logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तरप्रदेश के आगरा में शास्त्रीपुरम स्थित स्कूल में दसवीं के छात्र के साथ सहपाथियो द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में छात्र के चार दांत टूट गए हैं और जबड़े में भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित छात्र का नाम विश्वराज है, जो मशहूर यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा का बेटा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार (25 अप्रैल 2026) की सुबह स्कूल परिसर के अंदर ही सहपाठियों के बीच विवाद हुआ, जिसमें एक छात्र ने विश्वराज के चेहरे पर जोरदार मुक्के मारे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है | हमले के कारण छात्र के चार दांत टूट गए और वह बोलने की स्थिति में भी नहीं था। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने शुरू में इसे "हल्की चोट" बताकर फोन किया था, लेकिन स्कूल पहुँचने पर छात्र लहूलुहान मिला। पुलिस जाँच में मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हमलावर की पहचान और घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने का आरोप लगाया है। स्कूल का रुख फिलहाल स्कूल प्रबंधन इस विषय पर पूरी तरह मौन बना हुआ है। देखना होगा मामले में आगे क्या कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी | Updated News-25/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क की व्यरों रिपोर्ट चैनल कों लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूलें |

10 hrs ago
user_Anuj Rawat Editor In Chief
Anuj Rawat Editor In Chief
टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

उत्तरप्रदेश के आगरा में शास्त्रीपुरम स्थित स्कूल में दसवीं के छात्र के साथ सहपाथियो द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में छात्र के चार दांत टूट गए हैं और जबड़े में भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित छात्र का नाम विश्वराज है, जो मशहूर यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा का बेटा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार (25 अप्रैल 2026) की सुबह स्कूल परिसर के अंदर ही सहपाठियों के बीच विवाद हुआ, जिसमें एक छात्र ने विश्वराज के चेहरे पर जोरदार मुक्के मारे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है | हमले के कारण छात्र के चार दांत टूट गए और वह बोलने की स्थिति में भी नहीं था। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने शुरू में इसे "हल्की चोट" बताकर फोन किया था, लेकिन स्कूल पहुँचने पर छात्र लहूलुहान मिला। पुलिस जाँच में मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हमलावर की पहचान और घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने का आरोप लगाया है। स्कूल का रुख फिलहाल स्कूल प्रबंधन इस विषय पर पूरी तरह मौन बना हुआ है। देखना होगा मामले में आगे क्या कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी | Updated News-25/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क की व्यरों रिपोर्ट चैनल कों लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूलें |

  • user_Pankaj DNM news
    Pankaj DNM news
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश
    😤
    10 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अलीगढ़ में मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। वह 14 फीट गहरे गड्ढे में पानी की पाइपलाइन सही कर रहा था। जेसीबी से मिट्‌टी हटाकर उसके साथियों से उसे मिट्‌टी से बाहर निकाला। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई ने बताया कि मिट्‌टी धसक रही थी। मेरे भाई ने गड्‌ढे में जाने से मना किया। मगर जेई ने गाली-गलौज कर और लात मारकर उन्हें जबरन गड्ढे में धकेल दिया। हादसे के बाद आरोपी अफसर मौके से भाग निकला, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों और साथियों ने पुलिस से शव खींच लिया। करीब एक घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का अश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शनिवार दोपहर रेलवे रोड की है। अलीगढ़ के जवां निवासी महेंद्र (32) मजदूर थे। वह अलीगढ़ में किराए के कमरे में परिवार के साथ रहते थे। महेंद्र के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। एक 16 साल का बेटा और एक 11 साल की बेटी है। रेलवे रोड पर सीवर लाइन डाली गई थी। इस दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जलकल विभाग ने पाइप लाइन को ठीक करने के लिए करीब 14 फीट गड्‌ढा खोदा था। शनिवार को पाइप लाइन ठीक की जा रही थी। महेंद्र के भाई राजकुमार ने बताया कि गड्ढा करीब 14 फीट गहरा था। उसकी मिट्टी ऊपर से दरक रही थी। मैंने जेई नरेंद्र सिंह के हाथ जोड़े। कहा कि अभी मिट्टी गिर रही है। अभी काम बंद कर दो, जान को खतरा है। लेकिन जेई नरेंद्र सिंह नहीं माना। उसने कहा कि कामचोरी मत करो। इसके बाद मेरे भाई महेंद्र को लात मारकर जबरदस्ती गड्ढे के अंदर घुसा दिया। साथ मैं, मेरा भाई और एक अन्य मजदूर पाइप लाइन ठीक करने के लिए गड्‌ढे में उतर गए।परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी जेई पर कार्रवाई नहीं होगी। शव नहीं ले जाने देंगे। सीओ ने कार्रवाई का आश्वसन दिया। इसके बाद ही लोग शांत हुए। बताया कि यह काम किसी ठेकेदार को टेंडर देकर नहीं कराया जा रहा था, बल्कि जेई खुद पैसे कमाने के चक्कर में प्राइवेट तरीके से मजदूरों को बुलाकर काम करवा रहे थे। मौके पर न तो कोई सुरक्षा मशीन थी और न ही मजदूरों के लिए हेलमेट या बेल्ट का इंतजाम था। मजदूरों ने बताया कि हम लोगों को रात के 2-2 बजे तक भी जबरन काम पर बुलाया जाता था। मना करने पर बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था। इस संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का कहना है कि काम के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे। हादसा बहुत ही दुखद है, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इस मामले मजदूर के परिजन को आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाएगी। Updated News- 25/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क की व्यरों रिपोर्ट चैनल कों लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूलें |
    1
    अलीगढ़ में मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। वह 14 फीट गहरे गड्ढे में पानी की पाइपलाइन सही कर रहा था। जेसीबी से मिट्‌टी हटाकर उसके साथियों से उसे मिट्‌टी से बाहर निकाला। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई ने बताया कि मिट्‌टी धसक रही थी। मेरे भाई ने गड्‌ढे में जाने से मना किया। मगर जेई ने गाली-गलौज कर और लात मारकर उन्हें जबरन गड्ढे में धकेल दिया। हादसे के बाद आरोपी अफसर मौके से भाग निकला, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों और साथियों ने पुलिस से शव खींच लिया। करीब एक घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का अश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शनिवार दोपहर रेलवे रोड की है। अलीगढ़ के जवां निवासी महेंद्र (32) मजदूर थे। वह अलीगढ़ में किराए के कमरे में परिवार के साथ रहते थे। महेंद्र के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। एक 16 साल का बेटा और एक 11 साल की बेटी है। रेलवे रोड पर सीवर लाइन डाली गई थी। इस दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जलकल विभाग ने पाइप लाइन को ठीक करने के लिए करीब 14 फीट गड्‌ढा खोदा था। शनिवार को पाइप लाइन ठीक की जा रही थी। महेंद्र के भाई राजकुमार ने बताया कि गड्ढा करीब 14 फीट गहरा था। उसकी मिट्टी ऊपर से दरक रही थी। मैंने जेई नरेंद्र सिंह के हाथ जोड़े। कहा कि अभी मिट्टी गिर रही है। अभी काम बंद कर दो, जान को खतरा है। लेकिन जेई नरेंद्र सिंह नहीं माना। उसने कहा कि कामचोरी मत करो। इसके बाद मेरे भाई महेंद्र को लात मारकर जबरदस्ती गड्ढे के अंदर घुसा दिया। साथ मैं, मेरा भाई और एक अन्य मजदूर पाइप लाइन ठीक करने के लिए गड्‌ढे में उतर गए।परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी जेई पर कार्रवाई नहीं होगी। शव नहीं ले जाने देंगे। सीओ ने कार्रवाई का आश्वसन दिया। इसके बाद ही लोग शांत हुए।  बताया कि यह काम किसी ठेकेदार को टेंडर देकर नहीं कराया जा रहा था, बल्कि जेई खुद पैसे कमाने के चक्कर में प्राइवेट तरीके से मजदूरों को बुलाकर काम करवा रहे थे। मौके पर न तो कोई सुरक्षा मशीन थी और न ही मजदूरों के लिए हेलमेट या बेल्ट का इंतजाम था। मजदूरों ने बताया कि हम लोगों को रात के 2-2 बजे तक भी जबरन काम पर बुलाया जाता था। मना करने पर बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था। इस संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का कहना है कि काम के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे। हादसा बहुत ही दुखद है, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इस मामले मजदूर के परिजन को आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाएगी।  
