स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में बच्चों संग तिरंगा फहराती नजर आईं विधायक कविता पासवान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में एक अलग और खास नजारा देखने को मिला। कोढ़ा विधानसभा की विधायक कविता पासवान ने सरकारी विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया और बच्चों के बीच तिरंगा फहराकर उन्हें राष्ट्रभक्ति एवं देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। विधायक के इस अंदाज की विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने सराहना की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोढ़ा विधायक कविता पासवान सबसे पहले +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, कोढ़ा पहुंचीं। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने विद्यालय की एक छात्रा के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। विधायक ने छात्राओं से बातचीत करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया तथा उन्हें देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज की छात्राएं ही आने वाले समय में देश और समाज की दिशा तय करेंगी। इसलिए उन्हें पूरी लगन और मेहनत के साथ शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। इसके बाद विधायक कविता पासवान +2 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोढ़ा पहुंचीं। यहां भी उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया और बच्चों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अच्छी शिक्षा हासिल कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। विधायक का विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों के साथ तिरंगा फहराने का यह अंदाज पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में बच्चों संग तिरंगा फहराती नजर आईं विधायक कविता पासवान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में एक अलग और खास नजारा देखने को मिला। कोढ़ा विधानसभा की विधायक कविता पासवान ने सरकारी विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया और बच्चों के बीच तिरंगा फहराकर उन्हें राष्ट्रभक्ति एवं देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। विधायक के इस अंदाज की विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने सराहना की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोढ़ा विधायक कविता पासवान सबसे पहले +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, कोढ़ा पहुंचीं। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने विद्यालय की एक छात्रा के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। विधायक ने छात्राओं से बातचीत करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया तथा उन्हें देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज की छात्राएं ही आने वाले समय में देश और समाज की दिशा तय करेंगी। इसलिए उन्हें पूरी लगन और मेहनत के साथ शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। इसके बाद विधायक कविता पासवान +2 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोढ़ा पहुंचीं। यहां भी उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया और बच्चों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अच्छी शिक्षा हासिल कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। विधायक का विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों के साथ तिरंगा फहराने का यह अंदाज पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
- स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में बच्चों संग तिरंगा फहराती नजर आईं विधायक कविता पासवान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में एक अलग और खास नजारा देखने को मिला। कोढ़ा विधानसभा की विधायक कविता पासवान ने सरकारी विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया और बच्चों के बीच तिरंगा फहराकर उन्हें राष्ट्रभक्ति एवं देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। विधायक के इस अंदाज की विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने सराहना की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोढ़ा विधायक कविता पासवान सबसे पहले +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, कोढ़ा पहुंचीं। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने विद्यालय की एक छात्रा के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। विधायक ने छात्राओं से बातचीत करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया तथा उन्हें देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज की छात्राएं ही आने वाले समय में देश और समाज की दिशा तय करेंगी। इसलिए उन्हें पूरी लगन और मेहनत के साथ शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। इसके बाद विधायक कविता पासवान +2 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोढ़ा पहुंचीं। यहां भी उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया और बच्चों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अच्छी शिक्षा हासिल कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। विधायक का विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों के साथ तिरंगा फहराने का यह अंदाज पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।1
- फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाने की मांग तेज, रेल प्रशासन से पहल की अपील फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाने की मांग तेज, रेल प्रशासन से पहल की अपील कटिहार। कटिहार रेलवे स्टेशन के आसपास फुटपाथ पर दुकान लगाकर रोजगार करने वाले दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाने की मांग तेज हो गई है। इसको लेकर राजद के निवर्तमान प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने सैकड़ों स्टेशन दुकानदारों के साथ बैठक कर रेल प्रशासन से जल्द प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। समरेंद्र कुणाल ने कहा कि करीब 20 दिन पहले फुटपाथ दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल ने कटिहार मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात की थी। उस दौरान डीआरएम ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाने पर विचार करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि संबंधित रेल अधिकारियों से विचार-विमर्श कर इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी। अब इस दिशा में जल्द कार्रवाई शुरू होनी चाहिए। कुणाल ने कहा कि रेलवे यात्रियों में करीब 70 प्रतिशत गरीब और मध्यम वर्ग के लोग