाल उठ रहे हैं। जलस्तर सामान्य होने के बावजूद यह कदम उठाए जाने से स्थानीय लोगों और विस्थापित परिवारों में नाराज़गी है। संभावित कारणों को लेकर विभिन्न चर्चाएं हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पारदर्शिता की कमी पर उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है। ChandilDam | WaterManagement | JharkhandNews | PublicConcern1
- सरकार की हर महत्वकांक्षी योजनाओं को धरातल पर ईमानदारी से प्रज्ञा केंद्र संचालक द्वारा उतारा जाता है लेकिन उनको समय पर और उचित प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने के कारण पलामू जिला में #csccenter संचालकों द्वारा अधिकारियों से सवाल जवाब करते तीखे अंदाज में देखिए.1
- गैस कालाबाजारी और होटलो में घरेलू गैस का उपयोग पर एसडीओ ने की छापामारी अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो के नेतृत्व घरेलू एलपीजी गैस का होटलों में उपयोग करने वाले और गैस की कालाबाजारी करने वाले ठिकाने पर बड़ी छापामारी की गई। छापामारी के कारण शहर के बाबा मंदिर के पास स्थित सिंघाड़ा गली में समोसे, छोला भटूरा बेचने वालों में हड़कंप मच गया। इसके बाद गैस की कालाबाजारी करने वाले ठिकाने मधु बाजार स्थित आटा चक्की , बड़ी बाजार स्थित संजय टेंट हाउस और नीमडीह न्यू कॉलोनी में छापामारी की गई। छापामारी में अनुमंडल पदाधिकारी के साथ सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, आपूर्ति विभाग के अधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे। #चाईबासाअपराध #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #chaibasaguesscrisisnews #lohanchalcrimenews #BreakingNews #PoliceAction #LocalNews1
- चाईबासा: चाईबासा में जिला परिषद बैठक में मंझारी जिप सदस्य श्री माधव चंद्र कुंकल ने चाईबासा स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए. एवं उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाया जाए साथ स्वास्थ्य कर्मी हर दिन समय पर अस्पताल पहुंचने का भी बात रखे.1
- अपने पैतृक गाँव लगाम में आयोजित हरी कृतन में शामिल होकर आशीर्वाद लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो1