रक्षाबंधन पर चंपावत को CM धामी की बड़ी सौगात, 62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं का तोहफा। ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ में मातृशक्ति से बोले धामी-लखपति दीदी से करोड़पति दीदी बनें बहनें, बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध। चंपावत। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को विकास की बड़ी सौगात दी। धूरा के रामलीला मैदान में आयोजित ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ में मुख्यमंत्री ने जिले के लिए 62.97 करोड़ रुपये की 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 11.07 करोड़ की 20 योजनाओं का लोकार्पण तथा 51.89 करोड़ की 30 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मातृशक्ति को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं अपनी बहनों, माताओं और बेटियों के बीच अपने घर आया हूं।” उन्होंने कहा कि चंपावत की जनता का प्रेम और अपनापन उन्हें नई ऊर्जा देता है। मुख्यमंत्री ने कुमाऊंनी भाषा में संवाद करते हुए मातृशक्ति से रक्षा सूत्र बंधवाया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। *सड़क-पेयजल से लेकर बाढ़ सुरक्षा और पर्यटन तक को मिलेगी रफ्तार* मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चंपावत के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। नई योजनाओं से सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। धूरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल योजना, संपर्क मार्ग, सीसी मार्ग, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, बाढ़ सुरक्षा वायरक्रेट, झूला पुल, सड़क सुधारीकरण और हॉटमिक्स जैसे कार्यों की घोषणाएं भी की गईं। *‘लखपति दीदी’ से ‘करोड़पति दीदी’ बनाने का लक्ष्य* मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य माताओं-बहनों को केवल लखपति दीदी तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें करोड़पति दीदी बनाना है। ‘वोकल फॉर लोकल’, हाउस ऑफ हिमालयास, हिलान्स आउटलेट, मोबाइल कार्ट, फूड वैन और ई-रिक्शा जैसे माध्यमों से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का मतलब महिलाओं को शिक्षित, स्वस्थ, सुरक्षित और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, इंटीग्रेटेड नर्सिंग संस्थान, महिला प्रौद्योगिकी पार्क सहित बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। *बेटियों के साथ केक काटकर दिया ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश।* कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पारंपरिक चाख चलाकर स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया। बाल विकास विभाग के स्टॉल पर छोटी बच्चियों के साथ केक काटकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, सीडीओ जीएस खाती, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। फोटो - धूरा में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ के दौरान महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधवाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

- अषाड़ी महोत्सव चामी में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, वॉलीबॉल में चौड़ी की टीम विजेता अषाड़ी महोत्सव चामी में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, वॉलीबॉल में चौड़ी की टीम विजेता चम्पावत। चामी में आयोजित अषाड़ी महोत्सव के तहत 27 अगस्त 2026 को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज चोमेल में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। इसके बाद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज चौड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही उनमें खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। आसाड़ी महोत्सव के तहत आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओं ने क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, खेल प्रेमी एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।2
- चम्पावत:*पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*चम्पावत:*पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण* चम्पावत:*पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*1
- गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने मोटर मार्ग व पुल स्वीकृति पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री का जताया आभार। दशाईंथल/गंगोलीहाट: दशाईंथल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक फकीर राम टम्टा जी ने चंडाक-बांस, आंवलाघाट-गंगोलीहाट मोटर मार्ग तथा रामगंगा नदी पर 60 मीटर स्पान पुल के निर्माण हेतु ₹15.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि ₹15.30 करोड़ की यह स्वीकृति पूरे गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की कनेक्टिविटी, सुगम आवागमन और बुनियादी विकास को एक नई दिशा एवं गति प्रदान करेगी। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी और वर्षों पुरानी राह आसान होगी। इस अवसर पर आभार व्यक्त करने वालों में संजेश मेहता , त्रिलोक खाती, दर्पण कुमार जी (प्रदेश महामंत्री, अनुसूचित मोर्चा,दीपक उप्रेती, इसके साथ ही क्षेत्र के समस्त ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और राज्य सरकार के इस जनहितैषी निर्णय की सराहना की।2
- नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन 🎀 नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन 🤝 🏫 देवभूमि स्कूल की छात्राएं शिक्षिकाओं संग पहुंची एसएसपी कैंप ऑफिस 👧👧 🍬 मिठाई खिला एसएसपी ने भविष्य के सपनों के बारे में ली जानकारी ✨ 🎯 बच्चियों को दिए कैरियर टिप्स, सोशल मीडिया से ज्यादा करीबी को बताया नुकसानदायक 📱⚠️1
