logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#कुल्लू : मेरा नाम नानक चंद है 27 फरवरी 2026 को में आर्मी कैंटीन कुल्लू काम करने गया था और मेरा वीडियो बनाया मुझे नाम पूछा मैंने अपना घर का नाम बताया और मेरा वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया उसका नाम मनोज कुमार कौशल है और वह हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से संबंध रखते हैं में नानक चंद हाथ जोड़ के बिनती करता हूं की मनोज कुमार कौशल के ऊपर करवाई किया जाए 🙏

3 hrs ago
user_Himachal Update 24 News
Himachal Update 24 News
Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
3 hrs ago

#कुल्लू : मेरा नाम नानक चंद है 27 फरवरी 2026 को में आर्मी कैंटीन कुल्लू काम करने गया था और मेरा वीडियो बनाया मुझे नाम पूछा मैंने अपना घर का नाम बताया और मेरा वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया उसका नाम मनोज कुमार कौशल है और वह हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से संबंध रखते हैं में नानक चंद हाथ जोड़ के बिनती करता हूं की मनोज कुमार कौशल के ऊपर करवाई किया जाए 🙏

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • रिपोर्ट -3 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज तहसील के धाउगी जीरो पॉइंट के पास सोमवार रात करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। तांदी निवासी किशोरी लाल अपनी कार (HP 87 AA 6700) में फाग मेला देखकर घर लौट रहे थे, तभी अचानक गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई। ​मौत को सामने देख लगाई छलांग जैसे ही गाड़ी अनियंत्रित हुई, किशोरी लाल ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती कार से बाहर छलांग लगा दी। कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़कते हुए पार्वती नदी के किनारे जा पहुंची। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ​विभाग की लापरवाही पर भड़के लोग स्थानीय ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि बरसात में यहां का डंगा ढह गया था, जिसे 6 महीने बीत जाने के बाद भी नहीं लगाया गया। विभाग की इसी ढिलाई के कारण आज यह हादसा पेश आया है। ​सैंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एस.पी. कुल्लू मदन लाल कौशल ने घटना की पुष्टि की है।
    1
    रिपोर्ट -3 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
सैंज तहसील के धाउगी जीरो पॉइंट के पास सोमवार रात करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। तांदी निवासी किशोरी लाल अपनी कार (HP 87 AA 6700) में फाग मेला देखकर घर लौट रहे थे, तभी अचानक गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई।
​मौत को सामने देख लगाई छलांग
जैसे ही गाड़ी अनियंत्रित हुई, किशोरी लाल ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती कार से बाहर छलांग लगा दी। कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़कते हुए पार्वती नदी के किनारे जा पहुंची। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
​विभाग की लापरवाही पर भड़के लोग
स्थानीय ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि बरसात में यहां का डंगा ढह गया था, जिसे 6 महीने बीत जाने के बाद भी नहीं लगाया गया। विभाग की इसी ढिलाई के कारण आज यह हादसा पेश आया है।
​सैंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एस.पी. कुल्लू मदन लाल कौशल ने घटना की पुष्टि की है।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक केन्द्र पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल में मंगलवार को चोथी कक्षा के छात्र छात्राओं ने अपने सीनियर पांचवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को विदाई पार्टी दी। इस मौके पर स्कूल के केन्द्र अध्यापक राकेश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और बताया कि हमें आगे बढ़ने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई करना जरूरी है।और सबसे जरूरी है अनुशासन।बहीं पर स्टेज सचिव संजय धीमान की देखरेख में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा अपने जूनियर साथियों को आने वाले परीक्षा परिणाम में बढ़िया प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस मौके पर जूनियर साथियों ने अपने सीनियर साथियों को खुद के तैयार किए हुए गिफ्ट देकर सम्मानित किया। सीनियर साथियों ने भी अपने जूनियर साथियों को गिफ्ट दिए। इस मौके पर स्कूल के मुख्याध्यापक राकेश सिंह,राहुल सूमन,संजय धीमान,सपना देवी,निलम कुमारी सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
