Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज एटा शहर के छतरी बाले कुआँ के पास राशन की दुकान पर अगले माह का राशन कार्ड धारकों शकील राशन डीलर के यहाँ पर वितरण किया जा रहा है सरकार की योजना से गरीब जनता बहुत खुश है ~रिपोर्टर हहरी सिंह गौतम
Hari Singh Goutam
आज एटा शहर के छतरी बाले कुआँ के पास राशन की दुकान पर अगले माह का राशन कार्ड धारकों शकील राशन डीलर के यहाँ पर वितरण किया जा रहा है सरकार की योजना से गरीब जनता बहुत खुश है ~रिपोर्टर हहरी सिंह गौतम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गैस की कालाबाजारी का लगा आरोप, लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार कौंधियारा क्षेत्र के रौहा अंतरी स्थित रेखा इंडियन गैस एजेंसी पर शुक्रवार को एलपीजी गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में लोग कड़ी धूप में लाइन लगा कर अपनी बारी का इन्तजार करते नजर आए। कुछ उपभोक्ता कई दिनों से एजेंसी का चक्कर काट रहे थे, लेकिन हफ्तों बीतने के बाद भी गैस नहीं मिला। उपभोक्ताओं ने बताया की सरकार का कहना है, कि भारत में एलपीजी गैस भारी मात्रा में उपलब्ध है लेकिन जमीनी हकीकत में गैस एजेंसी में एलपीजी गैस के लिए महीनों चक्कर काटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस कालाबाजारी के कारण लोगो को गैस नहीं मिल पा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं में बाहरी रोष व्याप्त है।1
- अलीगढ़ में मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। वह 14 फीट गहरे गड्ढे में पानी की पाइपलाइन सही कर रहा था। जेसीबी से मिट्टी हटाकर उसके साथियों से उसे मिट्टी से बाहर निकाला। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई ने बताया कि मिट्टी धसक रही थी। मेरे भाई ने गड्ढे में जाने से मना किया। मगर जेई ने गाली-गलौज कर और लात मारकर उन्हें जबरन गड्ढे में धकेल दिया। हादसे के बाद आरोपी अफसर मौके से भाग निकला, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों और साथियों ने पुलिस से शव खींच लिया। करीब एक घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का अश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शनिवार दोपहर रेलवे रोड की है। अलीगढ़ के जवां निवासी महेंद्र (32) मजदूर थे। वह अलीगढ़ में किराए के कमरे में परिवार के साथ रहते थे। महेंद्र के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। एक 16 साल का बेटा और एक 11 साल की बेटी है। रेलवे रोड पर सीवर लाइन डाली गई थी। इस दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जलकल विभाग ने पाइप लाइन को ठीक करने के लिए करीब 14 फीट गड्ढा खोदा था। शनिवार को पाइप लाइन ठीक की जा रही थी। महेंद्र के भाई राजकुमार ने बताया कि गड्ढा करीब 14 फीट गहरा था। उसकी मिट्टी ऊपर से दरक रही थी। मैंने जेई नरेंद्र सिंह के हाथ जोड़े। कहा कि अभी मिट्टी गिर रही है। अभी काम बंद कर दो, जान को खतरा है। लेकिन जेई नरेंद्र सिंह नहीं माना। उसने कहा कि कामचोरी मत करो। इसके बाद मेरे भाई महेंद्र को लात मारकर जबरदस्ती गड्ढे के अंदर घुसा दिया। साथ मैं, मेरा भाई और एक अन्य मजदूर पाइप लाइन ठीक करने के लिए गड्ढे में उतर गए।परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी जेई पर कार्रवाई नहीं होगी। शव नहीं ले जाने देंगे। सीओ ने कार्रवाई का आश्वसन दिया। इसके बाद ही लोग शांत हुए। बताया कि यह काम किसी ठेकेदार को टेंडर देकर नहीं कराया जा रहा था, बल्कि जेई खुद पैसे कमाने के चक्कर में प्राइवेट तरीके से मजदूरों को बुलाकर काम करवा रहे थे। मौके पर न तो कोई सुरक्षा मशीन थी और न ही मजदूरों के लिए हेलमेट या बेल्ट का इंतजाम था। मजदूरों ने बताया कि हम लोगों को रात के 2-2 बजे तक भी जबरन काम पर बुलाया जाता था। मना करने पर बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था। इस संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का कहना है कि काम के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे। हादसा बहुत ही दुखद है, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इस मामले मजदूर के परिजन को आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाएगी। Updated News- 25/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क की व्यरों रिपोर्ट चैनल कों लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूलें |1
