नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी, पीड़ित ने पुरानी रंजिश में घटना का लगाया आरोप नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी, पीड़ित ने पुरानी रंजिश में घटना का लगाया आरोप जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित महबूब ने आरोप लगाया है कि उसकी बकरियां पास के खेत में चर रही थीं, जिनकी देखरेख उसके बच्चे कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोग उसकी एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी उसकी बकरियां चोरी की जा चुकी थीं। उस समय मामला पकड़े जाने पर आरोपियों द्वारा मुआवजा दिया गया था। महबूब का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते ही दोबारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना जसवंतनगर पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी, पीड़ित ने पुरानी रंजिश में घटना का लगाया आरोप जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित महबूब ने आरोप लगाया है कि उसकी बकरियां पास के खेत में चर रही थीं, जिनकी देखरेख उसके बच्चे कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोग उसकी एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी उसकी बकरियां चोरी की जा चुकी थीं। उस समय मामला पकड़े जाने पर आरोपियों द्वारा मुआवजा दिया गया था। महबूब का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते ही दोबारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना जसवंतनगर पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by Rohit Kumar1
- प्रतापगढ़ - कुंडा में एक युवती प्रेमी से मिलने की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, प्रेमी को बुलाने के बाद ही नीचे उतरी शादी से इनकार के बाद युवती ने यह कदम उठाया, पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की1
- bhadan ke pass hua bhayankar hadsha 😱 dono bhai sahi salam hai1
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by रविन्द्र सेजवार1
- ब्रेकिंग --- इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना बाबा श्याम का सजा दरबार भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शामिल जागरण में उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन किए पेश. बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु कार्यक्रम में अनियंत्रित हो रही भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत. कार्यक्रम में एटा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली आदि स्थानों से लोग कन्हैया मित्तल को सुनाने आए थे.2
- जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ कचौरा घाट बाईपास क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे पुल के नीचे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ राज निवासी खेर नगर, सब्जी बाजार के पास, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में बताई। वह वर्तमान में नगला खुमान, कांशीराम कॉलोनी, कचौरा रोड क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसकी गिरफ्तारी से योजना विफल हो गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1