    2
    बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक केन्द्र पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल में मंगलवार को चोथी कक्षा के छात्र छात्राओं ने अपने सीनियर पांचवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को विदाई पार्टी दी।
इस मौके पर स्कूल के केन्द्र अध्यापक राकेश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और बताया कि हमें आगे बढ़ने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई करना जरूरी है।और सबसे जरूरी है अनुशासन।बहीं पर स्टेज सचिव संजय धीमान की देखरेख में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा अपने जूनियर साथियों को आने वाले परीक्षा परिणाम में बढ़िया प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
इस मौके पर जूनियर साथियों ने अपने सीनियर साथियों को खुद के तैयार किए हुए गिफ्ट देकर सम्मानित किया। सीनियर साथियों ने भी अपने जूनियर साथियों को गिफ्ट दिए।
इस मौके पर स्कूल के मुख्याध्यापक राकेश सिंह,राहुल सूमन,संजय धीमान,सपना देवी,निलम कुमारी सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शिमला के तारा हॉल में एक करोड़ की लागत से बनेगा ओवर ब्रिज, स्कूली बच्चों के साथ आम लोगों को मिलेगी राहत शिमला के तारा हॉल में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ब्रिज का निरीक्षण शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने किया। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों और स्कूलों के बच्चों को ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी। जनारथा ने कहा कि तारा हॉल में बढ़ते ट्रैफिक की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए इस ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। VO—- विधायक हरीश जनारथा ने बताया कि इस ब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों को सुविधा होगी और शहर का विकास भी होगा। तारा हॉल में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने से इलाके के लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि इस ब्रिज के बनने से उन्हें ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी और उनका आवागमन सुगम होगा। बाइट—- हरीश जनारथा, विधायक, शिमला
    1
    शिमला के तारा हॉल में एक करोड़ की लागत से बनेगा ओवर ब्रिज, स्कूली बच्चों के साथ आम लोगों को मिलेगी राहत 
शिमला के तारा हॉल में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ब्रिज का निरीक्षण शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने किया। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों और स्कूलों के बच्चों को ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी। जनारथा ने कहा कि तारा हॉल में बढ़ते ट्रैफिक की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए इस ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
VO—- विधायक हरीश जनारथा ने बताया कि इस ब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों को सुविधा होगी और शहर का विकास भी होगा। तारा हॉल में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने से इलाके के लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि इस ब्रिज के बनने से उन्हें ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी और उनका आवागमन सुगम होगा।
बाइट—- हरीश जनारथा, विधायक, शिमला
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    4 hrs ago
  • पेंशनर संघ की चंबा में बैठक आयोजित पेंशनर बोले सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आगामी सत्र के दौरान होगा आंदोलन
    1
    पेंशनर संघ की चंबा में बैठक आयोजित     पेंशनर बोले सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आगामी सत्र के दौरान होगा आंदोलन
    user_Him Darishti
    Him Darishti
    चौराह, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नालागढ़ के जयनगर गौशाला मामले को लेकर गौ रक्षको की टीम ने रामशहर नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह ठाकुर को सोंपा ज्ञापन नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र राम शहर तहसील कार्यालय में आज गौरक्षक के सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए उन्होंने नायब तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर को एक ज्ञापन सोपा जिसमें उन्होंने पुलिस विभाग रामशहर और पशु चिकित्सालय विभाग के अधिकारीयों को 13 मार्च 2026 के लिए जयनगर में एकत्रित होने और गौशाला को पूर्ण रूप से बंद करने