शामिल होते हैं। स्टेशन के आसपास रेस्टोरेंट, कैंटीन और होटलों में खाने-पीने की वस्तुएं महंगी होती हैं। ऐसे में गरीब यात्रियों के लिए फुटपाथ दुकानों पर कम कीमत में मिलने वाली चाय, नाश्ता और भोजन काफी सुविधाजनक होता है। दूसरी ओर, स्टेशन के आसपास करीब 50 वर्षों से दुकान लगाकर रोजगार करने वाले सैकड़ों दुकानदारों का कारोबार कार्रवाई के कारण प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रियों और फुटपाथ दुकानदारों की जरूरतें एक-दूसरे से जुड़ी हैं। इसलिए रेल प्रशासन को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि कटिहार रेलवे स्टेशन के पूर्व और पश्चिम दिशा में उचित स्थान चिह्नित कर वेंडिंग जोन बनाया जाए, ताकि यातायात प्रभावित न हो और स्टेशन की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण भी बरकरार रहे। दुकानों के लिए एक समान डिजाइन निर्धारित करने के साथ बिजली और पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। कुणाल ने कहा कि रेलवे टैक्सी, टेंपो, कार, साइकिल और मोटरसाइकिल के लिए पार्किंग बनाकर किराया वसूलता है। इसी तर्ज पर गरीब दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाकर उनसे निर्धारित शुल्क लिया जा सकता है। इससे दुकानदारों को रोजगार मिलेगा और रेलवे को भी राजस्व प्राप्त होगा। बैठक में अफरोज आलम, मंगेश पोद्दार, बिनोद सिंह, जियाउल हक, रामाशीष सिंह, संतोष सिंह, छोटू राय, मो. समुद्दीन, किशन कुमार सिंह, अनिल पासवान समेत सैकड़ों दुकानदार मौजूद थे।1
- स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर एक तरफ जहां पूरा देश जश्न में डूबा है, वहीं कटिहार से एक बेहद गर्व से भर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जिला मुख्यालय स्थित कटिहार सदर अस्पताल और उसके प्रशासनिक कार्यालय में 15 अगस्त के अवसर पर तिरंगा फहराने का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गरिमामय समारोह में डॉक्टरों, नर्सों, कार्यालय कर्मियों और अस्पताल की सुरक्षा में मुस्तैद सिक्योरिटी गार्ड्स ने राष्ट्रभक्ति का ऐसा जज्बा दिखाया जो हर किसी का सीना चौड़ा कर दे!1
- मित्रों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आज 15 अगस्त का यह पावन दिन हम सभी भारतीयों के लिए बेहद गर्व और सम्मान का प्रतीक है। सन 1947 में इसी दिन हमारे देश को ब्रिटिश हुकूमत के 200 वर्षों के दमनकारी शासन से आज़ादी मिली थी। यह आज़ादी हमें यूँ ही नहीं मिली; इसके पीछे महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ, ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान, बेगम हज़रत महल, मौलाना मुहम्मद अली, शौकत अली, हसरत मोहानी, युसूफ मेहरअली, अल्लामा इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी, कैप्टन अब्बास अली, टीपू सुल्तान और रानी लक्ष्मीबाई जैसे अनगिनत वीर सेनानियों का त्याग, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान शामिल है। स्वतंत्रता केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी है। एक जागरूक नागरिक के रूप में हमारा यह कर्तव्य है कि हम देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान दें। जब हम शिक्षा, स्वच्छता, समानता और ईमानदारी को अपने जीवन में अपनाएंगे, तभी हमारे वीरों का सपना पूरी तरह साकार होगा। आइए, आज हम सब मिलकर अपने देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें। जय हिंद, जय भारत!1
- मित्रों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ: इंजीनियर अब्दुल हन्नान मित्रों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 15 अगस्त का यह पावन दिन हम सभी भारतीयों के लिए बेहद गर्व और सम्मान का प्रतीक है। सन 1947 में इसी दिन हमारे देश को ब्रिटिश हुकूमत के 200 वर्षों के दमनकारी शासन से आज़ादी मिली थी। यह आज़ादी हमें यूँ ही नहीं मिली; इसके पीछे महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ, ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान, बेगम हज़रत महल, मौलाना मुहम्मद अली, शौकत अली, हसरत मोहानी, युसूफ मेहरअली, अल्लामा इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी, कैप्टन अब्बास अली, टीपू सुल्तान और रानी लक्ष्मीबाई जैसे अनगिनत वीर सेनानियों का त्याग, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान शामिल है। स्वतंत्रता केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी है। एक जागरूक नागरिक के रूप में हमारा यह कर्तव्य है कि हम देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान दें। जब हम शिक्षा, स्वच्छता, समानता और ईमानदारी को अपने जीवन में अपनाएंगे, तभी हमारे वीरों का सपना पूरी तरह साकार होगा। आइए, आज हम सब मिलकर अपने देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें। जय हिंद, जय भारत!1
- जीनियस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश #स्वतंत्रता_दिवस #स्वतंत्रता_दिवस2026 #15अगस्त #80वां_स्वतंत्रता_दिवस #जीनियस_पब्लिक_स्कूल #सोसा #गोआसी #केनगर #पूर्णिया #देशभक्ति #देशभक्ति_कार्यक्रम #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #नशामुक्ति #सोशल_मीडिया_जागरूकता #छात्र_प्रतिभा #स्कूल_कार्यक्रम #हर_घर_तिरंगा #राष्ट्रहित #एकता_अखंडता #खबर_हर_पल1
- सौरा नदी में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी कसबा थाना क्षेत्र की मोहनी पंचायत गेरवा घाट पुल के नीचे रविवार सौरा नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।घटना की जानकारी मिलते ही कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, पूर्णिया भेज दिया।थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। महिला के हाथ पर ‘मीरा देवी’ नाम का टैटू बना हुआ है। इसी आधार पर पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस महिला की मौत के कारणों और शव के नदी तक पहुंचने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है। सौरा नदी में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी कसबा थाना क्षेत्र की मोहनी पंचायत गेरवा घाट पुल के नीचे रविवार सौरा नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।घटना की जानकारी मिलते ही कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, पूर्णिया भेज दिया।थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। महिला के हाथ पर ‘मीरा देवी’ नाम का टैटू बना हुआ है। इसी आधार पर पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस महिला की मौत के कारणों और शव के नदी तक पहुंचने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है।1
- नवगछिया के बल भारती स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की शुभ अवसर पर कार्यक्रम हुआ है जय हिंद जय भारत मेरा देश महान रहे1