Shuru
Apke Nagar Ki App…
Indore: युवक की पिटाई का Video Viral | ASI Anuj Kumar Jha पर आरोप | DCP ने दिए जांच के निर्देश | Indore News
PM NEWS
Indore: युवक की पिटाई का Video Viral | ASI Anuj Kumar Jha पर आरोप | DCP ने दिए जांच के निर्देश | Indore News
- Rupesh Thakurइंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश💣7 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शिवजी राम वाटिका में धूमधाम से मना गणेश उत्सव, महाआरती के बाद हुआ प्रसादी वितरण; वरिष्ठ पत्रकारों का किया सम्मान1
- 📰 ग्राम पंचायत मोगावा में ₹3.36 लाख के कथित ट्रैक्टर घोटाले का मामला खरगोन। ग्राम पंचायत मोगावा में ट्रैक्टर के नाम पर हुए भुगतान को लेकर कथित घोटाले के आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक, ट्रैक्टर के करीब 7–8 बार चलने की बात कही जा रही है, जबकि पंचायत रिकॉर्ड में उसी ट्रैक्टर के 18 बार बिल लगाए जाने का दावा किया गया है। पोस्ट में अलग-अलग भुगतानों को जोड़कर कुल ₹3,36,150 की राशि बताई गई है। इसी को लेकर पंचायत के सरपंच एवं संबंधित जिम्मेदारों से सवाल पूछे जा रहे हैं कि आखिर ट्रैक्टर का उपयोग किन कार्यों में और कितनी बार हुआ तथा इतनी राशि का भुगतान किस आधार पर किया गया। मामले की वास्तविकता पंचायत के मूल बिल-वाउचर, कार्य आदेश, मस्टर/कार्य रिकॉर्ड और भुगतान विवरण की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना चाहिए। MP News Desk | मध्यप्रदेश रिपोर्टर: रविन्द्र गोखले1
- Indore: युवक की पिटाई का Video Viral | ASI Anuj Kumar Jha पर आरोप | DCP ने दिए जांच के निर्देश | Indore News1
- नौलखा परिसर की लिफ्ट टूटी 7 लोग घायल क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने से फ्लोर से नीचे गिरी लिफ्ट इंदौर...... - नवलखा कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट टूटी..... सात लोग हुए घायल.... क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने से दूसरे फ्लोर से नीचे गिरी लिफ्ट..... एक स्थानीय निवासी और 6 पंजाब से आए मेहमान हुए घायल..... इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के स्नेह नगर स्थित नवलखा कॉम्प्लेक्स में मंगलवार लिफ्ट टूटने से बड़ा हादसा हो गया। सी ब्लॉक की पुरानी लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, इसी दौरान लिफ्ट अचानक दूसरे फ्लोर से नीचे आ गिरी। हादसे के समय लिफ्ट में सात लोग मौजूद थे और सभी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसीपी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से लिफ्ट का गेट तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दरअसल इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के स्नेह नगर स्थित नवलखा कॉम्प्लेक्स में मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सी ब्लॉक की पुरानी लिफ्ट अचानक नीचे आ गिरी। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और सभी नीचे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे फ्लोर से लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे आ गई। हादसे के बाद लिफ्ट में फंसे सात लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास शुरू किए। सूचना मिलने पर पुलिस और एसीपी भी मौके पर पहुंचे। लिफ्ट का गेट तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला गया। वही इन घायलों में नवलखा कॉम्प्लेक्स के स्थानीय निवासी अंकित ढींगरा भी शामिल हैं। उनके पैरों में गंभीर चोट के साथ फ्रैक्चर आया है। वहीं, लिफ्ट में सवार अन्य छह लोग पंजाब से इंदौर आए ढींगरा परिवार के मेहमान बताए जा रहे हैं। हादसे में सभी के पैरों में चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लिफ्ट के टूटने के कारणों के साथ ही उसकी क्षमता और रखरखाव से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।4
- कलेक्टर कार्यालय में कल हुई अनंत चौदस के बैठक जो झांकी फ़र्स्ट आएगी उसे ₹100000 इनाम दिया जाएगा1
- इंदौर के स्नेह नगर में लिफ्ट हादसा, सात लोग अस्पताल में भर्ती ब्रेकिंग इंदौर इंदौर के स्नेह नगर की बिल्डिंग में लिफ्ट हादसा, सात लोग घायल चार लोगों की क्षमता वाली लिफ्ट में सवार थे सात लोग घायलों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में दोपहर के समय हुआ हादसा लिफ्ट पुरानी होने और ओवरलोडिंग की बात आई सामने सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी एंकर इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित स्नेह नगर की एक बिल्डिंग में लिफ्ट हादसा हो गया। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चार लोगों की क्षमता वाली लिफ्ट में सात लोग सवार थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वीओ जानकारी के मुताबिक, स्नेह नगर की एक बिल्डिंग में रहने वाले परिवार से मिलने छह मेहमान आए थे। परिवार के सदस्य सहित सात लोग एक साथ लिफ्ट में सवार हुए थे। इसी दौरान लिफ्ट में अचानक खराबी आने से हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि लिफ्ट कई साल पुरानी है और उसकी क्षमता केवल चार लोगों की थी। हादसे के बाद बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर जूनी इंदौर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे का वास्तविक कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य की रिपोर्ट1
- खजराना गणेश मंदिर के झांकी सबसे आगे रहेगी कलेक्टर कार्यालय में बैठक में फैसला हुआ1
- जमुई में छेड़छाड़ के आरोपी का एनकाउंटर! पुलिस की गोली पैर में लगी” “जमुई में छेड़छाड़ के आरोपी का एनकाउंटर! पुलिस की गोली पैर में लगी” बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को पकड़ने के दौरान पुलिस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मामले में पुलिस की जांच और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है1