*टूंडला टोल प्लाजा पर आयशर कैंटर चालक की दबंगई* *कर्मचारी को रौंदने का प्रयास, बैरियर तोड़कर फरार, CCTV में कैद* *टूंडला, फिरोजाबाद।* नेशनल हाईवे-2 स्थित टूंडला टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह एक आयशर कैंटर चालक ने दबंगई दिखाते हुए टोल कर्मचारी को रौंदने का प्रयास किया. चालक बैरियर तोड़कर मौके से फरार हो गया. पूरी घटना टोल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. टोल कर्मचारियों के अनुसार कैंटर चालक टोल टैक्स दिए बिना जबरन निकलने की कोशिश कर रहा था. कर्मचारी ने जब रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी कर्मचारी की तरफ दौड़ा दी. गनीमत रही कि कर्मचारी समय रहते हट गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. आरोपी चालक बैरियर तोड़कर कैंटर समेत फरार हो गया. टोल प्रबंधन ने घटना की तहरीर थाना टूंडला में दी है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर कैंटर और चालक की तलाश कर रही है. गाड़ी का नंबर ट्रेस किया जा रहा है. #Firozabad #TundlaToll #CCTV #BreakingNews #UPPolice #TollPlaza #RoadRage
*टूंडला टोल प्लाजा पर आयशर कैंटर चालक की दबंगई* *कर्मचारी को रौंदने का प्रयास, बैरियर तोड़कर फरार, CCTV में कैद* *टूंडला, फिरोजाबाद।* नेशनल हाईवे-2 स्थित टूंडला टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह एक आयशर कैंटर चालक ने दबंगई दिखाते हुए टोल कर्मचारी को रौंदने का प्रयास किया. चालक बैरियर तोड़कर मौके से फरार हो गया. पूरी घटना टोल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. टोल कर्मचारियों के अनुसार कैंटर चालक टोल टैक्स दिए बिना जबरन निकलने की कोशिश कर रहा था. कर्मचारी ने जब रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी कर्मचारी की तरफ दौड़ा दी. गनीमत रही कि कर्मचारी समय रहते हट गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. आरोपी चालक बैरियर तोड़कर कैंटर समेत फरार हो गया. टोल प्रबंधन ने घटना की तहरीर थाना टूंडला में दी है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर कैंटर और चालक की तलाश कर रही है. गाड़ी का नंबर ट्रेस किया जा रहा है. #Firozabad #TundlaToll #CCTV #BreakingNews #UPPolice #TollPlaza #RoadRage
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- Post by Gyadeen Verma1
- फतेहाबाद : शमसाबाद रोड स्थित भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा भारत द्वारा शनिवार को तृतीय स्थापना दिवस बड़े उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. अमित कुमार शर्मा एवं डॉ. पवन कुमार यादव की टीम ने 189 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार और परामर्श दिया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया। इसके साथ ही संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के सहायतार्थ उपकरण वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें आठ ई-रिक्शा, पांच व्हीलचेयर, चार श्रवण यंत्र (वधिरों के लिए), 11 मंदबुद्धि किट तथा पांच वृद्धजनों को छड़ी वितरित की गई। इस पहल से जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती नजर आई। कार्यक्रम में संरक्षक शिवहरि मुद्गल, मुन्नालाल शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू शर्मा, संगठन अध्यक्ष प्रमोद रावत, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, प्रदीप पलिया, जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, सुभाष चंद्र समाधिया (खंडेर), मुनेश समाधिया, सुभाष शर्मा (सांकुरी), अनिल शर्मा और सुरेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने समाजसेवा के ऐसे कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।1
