अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार: जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ कचौरा घाट बाईपास क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे पुल के नीचे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ राज निवासी खेर नगर, सब्जी बाजार के पास, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में बताई। वह वर्तमान में नगला खुमान, कांशीराम कॉलोनी, कचौरा रोड क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसकी गिरफ्तारी से योजना विफल हो गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

- नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी, पीड़ित ने पुरानी रंजिश में घटना का लगाया आरोप जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित महबूब ने आरोप लगाया है कि उसकी बकरियां पास के खेत में चर रही थीं, जिनकी देखरेख उसके बच्चे कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोग उसकी एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी उसकी बकरियां चोरी की जा चुकी थीं। उस समय मामला पकड़े जाने पर आरोपियों द्वारा मुआवजा दिया गया था। महबूब का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते ही दोबारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना जसवंतनगर पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- इटावा सिंचाई खण्ड में बड़ा भ्रष्टाचार सिरसा नदी सफाई सिर्फ दिखावा किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी1
- Post by Urvashi singh1
- इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना वैदपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के ट्रैक्टर सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर लेकर बनामई से वैदपुरा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन वैदपुरा मार्ग पर घेराबंदी की। ट्रैक्टर को रोकने का इशारा करने पर चालक और उसका साथी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से महिन्द्रा 265 DI XP PLUS ट्रैक्टर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जून 2024 में जैसलमेर (राजस्थान) से यह ट्रैक्टर चोरी किया था, जहां वे मजदूरी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित प्रताप और कुलदीप प्रताप निवासी इटावा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- Post by Rohit Kumar1
- bhadan ke pass hua bhayankar hadsha 😱 dono bhai sahi salam hai1
- Post by Kanhaiya lal1
- जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ कचौरा घाट बाईपास क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे पुल के नीचे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ राज निवासी खेर नगर, सब्जी बाजार के पास, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में बताई। वह वर्तमान में नगला खुमान, कांशीराम कॉलोनी, कचौरा रोड क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसकी गिरफ्तारी से योजना विफल हो गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1