Shuru
Apke Nagar Ki App…
इटावा में टी एस आई सूबेदार सिंह ने बताया रील लाइफ और रियल लाइफ में बहुत अंतर हैं... क्या कुछ आप भी सुनिए... 👆
रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
इटावा में टी एस आई सूबेदार सिंह ने बताया रील लाइफ और रियल लाइफ में बहुत अंतर हैं... क्या कुछ आप भी सुनिए... 👆
- PEtawah, Uttar Pradesh👌on 9 November
- PEtawah, Uttar Pradesh💐on 9 November
- PEtawah, Uttar Pradesh💐on 9 November
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by Kanhaiya lal1
- ब्रेकिंग --- इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना बाबा श्याम का सजा दरबार भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शाम1
- Post by रविन्द्र सेजवार1
- ब्रेकिंग --- इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना बाबा श्याम का सजा दरबार भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शामिल जागरण में उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन किए पेश. बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु कार्यक्रम में अनियंत्रित हो रही भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत. कार्यक्रम में एटा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली आदि स्थानों से लोग कन्हैया मित्तल को सुनाने आए थे.2
- जसवंतनगर में मंगलवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। शोभायात्रा में एक सुसज्जित रथ पर भगवान महावीर विराजमान थे, उनके साथ तन्मय जैन बैठे थे। महेश चंद पंकज जैन ने सारथी की भूमिका निभाई। कुबेर इंद्र के रूप में नीरज जैन और चार इंद्रों के रूप में राजकमल चिराग, नरेंद्र कुमार अनिल जैन, हिमांशु जैन तथा राजेश जैन शामिल हुए। एक बग्गी में मुकतेश जैन, मनोज जैन और मानस जैन सवार थे। वहीं, जिनवाणी लेकर दिनेश चंद गौरव जैन रथ पर उपस्थित रहे। शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह ने भगवान महावीर की प्रथम आरती करके किया। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सर्व समाज के लोगों ने भगवान की आरती की और पुष्प वर्षा की। इस दौरान महिलाएं और युवतियां भक्ति गीतों पर नृत्य करती दिखीं। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह शरबत वितरित किया। श्याम गारमेंट्स पर सुरेंद्र कुमार विवेक जैन ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। घोड़ा बग्गी, ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे भी शोभायात्रा का हिस्सा थे। लुधुपुरा भ्रमण के बाद शोभायात्रा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर संपन्न हुई। यहां भगवान का दिव्य अभिषेक और शांतिधारा की गई। इसके उपरांत भजन-कीर्तन, पूजन-अर्चन के साथ भगवान महावीर के आदर्शों का गुणगान किया गया। इस अवसर पर धरवार और सैमरा जैन समाज के लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी की। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति, जिसके संरक्षक राजेश जैन, तन्मय जैन, नलिन जैन और अनुपम जैन हैं, के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसे सफल बनाने में एकांश जैन, मोहित जैन, आशीष जैन, विवेक जैन, अतुल जैन, अंकित जैन, रोहित जैन, सचिन जैन, सौरभ जैन, वैभव जैन, विनीत जैन, सोनू चेतन जैन (पत्रकार), पंकज जैन सोनू, दीपक जैन मोनू, सम्यक जैन, प्रखर जैन, नीरज जैन (फड्डू), प्रयांश जैन, उपेंद्र जैन और नितिन जैन (सिंटू) सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।1
- Post by Kanhaiya lal1
- नगर कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस ने गैस सिलेंडर और बिजली दरों की वृद्धि को लेकर धरना दिया. भिंड में नगर ब्लॉक कांग्रेस एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस ने केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता, डीजल पेट्रोल की कमी एवं बिजली दरों में वृद्धि को लेकर गोल मार्केट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार भिंड रणजीत सिंह कुशवाह को ज्ञापन दिया. उक्त अवसर पर बोलते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर आमजन की कमर तोड़ दी है इससे देश के अंदर में महंगाई चरम पर है गरीब आमजन का जीना मुश्किल हो गया है इसी के साथ देश में गैस सिलेंडर एवं डीजल पेट्रोल की भारी कमी है लोगों को अपने सारे काम काज छोड़कर लाइनों में लगकर घरेलू गैस सिलेंडर एवं डीजल पेट्रोल लेना पड़ रहा है बीजेपी सरकार के अच्छे दिन वाली बात खोखला साबित हो रही है. वही जिला कांग्रेस कमेटी शहर के पूर्व अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा देश में घरेलू सिलेंडर महंगे कर दिए गए हैं और व्यावसायिक सिलेंडरों की भारी कमी है इससे लोगों को चूल्हे जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है इससे लोगों को अपना जीवन यापन करने में परेशानी हो रही है पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे है दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने आगामी 1 अप्रैल से बिजलीदरों में वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है इससे आम लोगों पर असर पड़ेगा और उनके मासिक खर्च में वृद्धि होगी इससे साबित होता है कि भाजपा की नीतियां जन विरोधी है कार्यक्रम में बोलते हुए नगर कांग्रेस कमेटी भिंड के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा हाल ही में बीजेपी सरकार ने डीजल पेट्रोल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ने पर 10रुपये की एक्साइज ड्यूटी कम की है अगर यही एक्साइज ड्यूटी 2021 से कम की गई होती तो इसका लाभ भारत की जनता को मिलता लेकिन बीजेपी सरकार आम जनता को लाभ देना नहीं चाहती है बीजेपी सरकार केवल अडानी अंबानी को लाभ देती है इसी प्रकार बिजली दरों में भी वृद्धि कर रही है प्रदेश में 7 रुपए 50 पैसे यूनिट बिजली आम जनता को दे रही है जबकि अन्य राज्यों को 3 रुपए 80 पैसे प्रति यूनिट की बिजली बेच रही है मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार भी आमजन की हितैषी नहीं है ज्ञापन में प्रमुख रूप से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई एवं शहर में कालाबाजारी रोकने की भी मांग की गई एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई जा रही बिजली की दरो को वापस लेने की मांग की कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वरिष्ठ नेता डॉ राधेश्याम शर्मा बाबा भगवान दास सेथिया मनोज दैपुरिया रामहर्ष सिंह कुशवाह रेखा भदोरिया संतोष त्रिपाठी पान सिंह बाबूजी हलीम पठान रामजी लाल शाक्य शिव शंकर भदोरिया पार्षद राम अवतार सिंह भदोरिया गोविंद राजावत पार्षद छोटे सिंह नरवरिया पार्षद राम हेत शाक्य हिम्मत सिंह हरिऔध बलराम जाटव आशुतोष शर्मा विवेक पचौरी राजेंद्र यादव राम प्रकाश जाटव बलराम जाटव मुकेश गर्ग संजीव बरुआ प्रमोद दीक्षित पीसी दर्शन सिंह तोमर दीपू दुबे कुलदीप भारद्वाज अजय जैन देवेंद्र चतुर्वेदी हरिशंकर तिवारी प्रेम शंकर तिवारी वकील खान मोहर सिंह जाटव पिंटू शर्मा ब्रजेश जैन मनोज जैन मामा सोमेश शर्मा प्रतीक चौहान चुनटाई शर्मा चांद मुन्ना खान गिरिराज भारद्वाज नाइक पठान साहीब खान अनस पठान सिराजुद्दीन खान सानु अमजत खान बॉबी तोमर ध्रुव राजावत नमन सीरोठियां शंकर जैन आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे.1