बारे ज्ञापन सौंप कर अवगत करवाया है इसी विषय को लेकर नायब तहसीलदार ने डॉक्टर पशु चिकित्सालय से बातचीत की उन्होंने बताया कि डॉक्टर मौके पर गया और वहां पाया कि एक व्यक्ति 36 गोवंश को चल रहा है जो कि असंभव है और भी काफी मुद्दे सामने रखे गए जैसे गौ माता के लिए उचित सुविधाएं वहां पर नहीं है वहां पर अभी तक एक व्यक्ति ही इस गौशाला की देखरेख कर रहा है इस मौके पर राम शहर में संजीव शर्मा संजू परमजीत तरसेम लाल जगदीश सुरेश नीलू ठाकुर विक्रम ठाकुर प्रदीप ठाकुर सुरेश भारद्वाज ने ज्ञापन सोंपा नया तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि हमने अपनी ओर से इन सभी को 10 तारीख को अपने तहसील कार्यालय में अवगत करवाने के लिए यहां से डाक तैयार कर कर भेज दी है ताकि जो है यह लोग 10 तारीख को यहां आए उसके बाद जो भी आगे की कार्यवाही होगी वह अमल में लाई जाएगी और 13 तारीख को यह जिस तरह से भी चाहते हैं उसके लिए हम इनके साथ पूर्ण सहयोग करेंगे
    1
    नालागढ़ के जयनगर गौशाला मामले को लेकर गौ रक्षको की टीम ने रामशहर नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह ठाकुर को सोंपा ज्ञापन 
नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र राम शहर तहसील कार्यालय में आज गौरक्षक के सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए उन्होंने नायब तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर को एक ज्ञापन सोपा जिसमें उन्होंने पुलिस विभाग रामशहर और पशु चिकित्सालय विभाग के अधिकारीयों को 13 मार्च 2026 के लिए जयनगर में एकत्रित होने और गौशाला को पूर्ण रूप से बंद करने बारे ज्ञापन सौंप कर अवगत करवाया है इसी विषय को लेकर नायब तहसीलदार ने डॉक्टर पशु चिकित्सालय से बातचीत की उन्होंने बताया कि डॉक्टर मौके पर गया और वहां पाया कि एक व्यक्ति 36 गोवंश को चल रहा है जो कि असंभव है 
और भी काफी मुद्दे सामने रखे गए जैसे गौ माता के लिए उचित सुविधाएं वहां पर नहीं है वहां पर अभी तक एक व्यक्ति ही इस गौशाला की देखरेख कर रहा है 
इस मौके पर राम शहर में संजीव शर्मा संजू परमजीत तरसेम लाल जगदीश सुरेश नीलू ठाकुर विक्रम ठाकुर प्रदीप ठाकुर सुरेश भारद्वाज ने ज्ञापन सोंपा
नया तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि हमने अपनी ओर से इन सभी को 10 तारीख को अपने तहसील कार्यालय में अवगत करवाने के लिए यहां से डाक तैयार कर कर भेज दी है ताकि जो है यह लोग 10 तारीख को यहां आए उसके बाद जो भी आगे की कार्यवाही होगी वह अमल में लाई जाएगी और 13 तारीख को यह जिस तरह से भी चाहते हैं उसके लिए हम इनके साथ पूर्ण सहयोग करेंगे
    user_पवन कुमार पत्रकार
    पवन कुमार पत्रकार
    Local News Reporter बद्दी, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज की अहम जानकारी सुरेंद्र ठाकुर चंबा, 3 मार्च: जिला चंबा में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि यह अभियान किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एचपीवी एक सामान्य वायरस है, जो लंबे समय तक शरीर में रहने पर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का कारण बन सकता है। समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है। किन्हें लगेगा टीका? 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को प्राथमिकता निर्धारित आयु वर्ग के अनुसार एक या दो डोज स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से टीकाकरण टीका कितना सुरक्षित? डॉ. भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुमोदित है। देशभर में सफलतापूर्वक इसका उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी भ्रांति या अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों को समय पर टीका अवश्य लगवाएं। जागरूकता अभियान भी जारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक यह सुविधा पहुंच सके। अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि जिले की प्रत्येक पात्र बालिका को एचपीवी टीके का लाभ मिले और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।”
    1
    एचपीवी टीकाकरण अभियान पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज की अहम जानकारी
सुरेंद्र ठाकुर 
चंबा, 3 मार्च:
जिला चंबा में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि यह अभियान किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एचपीवी एक सामान्य वायरस है, जो लंबे समय तक शरीर में रहने पर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का कारण बन सकता है। समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है।
किन्हें लगेगा टीका?