- अलीगढ़ में मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। वह 14 फीट गहरे गड्ढे में पानी की पाइपलाइन सही कर रहा था। जेसीबी से मिट्टी हटाकर उसके साथियों से उसे मिट्टी से बाहर निकाला। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई ने बताया कि मिट्टी धसक रही थी। मेरे भाई ने गड्ढे में जाने से मना किया। मगर जेई ने गाली-गलौज कर और लात मारकर उन्हें जबरन गड्ढे में धकेल दिया। हादसे के बाद आरोपी अफसर मौके से भाग निकला, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों और साथियों ने पुलिस से शव खींच लिया। करीब एक घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का अश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शनिवार दोपहर रेलवे रोड की है। अलीगढ़ के जवां निवासी महेंद्र (32) मजदूर थे। वह अलीगढ़ में किराए के कमरे में परिवार के साथ रहते थे। महेंद्र के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। एक 16 साल का बेटा और एक 11 साल की बेटी है। रेलवे रोड पर सीवर लाइन डाली गई थी। इस दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जलकल विभाग ने पाइप लाइन को ठीक करने के लिए करीब 14 फीट गड्ढा खोदा था। शनिवार को पाइप लाइन ठीक की जा रही थी। महेंद्र के भाई राजकुमार ने बताया कि गड्ढा करीब 14 फीट गहरा था। उसकी मिट्टी ऊपर से दरक रही थी। मैंने जेई नरेंद्र सिंह के हाथ जोड़े। कहा कि अभी मिट्टी गिर रही है। अभी काम बंद कर दो, जान को खतरा है। लेकिन जेई नरेंद्र सिंह नहीं माना। उसने कहा कि कामचोरी मत करो। इसके बाद मेरे भाई महेंद्र को लात मारकर जबरदस्ती गड्ढे के अंदर घुसा दिया। साथ मैं, मेरा भाई और एक अन्य मजदूर पाइप लाइन ठीक करने के लिए गड्ढे में उतर गए।परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी जेई पर कार्रवाई नहीं होगी। शव नहीं ले जाने देंगे। सीओ ने कार्रवाई का आश्वसन दिया। इसके बाद ही लोग शांत हुए। बताया कि यह काम किसी ठेकेदार को टेंडर देकर नहीं कराया जा रहा था, बल्कि जेई खुद पैसे कमाने के चक्कर में प्राइवेट तरीके से मजदूरों को बुलाकर काम करवा रहे थे। मौके पर न तो कोई सुरक्षा मशीन थी और न ही मजदूरों के लिए हेलमेट या बेल्ट का इंतजाम था। मजदूरों ने बताया कि हम लोगों को रात के 2-2 बजे तक भी जबरन काम पर बुलाया जाता था। मना करने पर बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था। इस संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का कहना है कि काम के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे। हादसा बहुत ही दुखद है, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इस मामले मजदूर के परिजन को आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाएगी। Updated News- 25/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क की व्यरों रिपोर्ट चैनल कों लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूलें |1
- Post by तेजपाल भोला वर्मा🇮🇳🇮🇳🇮🇳1
- Post by Gyadeen Verma1
- आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में छात्र के चार दांत टूट गए हैं और जबड़े में भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित छात्र का नाम विश्वराज है, जो मशहूर यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा का बेटा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार (25 अप्रैल 2026) की सुबह स्कूल परिसर के अंदर ही सहपाठियों के बीच विवाद हुआ, जिसमें एक छात्र ने विश्वराज के चेहरे पर जोरदार मुक्के मारे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है | हमले के कारण छात्र के चार दांत टूट गए और वह बोलने की स्थिति में भी नहीं था। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने शुरू में इसे "हल्की चोट" बताकर फोन किया था, लेकिन स्कूल पहुँचने पर छात्र लहूलुहान मिला। पुलिस जाँच में मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हमलावर की पहचान और घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने का आरोप लगाया है। स्कूल का रुख फिलहाल स्कूल प्रबंधन इस विषय पर पूरी तरह मौन बना हुआ है। देखना होगा मामले में आगे क्या कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी | Updated News-25/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क की व्यरों रिपोर्ट चैनल कों लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूलें |1
- जोधपुर में “चुनाव कराओ – लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन।1