अलीगढ़ में रेलवे रोड पर सीवर लाइन लीकेज जोड़ने के लिए 14फ़ीट के गड्डे में काम कर मजदूर की मिट्टी धसने से हुई मौत अलीगढ़ में मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। वह 14 फीट गहरे गड्ढे में पानी की पाइपलाइन सही कर रहा था। जेसीबी से मिट्टी हटाकर उसके साथियों से उसे मिट्टी से बाहर निकाला। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई ने बताया कि मिट्टी धसक रही थी। मेरे भाई ने गड्ढे में जाने से मना किया। मगर जेई ने गाली-गलौज कर और लात मारकर उन्हें जबरन गड्ढे में धकेल दिया। हादसे के बाद आरोपी अफसर मौके से भाग निकला, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों और साथियों ने पुलिस से शव खींच लिया। करीब एक घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का अश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शनिवार दोपहर रेलवे रोड की है। अलीगढ़ के जवां निवासी महेंद्र (32) मजदूर थे। वह अलीगढ़ में किराए के कमरे में परिवार के साथ रहते थे। महेंद्र के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। एक 16 साल का बेटा और एक 11 साल की बेटी है। रेलवे रोड पर सीवर लाइन डाली गई थी। इस दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जलकल विभाग ने पाइप लाइन को ठीक करने के लिए करीब 14 फीट गड्ढा खोदा था। शनिवार को पाइप लाइन ठीक की जा रही थी। महेंद्र के भाई राजकुमार ने बताया कि गड्ढा करीब 14 फीट गहरा था। उसकी मिट्टी ऊपर से दरक रही थी। मैंने जेई नरेंद्र सिंह के हाथ जोड़े। कहा कि अभी मिट्टी गिर रही है। अभी काम बंद कर दो, जान को खतरा है। लेकिन जेई नरेंद्र सिंह नहीं माना। उसने कहा कि कामचोरी मत करो। इसके बाद मेरे भाई महेंद्र को लात मारकर जबरदस्ती गड्ढे के अंदर घुसा दिया। साथ मैं, मेरा भाई और एक अन्य मजदूर पाइप लाइन ठीक करने के लिए गड्ढे में उतर गए।परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी जेई पर कार्रवाई नहीं होगी। शव नहीं ले जाने देंगे। सीओ ने कार्रवाई का आश्वसन दिया। इसके बाद ही लोग शांत हुए। बताया कि यह काम किसी ठेकेदार को टेंडर देकर नहीं कराया जा रहा था, बल्कि जेई खुद पैसे कमाने के चक्कर में प्राइवेट तरीके से मजदूरों को बुलाकर काम करवा रहे थे। मौके पर न तो कोई सुरक्षा मशीन थी और न ही मजदूरों के लिए हेलमेट या बेल्ट का इंतजाम था। मजदूरों ने बताया कि हम लोगों को रात के 2-2 बजे तक भी जबरन काम पर बुलाया जाता था। मना करने पर बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था। इस संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का कहना है कि काम के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे। हादसा बहुत ही दुखद है, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इस मामले मजदूर के परिजन को आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाएगी। Updated News- 25/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क की व्यरों रिपोर्ट चैनल कों लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूलें |

- आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में छात्र के चार दांत टूट गए हैं और जबड़े में भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित छात्र का नाम विश्वराज है, जो मशहूर यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा का बेटा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार (25 अप्रैल 2026) की सुबह स्कूल परिसर के अंदर ही सहपाठियों के बीच विवाद हुआ, जिसमें एक छात्र ने विश्वराज के चेहरे पर जोरदार मुक्के मारे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है | हमले के कारण छात्र के चार दांत टूट गए और वह बोलने की स्थिति में भी नहीं था। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने शुरू में इसे "हल्की चोट" बताकर फोन किया था, लेकिन स्कूल पहुँचने पर छात्र लहूलुहान मिला। पुलिस जाँच में मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हमलावर की पहचान और घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने का आरोप लगाया है। स्कूल का रुख फिलहाल स्कूल प्रबंधन इस विषय पर पूरी तरह मौन बना हुआ है। देखना होगा मामले में आगे क्या कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी | Updated News-25/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क की व्यरों रिपोर्ट चैनल कों लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूलें |1
- फ़िरोज़ाबाद में प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गंगानगर स्थित बिजली घर पर महिलाओं की भीड़ ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की। हालात ऐसे हो गए कि कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छुपते नजर आए।1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने आज मेरी अध्यक्षता में एक ज्ञापन के माध्यम से नगर आयुक्त @NagarFirozabad से भीडभाड वाले चौराहो पर राहगीरों के लिए पीने के लिए ठंडा पानी, ठहराव के लिए टेंट व बैठने के लिए कुर्सी व गर्मी से निजात के लिए कूलर की व्यवस्था की मांग की।1
- Post by राहुल अग्रवाल क्राइम रिपोर्टर1
- फ़िरोज़ाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत टूंडला पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई आगरा रोड स्थित क्राइस द किंग स्कूल में के पास एक बंद मकान में जुआ खेलते हुए 6 अभियुक्तों कों मय माल के गिरफ्तार किया | गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 52 ताश के पत्ते, 77 हजार 490 रुपये, 3 मोटर साइकिल के साथ हिरासत में लिए गए है | गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अफसर उर्फ़ रानू पुत्र असगर, आरिफ पुत्र भोलन कुरैशी, इकरार पुत्र सुल्तान निवासी शैखान मोहल्ला, खलील पुत्र सुकुर निवासी तकिया मोहल्ला, अंकुश पुत्र ग्याप्रसाद निवासी सत्ता कोठी, आकाश पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी मोहल्ला पत्थर गली सभी आरोपी थाना एत्मादपुर जनपद आगरा के निवासी है | पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है | Updated News- 25/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- Post by रहीसुद्दीन1