14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को प्राथमिकता
निर्धारित आयु वर्ग के अनुसार एक या दो डोज
स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से टीकाकरण
टीका कितना सुरक्षित?
डॉ. भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुमोदित है। देशभर में सफलतापूर्वक इसका उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी भ्रांति या अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों को समय पर टीका अवश्य लगवाएं।
जागरूकता अभियान भी जारी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक यह सुविधा पहुंच सके।
अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि जिले की प्रत्येक पात्र बालिका को एचपीवी टीके का लाभ मिले और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।”
    user_Surender Thakur
    Surender Thakur
    Social Media Manager पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कौशल्या भागीरथ की ओर से 2026 रंगों की त्यौहार होली की शुभकामनाएं एवं बधाई
    1
    कौशल्या भागीरथ की ओर से 2026 रंगों की त्यौहार होली की शुभकामनाएं एवं बधाई
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रिपोर्ट -3 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की सैंज शाखा द्वारा ग्राम पंचायत धाउंगी में एक दिवसीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। नाबार्ड (NABARD) द्वारा प्रायोजित इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को बैंक की आधुनिक सेवाओं और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। ​बैंकिंग योजनाओं की मिली विस्तृत जानकारी ​शिविर के दौरान बैंक कर्मचारी रोशन नेगी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में बैंकिंग जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) ​प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) ​स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए विशेष ऋण सुविधाएं ​साइबर अपराध के प्रति किया सतर्क ​डिजिटल इंडिया के दौर में बढ़ती ऑनलाइन ठगी पर चिंता व्यक्त करते हुए बैंक प्रबंधन ने लोगों को जागरूक किया। ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी (OTP) या बैंक विवरण साझा न करें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और नाबार्ड के दिशा-निर्देशों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सतर्कता ही वित्तीय सुरक्षा का एकमात्र उपाय है। ​युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग ​इस जागरूकता शिविर में धाउंगी गांव के महिला मंडलों, युवक मंडलों के सदस्यों सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बैंक द्वारा दी गई इस जानकारी की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने का आग्रह किया।
    1
    रिपोर्ट -3 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की सैंज शाखा द्वारा ग्राम पंचायत धाउंगी में एक दिवसीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। नाबार्ड (NABARD) द्वारा प्रायोजित इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को बैंक की आधुनिक सेवाओं और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
​बैंकिंग योजनाओं की मिली विस्तृत जानकारी
​शिविर के दौरान बैंक कर्मचारी रोशन नेगी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में बैंकिंग जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
​प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)
​प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
​स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए विशेष ऋण सुविधाएं
​साइबर अपराध के प्रति किया सतर्क
​डिजिटल इंडिया के दौर में बढ़ती ऑनलाइन ठगी पर चिंता व्यक्त करते हुए बैंक प्रबंधन ने लोगों को जागरूक किया। ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी (OTP) या बैंक विवरण साझा न करें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और नाबार्ड के दिशा-निर्देशों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सतर्कता ही वित्तीय सुरक्षा का एकमात्र उपाय है।
​युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
​इस जागरूकता शिविर में धाउंगी गांव के महिला मंडलों, युवक मंडलों के सदस्यों सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बैंक द्वारा दी गई इस जानकारी की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने का आग्रह किया।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बंगाणा, उपमंडल बंगाणा  के अंतर्गत वोट (अंदरौली) गांव में चल रही पावन कथा के तीसरे दिन का विषय “सिद्धि की प्राप्ति” रहा। कथा में बताया गया कि मनुष्य जन्म लेना ही स्वयं में एक महान सिद्धि है। यह जन्म हमें प्रभु कृपा से प्राप्त हुआ है, इसलिए इसे व्यर्थ न गंवाकर आत्मकल्याण में लगाना चाहिए। कथावाचक ने समझाया कि जैसे राजा दशरथ ने संयम और श्रद्धा के साथ गुरु की आज्ञा मानी, वैसे ही जीवन में गुरु वचन का पालन करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि “अब के जन्म सुधारो मेरे राम” – इस भाव के साथ यदि हम “सीता राम, सीता राम” का स्मरण करें, तो जीवन सफल हो सकता है। कथा स्थल पर राम-नाम के मधुर भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।कथा में यह भी संदेश दिया गया कि गुरु केवल शरीर नहीं, बल्कि ज्ञान का स्वरूप हैं। सच्चा गुरु हमारे भीतर सोई हुई चेतना को जगाने का कार्य करता है। “तेरे राम तुझमें ही हैं, जग सके तो जग” – इस वाक्य के माध्यम से आत्मजागरण का आह्वान किया गया।नचिकेता की अग्नि का उदाहरण देते हुए कहा गया कि जैसे दृढ़ संकल्प और जिज्ञासा से ज्ञान प्राप्त होता है, वैसे ही हमें अपने भीतर की जिज्ञासा और तप को संभालकर रखना चाहिए। दशरथ के तीन रानियों – कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा – का उल्लेख करते हुए बताया गया कि जब शक्तियां एकजुट होती हैं, तब ही राम का प्राकट्य होता है। इसका तात्पर्य है कि जब हमारे भीतर की सद्गुण शक्तियां संगठित होती हैं, तब प्रभु का प्रकाश हमारे जीवन में प्रकट होता है।कथा के अंत में भक्तों ने राम-नाम संकीर्तन के साथ अपने जीवन को धर्म, संयम और भक्ति के मार्ग पर चलाने का संकल्प लिया।“सनातन परंपरा में वैदिक तिलक का विशेष महत्व है।
    1
    बंगाणा, उपमंडल बंगाणा  के अंतर्गत वोट (अंदरौली) गांव में चल रही पावन कथा के तीसरे दिन का विषय “सिद्धि की प्राप्ति” रहा। कथा में बताया गया कि मनुष्य जन्म लेना ही स्वयं में एक महान सिद्धि है। यह जन्म हमें प्रभु कृपा से प्राप्त हुआ है, इसलिए इसे व्यर्थ न गंवाकर आत्मकल्याण में लगाना चाहिए।
कथावाचक ने समझाया कि जैसे राजा दशरथ ने संयम और श्रद्धा के साथ गुरु की आज्ञा मानी, वैसे ही जीवन में गुरु वचन का पालन करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि “अब के जन्म सुधारो मेरे राम” – इस भाव के साथ यदि हम “सीता राम, सीता राम” का स्मरण करें, तो जीवन सफल हो सकता है। कथा स्थल पर राम-नाम के मधुर भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।कथा में यह भी संदेश दिया गया कि गुरु केवल शरीर नहीं, बल्कि ज्ञान का स्वरूप हैं। सच्चा गुरु हमारे भीतर सोई हुई चेतना को जगाने का कार्य करता है। “तेरे राम तुझमें ही हैं, जग सके तो जग” – इस वाक्य के माध्यम से आत्मजागरण का आह्वान किया गया।नचिकेता की अग्नि का उदाहरण देते हुए कहा गया कि जैसे दृढ़ संकल्प और जिज्ञासा से ज्ञान प्राप्त होता है, वैसे ही हमें अपने भीतर की जिज्ञासा और तप को संभालकर रखना चाहिए।
दशरथ के तीन रानियों – कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा – का उल्लेख करते हुए बताया गया कि जब शक्तियां एकजुट होती हैं, तब ही राम का प्राकट्य होता है। इसका तात्पर्य है कि जब हमारे भीतर की सद्गुण शक्तियां संगठित होती हैं, तब प्रभु का प्रकाश हमारे जीवन में प्रकट होता है।कथा के अंत में भक्तों ने राम-नाम संकीर्तन के साथ अपने जीवन को धर्म, संयम और भक्ति के मार्ग पर चलाने का संकल्प लिया।“सनातन परंपरा में वैदिक तिलक का विशेष महत्व है।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.