टूंडला पुलिस की जुआरियो पर बड़ी कार्यवाही, जुआ खेलते हुए 6 अभियुक्तों कों मय माल के हिरासत में लिया गया फ़िरोज़ाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत टूंडला पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई आगरा रोड स्थित क्राइस द किंग स्कूल में के पास एक बंद मकान में जुआ खेलते हुए 6 अभियुक्तों कों मय माल के गिरफ्तार किया | गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 52 ताश के पत्ते, 77 हजार 490 रुपये, 3 मोटर साइकिल के साथ हिरासत में लिए गए है | गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अफसर उर्फ़ रानू पुत्र असगर, आरिफ पुत्र भोलन कुरैशी, इकरार पुत्र सुल्तान निवासी शैखान मोहल्ला, खलील पुत्र सुकुर निवासी तकिया मोहल्ला, अंकुश पुत्र ग्याप्रसाद निवासी सत्ता कोठी, आकाश पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी मोहल्ला पत्थर गली सभी आरोपी थाना एत्मादपुर जनपद आगरा के निवासी है | पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है | Updated News- 25/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
टूंडला पुलिस की जुआरियो पर बड़ी कार्यवाही, जुआ खेलते हुए 6 अभियुक्तों कों मय माल के हिरासत में लिया गया फ़िरोज़ाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत टूंडला पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई आगरा रोड स्थित क्राइस द किंग स्कूल में के पास एक बंद मकान में जुआ खेलते हुए 6 अभियुक्तों कों मय माल के गिरफ्तार किया | गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 52 ताश के पत्ते, 77 हजार 490 रुपये, 3 मोटर साइकिल के साथ हिरासत में लिए गए है | गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अफसर उर्फ़ रानू पुत्र असगर, आरिफ पुत्र भोलन कुरैशी, इकरार पुत्र सुल्तान निवासी शैखान मोहल्ला, खलील पुत्र सुकुर निवासी तकिया मोहल्ला, अंकुश पुत्र ग्याप्रसाद निवासी सत्ता कोठी, आकाश पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी मोहल्ला पत्थर गली सभी आरोपी थाना एत्मादपुर जनपद आगरा के निवासी है | पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है | Updated News- 25/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
- अलीगढ़ में मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। वह 14 फीट गहरे गड्ढे में पानी की पाइपलाइन सही कर रहा था। जेसीबी से मिट्टी हटाकर उसके साथियों से उसे मिट्टी से बाहर निकाला। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई ने बताया कि मिट्टी धसक रही थी। मेरे भाई ने गड्ढे में जाने से मना किया। मगर जेई ने गाली-गलौज कर और लात मारकर उन्हें जबरन गड्ढे में धकेल दिया। हादसे के बाद आरोपी अफसर मौके से भाग निकला, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों और साथियों ने पुलिस से शव खींच लिया। करीब एक घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का अश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शनिवार दोपहर रेलवे रोड की है। अलीगढ़ के जवां निवासी महेंद्र (32) मजदूर थे। वह अलीगढ़ में किराए के कमरे में परिवार के साथ रहते थे। महेंद्र के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। एक 16 साल का बेटा और एक 11 साल की बेटी है। रेलवे रोड पर सीवर लाइन डाली गई थी। इस दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जलकल विभाग ने पाइप लाइन को ठीक करने के लिए करीब 14 फीट गड्ढा खोदा था। शनिवार को पाइप लाइन ठीक की जा रही थी। महेंद्र के भाई राजकुमार ने बताया कि गड्ढा करीब 14 फीट गहरा था। उसकी मिट्टी ऊपर से दरक रही थी। मैंने जेई नरेंद्र सिंह के हाथ जोड़े। कहा कि अभी मिट्टी गिर रही है। अभी काम बंद कर दो, जान को खतरा है। लेकिन जेई नरेंद्र सिंह नहीं माना। उसने कहा कि कामचोरी मत करो। इसके बाद मेरे भाई महेंद्र को लात मारकर जबरदस्ती गड्ढे के अंदर घुसा दिया। साथ मैं, मेरा भाई और एक अन्य मजदूर पाइप लाइन ठीक करने के लिए गड्ढे में उतर गए।परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी जेई पर कार्रवाई नहीं होगी। शव नहीं ले जाने देंगे। सीओ ने कार्रवाई का आश्वसन दिया। इसके बाद ही लोग शांत हुए। बताया कि यह काम किसी ठेकेदार को टेंडर देकर नहीं कराया जा रहा था, बल्कि जेई खुद पैसे कमाने के चक्कर में प्राइवेट तरीके से मजदूरों को बुलाकर काम करवा रहे थे। मौके पर न तो कोई सुरक्षा मशीन थी और न ही मजदूरों के लिए हेलमेट या बेल्ट का इंतजाम था। मजदूरों ने बताया कि हम लोगों को रात के 2-2 बजे तक भी जबरन काम पर बुलाया जाता था। मना करने पर बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था। इस संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का कहना है कि काम के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे। हादसा बहुत ही दुखद है, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इस मामले मजदूर के परिजन को आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाएगी। Updated News- 25/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क की व्यरों रिपोर्ट चैनल कों लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूलें |1
