Shuru
Apke Nagar Ki App…
नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन 🎀 नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन 🤝 🏫 देवभूमि स्कूल की छात्राएं शिक्षिकाओं संग पहुंची एसएसपी कैंप ऑफिस 👧👧 🍬 मिठाई खिला एसएसपी ने भविष्य के सपनों के बारे में ली जानकारी ✨ 🎯 बच्चियों को दिए कैरियर टिप्स, सोशल मीडिया से ज्यादा करीबी को बताया नुकसानदायक 📱⚠️
ब्रेकिंग हरिद्वार
नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन 🎀 नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन 🤝 🏫 देवभूमि स्कूल की छात्राएं शिक्षिकाओं संग पहुंची एसएसपी कैंप ऑफिस 👧👧 🍬 मिठाई खिला एसएसपी ने भविष्य के सपनों के बारे में ली जानकारी ✨ 🎯 बच्चियों को दिए कैरियर टिप्स, सोशल मीडिया से ज्यादा करीबी को बताया नुकसानदायक 📱⚠️
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन 🎀 नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन 🤝 🏫 देवभूमि स्कूल की छात्राएं शिक्षिकाओं संग पहुंची एसएसपी कैंप ऑफिस 👧👧 🍬 मिठाई खिला एसएसपी ने भविष्य के सपनों के बारे में ली जानकारी ✨ 🎯 बच्चियों को दिए कैरियर टिप्स, सोशल मीडिया से ज्यादा करीबी को बताया नुकसानदायक 📱⚠️1
- रक्षाबंधन पर सोमेश्वर कोतवाली में मनाया भाई-बहन के स्नेह का उत्सव अल्मोड़ा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सोमेश्वर कोतवाली में भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते का भावपूर्ण आयोजन हुआ। स्थानीय महिलाओं और स्कूली छात्राओं ने पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुरक्षित सेवा की कामना की, जबकि पुलिस अधिकारियों ने बहनों को हर परिस्थिति में सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और स्थानीय नागरिकों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ, जिससे दोनों के बीच विश्वास और सहयोग का रिश्ता और मजबूत हुआ। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा करने, केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी, बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं और बालिकाओं को आश्वस्त किया कि अल्मोड़ा पुलिस उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए हर समय प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या, अपराध या असुरक्षा की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की।1
- घर से बिना बताए निकले दो नाबालिग बालकों को भवाली पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर, परिजनों के सुपुर्द किया दिनांक *26-08-2026* को कोतवाली भवाली को सूचना प्राप्त हुई कि नाबालिग बालक 1. रोहित किशोर पुत्र राजेंद्र राम, निवासी ग्राम दीगोली, पोस्ट बड़ेछीना, जनपद अल्मोड़ा एवं 2. करन कुमार पुत्र विजेंद्र कुमार, निवासी उपरोक्त बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं। उक्त सूचना पर प्रभारी *कोतवाली भवाली द्वारा टीम गठित कर टीम को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन करने एवं आस पास के लोगों से पूछताछ* करने हेतु रवाना किया गया पुलिस की तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग बालकों को भवाली तिराहा से सकुशल बरामद किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों बालकों को कोतवाली भवाली लाकर उनके परिजनों को सूचित कर थाना बुलाया गया। तत्पश्चात नाबालिग करन कुमार को उसके पिता विजेंद्र कुमार तथा रोहित किशोर को उसकी बड़ी बहन आरती पुत्री राजेंद्र राम, निवासी ग्राम दीगोली, पोस्ट बड़ेछीना, जनपद अल्मोड़ा के सुपुर्द किया गया दोनों नाबालिग बालकों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।1