- जोधपुर में “चुनाव कराओ – लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन।1
- सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के मुगलगढ़ी हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से शादी समारोह में जा रहे थे, तभी अचानक गोवंश से टकराकर सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली के शौचालय में पुलिस हिरासत में एक अभियुक्त ने फांसी लगा ली। हालत बिगड़ने पर पुलिस कर्मियों द्वारा अभियुक्त को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी डॉक्टरों ने अभियुक्त को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली के शौचालय में अभियुक्त द्वारा लगाई गई फांसी की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने की धाराओं में अभियोग पंजीकृत था। कार्यवाही के दौरान पुलिस किशोरी व अभियुक्त को गाजियाबाद के लोनी से कोतवाली लेकर आई थी। तभी फ्रेश होने के लिए अभियुक्त शौचालय गया और उसने फांसी लगा ली। बिगड़ी हालत में अभियुक्त को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभियुक्त को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- हाथरस में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 अप्रैल को, 18 केंद्रों पर होंगे आयोजन हाथरस। जनपद में होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए हाथरस में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और अपने साथ प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा नियमों का पालन करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।1
- इंस्टाग्राम मैसेज के जरिए रात में घर बुलाकर लड़की के परिजनों ने रची खौफनाक साजिश। घर के अंदर बेरहमी की सारी हदें की पार -लात-घूंसों और डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट। हत्या के बाद शव को ट्रक में डालकर जनपद मैनपुरी में सड़क किनारे फेंककर आरोपी हुए फरार। कोतवाली देहात पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 10 दिन बाद बड़ा खुलासा। पुलिस ने एक महिला सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल डंडा भी बरामद। पुलिस ने तीनो आरोपियों को भेजा जेल, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर का है पुरा मामला।1
- जोधपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष बनने पर अंजली वैष्णव का स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई। अंजली वैष्णव ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विकास महला संगठन महामंत्री कृष्णा कुमार , उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गीता बरवड संगीता बेनीवाल हीराराम मेघवाल महेंद्र बिश्नोई विजयलक्ष्मी पटेल ओमकार वर्मा सलीम खान सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया । पूर्व अध्यक्ष सलीम खान ने अंजली वैष्णव को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बहुत से जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया वर्तमान सरकार ने उन योजनाओं को या तो बंद कर दिया है या बदलाव कर दिया जिससे आमजन को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हमे आशा और विश्वास है कि अंजली वैष्णव इस जिम्मेदारी को निभाते हुए आमजन की आवाज को बुलंद करेगी । इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रुबीना खान, इकबाल मौलानी, नवाब खान , अब्दुल समद , मोइन खान , नासिर भाटी , आरिफ चौहान चंद्र प्रकाश आसारी अनिल बिश्नोई श्याम सिंह सो हो सहु कृष्णासिंह बद्रीनारायण जी सुनील व्यास अशोक जी नरेंद्र बोराणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।1
- हाथरस शहर के तालाब चौराहे पर गौ सेवकों ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर सिग्नेचर अभियान चलाया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर समर्थन दिया। गौ सेवक राहुल उपाध्याय ने बताया कि 27 अप्रैल को नवग्रह मंदिर से संकीर्तन यात्रा निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे देश में चल रहा है और सभी से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। इस दौरान कई गौ सेवक मौजूद रहे।1