Updated News- 25/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क की व्यरों रिपोर्ट 
चैनल कों लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूलें |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जोधपुर में “चुनाव कराओ – लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन।
    1
    जोधपुर में “चुनाव कराओ – लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन।
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Garam Datawali me shiv mandir ki or hamari panchyat Gar ke pass Pani ki nikashi nahi ho rahe h is ko shaf karne ki kryiya kare
    1
    Garam Datawali me shiv mandir ki or hamari  panchyat Gar  ke pass Pani ki nikashi nahi ho rahe h is ko shaf karne ki kryiya kare
    user_Bituyadav
    Bituyadav
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नारखी में यूकेजी की बच्ची से मारपीट, शिक्षिका पर गंभीर आरोप लेट आने पर डंडे से पीटने का आरोप, पीठ पर चोट के निशान परिजनों ने थाने में दी तहरीर खबर फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है जहां एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली यूकेजी की मासूम बच्ची के साथ कथित मारपीट का आरोप लगा है। घटना गांव मरसलगंज स्थित बोध कृष्णा जूनियर हाईस्कूल गंज गांगनी की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार यूकेजी में पढ़ने वाली बच्ची भूमि कौर को स्कूल की शिक्षिका शशि ने डंडे से पीटा जिससे उसकी पीठ पर चोट के निशान पड़ गए। रोती बिलखती बच्ची जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। बच्ची का कहना है कि उसकी कोई गलती नहीं थी वह केवल स्कूल थोड़ी देर से पहुंची थी इसी बात पर शिक्षिका ने उसे पीट दिया। घटना से नाराज परिजन बच्ची को लेकर शिक्षिका के घर पहुंचे लेकिन आरोप है कि शिक्षिका घर पर ताला लगाकर वहां से चली गई। परिजनों ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले ही पांच महीने की फीस जमा कर रखी है इसके बावजूद बच्ची के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने महिला शिक्षिका के खिलाफ थाना नारखी में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    2
    नारखी में यूकेजी की बच्ची से मारपीट, शिक्षिका पर गंभीर आरोप
लेट आने पर डंडे से पीटने का आरोप, पीठ पर चोट के निशान परिजनों ने थाने में दी तहरीर
खबर
फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है जहां एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली यूकेजी की मासूम बच्ची के साथ कथित मारपीट का आरोप लगा है। घटना गांव मरसलगंज स्थित बोध कृष्णा जूनियर हाईस्कूल गंज गांगनी की बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार यूकेजी में पढ़ने वाली बच्ची भूमि कौर को स्कूल की शिक्षिका शशि ने डंडे से पीटा जिससे उसकी पीठ पर चोट के निशान पड़ गए। रोती बिलखती बच्ची जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। बच्ची का कहना है कि उसकी कोई गलती नहीं थी वह केवल स्कूल थोड़ी देर से पहुंची थी इसी बात पर शिक्षिका ने उसे पीट दिया।
घटना से नाराज परिजन बच्ची को लेकर शिक्षिका के घर पहुंचे लेकिन आरोप है कि शिक्षिका घर पर ताला लगाकर वहां से चली गई। परिजनों ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले ही पांच महीने की फीस जमा कर रखी है इसके बावजूद बच्ची के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया।
पीड़ित बच्ची के परिजनों ने महिला शिक्षिका के खिलाफ थाना नारखी में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    1
    Post by Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    user_Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    पत्रकार फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH
    1
    Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    Court reporter फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *टूंडला टोल प्लाजा पर आयशर कैंटर चालक की दबंगई* *कर्मचारी को रौंदने का प्रयास, बैरियर तोड़कर फरार, CCTV में कैद* *टूंडला, फिरोजाबाद।* नेशनल हाईवे-2 स्थित टूंडला टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह एक आयशर कैंटर चालक ने दबंगई दिखाते हुए टोल कर्मचारी को रौंदने का प्रयास किया. चालक बैरियर तोड़कर मौके से फरार हो गया. पूरी घटना टोल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. टोल कर्मचारियों के अनुसार कैंटर चालक टोल टैक्स दिए बिना जबरन निकलने की कोशिश कर रहा था. कर्मचारी ने जब रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी कर्मचारी की तरफ दौड़ा दी. गनीमत रही कि कर्मचारी समय रहते हट गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. आरोपी चालक बैरियर तोड़कर कैंटर समेत फरार हो गया. टोल प्रबंधन ने घटना की तहरीर थाना टूंडला में दी है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर कैंटर और चालक की तलाश कर रही है. गाड़ी का नंबर ट्रेस किया जा रहा है. #Firozabad #TundlaToll #CCTV #BreakingNews #UPPolice #TollPlaza #RoadRage
    1
    *टूंडला टोल प्लाजा पर आयशर कैंटर चालक की दबंगई*  
*कर्मचारी को रौंदने का प्रयास, बैरियर तोड़कर फरार, CCTV में कैद*
*टूंडला, फिरोजाबाद।* नेशनल हाईवे-2 स्थित टूंडला टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह एक आयशर कैंटर चालक ने दबंगई दिखाते हुए टोल कर्मचारी को रौंदने का प्रयास किया. चालक बैरियर तोड़कर मौके से फरार हो गया. पूरी घटना टोल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
टोल कर्मचारियों के अनुसार कैंटर चालक टोल टैक्स दिए बिना जबरन निकलने की कोशिश कर रहा था. कर्मचारी ने जब रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी कर्मचारी की तरफ दौड़ा दी. गनीमत रही कि कर्मचारी समय रहते हट गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.
आरोपी चालक बैरियर तोड़कर कैंटर समेत फरार हो गया. टोल प्रबंधन ने घटना की तहरीर थाना टूंडला में दी है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर कैंटर और चालक की तलाश कर रही है. गाड़ी का नंबर ट्रेस किया जा रहा है.
#Firozabad #TundlaToll #CCTV #BreakingNews #UPPolice #TollPlaza #RoadRage
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जोधपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष बनने पर अंजली वैष्णव का स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई। अंजली वैष्णव ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विकास महला संगठन महामंत्री कृष्णा कुमार , उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गीता बरवड संगीता बेनीवाल हीराराम मेघवाल महेंद्र बिश्नोई विजयलक्ष्मी पटेल ओमकार वर्मा सलीम खान सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया । पूर्व अध्यक्ष सलीम खान ने अंजली वैष्णव को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बहुत से जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया वर्तमान सरकार ने उन योजनाओं को या तो बंद कर दिया है या बदलाव कर दिया जिससे आमजन को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हमे आशा और विश्वास है कि अंजली वैष्णव इस जिम्मेदारी को निभाते हुए आमजन की आवाज को बुलंद करेगी । इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रुबीना खान, इकबाल मौलानी, नवाब खान , अब्दुल समद , मोइन खान , नासिर भाटी , आरिफ चौहान चंद्र प्रकाश आसारी अनिल बिश्नोई श्याम सिंह सो हो सहु कृष्णासिंह बद्रीनारायण जी सुनील व्यास अशोक जी नरेंद्र बोराणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
    1
    जोधपुर 
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष बनने पर अंजली वैष्णव का स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई। अंजली वैष्णव ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विकास महला संगठन महामंत्री कृष्णा कुमार , उपाध्यक्ष दिनेश कुमार  गीता बरवड संगीता बेनीवाल हीराराम मेघवाल महेंद्र बिश्नोई विजयलक्ष्मी पटेल ओमकार वर्मा सलीम खान सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया । 
पूर्व अध्यक्ष सलीम खान ने अंजली वैष्णव को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बहुत से जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया वर्तमान सरकार ने उन योजनाओं को या तो बंद कर दिया है या बदलाव कर दिया जिससे आमजन को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हमे आशा और विश्वास है कि अंजली वैष्णव इस जिम्मेदारी को निभाते हुए आमजन की आवाज को बुलंद करेगी । 
इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रुबीना खान, इकबाल मौलानी, नवाब खान , अब्दुल समद , मोइन खान , नासिर भाटी , आरिफ चौहान  चंद्र प्रकाश आसारी अनिल बिश्नोई श्याम सिंह सो हो सहु कृष्णासिंह बद्रीनारायण जी सुनील व्यास अशोक जी नरेंद्र बोराणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.