- रक्षाबंधन पर सोमेश्वर कोतवाली में मनाया भाई-बहन के स्नेह का उत्सव अल्मोड़ा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सोमेश्वर कोतवाली में भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते का भावपूर्ण आयोजन हुआ। स्थानीय महिलाओं और स्कूली छात्राओं ने पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुरक्षित सेवा की कामना की, जबकि पुलिस अधिकारियों ने बहनों को हर परिस्थिति में सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और स्थानीय नागरिकों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ, जिससे दोनों के बीच विश्वास और सहयोग का रिश्ता और मजबूत हुआ। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा करने, केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी, बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं और बालिकाओं को आश्वस्त किया कि अल्मोड़ा पुलिस उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए हर समय प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या, अपराध या असुरक्षा की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की।1
- 🎁 Rakhi Special Hamper 🎀 इस रक्षाबंधन अपने भाई-बहन के रिश्ते में भरें ढेर सारा प्यार ❤️ खूबसूरत Rakhi Hamper अब आपकी पसंद के अनुसार तैयार करवाएँ। ✨1
- चंपावत को ₹62.96 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 50 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास चंपावत को ₹62.96 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 50 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास चंपावत, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने अपने एक दिवसीय चंपावत दौरे के दौरान कुल ₹62.96 करोड़ की 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ₹11.07 करोड़ की लागत वाली 20 योजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया, जबकि ₹51.89 करोड़ की 30 योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के पूरा होने से जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यटन, खेल, ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। सड़क और बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती लोकार्पित योजनाओं में धूनाघाट-बासौट मोटर मार्ग का नव निर्माण और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्य प्रमुख हैं। वहीं शिलान्यास की गई योजनाओं में विभिन्न मोटर मार्गों के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आंतरिक मार्गों का निर्माण शामिल है। टनकपुर-बनबसा ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किलोमीटर आंतरिक मार्ग निर्माण के लिए ₹4.37 करोड़ से अधिक की योजना को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा कई ग्राम पंचायतों में इंटरलॉकिंग टाइल्स और सीसी रोड निर्माण कार्य किए जाएंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी योजनाएं मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनबसा में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण किया। इसके अलावा जीआईसी किमतोली में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, जीआईसी पाटी और जीजीआईसी चंपावत में विज्ञान प्रयोगशालाओं तथा टनकपुर के केजीबीवी में कंप्यूटर कक्ष का निर्माण पूरा होने पर इन्हें जनता को समर्पित किया गया। शिलान्यास की गई योजनाओं में राइका बाराकोट और जीआईसी पाटी में पुस्तकालय निर्माण भी शामिल है। पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर चंपावत में पर्यटन विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने चंपावत में ₹3.05 करोड़ की लागत से एडवेंचर पार्क निर्माण का शिलान्यास किया। वहीं डाडा ककनई क्षेत्र में ₹2.77 करोड़ से पैराग्लाइडिंग क्षेत्र विकसित करने और पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इसके अलावा सिद्ध नरसिंह मंदिर के वास्तुकला सौंदर्यीकरण, तामली में दशहरा महोत्सव मेला स्थल के सौंदर्यीकरण और दुबचौड़ा में रामलीला मंच निर्माण जैसे कार्य भी किए गए हैं। पूर्णागिरी क्षेत्र को भी बड़ी सौगात पूर्णागिरी धाम क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार के लिए ककराली गेट टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम के मुख्य मार्ग पर ₹5 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही सैलागाड़ में इंटरलॉकिंग टाइल्स और सेलगाड़ से कोटकेंद्री तक संपर्क मार्ग निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है। बनबसा में मिनी स्टेडियम/खेल मैदान निर्माण, महिला प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना और विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित योजनाएं भी विकास कार्यों में शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार दुर्गम एवं सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चंपावत में शुरू की जा रही ये विकास परियोजनाएं जिले की प्रगति को नई गति देने के साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।4
- केरल में बड़ा हादसा! स्कूटर को बचाने के चक्कर में पलटी टूरिस्ट बस, पेट्रोल पंप से टकराई, 35 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा! #KeralaNews #KeralaAccident #TouristBus #BusAccident #CCTVFootage #RoadAccident #BreakingNews #ViralVideo #LatestNews #AccidentNews1