जसवंतनगर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर भव्य शोभायात्रा: जसवंतनगर में मंगलवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। शोभायात्रा में एक सुसज्जित रथ पर भगवान महावीर विराजमान थे, उनके साथ तन्मय जैन बैठे थे। महेश चंद पंकज जैन ने सारथी की भूमिका निभाई। कुबेर इंद्र के रूप में नीरज जैन और चार इंद्रों के रूप में राजकमल चिराग, नरेंद्र कुमार अनिल जैन, हिमांशु जैन तथा राजेश जैन शामिल हुए। एक बग्गी में मुकतेश जैन, मनोज जैन और मानस जैन सवार थे। वहीं, जिनवाणी लेकर दिनेश चंद गौरव जैन रथ पर उपस्थित रहे। शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह ने भगवान महावीर की प्रथम आरती करके किया। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सर्व समाज के लोगों ने भगवान की आरती की और पुष्प वर्षा की। इस दौरान महिलाएं और युवतियां भक्ति गीतों पर नृत्य करती दिखीं। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह शरबत वितरित किया। श्याम गारमेंट्स पर सुरेंद्र कुमार विवेक जैन ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। घोड़ा बग्गी, ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे भी शोभायात्रा का हिस्सा थे। लुधुपुरा भ्रमण के बाद शोभायात्रा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर संपन्न हुई। यहां भगवान का दिव्य अभिषेक और शांतिधारा की गई। इसके उपरांत भजन-कीर्तन, पूजन-अर्चन के साथ भगवान महावीर के आदर्शों का गुणगान किया गया। इस अवसर पर धरवार और सैमरा जैन समाज के लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी की। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति, जिसके संरक्षक राजेश जैन, तन्मय जैन, नलिन जैन और अनुपम जैन हैं, के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसे सफल बनाने में एकांश जैन, मोहित जैन, आशीष जैन, विवेक जैन, अतुल जैन, अंकित जैन, रोहित जैन, सचिन जैन, सौरभ जैन, वैभव जैन, विनीत जैन, सोनू चेतन जैन (पत्रकार), पंकज जैन सोनू, दीपक जैन मोनू, सम्यक जैन, प्रखर जैन, नीरज जैन (फड्डू), प्रयांश जैन, उपेंद्र जैन और नितिन जैन (सिंटू) सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।

- नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी, पीड़ित ने पुरानी रंजिश में घटना का लगाया आरोप जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित महबूब ने आरोप लगाया है कि उसकी बकरियां पास के खेत में चर रही थीं, जिनकी देखरेख उसके बच्चे कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोग उसकी एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी उसकी बकरियां चोरी की जा चुकी थीं। उस समय मामला पकड़े जाने पर आरोपियों द्वारा मुआवजा दिया गया था। महबूब का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते ही दोबारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना जसवंतनगर पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- इटावा सिंचाई खण्ड में बड़ा भ्रष्टाचार सिरसा नदी सफाई सिर्फ दिखावा किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी1
- Post by Urvashi singh1
- इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना वैदपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के ट्रैक्टर सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर लेकर बनामई से वैदपुरा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन वैदपुरा मार्ग पर घेराबंदी की। ट्रैक्टर को रोकने का इशारा करने पर चालक और उसका साथी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से महिन्द्रा 265 DI XP PLUS ट्रैक्टर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जून 2024 में जैसलमेर (राजस्थान) से यह ट्रैक्टर चोरी किया था, जहां वे मजदूरी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित प्रताप और कुलदीप प्रताप निवासी इटावा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- Post by Rohit Kumar1
- bhadan ke pass hua bhayankar hadsha 😱 dono bhai sahi salam hai1
- Post by Kanhaiya lal1
- जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ कचौरा घाट बाईपास क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे पुल के नीचे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ राज निवासी खेर नगर, सब्जी बाजार के पास, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में बताई। वह वर्तमान में नगला खुमान, कांशीराम कॉलोनी, कचौरा रोड क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसकी गिरफ्तारी से योजना विफल हो गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1