- जोधपुर में “चुनाव कराओ – लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन।1
- Garam Datawali me shiv mandir ki or hamari panchyat Gar ke pass Pani ki nikashi nahi ho rahe h is ko shaf karne ki kryiya kare1
- नारखी में यूकेजी की बच्ची से मारपीट, शिक्षिका पर गंभीर आरोप लेट आने पर डंडे से पीटने का आरोप, पीठ पर चोट के निशान परिजनों ने थाने में दी तहरीर खबर फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है जहां एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली यूकेजी की मासूम बच्ची के साथ कथित मारपीट का आरोप लगा है। घटना गांव मरसलगंज स्थित बोध कृष्णा जूनियर हाईस्कूल गंज गांगनी की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार यूकेजी में पढ़ने वाली बच्ची भूमि कौर को स्कूल की शिक्षिका शशि ने डंडे से पीटा जिससे उसकी पीठ पर चोट के निशान पड़ गए। रोती बिलखती बच्ची जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। बच्ची का कहना है कि उसकी कोई गलती नहीं थी वह केवल स्कूल थोड़ी देर से पहुंची थी इसी बात पर शिक्षिका ने उसे पीट दिया। घटना से नाराज परिजन बच्ची को लेकर शिक्षिका के घर पहुंचे लेकिन आरोप है कि शिक्षिका घर पर ताला लगाकर वहां से चली गई। परिजनों ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले ही पांच महीने की फीस जमा कर रखी है इसके बावजूद बच्ची के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने महिला शिक्षिका के खिलाफ थाना नारखी में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- Post by Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- *टूंडला टोल प्लाजा पर आयशर कैंटर चालक की दबंगई* *कर्मचारी को रौंदने का प्रयास, बैरियर तोड़कर फरार, CCTV में कैद* *टूंडला, फिरोजाबाद।* नेशनल हाईवे-2 स्थित टूंडला टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह एक आयशर कैंटर चालक ने दबंगई दिखाते हुए टोल कर्मचारी को रौंदने का प्रयास किया. चालक बैरियर तोड़कर मौके से फरार हो गया. पूरी घटना टोल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. टोल कर्मचारियों के अनुसार कैंटर चालक टोल टैक्स दिए बिना जबरन निकलने की कोशिश कर रहा था. कर्मचारी ने जब रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी कर्मचारी की तरफ दौड़ा दी. गनीमत रही कि कर्मचारी समय रहते हट गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. आरोपी चालक बैरियर तोड़कर कैंटर समेत फरार हो गया. टोल प्रबंधन ने घटना की तहरीर थाना टूंडला में दी है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर कैंटर और चालक की तलाश कर रही है. गाड़ी का नंबर ट्रेस किया जा रहा है. #Firozabad #TundlaToll #CCTV #BreakingNews #UPPolice #TollPlaza #RoadRage1
- जोधपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष बनने पर अंजली वैष्णव का स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई। अंजली वैष्णव ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विकास महला संगठन महामंत्री कृष्णा कुमार , उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गीता बरवड संगीता बेनीवाल हीराराम मेघवाल महेंद्र बिश्नोई विजयलक्ष्मी पटेल ओमकार वर्मा सलीम खान सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया । पूर्व अध्यक्ष सलीम खान ने अंजली वैष्णव को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बहुत से जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया वर्तमान सरकार ने उन योजनाओं को या तो बंद कर दिया है या बदलाव कर दिया जिससे आमजन को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हमे आशा और विश्वास है कि अंजली वैष्णव इस जिम्मेदारी को निभाते हुए आमजन की आवाज को बुलंद करेगी । इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रुबीना खान, इकबाल मौलानी, नवाब खान , अब्दुल समद , मोइन खान , नासिर भाटी , आरिफ चौहान चंद्र प्रकाश आसारी अनिल बिश्नोई श्याम सिंह सो हो सहु कृष्णासिंह बद्रीनारायण जी सुनील व्यास अशोक जी नरेंद्र बोराणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।1