- नैनीताल में पूरे दिन बरसता रहा मानसून, रिमझिम बारिश में पर्यटकों ने की मस्ती नैनीताल: सरोवर नगरी में गुरुवार को पूरे दिन मानसून रिमझिम फुहारों के साथ बरसा है। जिसका सामान्य जीवन असर देखने को मिला । लगातार हो रही बारिश से झील का जलस्तर सामान्य स्तर से ऊपर जा पहुंचा है। आज सुबह शुरू हुई बारिश कभी कम तो कभी ज्यादा वर्षा ने लोगों को परेशान किया। इस बीच नाले उफान रहे तो झील में कूड़ा कचरा समाने का क्रम भी जारी रहा। इस बीच नौकायन भी प्रभावित हुआ। दोपहर बाद में वर्षा थमने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। इसके बाद देर शाम तक मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सक्रीय है और अगले तीन दिन यलो अलर्ट जारी रहेगा। जीआईसी मौसम विज्ञान के अनुसार अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में बारिश 15 मिमी रिकार्ड की गई। झील का जलस्तर 87.7 फीट पहुंच गया है।1
- कोट भ्रामरी मेले की पहली बैठक में बनी पूरी रणनीति—17, 18 और 19 सितंबर को आस्था के महापर्व की तैयारियां तेज #KotBhramariMela #BhramariMandir #Garur #Bageshwar #Uttarakhand #Mela2026 #MeraHakNews कोट भ्रामरी मेले की पहली बैठक में बनी पूरी रणनीति—17, 18 और 19 सितंबर को आस्था के महापर्व की तैयारियां तेज #KotBhramariMela #BhramariMandir #Garur #Bageshwar #Uttarakhand #Mela2026 #MeraHakNews1
- नंदाष्टमी मेले की तैयारियो को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक नंदाष्टमी मेले की तैयारियो को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आज ब्लाक सभागार गरुड़ में आयोजित हुई. बैठक ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित हुई, बैठक में जनार्दन लोहमी, दीपक खुलबे, जगदीश आर्य, घनश्याम जोशी सहित विधायक पार्वती दास, शिव सिंह बिष्ट, ललित फर्शवाण आदि लोग मौजूद रहे..1
- गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने मोटर मार्ग व पुल स्वीकृति पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री का जताया आभार। दशाईंथल/गंगोलीहाट: दशाईंथल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक फकीर राम टम्टा जी ने चंडाक-बांस, आंवलाघाट-गंगोलीहाट मोटर मार्ग तथा रामगंगा नदी पर 60 मीटर स्पान पुल के निर्माण हेतु ₹15.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि ₹15.30 करोड़ की यह स्वीकृति पूरे गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की कनेक्टिविटी, सुगम आवागमन और बुनियादी विकास को एक नई दिशा एवं गति प्रदान करेगी। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी और वर्षों पुरानी राह आसान होगी। इस अवसर पर आभार व्यक्त करने वालों में संजेश मेहता , त्रिलोक खाती, दर्पण कुमार जी (प्रदेश महामंत्री, अनुसूचित मोर्चा,दीपक उप्रेती, इसके साथ ही क्षेत्र के समस्त ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और राज्य सरकार के इस जनहितैषी निर्णय की सराहना की।2
- एसएसपी नवनीत सिंह👮🏻♂️ की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन धमाकेदार खुलासा 💥🎯 🔅एसएसपी नवनीत सिंह👮🏻♂️ की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन⚡ 🔅Swift कार 🚘 की चैकिंग में खुला ₹2.75 करोड़ की डिजिटल मनी ट्रेल का राज 🔅जामताड़ा के बाद अब बिहार का “मगध” बना साइबर फ्रॉड का नया ठिकाना! 🔅“मगध साइबर गैंग” का भंडाफोड़- गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के 03 और हरिद्वार के 02 हैं शामिल 🔅35 ATM कार्ड💳, 14 बैंक पासबुक एवं 17 SIM कार्ड बरामद, कई बड़े-बड़े बैंकों 🏦 से मिला नेटवर्क 🔅18📱एवं 02 💻सहित भारी मात्रा में डिजिटल सामग्री और 💵 ₹37,500 नगदी बरामद 🔅WhatsApp चैट 📲 में दर्जनों बैंक खातों, QR Code एवं लेन-देन के मिले महत्वपूर्ण सुराग 🔅म्यूल खाते बनते थे 🔄 रकम/UPI ट्रांसफर और ATM से कैश निकासी का रस्ता 🔅खाते उपलब्ध कराने वालों से लेकर रकम निकालने वालों तक बना था पूरा नेटवर्क1